Archive | February 5th, 2019

पहला वोट मोदी को संकल्प अभियान का शुभारम्भ

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2019, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पहला वोट मोदी को अभियान का शुभारम्भ आज उ0प्र0 में हुआ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह, डा0 महेन्द्र सिंह ने राजधानी लखनऊ में 1090 चैराहा से वीडियों रथ को झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए अभियान का शुभारम्भ किया।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पहला वोट मोदी को अभियान का शुभारम्भ करते हुए युवाओं का आहवाहन किया कि पहली बार मतदाता बने युवा अपने वोट का सदुपयोग करें। उनका वोट देश के विकास, देश के सम्मान व देश की रक्षा करने वाले मा0 नरेन्द्र मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए पड़ना चाहिए। उनका वोट इसलिए भी पड़ना चाहिए ताकि उनका आगे का भविष्य भी उज्जवल हो सके। उन्होंने युवाओं से भाजपा का समर्थन और चुनाव में वोट की अपील करते हुए कहा कि विश्वास करो तुम मोदी पर, यह नवयुग का निर्माता है, ऐसा नेता धरती पर बस एक बार ही आता है।03
श्री मौर्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता जी सीबीआई को रोक रही है, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी को रोक रही है, देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को रोक रही है, लेकिन बंग्लादेशी घुसपैठियों का वे स्वागत कर रही है। आज पश्चिम बंगाल में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। एक आईपीएस के कारण वहां की सीएम धरने पर बैठी है जिससे साबित होता है एक भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए किस तरह से ममता जी आगे आ रही है। उन्होंने कहा किस तरह से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना ममता जी कर रही है, पूरा देश देख रहा है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने सपा-बसपा के गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि बुआ-भतीजे सहित सारे विपक्षी दल भी एक जुट हो जाये तो भी मा0 नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक पायेंगे। उन्होंने कहा सारे भ्रष्टचारी एक जुट होकर मोदी जी को रोकने में जुटें है लेकिन वे अपने प्रयासों में सफल नहीं होंगे। उन्होेंने कहा हम उ0प्र0 में 74$ सीटें जीतकर एक बार फिर से मा0 नरेन्द्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे।
भांजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप के सपनो के भारत का निर्माण केवल मोदी जी ही कर सकते हैं और आपका एक वोट देश के प्रति सबसे बड़ा योगदान है इसलिए आज आप सभी की जिम्मेदारी है और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी अपना पहला वोट मोदी जी को देकर एक सुनहरे भारत निर्माण करें। अभियान का प्रदेश संयोजक भांजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह सोमवंशी को बनाया गया है।
पहला वोट मोदी को अभियान के तहत 25 वीडियों रथ प्रदेश भर में रवाना किये गये है। ये रथ सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में जायेंगे और विश्वविद्यालय, डिग्री कालेज, प्रोफेशनल काॅलेजों में ऐसे युवा जो पहली बार मतदाता बने है उनको मोदी सरकार के कार्यो से अवगत करायेंगे। साथ ही भाजयूमो के कार्यकर्ता उन्हें संकल्प दिलायंेगे कि वे अपना पहला वोट मोदी जी को दे।
आज के इस कार्यक्रम के भांजयूमो के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल, हर्षवर्धन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, आयुषि श्रीमाली, प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल, प्रदेश मंत्री सतेन्द्र नागर, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी ललित मोहन मिश्रा, पुरुषार्थ सिंह, सतेन्द्रनागर, विकाश बाबा, अनुभव द्विवेदी, संतोष जयसवाल प्रमोद विश्वकर्मा, विकाश सिंह टिंकू सोनकर, अंजलि द्विवेदी, नेहा सिंह मानस द्विवेदी, आकाश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Comments (0)

राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित शाह-बूथ अध्यक्ष सम्मेलन / कार्यालय का लोकार्पण

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित भाई शाह कल 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। श्री शाह कल दोपहर 2 बजे रामघाट रोड, तालानगरी, अलीगढ़ में ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री व लोकसभा चुनाव प्रभारी जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम भी सम्बोधित करेंगे। पार्टी के अवध, पश्चिम व कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन पूर्व में सम्पन्न हो चुके है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी कल दोपहर 03 बजे बुलन्दशहर में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही प्रदेश के सभी नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालयों का लोकार्पण भी करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने गत वर्ष सीतापुर में पार्टी के 51 जिला कार्यालयों के निर्माण हेतु शिलान्यास किया था। पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालयों में पदाधिकारी कक्ष, मीटिग हाॅल, अतिथि कक्ष, कांफ्रेस हाॅल के साथ-साथ सभी कार्यालयों में इंटरनेट व वाई-फाई की सुविधा भी उपलबध होगी। पार्टी 2019 का चुनाव अपने नवनिर्मित जिला कार्यालय से ही लड़ेगी। कल पार्टी के जिला कार्यालयों का लोकार्पण सामुहिक रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी द्वारा होगा। वहीं नवनिर्मित जिला कार्यालयों पर पार्टी पदाधिकारी हवन-पूजन कर पूरे विधिविधान के साथ प्रवेश करेंगे। श्री शाह के साथ केन्द्रीय मंत्री व लोकसभा चुनाव सह प्रभारी जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

