Categorized | लखनऊ.

मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के अभियान पर चेन्नई से निकली बाइक रैली का भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर स्वागत

Posted on 28 February 2019 by admin

लखनऊ 28 फरवरी 2019, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए मोदी सरकार और भाजपा के प्रचार पर चेन्नई से निकली राजलक्ष्मी मंदा बृहस्पतिवार को लखनऊ से सीतापुर पड़ाव की ओर बढी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चैहान ने राज्यलक्ष्मी की यात्रा को शुभकानाओं सहित रवाना किया।bjp-chennai
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि राजलक्ष्मी की बुलेट से यह यात्रा दर्शाती है कि युवाओं में, महिलाओं में मोदी के प्रति कितना उत्साह है स्वचेतना के माध्यम से लोग स्वयं आगे बढ़कर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री को दोबारा देश की बागडोर सौपने के लिए प्रचार पर निकल पडे है। श्री बंसल ने कहा कि राजलक्ष्मी की यात्रा दर्शाती है कि दक्षिण भारत में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में कमल खिलेगा।
राजलक्ष्मी मंदा चेन्नई से 10 हजार किलोमीटर की यात्रा तय करके बुधवार को लखनऊ पहुंची है। राजलक्ष्मी मंदा तमिलनाडु के चेन्नई की रहने वाली हैं। वे दोबारा मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए देशवासियों से अपील करने निकली हैं। उनकी यह यात्रा चेन्नई से लेकर दिल्ली तक लगभग 15225 किमी. की होगी। उन्होंने बताया कि वह अपनी बाइक से यह यात्रा चेन्नई से प्रारम्भ कर 8 राज्यों तक ले जाएगी। उनकी यह यात्रा 156 जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया हमारी पूरी यात्रा 56 दिनों में पूरी होगी। उनकी टीम में उनके आलावा मदन कुमार, जे. रवीन्द्र सहित 25 लोग शामिल हैं। राजलक्ष्मी कमर में बेल्ट बांधकर लोडर ट्रक खीचने का कारनामा कर चुकी है, इसके लिए गिनीज बुक आॅफ रिकार्ड में उनका नाम दर्ज है। पार्टी मुख्यालय पर आई राजलक्ष्मी का टीम का प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने स्वागत किया और सफल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in