Categorized | लखनऊ.

प्रयागराज कुंभ ने विश्व में उत्तर प्रदेश का डंका बजाया - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मौनी अमावस्या के मौके पर देश विदेश से पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का प्रयागराज कुंभ में पहुंचना उत्तर प्रदेश की बदलती छवि की ओर संकेत करता है। यह पहली बार है कि संपूर्ण विश्व में किसी स्थान पर एक दिन इतनी बड़ी संख्या में लोग जुटे हों। मौनी अमावस्या के मौके पर पांच करोड़ से अधिक लोगों के प्रयागराज कुंभ पहुंचने और आस्था पूर्वक संगम में डुबकी लगाकर बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य को पहुंच जाने के पीछे उस व्यवस्था का बड़ा हाथ है जिससे जुड़े हर व्यक्ति ने अपने दायित्व को बखूबी निभाया है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि इसके लिए प्रयागराज कुंभ की व्यवस्था में अपना योगदान देने वाला हर व्यक्ति न केवल बधाई का पात्र है बल्कि पुण्य का भी भागीदार है। प्रयागराज कुंभ में जिस तरह से देश विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं उसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश की एक नई छवि सामने रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने यूपी में एक नया वातावरण तैयार किया है। इस वातावरण ने न केवल आम आदमी को सुरक्षा की गारंटी दी है बल्कि “सबका साथ-सबका विकास” की अवधारणा को हर स्तर पर साकार किया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि यूपी की बदलती छवि का पहला संकेत पिछले वर्ष लखनऊ में हुई इन्वेस्टर्स समिट में दिखा था जब देश और विदेश की कंपनियों ने साढ़े चार लाख करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए थे। इस वर्ष प्रयागराज कुंभ की ऐतिहासिक सफलता ने यह बात साबित कर दी है कि यूपी अब देश का अग्रणी प्रदेश बन चुका है। अब पूरे विश्व में यूपी का डंका बज रहा है और इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in