Archive | August 11th, 2018

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन

Posted on 11 August 2018 by admin

मेरठ 11 अगस्त 2018, केन्द्रीय गृहमंत्री मा. राजनाथ सिंह ने आज मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय के मातादीन बाल्मिकी परिसर में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी ने कहा कि 2014 में केंद्र में सरकार बनाने में किसी का सर्वाधिक योगदान था तो वह उप्र के कार्यकर्ता थे। आगे 2019 में भी यदि यह श्रेय किसी को जाएगा तो वह उप्र के अधिसंख्य कार्यकर्ताओं को ही जायेगा।
उन्होंने कहा तीन दिन बाद स्वतंत्रता दिवस है, और प्रधानमंत्री जी का भाषण भी होगा। आजादी हमें यूं ही नहीं मिली है। बहुत बलिदान देने पड़े हैं। हम राजनीति भी इसी लिए करते हैं। हम देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। भारत को स्वाभिमानी, समृद्धिशाली भारत बनाने के लिए करते हैं। सरकार कैसे चलाई जाती है वह अटल जी से सीखें, मोदी जी से सीखें। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मस्तक ऊपर उठाने का काम किसने किया। बहुमत की सरकार के खिलाफ कांग्रेस ऐंड कंपनी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई। उन्हें मुंह की खानी पड़ी। काठ की हांडी एक बार चढ़ चुकी है, अब नहीं चढ़ने वाली। राजनैतिक पार्टी के अध्यक्ष ने क्या लीला कर डाली। पूरे देश वासियों की तरह ही वह भी प्रधानमंत्री को गले लगाने चले गए। संसद में यह पहला चिपको अभियान था, उन्हें राजनैतिक मर्यादा और संसद की गरिमा का ख्याल भी नहीं रहा। आज सारी दुनिया के लिए भारत का स्थान ऊंचा हो रहा है। इसके बाद भी समाज को तोड़ने के लिए क्या-क्या प्रपंच किये जा रहे हैं।
श्री सिंह ने कहा सरकार रहे या न रहे हम समाज को कभी भी नहीं तोड़ने देंगे। हम एक भारत श्रेष्ठ भारत में यकीन करते हैं। गरीबों के लिए काम करने की बातें नहीं यकीन भी दिलाते हैं। स्वच्छ भारत का सपना भी प्रधानमंत्री जी ने देखा, उसे खुद करके दिखाया। गरीबों की सरकार ने गरीबों के लिए 5 करोड़ गैस कनेक्शन, करोड़ों गरीबों का बैंक में खाता खुला। केवल टाटा, बिड़ला और अम्बानी ही नहीं अब गरीब भी बैंकों की चैखट पर पैर रख सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी कई मायनों में दूसरे दलों से भिन्न है। यह कोई फैमिली बेस्ड पॉलिटिकल आर्गेनाईजेशन नहीं हैं। हम देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। हमें राजनीति के खोये हुए अर्थ को दुबारा स्थापित करना हैं। हमारे पास पं. दीन दयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद है। हम अंत्योदय के पथ पर बढ़कर राष्ट्रोदय की ओर बढ़ रहे हैं।