विजय संकल्प बाइक रैली

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की विधानसभाओं में विजय संकल्प बाइक रैली निकालेगी। प्रत्येक बूथ से पांच बाइक सवार युवा विजय का संकल्प लेकर रैली में निकलेंगे। प्रत्येक विधानसभा में रैली प्रभारी बनाएं गए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बाइक रैली के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला बाइक रैली प्रमुखों का मार्गदर्शन किया।40
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने विजय संकल्प बाइक रैली के जिला प्रमुखों की बैठक में कहा कि 2 मार्च को दोपहर 12 बजे सभी विधानसभाओं में पूर्व निर्धारित स्थान से विजय संकल्प रैली निकलेगी। प्रत्येक बूथ से कम से कम 5 बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता रैली का हिस्सा बनेंगे। बाइक पर भाजपा का झण्डा, गले में भाजपा पट्टिका और सिर पर कमल कैप लगाकर भाजपा कार्यकर्ता विजय का संकल्प लेकर गांव, गली, चैबारे पर निकलेंगे। श्री बंसल ने कहा कि बाइक रैली शहरी विधानसभाओं मंे 30 किलोमीटर और ग्रामीण विधानभाओं में 100 से 150 किलोमीटर का मार्ग तय करेगी। देश भक्ति गीतों के साथ निकले भाजपा कार्यकर्ता ‘‘भारत माता की जय जयकार-नरेन्द्र मोदी फिर एक बार’’ के नारों के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि बाइक रैली में बीच-बीच में मोटर साइकिलों पर बड़े आकार केे भाजपा झण्डे कमल संदेश लेकर आगे बढ़ेंगे। बाइक रैली में पार्टी के सभी पदाधिकारी, मोर्चे, प्रकोष्ठ, सांसद व विधायक सहभागी रहेंगे।
प्रदेश महामंत्री व बाइक रैली प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि विजय संकल्प बाइक रैली पूरे प्रदेश का वातावरण भाजपा के रंग में रंगने का काम करेगी। प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश सरकार के मंत्री बाइक रैलियों में सहभागिता करने पहुंचेंगे। हर बूथ से 5 बाइक सवारांे के नाम व मोबाईल नम्बर तथा बाइक नम्बर की सूची तैयार करना है।
विजय संकल्प बाइक रैली के राष्ट्रीय प्रभारी संजीव चैरसिया ने रैली के प्रचार पर बात की। समय से रैली प्रारम्भ होने के लिए कार्यकर्ताओं के शीघ्र जागरण की व्यवस्था तथा सूची के भौतिक सत्यापन पर अपने विचार व्यक्त किए। रैली के प्रदेश संयोजक शिवभूषण सिंह ने संचालन किया।

Comments (0)

प्रयागराज कुंभ ने विश्व में उत्तर प्रदेश का डंका बजाया - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मौनी अमावस्या के मौके पर देश विदेश से पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का प्रयागराज कुंभ में पहुंचना उत्तर प्रदेश की बदलती छवि की ओर संकेत करता है। यह पहली बार है कि संपूर्ण विश्व में किसी स्थान पर एक दिन इतनी बड़ी संख्या में लोग जुटे हों। मौनी अमावस्या के मौके पर पांच करोड़ से अधिक लोगों के प्रयागराज कुंभ पहुंचने और आस्था पूर्वक संगम में डुबकी लगाकर बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य को पहुंच जाने के पीछे उस व्यवस्था का बड़ा हाथ है जिससे जुड़े हर व्यक्ति ने अपने दायित्व को बखूबी निभाया है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि इसके लिए प्रयागराज कुंभ की व्यवस्था में अपना योगदान देने वाला हर व्यक्ति न केवल बधाई का पात्र है बल्कि पुण्य का भी भागीदार है। प्रयागराज कुंभ में जिस तरह से देश विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं उसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश की एक नई छवि सामने रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने यूपी में एक नया वातावरण तैयार किया है। इस वातावरण ने न केवल आम आदमी को सुरक्षा की गारंटी दी है बल्कि “सबका साथ-सबका विकास” की अवधारणा को हर स्तर पर साकार किया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि यूपी की बदलती छवि का पहला संकेत पिछले वर्ष लखनऊ में हुई इन्वेस्टर्स समिट में दिखा था जब देश और विदेश की कंपनियों ने साढ़े चार लाख करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए थे। इस वर्ष प्रयागराज कुंभ की ऐतिहासिक सफलता ने यह बात साबित कर दी है कि यूपी अब देश का अग्रणी प्रदेश बन चुका है। अब पूरे विश्व में यूपी का डंका बज रहा है और इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2019
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in