Categorized | लखनऊ.

सोशल मीडिया पर सक्रियता बढाते हुए उसके माध्यम से मोदी सरकार-योगी सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये गये कार्यो को जन-जन तक पहुंचायें

Posted on 17 February 2019 by admin

लखनऊ 17 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री रामलाल जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर सक्रियता बढाते हुए उसके माध्यम से मोदी सरकार-योगी सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये गये कार्यो को जन-जन तक पहुंचायें। उन्होंने कहा कि देश की जनता माननीय नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के समर्थन में खड़ी है। ऐसे में हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पार्टी संगठन द्वारा सौपे गए दायित्व का हम पूरे उत्साह व उमंग के साथ ‘एक बार फिर मोदी सरकार‘ के संकल्प के साथ निर्वहन करें। श्री रामलाल जी ने उक्त बात रविवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के चुनाव प्रबंधन से जुडें कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कही।
बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी उसके कार्यकर्ता है। इन्हीं कार्यकर्ताओं की पार्टी संगठन के प्रति निष्ठा व परिश्रम के दम पर हमने माननीय नरेन्द्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 2014 लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय दर्ज की। मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा किये गए जनकल्याणकारी कार्यो व पार्टी कार्यकर्ताओं के मजबूत संगठन की बदौलत हम एक बार फिर से 2017 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए प्रदेश में सरकार बनाने में सफल रहे।
श्री नकवी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हम एक बार फिर से ऐतिहासिक विजय हासिल करते हुए केन्द्र में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएगें। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से पार्टी के द्वारा चलाए जाने वाले अभियानों व कार्यक्रमों को सफल बनाना होगा। साथ ही आमजनमानस के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उंन्हें भाजपा सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये गए कार्यो से अवगत कराते हुए एक बार फिर से विजय का आर्शीवाद मांगना होगा।
बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, जसवंत सैनी, प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, अमर पाल मौर्य, संतोष सिंह, त्रंयम्बक त्रिपाठी आईटी सेल के प्रमुख संजय राय, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in