Archive | August 13th, 2018

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री ने कानपुर और बिठूर के 20 घाटों का लोकार्पण किया

Posted on 13 August 2018 by admin

*प्रदेश सरकार द्वारा अगले वर्ष गंगा जी एवं यमुना जी *
*के तटवर्ती क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण कराया जाएगा: मुख्यमंत्री*

press-10*वर्तमान पीढ़ी को सकारात्मक सोच के साथ गंगा जी *
*की निर्मलता बनाए रखने के लिए आगे आना होगा*

*‘नमामि गंगे’ परियोजना सहित कुम्भ के आयोजन हेतु धन *
*की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी: केन्द्रीय गंगा संरक्षण मंत्री*

*‘गंगा टास्क फोर्स’ का शुभारम्भ*

*मुख्यमंत्री ने सीसामऊ नाले का निरीक्षण किया*

*कानपुर में ‘नमामि गंगे’ परियोजनाओं *
*का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न*

*लखनऊ: 13 अगस्त, 2018*

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केन्द्रीय जल संसाधन,
नदी विकास तथा गंगा संरक्षण, सड़क परिवहन एवं राज मार्ग, जहाजरानी मंत्री श्री
नितिन गडकरी ने आज कानपुर और बिठूर के 20 घाटों का लोकार्पण किया। इन घाटों का
निर्माण 18 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।press-421
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कानपुर के चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं
प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में ‘नमामि गंगे’ परियोजनाओं के शिलान्यास
एवं लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि गंगा जी मात्र नदी नहीं
है, बल्कि यह हमारी अस्मिता एवं संस्कृति का प्रतीक है। गंगा जी को स्वच्छ एवं
अविरल बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को सकारात्मक
सोच के साथ गंगा जी की निर्मलता बनाए रखने के लिए आगे आना होगा। इस
चुनौतीपूर्ण कार्य में प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। प्रयाग कुम्भ-2019 के
दृष्टिगत 15 दिसम्बर, 2018 के पश्चात किसी भी नाले का गंदा पानी गंगा जी में
प्रवाहित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले कानपुर से इलाहाबाद के
बीच गंगा जी को निर्मल बनाना है।
गंगा जी की अविरलता को बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री जी ने केन्द्रीय मंत्री
को गंगा जी एवं यमुना जी के किनारे एक किलोमीटर के अन्तराल पर बड़े जलाशय बनाए
जाने का सुझाव दिया। नदी में पानी कम होने पर इन जलाशयों से पानी छोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अगले वर्ष गंगा जी एवं यमुना जी के
तटवर्ती क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण कराया जाएगा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री
को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशा के
अनुरूप प्रदेश सरकार ‘नमामि गंगे’ परियोजना में सहयोग के लिए संकल्पित है।
केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण, सड़क परिवहन एवं राज मार्ग,
जहाजरानी मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि
‘नमामि गंगे’ में कुल 20,000 करोड़ रुपए के बजट में उत्तर प्रदेश हेतु 8900
करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत/संचालित हैं। इनमें से कानपुर में 2200 करोड़
रुपए की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।press-121
केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आश्वस्त करते कहा कि
‘नमामि गंगे’ परियोजना सहित कुम्भ के आयोजन हेतु धन की कोई कमी नहीं होने दी
जाएगी। उन्होंने कहा कि गंगा जी को प्रदूषित करने वाले 10 शहरों में कानपुर
प्रथम है। कानपुर अपने कचरे का उपयोग करते हुए बायो सी0एन0जी0 बनाकर प्रदेश
में 5000 बसें संचालित कर सकता है। इसके लिए केन्द्र सरकार हर सम्भव सहायता
करेगी।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कानपुर की टेनरी का पानी सीधे गंगा जी में न जाए,
इसके लिए इसी माह के अन्त तक एस0टी0पी0 का कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा। साथ
ही, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 5000 करोड़ रुपए की लागत का कार्य भी शीघ्र
प्रारम्भ हो जाएगा। इससे सम्बन्धित सर्वे आदि का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस
एक्सप्रेस-वे के बन जाने से कानपुर से लखनऊ पहुंचने में मात्र 40 मिनट लगेंगे।
केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण राज्यमंत्री श्री सत्यपाल के
अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में गंगा
जी को प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर
कानपुर में आज ‘गंगा टास्क फोर्स’ का शुभारम्भ किया गया। शीघ्र ही, कानपुर एवं
वाराणसी में गंगा जी को निर्मल बनाने के लिए ‘गंगा टास्क फोर्स’ द्वारा कार्य
किया जाएगा।
कार्यक्रम को प्रदेश के शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश खन्ना
तथा सांसद डाॅ0 मुरली मनोहर जोशी ने भी सम्बोधित किया।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने सीसामऊ नाले का निरीक्षण किया। इसके अलावा,
मुख्यमंत्री जी ने चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर
में स्थापित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम
उद्यम मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी सहित जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ
अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments (0)

जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा

Posted on 13 August 2018 by admin

उ0प्र0 कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चैधरी
पूर्व विधायक के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आगामी 17अगस्त को
दलित उत्पीड़न के विरोध में प्रत्येक जिलों के जिला मुख्यालयों पर
धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। धरना-प्रदर्शन के उपरान्त अपने-अपने जनपदों के
जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की वाइस चेयरमैन एवं
मीडिया प्रभारी सिद्धिश्री ने बताया कि राज्यपाल को प्रेषित किये जाने वाले
ज्ञापन में बीजेपी सरकार की दलित विरोधी मानसिकता के कारण ही दलित उत्पीड़न की
घटनाओं में इजाफा हो रहा है। महिलाओं पर अपराध व बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं।
दलित व अल्पसंख्यकों को माॅब लिचिंग के नाम पर पीट-पीटकर मार दिया जा रहा है
इस प्रकार तो दलित उत्पीड़न कम होने की बजाय विकराल रूप ले रहा है। दलित,
शेाषित व वंचित भयाक्रान्त जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। पेट और पीठ की मार
से दलित वर्ग कुण्ठित भावना से ग्रसित होकर विमुख हो रहे हैं। मौजूदा सरकार
उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ ठोस कार्यवाही भी नहीं कर पा रही है। ऐसी
परिस्थितियों में बीजेपी सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए उ0प्र0 अनुसूचित
जाति विभाग दलित उत्पीड़न का विरोध करने जा रही है।
श्रीमती सिद्धिश्री ने कहा कि जंतर-मंतर पर संविधान की प्रतियां जलाकर बाबा
साहब व देश के संविधान का अपमान दलित समाज नहीं बर्दाश्त कर पायेगा और इसके
परिणाम शुभ नहीं होंगे। ऐसे कृत्य करने वाले संविधान विरोधियांे को चिन्हित
करके सख्त कार्यवाही करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की आवश्यकता है।

Comments (0)

सदस्यता अभियान की शुरूआत

Posted on 13 August 2018 by admin

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य जोन के सदस्यता अभियान की शुरूआत आज यहां
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में युवा कांग्रेस के सदस्यता चुनाव के
राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी श्री वेंकटेस, प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री जयन्त
रमोला, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्री आनन्द शंकर सिंह, राष्ट्रीय
सचिव श्री प्रवीन कुमार, सांसद श्री पी0एल0 पुनिया, विधान परिषद दल के नेता
श्री दीपक सिंह एमएलसी, श्री श्रोत गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकित परिहार,
डाॅ0 उमाशंकर पाण्डेय, प्रवक्ता राजेश तिवारी की मौजूदगी में की गयी।
यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश तिवारी ने
बताया कि सदस्यता अभियान की शुरूआत के तहत चुनाव प्रभारी श्री जयन्त रमोला ने
मौजूद युवा कांग्रेसजनों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में विधिवत जानकारी दी।
इसके साथ ही सदस्यता अभियान के दौरान कुल 29 जनपदों में चार जनपद लखनऊ,
गोण्डा, उन्नाव एवं जालौन आरक्षित(अनुसूचित जाति) घोषित किये गये।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मौजूद सांसद श्री पी0एल0 पुनिया ने कहा कि
सदस्यता अभियान में युवा कांग्रेसजनों को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना है और कांग्रेस
अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को मजबूती प्रदान
करनी है।
विधान परिषद दल के नेता श्री दीपक सिंह ने कहा कि इसके पहले भी युवा कांग्रेस
ने पूरे देश में संघर्ष के बल पर कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का काम
किया है। युवाओं ने सदैव अन्याय और अत्याचार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष किया
है।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी श्री आनन्द शंकर सिंह ने कहा
कि इस चुनाव प्रक्रिया के द्वारा गांव के साधारण नौजवानों को भी नेतृत्व करने
का अवसर मिला है।
इस मौके पर श्री अखिलेश वर्मा, श्री अभिषेक पटेल, श्री मनोज तिवारी, श्री
कोणार्क दीक्षित‘केडी’ सहित तमाम युवा कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Comments (0)

गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 13 August 2018 by admin

पूर्व लोकसभा स्पीकर श्री सोमनाथ चटर्जी की बीमारी के चलते हुए आकस्मिक निधन
पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने गहरा शोक
व्यक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 चटर्जी संसदीय परम्पराओं और
मान्यताओं के मर्मज्ञ थे। स्व0 सोमनाथ चटर्जी बहुत ही लोकप्रिय रहे हैं। वर्ष
1971 से 2004 तक दस बार लोकसभा सदस्य चुने गये थे। उन्होने दलगत राजनीति को
कभी भी संसदीय गरिमा के आड़े नहीं आने दिया और देश व संसद की गरिमा को बनाये
रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें सर्वश्रेष्ट सांसद के सम्मान से
सम्मानित किया गया। उनके निधन से देश ने एक महान संसदीय व्यक्तित्व को खो दिया
है। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में अपूर्णीय क्षति हुई है।

Comments (0)

15अगस्त को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में झण्डारोहण करेंगे

Posted on 13 August 2018 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद कल दिनांक 14
अगस्त को अपरान्ह जनपद बस्ती पहुंच रहे हैं जहां भीषण बाढ़ एवं बंधे के कटान से
प्रभावित गौरिया नैन गांव का दौरा करेंगे तदुपरान्त बाढ़ प्रभावित कल्याणपुर
गांव का दौरा करेंगे। इसके उपरान्त अपरान्ह फुटैया चैराहा स्थित निर्माणधीन
ध्वस्त पुल का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे तदुपरान्त
अपरान्ह जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बस्ती पर प्रेसवार्ता करेंगे एवं
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
सायं बस्ती से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे एवं दिनांक 15अगस्त को प्रदेश
कांग्रेस मुख्यालय में झण्डारोहण करेंगे।

Comments (0)

डॉ. प्रवीण डबली ‘राष्ट्रीय आरोग्य रत्न सम्मान’ से सम्मानित

Posted on 13 August 2018 by admin

img_20180730_190248नागपुर| राष्ट्रीय साहित्यिक, समाजिक एवं धार्मिक कार्यों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी के विकास के लिए कार्य करने वाली सुरभी साहित्य संस्कृति अकादमी खंडवा द्वारा आयोजित महा अंलकरण सम्मान समारोह में नागपुर के पत्रकार, साहित्यिक, राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी मे योग शिक्षक व नैचरोपैथी व योगा थेरेपिस्ट डॉ. प्रवीण डबली को उनके २७ वर्ष की पत्रकारिता सेवा, साहित्य, सामाजिक कार्य, १७ वर्षो से योग व नियोग पद्धति से लोगो को स्वास्थ्य संबंधी जागृत कर उनका उपचार करने की सेवा हेतु विश्‍व ब्राम्हण समाज इंदौर के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यमंत्री प्रभार प. योगेन्द्र जी महंत के हाथों राष्ट्रीय आरोग्यरत्न गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया| उन्हें सम्मान पत्र, सम्मान चिन्ह, शाल व श्रीफल देकर उनका गौरव किया गया| इस अवसर पर प्रमुखता से दिल्ली से यूजीसी अधिकारी व महामानव उपाधि से अलंकृत डॉ. कपिल प्रसाद मिश्रा, दिगम्बर जैन महासमिति इंदौर के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बड़जात्या, जीरो माइल फाउंनडेशन के अध्यक्ष डॉ. आनंद शर्मा व सुरभी साहित्य संस्कृति अकादमी खंडवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जगदीशचन्द्र चौरे विद्यासागर प्रमुखता से उपस्थित थे| यह महा अलंकरण सम्मान का आयोजन खंडवा स्थित हाटेल ऐश्‍वर्या में आयोजित किया गया था| इस अवसर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया| इस सम्मान समारोह में देश भर के साहित्यिकों ने भाग लिया|

