Categorized | मेरठ

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा आज सुभारती विश्वविद्यालय के मातादीन बाल्मीकि परिसर मेरठ में आयोजित पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दिये गये अध्यक्षीय भाषण के प्रमुख अंश

Posted on 11 August 2018 by admin

मेरठ 11 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज मेरठ में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि प्रदेश की जनता ने इसी धारणा के साथ हमें उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत दिया है। प्रदेश की मा0 योगी आदित्यनाथ सरकार गांव, गरीब, किसान, बेरोजगार युवा, महिला, उद्यमी सभी के सपनों को सहेजकर आगे बढ़ रही है। हम इस सरकार को उसकी प्रचुर उपलब्धियों के लिए बधाई देते हैं।
प्रदेश में पूर्व की बसपा और सपा सरकारों द्वारा मचाई गई लूट के खुलासों और जांच की कार्यवाई से बेचैन भ्रष्ट विपक्ष नकारात्मक हमले कर रहा है। प्रदेश में जब हमारी प्रचंड बहुमत की सरकार बनी थी तब विरासत में हमें भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, अराजकता, गुण्डागर्दी, का वातावरण मिला था। मा0 योगी जी के मुख्यमंत्री बनते ही अपराधियों पर कठोर कार्यवाही कर प्रदेश को भयमुक्त वातावरण का निर्माण किया। तथापि सामाजिक मान्यताओं, विशमताओं को मिटानें में अभी हमें और कार्य करना बाकी है। बेटियों को संपूर्ण सुरक्षा देना हमारी प्राथमिकता है। अत्याचार और अनाचार को दूर हटाकर स्वस्थ्य समाज बनाना हमारी अभिलाषा है। हमारी सरकार इस दिशा में प्रयत्नशील है। पिछले डेढ़ साल में हमारी सरकार ने बेदाग सफर तय किया है। जिसके लिए हम बधाई देते हैं। आने वाले वर्ष में हमें अनेक चुनौती पूर्ण कार्य करने हैं। जहां तक सरकारों का सवाल है हम शुरू किए गए अनेक विकास कार्यों के लिए कृत संकल्पित हैं। कनेक्टिविटी रिवॉल्यूशन के विभिन्न घटकों का अधिकाधिक प्रयोग करके हम सबको संपूर्ण समाज की हर धारा के साथ स्वयं को जोड़ना है। हम महान तभी बनेंगे जब जीवन के सभी क्षेत्र में विचारों की एकता, लक्ष्य की एकता और कर्म की एकता प्रदर्शित कर सकें। इसलिए अनुशासन, राजधर्म की मर्यादा के साथ सुशासन लाकर सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।
हमारी यही कार्यशीलता 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को सबसे आगे लेकर जाएगी। साफ नीयत सही विकास की अवधारणा को गति देने के लिए माननीय मोदी जी और माननीय अमित शाह जी के नेतृत्व में भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए एकजुट होकर चलना है। मित्रों हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने 74 संसदीय सीटों को जीतने का लक्ष्य दिया है। हमें इस लक्ष्य को भी पार करना है। हमारे पास अपार ऊर्जा है। जिसका हमें इस्तेमाल करना है। सकारात्मक बदलाव लाने के लिए और साफ नीयत-सही विकास का दृष्टिकोण पूरा करने के लिए अग्रसर होना है। मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता और प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते आश्वस्त करता हूं कि हर पल-हर पग इस दिशा में आपके साथ सतत गतिशील रहूंगा। मैं, अपने सम्मानित राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति कृतज्ञ हूं कि, उन्होंने हम जैसे कार्यकर्ताओं को गुरुत्तर दायित्व दिया है। हमारा प्रयास है प्रदेश के सम्पूर्ण कार्यकर्ताओं का जिन्होने पार्टी को इस ऊँचाई पर पहुंचाया है उनका मान सम्मान कर संकू। प्रदेश के कार्यकर्ताओं का सरकार में सम्मान बढे़ समावेश हो इसकी प्रक्रिया प्रारम्भ है। चयन प्रक्रिया में हमारी सहभागिता हो इसलिए जिलास्तरीय समन्वय समिति का गठन कर इस व्यवस्था को प्रारम्भ किया है। आप कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के परिश्रम, लगन और निस्वार्थ सेवाभावना के साथ पार्टी आज जिस अपराजेय स्थिति में है उसे और मजबूत बनाना है। लक्ष्य प्रेरित होने तक पग को शिथिल नहीं होने देना है।
हम जानते हैं कि किसी राजनीतिक दल का आंकलन उसको प्रदत्त परिणामों पर निर्भर करता है। पूर्व में हमने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, सहकारिता चुनावों में उल्लेखनीय गौरव हासिल किया है। अब हमारा अभीष्ट है 2019 में होने वाला लोकसभा चुनाव। 2019 में माननीय मोदी जी के नेतृत्व में होने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतकर नया इतिहास रचना है। ‘यह इतिहास अमिट होगा। अदभुत होगा। ’’2019 में एक बार, फिर मोदी सरकार’’ के नारे की प्रतिपूर्ति करना है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in