Archive | February 11th, 2019

मेरा परिवार-भाजपा परिवार

Posted on 11 February 2019 by admin

लखनऊ 11 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी का ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अभियान कल से प्रारम्भ हो रहा है। अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झण्डा फहराएगें और स्टीकर लगाएगें। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह गुजरात में अपने घर पर झण्ड़ा लगाकर अभियान का शुभारम्भ करेगें। जबकि उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय न्यू हैदराबाद स्थित अपने आवास पर, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल पार्टी कार्यालय पर और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या प्रयाग में अपने आवास पर झण्डा व स्टीकर लगाएगें। mera-pariwar-bhajapa-pariwar
पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नरायण शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं व सदस्यों के घरों पर दस्तक देने के अभियान पर निकलेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित भाई शाह 12 फरवरी को प्रातः 9 बजे अपने निवास पर भाजपा का झण्डा लगाकर तथा ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ लिखा स्टीकर चिपकाकर अभियान का शुभारम्भ करेगें। चार चरणों में चलने वाले अभियान में 12 व 13 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र व जिले के पदाधिकारी व सदस्य, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, महापौर, सभासद नगरपालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व सभाषद तथा सहकारिता क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधि अपने घरों पर कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करके चाय पर चर्चा करेगें और घरों की छत पर भाजपा का झण्डा लगाएंगें और स्टीकर चिपकाते हुए और स्टीकर के साथ अपनी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालते हुए #MeraPariwarBhajapaPariwar से अधिकाधिक लोगों के जुडने का अभियान चलाएगें।
‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अगले चरण में 14 व 15 फरवरी को मण्डल कार्यसमिति के पदाधिकारी व सदस्य, सेक्टर प्रभारी व सेक्टर संयोजकों द्वारा अपने घर पर यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अगले चरण में 16 व 17 फरवरी को सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प, व विभागों के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा यह अभियान अपने घर पर चलाएंगे।
भाजपा अपने अभियान के चैथे चरण में 18 फरवरी से 22 फरवरी तक हर बूथ में जाएगी। बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में जनसंपर्क टोलियां गांव, गली, मुहल्लों, टीलों, मजरों व चैबारों तक बूथ समिति सदस्यों व कार्यकर्ताओं व पार्टी सदस्यों के घर-घर जाकर भाजपा का झण्डा व स्टीकर लगाएगें। इसके साथ ही अपनी-अपनी लोकसभा के लिए निर्धारित मोबाइल नं॰ पर मिस्ड काॅल भी करेगें।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी लक्ष्मणपुरी गोमतीनगर लखनऊ, लक्ष्मीकान्त बाजपेयी न्यू मोहनपुरी मेरठ, कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचैरी निज निवास कानपुर, रमापतिशास्त्री बी-ब्लाक इन्दिरागनर, सूर्य प्रताप शाही विपुल खण्ड, स्वामी प्रसाद मौर्य विपुल खण्ड, गोपाल टण्डन निज आवास चैक, ब्रजेश पाठक महानगर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा निज आवास थाना भवन, स्वतंत्रदेव सिंह विश्वास खण्ड गोमतीनगर, स्वाती सिंह सेक्टर के. आशियाना, प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर निज निवास लखनऊ, संजीव बालियान निज निवास मुजफ्फरनगर, श्रीमती कान्ताकर्दम निज निवास मेरठ, यशवंत सैनी निज निवास सहारनपुर, नवाब सिंह नागर निज निवास नोएडा, पदम्सेन चैधरी निज निवास बहराइच, पुरूषोतम खण्डेवाल निज निवास आगरा, डाॅ. राकेश त्रिवेदी निज निवास वाराणसी, लक्ष्मण आचार्य निज निवास वाराणसी, दयाशंकर सिंह निज निवास लखनऊ, बी.एल. वर्मा निज निवास बदायंू, श्रीमती रंजना उपाध्याय निज निवास चित्रकूट, सुधीर हलवासिया निज निवास लखनऊ, उपेन्द्र शुक्ला निज निवास गोरखपुर, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह विपुलखण्ड गोमतीनगर, गोविन्द नारायण शुक्ला गोमतीनगर, विजय बहादुर पाठक निज आवास निकट दैनिक जागरण चैराहा, अशोक कटारिया झांसी, विद्यासागर सोनकर निज निवास जौनपुर, सलिल विश्नोई निज आवास कानपुर, श्रीमती निलिमा कटियार निज आवास कानपुर, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चैधरी निज आवास मेरठ, धर्मवीर प्रजापति निज आवास आगरा, संतोष सिंह निज आवास इन्दिरानगर लखनऊ, अनूप गुप्ता निज निवास लखीमपुर खीरी, कौशलेन्द्र सिंह पटेल निज आवास वाराणसी, शंकर गिरि निज आवास वाराणसी, अमर पाल मौर्य नेहरू इन्कलेव लखनऊ, देवेश कोरी निज आवास कानपुर, रामतेज पाण्डेय निज निवास गाजीपुर, प्रकाश पाल निज आवास कानपुर, श्रीमती अंजुला माहौर निज आवास आगरा, कामेश्वर सिंह निज निवास गोरखपुर, त्रंयम्बक त्रिपाठी निज आवास संतकबीर नगर, संजय राय निज आवास वाराणसी, वाई.पी. सिंह निज आवास गाजियाबाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर निज आवास वाराणसी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिंह निज आवास चंदौली, सांसद हरनाथ सिंह निज आवास एटा, महापौर उमेश गौतमनिज आवास बरेली, श्रीमती नूतन राठौर निज आवास फिरोजाबाद, डाॅ. मुकेश आर्य निज आवास मथुरा, श्रीमती आशा वर्मा निज आवास गाजियाबाद, विनोद अग्रवाल निज आवास मुरादाबाद, संजीव वालिया निज आवास सहारनपुर, श्रीमती प्रमिला पाण्डेय निज आवास कानपुर, श्रीमती संयुक्ता भाटिया निज आवास लखनऊ, रिषि केश उपाध्याय निज आवास अयोध्या, श्रीमती अभिलाषा गुप्ता निज आवास प्रयागराज, रामतीर्थ निज आवास झांसी, श्रीमती मृदुला जायसवाल निज आवास वाराणसी, नवीन जैन निज आवास आगरा पर ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अपने-अपने घरों पर पार्टी का झण्डा लगाकर पार्टी का स्टीकर भी लगाएगें ।