इसके पूर्व कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम अपनी क्षमताओं का आंकलन करने के लिए यहां पर उपस्थित हुए हैं। प्रदेश के भीतर वातावरण बदला है। अलीगढ़ में ही डिफेंस कॉरिडोर को लेकर 5000 करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने लखनऊ से देश के लिए योजनाएं दी थी, उसी दिन यूपी के लिए 60000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव जमीन पर उतरे। इन्वेस्टर समिट के बाद लोग सवाल कर रहे थे, जमीन पर घोषणाएं आएंगी या नहीं। हमने इसे जमीन पर उतारा और 50 हजार करोड़ की योजनाएं पाइप लाइन में हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा माहौल बदला है, विश्वास बढ़ा है, अराजकता को नियंत्रित करने में हमे सफलता मिली है। निवेश को लेकर स्थिति बदली है, हमे इसका प्रचार करना होगा। पहले विद्युत वितरण को लेकर भेदभाव होता था, 5 जिलों को बिजली मिलती थी। हमने यह भेदभाव समाप्त किया है। आम्बेडकर जयंती पर हमने जिला मुख्यालयों को 24, तहसील मुख्यालयों को 20 और गांवों में 18 घंटे बिजली दे रहे हैं। हर क्षेत्र में हमने भेदभाव समाप्त किया है। कांवड़ यात्रा भी सकुशल सम्पन्न हुई है। पर्व प्रतिबंध से नहीं सम्पन्न कराए जाते। 2019 के राजनैतिक कुम्भ में हम मोदी जी के नेतृत्व में पुनः विजय पताका लहराएगें
उन्होंने कहा आरोप लगता है कि भाजपा की सरकारें दलित और पिछड़ों की विरोधी है। हम विरोधियों से सवाल करते हैं कि उन्होंने नेतृत्व क्यों नहीं दिया। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सटी में दलितों को आरक्षण क्यों नहीं दिया गया। तुष्टिकरण और भेदभाव कौन करता है, यह बताने की जरूरत नहीं। गरीबों के बैंक में आज खाते खुले हैं। गरीबों के सिर पर हमने छत दी, एक करोड़ से ज्यादा शौचालय बने, लाखों लोगों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए, 90 लाख लोगों को गैस कनेक्शन, बोर्ड परीक्षा भी नकल विहीन हो सकती है यह हमने कर दिखाया। एक करोड़ से ज्यादा बच्चों को निःशुल्क ड्रेस और जूते उपलब्ध कराए। किसानों के बारे में किसने सोचा 2014 के बाद भी नीतियों को प्रदेश में लागू नहीं होने दिया गया। सरकार बनते ही हमने कर्ज माफ किया। सीधी खरीद शुरू की।
उन्होंने कहा गेहूं खरीद में हमने रेकॉर्ड बनाया। अबतक 34 हजार करोड़ का बकाया भुगतान किया। हमने चीनी मिलें बंद नहीं कि, उन्हें बेचा भी नहीं। बल्कि बंद मिलों को शुरू किया। प्रधानमंत्री जी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया। यह एक्सप्रेसवे पूर्ववर्ती सरकार से सस्ती दर पर बनने जा रहा है। जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने बिना किसी जमीन अधिग्रहण किये शिलान्यास कर दिया था। 45 मिनट में मेरठ से दिल्ली का सफर भी जल्द ही पूरा होगा। कार्य समिति के समाप्त होने के बाद यहां से निकले कार्यकर्ता जनमानस तक लोगों को सरकार की योजनाएं पहुंचाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के 73+ के लक्ष्य को सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा आज सुभारती विश्वविद्यालय के मातादीन बाल्मीकि परिसर मेरठ में आयोजित पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दिये गये अध्यक्षीय भाषण के प्रमुख अंश

