Categorized | लखनऊ.

विफलता, घोटाले को भी अपनी उपलब्धि बताने में विपक्ष को महारत - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 13 August 2018 by admin

- सबका साथ-सबका विकास को साकार होता देख विपक्षी दलों में घबराहट

- अखिलेश जी को बताना चाहिए कि लैपटॉप योजना प्रदेश के छात्रों के लिए शुरू की थी या सरकारी धन का गोलमाल करने के लिए।

लखनऊ 13 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास संकल्प को साकार होता देख तथा भेदभाव रहित नीति की सफलता से घबराया विपक्ष मुद्दाविहीन होकर सेल्फ गोल करने लगा है। मुद्दाविहीन विपक्ष अपने शासन की विफलताओं व घोटालों को भी अपनी उपलब्धि बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव जी को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जो उनके लिए ही मुसीबत बन जाएं। आरटीआई में खुलासा हुआ है कि 2012 से 2014 तक सपा सरकार में 14,81,118 लैपटॉप कागजों में खरीदे गये। सिर्फ 6,11,794 लैपटॉप बांटे गए। सरकारी रिकार्ड में इसकी कोई जानकारी नहीं है कि शेष 8,69,324 लैपटॉप कहां गए। इस हिसाब से सपा शासन का लैपटॉप वितरण घोटाला करीब 1173 करोड़ रुपए का निकलता है। अखिलेश जी को बताना चाहिए कि लैपटॉप योजना प्रदेश के छात्रों के लिए शुरू की थी या सरकारी धन का गोलमाल करने के लिए।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा रायबरेली व गोरखपुर में एम्स के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की योजना पर अपनी पीठ थपथपाने वाले अखिलेश जी को यह भी बताना चाहिए कि योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनते ही रायबरेली एम्स की ओपीडी चालू कैसे हो गयी और गोरखपुर एम्स में आगामी तीन माह में ओपीडी चालू किए जाने की प्रक्रिया कैसे चालू हो गयी?
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के 73 प्लस मिशन पर अखिलेश यादव की टिप्पणी का जवाब देते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि विपक्ष को अपनी राजनीतिक समझ थोड़ी बढ़ानी चाहिए। विपक्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के मत प्रतिशत और उपचुनाव के मत प्रतिशत की तुलना कर ले तो पता चल जायेगा कि आम चुनाव में जब मतदाता वोट देने निकलेगा तो विपक्ष कितना भी महागठबंधन बना ले, कहीं नहीं ठहरेगा। सरकार रहते लगभग सभी उपचुनाव जीतने वाली सपा व बसपा का लोकसभा और विधानसभा के आम चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया था।
उन्होंने कहा कि बिना भ्रष्टाचार, बिचैलिया या कमीशनखोरी के केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों, किसानों सहित समाज के सभी समुदाय के लोगों तक बिना भेदभाव तेजी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार और भेदभाव मुक्त व्यवस्था का ही परिणाम है कि 2.5 करोड़ से अधिक परिवार प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी जी की सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके है। बड़ी संख्या में सभी समुदायों के मतदाता सपा, बसपा व कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा के साथ जुड़ चुके हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मत प्रतिशत 10 प्रतिशत और बढ़ेगा, जिससे भाजपा 51 से प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त कर 350 प्लस सीटें जीतेगी। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जी की जाति व भेदभाव विहीन राजनीति की सफलता से विपक्ष घबराया हुआ है। इस घबराहट में विपक्ष गठबंधन बनाने की कवायद कर रहा है, लेकिन इसमें रुचि दिखा रहे दलों में आपस में ही एक-दूसरे पर अविश्वास है और कांग्रेस सपा, बसपा को चेतावनी दे रही है तो सपा, बसपा कांग्रेस को उपेक्षित कर रहे हैं। विपक्ष के महागठबंधन का हाल बहुतै जोगी, मठ उजाड़ वाला है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in