Comments (0)

उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप से सम्मानित किया गया

Posted on 13 August 2018 by admin

dsc_6250समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में जनपद बाराबंकी और सीतापुर के दसवीं और बारहवीं के उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप से सम्मानित किया गया। श्री यादव ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लैपटाॅप बच्चों को आगे बढ़ने में मदद करता है। पिछली समाजवादी सरकार में भी बिना भेद-भाव के 18 लाख लैपटाॅप वितरित किये गये थे। आज भी लैपटाॅप वितरण के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को उनका वायदा याद दिला रहे हैं।
सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में जनपद बाराबंकी के सुश्री कु0 ईशानी यादव, हरीतिका वर्मा, आकांक्षा वर्मा, नलिन सिंह, आलोक मिश्रा, प्रभाकरण सिद्धार्थ, नीलिमा वर्मा, आनन्द राज साहू, दिनेश चैहान, अनुराग मौर्य, विश्वास रस्तोगी, आकाश मौर्या, अजीत पटेल, रोली गौतम और जनपद सीतापुर के सर्वश्री विनय वर्मा, अनमोल कुमार, लवकुश वर्मा, अभिषेक जायसवाल शामिल थे। बच्चों के साथ उनके अभिभावक एवं माता-पिता एवं शिक्षक भी उपस्थित थे।
श्री भास्कर को मेरिट से इंटर पास करने पर 11.03.2013 को तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने काल्विन कालेज में आयोजित समारोह में लैपटाॅप दिया था। उन्होेंने अम्बेड़कर विधि विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. की। एल.एल.एम. की पढ़ाई के लिए उन्हें हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रवेश मिला है। श्री भास्कर ने कहा कि उन्हें मिले लैपटाॅप से अपनी पढ़ाई और आगे बढ़ने में बहुत मदद मिली है। उन्होंने इसके लिए श्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया।
श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर लखनऊ के श्री अनुराग भास्कर को ‘हार्वर्ड यूनिवर्सिटी‘ में चयन पर बधाई देते हुये एक और लैपटाॅप देकर सम्मानित किया। श्री भास्कर ने कहा कि समाजवादी सरकार द्वारा प्रदान किये गये लैपटाॅप से हमारे जैसे गरीब घरों के छात्रों को आगे की पढ़ाई करने में बड़ी मदद मिलती है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सर्वश्री उदय प्रताप सिंह, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा रामगोविन्द चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्रीगण राजेन्द्र चौधरी, नरेन्द्र वर्मा, अरविन्द सिंह गोप, महफूज किदवई, राकेश वर्मा, प्रो0 अभिषेक मिश्रा, पूर्व सांसद सुशीला सरोज, सदस्य विधान परिषद गण एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह, आनंद भदौरिया, राजेश यादव राजू, उदयवीर सिंह, डाॅ0 असीम यादव और सुरेश यादव विधायक की उपस्थिति रही।

Comments (0)

विफलता, घोटाले को भी अपनी उपलब्धि बताने में विपक्ष को महारत - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 13 August 2018 by admin

- सबका साथ-सबका विकास को साकार होता देख विपक्षी दलों में घबराहट

- अखिलेश जी को बताना चाहिए कि लैपटॉप योजना प्रदेश के छात्रों के लिए शुरू की थी या सरकारी धन का गोलमाल करने के लिए।