Comments (0)

राज्यपाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 11 February 2019 by admin

स्वस्थ एवं शुचितापूर्ण राजनीति पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी - श्री नाईक

लखनऊः 11 फरवरी, 2019
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 51वीं पुण्य तिथि पर के0के0सी0 के समक्ष दीनदयाल वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने समाजवाद एवं पूंजीवाद की विचारधारा के समय भारतीय जीवन दर्शन हेतु एकात्म मानववाद का विचार प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने बताया कि ‘कार्यकर्ता के रूप में मुंबई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के विचार सुनने का अवसर प्राप्त हुआ था। पंडित जी का दर्शन आज भी उन्हें प्रेरणा देता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक सच्चे कर्मयोगी थे जो निरन्तर कार्य करते हुये दूसरों को प्रेरणा देते थे।’ उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल ने प्रदूषित भारतीय राजनीति में परिवर्तन लाने का कार्य किया, उनके विचार अमर हैं।
श्री नाईक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वस्थ लोकतंत्र के लिये मतदान को आवश्यक मानते थे। पंडित जी का आग्रह होता था कि सभी मतदाता अपना पंजीकरण कराये। राज्यपाल ने आह्वान करते हुये कहा कि निकट भविष्य में देश में लोकसभा के चुनाव होने है इसलिये जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है वे अपना नाम दर्ज करायें तथा अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं शुचितापूर्ण राजनीति पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
राज्यपाल ने गत 25 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम की चर्चा करते हुये कहा कि वे लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले लोकसभा क्षेत्र एवं विधान सभा क्षेत्र सहित सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले वार्ड एवं बूथ से जुड़े विजयी प्रत्याशी, रिटर्निंग आफिसर तथा अन्य लोगों को राजभवन में सम्मानित करेंगे। चयन का आधार चुनाव के आकड़े न होकर मतदान प्रतिशत होगा क्योंकि कुछ लोकसभा क्षेत्र छोटे हैं तो कुछ बड़े। राज्यपाल ने बताया कि इससे पूर्व विधान सभा चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव में सर्वाधिक मतदान वाले केन्द्रों से जुड़े व्यक्तियों को राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने सम्मानित किया हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदान जागरूकता हेतु संकल्प लें।

Comments (0)

समर्पण दिवस

Posted on 11 February 2019 by admin

लखनऊ 11 फरवरी 2019, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने समर्पण दिवस पर राजधानी लखनऊ में नमों एप के माध्यम से 1000 रूपये पार्टी कोष में जमा कराये। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि एकात्ममानववाद एवं अन्त्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रेरणा और उनके दिखाये मार्ग पर चलकर ही आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे भाजपा सरकारें लोककल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक अवसर है कि जिन पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन इस राष्ट्र को समर्पित किया और एक ऐसा मौलिक चिंतन और अपनी सेवाएं अपने कर्म प्रेरणा रूप में दिया जिसपर हम सब चल रहे है। आज उनके पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में हम लोग परम्परा पूर्वक मना रहे है। इस वर्ष एक विशेष अभियान नमों एप के माध्यम से उन्हें दीनदयाल उपाध्याय जी के स्मरण करते हुए समर्पण निधि के रूप हम सबको अर्पित करना है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समर्पण अभियान से जुडे़े। पार्टी संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने आज समर्पण दिवस पर नमों एप के माध्यम से संगठन के लिए आर्थिक समर्पण किया।
डाॅ.पाण्डेय ने कहा जनसंघ के संस्थापक के रूप में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने पार्टी संगठन की जो नींव रखी थी। आज वह बड़ा आकार ले चुकी है। उन्होंने कहा हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और गरीब कल्याण को ध्येय को लेकर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने एक ऐसी पार्टी की परिकल्पना की जिस पार्टी का आधार नेता न हो बल्कि कार्यकर्ता और संगठन हो। हमारे ध्येय को प्राप्त करने का साधन हमारा संगठन है। उन्होंने कहा की यह हमारे लिए गौरव की बात है की आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के बलिदान दिवस के अवसर पर पार्टी संगठन के लिए दिन-रात परिश्रम करने वाला भाजपा का बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी नमों एप के माध्यम से पार्टी संगठन को चलाने के लिए कुछ न कुछ धनराशि दे रहा है।
पार्टी द्वारा 15 फरवरी तक चलाए जाने वाले समर्पण दिवस कार्यक्रम के तहत आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी जगहों पर बूथ स्तर पर नमों एप के माध्यम से अपनी-अपनी समर्पण निधि पार्टी कोष में जमा की। वहीं कमल निधि कलश के माध्यम से भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ पर समर्पण दिवस मनाकर समर्पण राशि एकत्र की।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2019
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in