Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित शाह-बूथ अध्यक्ष सम्मेलन / कार्यालय का लोकार्पण

Posted on 05 February 2019 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित भाई शाह कल 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। श्री शाह कल दोपहर 2 बजे रामघाट रोड, तालानगरी, अलीगढ़ में ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री व लोकसभा चुनाव प्रभारी जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम भी सम्बोधित करेंगे। पार्टी के अवध, पश्चिम व कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन पूर्व में सम्पन्न हो चुके है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी कल दोपहर 03 बजे बुलन्दशहर में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही प्रदेश के सभी नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालयों का लोकार्पण भी करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने गत वर्ष सीतापुर में पार्टी के 51 जिला कार्यालयों के निर्माण हेतु शिलान्यास किया था। पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालयों में पदाधिकारी कक्ष, मीटिग हाॅल, अतिथि कक्ष, कांफ्रेस हाॅल के साथ-साथ सभी कार्यालयों में इंटरनेट व वाई-फाई की सुविधा भी उपलबध होगी। पार्टी 2019 का चुनाव अपने नवनिर्मित जिला कार्यालय से ही लड़ेगी। कल पार्टी के जिला कार्यालयों का लोकार्पण सामुहिक रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी द्वारा होगा। वहीं नवनिर्मित जिला कार्यालयों पर पार्टी पदाधिकारी हवन-पूजन कर पूरे विधिविधान के साथ प्रवेश करेंगे। श्री शाह के साथ केन्द्रीय मंत्री व लोकसभा चुनाव सह प्रभारी जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in