Categorized | लखनऊ.

समर्पण दिवस

Posted on 11 February 2019 by admin

लखनऊ 11 फरवरी 2019, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने समर्पण दिवस पर राजधानी लखनऊ में नमों एप के माध्यम से 1000 रूपये पार्टी कोष में जमा कराये। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि एकात्ममानववाद एवं अन्त्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रेरणा और उनके दिखाये मार्ग पर चलकर ही आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे भाजपा सरकारें लोककल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक अवसर है कि जिन पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन इस राष्ट्र को समर्पित किया और एक ऐसा मौलिक चिंतन और अपनी सेवाएं अपने कर्म प्रेरणा रूप में दिया जिसपर हम सब चल रहे है। आज उनके पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में हम लोग परम्परा पूर्वक मना रहे है। इस वर्ष एक विशेष अभियान नमों एप के माध्यम से उन्हें दीनदयाल उपाध्याय जी के स्मरण करते हुए समर्पण निधि के रूप हम सबको अर्पित करना है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समर्पण अभियान से जुडे़े। पार्टी संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने आज समर्पण दिवस पर नमों एप के माध्यम से संगठन के लिए आर्थिक समर्पण किया।
डाॅ.पाण्डेय ने कहा जनसंघ के संस्थापक के रूप में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने पार्टी संगठन की जो नींव रखी थी। आज वह बड़ा आकार ले चुकी है। उन्होंने कहा हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और गरीब कल्याण को ध्येय को लेकर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने एक ऐसी पार्टी की परिकल्पना की जिस पार्टी का आधार नेता न हो बल्कि कार्यकर्ता और संगठन हो। हमारे ध्येय को प्राप्त करने का साधन हमारा संगठन है। उन्होंने कहा की यह हमारे लिए गौरव की बात है की आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के बलिदान दिवस के अवसर पर पार्टी संगठन के लिए दिन-रात परिश्रम करने वाला भाजपा का बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी नमों एप के माध्यम से पार्टी संगठन को चलाने के लिए कुछ न कुछ धनराशि दे रहा है।
पार्टी द्वारा 15 फरवरी तक चलाए जाने वाले समर्पण दिवस कार्यक्रम के तहत आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी जगहों पर बूथ स्तर पर नमों एप के माध्यम से अपनी-अपनी समर्पण निधि पार्टी कोष में जमा की। वहीं कमल निधि कलश के माध्यम से भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ पर समर्पण दिवस मनाकर समर्पण राशि एकत्र की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in