Categorized | लखनऊ.

श्रीमती स्मृति ईरानी, मा0 जनरल वी.के. सिंह और मा0 संबित पात्रा 01 मार्च को सुनेंगे भारत के मन की बात

Posted on 28 February 2019 by admin

लखनऊ 28 फरवरी 2019, भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान राष्ट्र के भविष्य की रूप रेखा तय करने वाला अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। यह अभियान अगले पांच वर्षों के एजेण्डे को तैयार करने और लोगों उम्मीदों और सुझावों को एकत्र करने का यह एक प्रयास है। भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान के तहत 01 मार्च को भारत के मन की बात युवाओं के साथ कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा नोएडा में युवाओं के बीच होंगे। तो वहीं 01 मार्च को ही केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह सैनिकों के बीच भारत के मन की बात करेंगे और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आगरा में महिलाओं के मन की बात से भारत के मन की बात को जोड़ेगी।
प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश में अभियान के प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा नारी शक्ति का सम्मान किया है। महिलाओं को भारत की मन की बात अभियान में भागीदार बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक मार्च को आगरा काॅलेज में दोपहर 12 बजे महिलाओं के मन की बात सुनेंगी। कार्यक्रम में महिलाएं स्मृति जी को अपने सुझाव और सवाल पूंछ सकेंगी। इसके साथ ही भारत के मन की बात बेबसाइट पर #AskSmriti #BharatKeMannKiBaat से भी महिलाएं कार्यक्रम से जुड़ सकेंगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एक मार्च को आईटीएस डेंटल कॉलेज, नोएडा में युवाओं के साथ भारत के मन की बात करेंगे। अभियान से जुड़ने के लिए युवा ट्विटर फेसबुक पर #BharatKeMannKiBaat #AskPatra से भी जुड़ सकेंगे।
श्री सिंह ने बताया कि भारत के मन की बात अभियान के अतंर्गत सैनिकों के मन की बात जानने केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह एक मार्च को दोपहर एक बजे रविंद्र नाट्य शाला, नुमाइश मैदान, बुलंदशहर पहुंचेंगे। अभियान से जुड़ने के लिए युवा ट्विटर फेसबुक पर सैनिक #AskGeneral #BharatKeMannKiBaat से भी जुड़ सकेंगे।
प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के जन-जन के मन की बात से भारत नव निर्माण का संकल्प लिया है। देश में यह पहली बार हो रहा है जब देश की दिशा देश की जनता तय कर रही है। भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान के दौरान देश की जनता देश का एजेण्डा तय कर रही है जो भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र बनेगा और इसी संकल्प पत्र के संकल्प के साथ भाजपा चुनाव में जाकर आगामी पांच वर्षो के लिए जनादेश प्राप्त करेगी। हर वर्ग के विचारों को अंगीकार किए बिना भारत के मन की बात बेमानी है। इसीलिए संकल्प पत्र को बनाने से पहले भाजपा युवाओं, महिलाओं, सैनिकों, व्यापारियो आदि के बीच पहंुचकर उनके मन की बात को भारत के मन की बात से जोड़ रही है। भारत के मन की बात अभियान से जुड़ने के लिए 6357171717 पर मिस्डकाल करके बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in