Posted on 11 August 2018 by admin

मेरठ 11 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज मेरठ में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि प्रदेश की जनता ने इसी धारणा के साथ हमें उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत दिया है। प्रदेश की मा0 योगी आदित्यनाथ सरकार गांव, गरीब, किसान, बेरोजगार युवा, महिला, उद्यमी सभी के सपनों को सहेजकर आगे बढ़ रही है। हम इस सरकार को उसकी प्रचुर उपलब्धियों के लिए बधाई देते हैं।
प्रदेश में पूर्व की बसपा और सपा सरकारों द्वारा मचाई गई लूट के खुलासों और जांच की कार्यवाई से बेचैन भ्रष्ट विपक्ष नकारात्मक हमले कर रहा है। प्रदेश में जब हमारी प्रचंड बहुमत की सरकार बनी थी तब विरासत में हमें भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, अराजकता, गुण्डागर्दी, का वातावरण मिला था। मा0 योगी जी के मुख्यमंत्री बनते ही अपराधियों पर कठोर कार्यवाही कर प्रदेश को भयमुक्त वातावरण का निर्माण किया। तथापि सामाजिक मान्यताओं, विशमताओं को मिटानें में अभी हमें और कार्य करना बाकी है। बेटियों को संपूर्ण सुरक्षा देना हमारी प्राथमिकता है। अत्याचार और अनाचार को दूर हटाकर स्वस्थ्य समाज बनाना हमारी अभिलाषा है। हमारी सरकार इस दिशा में प्रयत्नशील है। पिछले डेढ़ साल में हमारी सरकार ने बेदाग सफर तय किया है। जिसके लिए हम बधाई देते हैं। आने वाले वर्ष में हमें अनेक चुनौती पूर्ण कार्य करने हैं। जहां तक सरकारों का सवाल है हम शुरू किए गए अनेक विकास कार्यों के लिए कृत संकल्पित हैं। कनेक्टिविटी रिवॉल्यूशन के विभिन्न घटकों का अधिकाधिक प्रयोग करके हम सबको संपूर्ण समाज की हर धारा के साथ स्वयं को जोड़ना है। हम महान तभी बनेंगे जब जीवन के सभी क्षेत्र में विचारों की एकता, लक्ष्य की एकता और कर्म की एकता प्रदर्शित कर सकें। इसलिए अनुशासन, राजधर्म की मर्यादा के साथ सुशासन लाकर सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।
हमारी यही कार्यशीलता 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को सबसे आगे लेकर जाएगी। साफ नीयत सही विकास की अवधारणा को गति देने के लिए माननीय मोदी जी और माननीय अमित शाह जी के नेतृत्व में भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए एकजुट होकर चलना है। मित्रों हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने 74 संसदीय सीटों को जीतने का लक्ष्य दिया है। हमें इस लक्ष्य को भी पार करना है। हमारे पास अपार ऊर्जा है। जिसका हमें इस्तेमाल करना है। सकारात्मक बदलाव लाने के लिए और साफ नीयत-सही विकास का दृष्टिकोण पूरा करने के लिए अग्रसर होना है। मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता और प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते आश्वस्त करता हूं कि हर पल-हर पग इस दिशा में आपके साथ सतत गतिशील रहूंगा। मैं, अपने सम्मानित राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति कृतज्ञ हूं कि, उन्होंने हम जैसे कार्यकर्ताओं को गुरुत्तर दायित्व दिया है। हमारा प्रयास है प्रदेश के सम्पूर्ण कार्यकर्ताओं का जिन्होने पार्टी को इस ऊँचाई पर पहुंचाया है उनका मान सम्मान कर संकू। प्रदेश के कार्यकर्ताओं का सरकार में सम्मान बढे़ समावेश हो इसकी प्रक्रिया प्रारम्भ है। चयन प्रक्रिया में हमारी सहभागिता हो इसलिए जिलास्तरीय समन्वय समिति का गठन कर इस व्यवस्था को प्रारम्भ किया है। आप कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के परिश्रम, लगन और निस्वार्थ सेवाभावना के साथ पार्टी आज जिस अपराजेय स्थिति में है उसे और मजबूत बनाना है। लक्ष्य प्रेरित होने तक पग को शिथिल नहीं होने देना है।
हम जानते हैं कि किसी राजनीतिक दल का आंकलन उसको प्रदत्त परिणामों पर निर्भर करता है। पूर्व में हमने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, सहकारिता चुनावों में उल्लेखनीय गौरव हासिल किया है। अब हमारा अभीष्ट है 2019 में होने वाला लोकसभा चुनाव। 2019 में माननीय मोदी जी के नेतृत्व में होने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतकर नया इतिहास रचना है। ‘यह इतिहास अमिट होगा। अदभुत होगा। ’’2019 में एक बार, फिर मोदी सरकार’’ के नारे की प्रतिपूर्ति करना है।

Comments (0)

अलीगढ में डिफेंस कारीडोर कार्यशाला का शुभारम्भ

Posted on 11 August 2018 by admin

img-20180811-wa0212

अलीगढ में डिफेंस कारीडोर कार्यशाला का शुभारम्भ करते मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्रीय रक्षा मंत्री

Comments (0)