लखनऊ 13 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास संकल्प को साकार होता देख तथा भेदभाव रहित नीति की सफलता से घबराया विपक्ष मुद्दाविहीन होकर सेल्फ गोल करने लगा है। मुद्दाविहीन विपक्ष अपने शासन की विफलताओं व घोटालों को भी अपनी उपलब्धि बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव जी को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जो उनके लिए ही मुसीबत बन जाएं। आरटीआई में खुलासा हुआ है कि 2012 से 2014 तक सपा सरकार में 14,81,118 लैपटॉप कागजों में खरीदे गये। सिर्फ 6,11,794 लैपटॉप बांटे गए। सरकारी रिकार्ड में इसकी कोई जानकारी नहीं है कि शेष 8,69,324 लैपटॉप कहां गए। इस हिसाब से सपा शासन का लैपटॉप वितरण घोटाला करीब 1173 करोड़ रुपए का निकलता है। अखिलेश जी को बताना चाहिए कि लैपटॉप योजना प्रदेश के छात्रों के लिए शुरू की थी या सरकारी धन का गोलमाल करने के लिए।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा रायबरेली व गोरखपुर में एम्स के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की योजना पर अपनी पीठ थपथपाने वाले अखिलेश जी को यह भी बताना चाहिए कि योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनते ही रायबरेली एम्स की ओपीडी चालू कैसे हो गयी और गोरखपुर एम्स में आगामी तीन माह में ओपीडी चालू किए जाने की प्रक्रिया कैसे चालू हो गयी?
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के 73 प्लस मिशन पर अखिलेश यादव की टिप्पणी का जवाब देते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि विपक्ष को अपनी राजनीतिक समझ थोड़ी बढ़ानी चाहिए। विपक्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के मत प्रतिशत और उपचुनाव के मत प्रतिशत की तुलना कर ले तो पता चल जायेगा कि आम चुनाव में जब मतदाता वोट देने निकलेगा तो विपक्ष कितना भी महागठबंधन बना ले, कहीं नहीं ठहरेगा। सरकार रहते लगभग सभी उपचुनाव जीतने वाली सपा व बसपा का लोकसभा और विधानसभा के आम चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया था।
उन्होंने कहा कि बिना भ्रष्टाचार, बिचैलिया या कमीशनखोरी के केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों, किसानों सहित समाज के सभी समुदाय के लोगों तक बिना भेदभाव तेजी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार और भेदभाव मुक्त व्यवस्था का ही परिणाम है कि 2.5 करोड़ से अधिक परिवार प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी जी की सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके है। बड़ी संख्या में सभी समुदायों के मतदाता सपा, बसपा व कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा के साथ जुड़ चुके हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मत प्रतिशत 10 प्रतिशत और बढ़ेगा, जिससे भाजपा 51 से प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त कर 350 प्लस सीटें जीतेगी। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जी की जाति व भेदभाव विहीन राजनीति की सफलता से विपक्ष घबराया हुआ है। इस घबराहट में विपक्ष गठबंधन बनाने की कवायद कर रहा है, लेकिन इसमें रुचि दिखा रहे दलों में आपस में ही एक-दूसरे पर अविश्वास है और कांग्रेस सपा, बसपा को चेतावनी दे रही है तो सपा, बसपा कांग्रेस को उपेक्षित कर रहे हैं। विपक्ष के महागठबंधन का हाल बहुतै जोगी, मठ उजाड़ वाला है।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 13 August 2018 by admin

लखनऊ 13 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री सोमनाथ चटर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने श्री चटर्जी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय सोमनाथ चटर्जी जी एक सांसद के रूप में लोकसभा के भीतर गरीबों की आवाज थे, लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी कार्यशैली से संसदीय प्रणाली को मजबूत करते हुए लोकसभा अध्यक्ष के पद की गरिमा को बढ़ाने का काम किया। लोकसभा स्पीकर के रूप में सदन को निष्पक्षता से संचालित करना भारतीय राजनीति के इतिहास में हमेशा याद रखा जायेगा। उनके निधन से हुई रिक्तता को पूरा नहीं किया जा सकता।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने श्री चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद क्षण में ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि लोकसभा स्पीकर के रूप में उनके द्वारा किये गये अद्वितीय कार्य अपनी एक अलग पहचान छोड़कर गये जो आने वाले पीढ़ियों के लिए प्रेरणापरक होंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2018
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in