विशाल प्रदर्शन किया गया

Posted on 11 August 2018 by admin

प्रदेश में बढ़ते हुए महिला उत्पीड़नए हत्याए बलात्कार के विरोध में आज
जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के समर्थन से नारी समाज सेवा समिति सम्पूर्ण
;उ0प्र0द्ध की अध्यक्ष श्रीमती राधा पाण्डेय के नेतृत्व में वीवीआईपी
गेस्ट हाउस से जीपीओ तक विशाल प्रदर्शन किया गया।
नारी समाज सेवा समिति सम्पूर्ण ;उ0प्र0द्ध की अध्यक्ष श्रीमती राधा
पाण्डेय ने कहा कि जिस प्रकार जनपद हरदोई में देश की सेवा करने वाले
सीआईएसएफ में कार्यरत फौजी के परिवार को प्रताडि़त किया जा रहा है। हरदोई
के ग्राम कटियामऊ की सुशीला देवी जिनके पति उड़ीसा में सीआईएसएफ में
कार्यरत हैं उनकी भूमि पर रिटायर्ड एसडीएम व उनकी पत्नी पूर्व सांसद
पूर्णिमा वर्मा द्वारा अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जबरिया जमीन कब्जा कर
पीडि़त परिवार को परेशान किया जा रहा है किन्तु स्थानीय पुलिस एफआईआर तक
नहीं दर्ज कर रही है। देश की सेवा करने वाले फौजी के परिवार पर जुल्म
ढाया जा रहा है और सरकार कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। प्रदर्शन के
दौरान सरकार से मांग की गयी है कि इस प्रकरण में तत्काल मुकदमा दर्ज कर
फौजी के जमीन पर कब्जे को हटाया जाय व दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही
की जाय। दबंगो द्वारा अवैध कब्जे करने एवं प्रताडि़त करने की घटनाएं पूरे
प्रदेश में घटित हो रही हैं और सरकार एवं प्रशासन दबंगों को संरक्षण
प्रदान कर रही है।
यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के महामंत्री एवं मीडिया
प्रभारी नीरज कुमार सैनी ने बताया कि इस मौके पर कांग्रेस विधानमंडल दल
के नेता श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जनपद देवरिया के महिला संरक्षण
गृह में बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं सामने आयी हैं वह प्रदेश सरकार के
लिए शर्मनाक है। मा0 उच्च न्यायालय द्वारा अपनी निगरानी में सीबाआई जांच
कराये जाने का आदेश देकर प्रदेश सरकार की मंशा पर सवालिया निशान लगा दिया
है इससे साफ हो गया है कि प्रदेश सरकार दोषियों केा बचाने का प्रयास कर
रही है।
इस मौके पर प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गौरव
चौधरी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार गरीबों की जमीनों
पर अवैध कब्जेदारों के विरूद्ध सख्त कर्यवाही करने की बात कहती है वहीं
दूसरी ओर सरकार के संरक्षण में गरीबों की जमीनों पर दबंगों द्वारा अवैध
कब्जे किये जा रहे हैं। जिस प्रकार जनपद प्रतापगढ में बालिका संरक्षण
गृहोंए स्वाधार केन्द्रों से बच्चियों के गायब होने की घटना घटित हुई हैए
बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैए ऐसी घटनाओं को रोके जाने की आवश्यकता है एवं
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की जरूरत है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नारी समाज सेवा समिति सम्पूर्ण ;उ0प्र0द्ध
की अध्यक्ष श्रीमती राधा पाण्डेय के नेतृत्व में सर्वश्री विनोद मिश्राए
आनन्द प्रताप सिंहए शब्बीर हाशमीए रामकिशन यादवए गौरी पाण्डेयए मो0 शकीलए
विजय कनौजियाए रामपाल यादवए रोशन लाल यादवए राजन यादवए लालजी लोधीए
एस0के0 द्विवेदीए संतोष द्विवेदी सहित सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं
एवं कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Comments (0)

बाढ के मुद्दे पर सरकार बहा रही घडियाली आंसू- अजय कुमार लल्लू

Posted on 11 August 2018 by admin

ऽ       घड़ियाली आंसू निकालना बंद कर बाढ पीड़ित जनता को राहत पहुॅंचाये सरकार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में बाढ को लेकर प्रभावी कदम
उठाये जाने की बजाय मुख्यमंत्री व बाढ मंत्री, बाढ राज्य मंत्री और
सिंचाई मंत्री के क्रियाकलाप और सरकार द्वारा बाढ़ पीडितों की अनदेखी को
देखने से लगता है कि सरकार बाढ को लेकर घडियाली आंसू बहा रही है। उक्त
आरोप कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने प्रेस वार्ता के
दौरान कही।
उन्होनें कहा कि प्रदेश में बाढ़ के कारण 211 लोगांे की मौत हो गयी है,
और दर्जनों जिलों के  सैकड़ों की संख्या में गांव प्रभावित है तथा पशुओं
की मौतें हो रही है। लगभग तीन हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
कुछ जिलें ऐसे भी हैं जहां पर लोग अपने बनाये हुए आषियाने का स्वयं उजाड़
रहे है या तोड़ रहे हैं। कुषीनगर जिले के अहिरौली दान गांव में लोगों ने
स्वयं अपने मकान को तोड़ा, यह बहुत ही दुखद स्थिति है और प्रदेश में
स्थिति बहुत ही भयावह है। उन्होनें बाढ को लेकर सरकारी प्रयासों को कम
आंकते हुए सरकार को आडे हाथों लिया और कहा कि विगत वर्ष मुख्यमंत्री जी
जो स्वयं बाढ़ मंत्री भी है, ने सदन में यह आश्वासन दिया था कि नदि और
बांध के बीच के किसी भी गांवो को कटने नहीं दिया जायेगा, उनके लिए माकूल
प्रबंध किया जायेगा, किंतु उनके बचाव के लिए कोई कार्यवाही नहीं की गयी।
उन्होनें कहा कि तकनीकी बैठक में बाढ़ को लेकर जितनी भी योजनायें स्वीकृत
हुई उनको मुख्यमंत्री जी ने स्थायी संचालन समिति में न तो लिया और न ही
उनके लिए धन का आवंटन किया। इसी तरह से बाढ़ राज्य मंत्री स्वाति सिंह जी
ने बयान दिया कि यह प्राकृतिक आपदा है और सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह जी
ने कहा है कि बाढ़ तो अभी शुरू हुई है तबाही और बाकी है। इस तरह के
बयानबाजी और कार्यवाही बाढ़ पीड़ितों के प्रति सरकार की संवेदनहीनता को
दर्शाती है। सरकार राहत कार्य कम चला रही है बल्कि आम चुनाव का प्रचार
करने में लगी है तभी तो बाढ राहत के पैकेटों पर मुख्यमंत्री और
प्रधानमंत्री जी की तस्वीर प्रकाषित कराया गया है। जैसे इस तरह की आपदा
का इंतजार सुनियोजित तरीके से किया जा रहा था। बाढ़ आने पर हवाई सर्वेक्षण
किया जा रहा है और बाढ़ से बचाव के लिए तकनीकी अधिकारियों के द्वारा बनायी
गयी योजनाओं का ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इसका उदाहरण गोंडा जिले
में टूटा एल्गिन बांध है, जो विगत दो सालों में 110 मीटर टूट गया और
सरकार देखती रह गयी, समय रहते यदि बचाव किया गया होता तो बाढ़ पीडितों की
संख्या में कमी होती। बाढ़ आने का इंतजार करना और पूर्व में उपाय न करना
वैसे ही है जैसे सरकारी खजाने का लूटने का भरपूर इंतजाम कर लिया गया हो।
उन्होनंे सरकार से पूछा कि आखिर क्या विवशता थी कि अति संवेदनषील और
संवेदनषील बंधों के मरम्मत के लिए समय रहते कोई कार्यवाही नही की गयी।
सरकार से उन्होनें मांग किया कि बंधों को बचाने और बाढ़ पीडितों की मदद के
लिए प्रभावी कदम उठाया जाये।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2018
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in