Archive | August 5th, 2018

शीघ्र ही उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य होगा: केन्द्रीय गृह मंत्री

Posted on 05 August 2018 by admin

सुरेन्द्रअग्निहोत्री, लखनऊ : 05 अगस्त, 2018press-8
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेण्टर मंे लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित लखनऊ मण्डल की 939 करोड़ रुपए लागत की 308 विकास परियोजनाओं, लखनऊ महानगर के 04 एलीवेटेड मार्गाें के निर्माण कार्य तथा वर्ष 2017 एवं 2018 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में मेरिट में आने वाले मेधावी विद्यार्थियों के ग्रामों/शहरी आवासों को जोड़ने हेतु 112 सम्पर्क मार्गांे का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्हांेने ‘सबका साथ-सबका विकास ग्राम सड़क योजना’ के अन्तर्गत 2918 ग्रामों/बसावटों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने के कार्यक्रम का शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। press-42
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मार्च, 2017 में सत्ता में आने के बाद से राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया गया। राज्य की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की दिशा में कार्य शुरू हुआ। साथ ही, विद्युत आपूर्ति की दुव्र्यवस्था को समाप्त करते हुए एक समान विद्युत वितरण व्यवस्था लागू की गई।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिछली सरकार के 05 साल लम्बे कार्यकाल के दौरान जहां मात्र 30 हजार 994 किमी0 सड़कों का नवीनीकरण किया गया, वहीं वर्तमान सरकार ने मात्र 15 महीनों में ही 54 हजार 277 किमी0 सड़कों का नवीनीकरण का कार्य सफलतापूर्वक किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में मात्र 02 हजार 750 बसावटों में सड़कों के सम्पर्क मार्ग का कार्य हो पाया था, जबकि वर्तमान सरकार द्वारा मात्र 15 महीने में ही 05 हजार 700 से अधिक बसावटों को मुख्य मार्गाें, सड़कों और सम्पर्क मार्गांे से जोड़ने का काम किया गया है। press-32
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय योजना के अन्तर्गत तहसीलों और विकास खण्डों को भी 02-लेन सड़कों से जोड़ने के लिए ऐसी 26 तहसीलों और 81 विकास खण्डों के लिए 1563 करोड़ रुपये की लागत से युद्धस्तर से कार्य वर्तमान में हो रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को देश की सबसे सुन्दर राजधानी बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसे पूर्ण विकसित शहर बनाने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 महीनों में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में जो विकास कार्य किए हैं वह पिछली सरकार के कार्याें पर भारी पड़ेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने स्वर्णीम चतुर्भुज योजना के माध्यम से उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चिम से जोड़ने की शुरुआत की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से अपने 06 वर्ष के कार्यकाल में देश के बुनियादी ढांचागत विकास की नींव रखी थी। वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर गम्भीरता से काम कर रही है, क्योंकि इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदेश के विकास की धुरी बनेगा।
मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में विकास के लिए बने सकारात्मक माहौल और बेहतर कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि इस बदलाव के चलते देश के साथ-साथ विदेश के उद्यमी राज्य में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि निवेश की पहली शर्त सुरक्षा और दूसरी शर्त आम व्यापारी को मिलने वाली सुविधा है। यदि उद्यमियों को अच्छी सड़कें और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी, तो वे प्रदेश में निवेश करने में दिलचस्पी दिखाएंगे। राज्य सरकार को पिछले 15 महीनों में इसमें काफी सफलता मिली है और अब प्रदेश में निवेश हो रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने लखनऊवासियों को आज राजधानी लखनऊ में लोकार्पित अवस्थापना सुविधाओं के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस शहर के लिए जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है उनके बनने के उपरान्त राजधानी की तस्वीर बदल जाएगी और लोगों का जीवन आसान हो जाएगा। इन योजनाओं के पूर्ण होने के बाद शहर के यातायात में सुगमता आएगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राजधानी लखनऊ में जिन 04 एलीवेटेड मार्गाें का शिलान्यास आज यहां सम्पन्न हुआ है उनके पूर्ण होने के उपरान्त शहर को टैªफिक जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के मेधावी छात्र-छात्राओं के निवास स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण/मरम्मत हो जाने से उनका उत्साहवर्धन होगा और आवागमन आसान होगा। press-17
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिन परियोजनाओं का आज यहां लोकार्पण/शिलान्यास किया गया है उससे पता लगता है कि वर्तमान प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी इलाकों का संतुलित विकास करने की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में विकास की गतिविधियां कुछ खास इलाकों तक ही सीमित रहती थीं।
इससे पूर्व, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित हो रहा है, क्योंकि वे इसके लिए पूर्ण समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य होगा। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का विशेष योगदान है। उनकी पे्ररणा से ही शहीद पथ का निर्माण सम्भव हो सका था। इसके बनने से यातायात काफी सुगम हो गया है। उन्होंने लखनऊ के चारों ओर निर्मित की जा रही रिंग रोड का जिक्र करते हुए कहा कि इससे राजधानी में टैªफिक जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार लखनऊ के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पहुंचने के उपरान्त मुख्यमंत्री जी तथा केन्द्रीय गृह मंत्री जी ने इन योजनाआंे का लोकार्पण/शिलान्यास बटन दबाकर किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रकाशित ‘सबका साथ-सबका विकास ग्राम सड़क योजना’ तथा ‘गौरव पथ एक अभिनव प्रयास’ नामक पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया। धन्यवाद ज्ञापन लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजय अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण सहित वरिष्ठ अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Comments (0)

पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के नाम पर मुगलसराय जंक्शन का नाम

Posted on 05 August 2018 by admin

लखनऊ 05 अगस्त 2018, आज मुगलसराय जंक्शन का नाम पं0 दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम परिवर्तन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली के बाकले ग्राउण्ड पर हुई जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व केन्द्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल जी का स्वागत करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा देने वाले पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के नाम पर मुगलसराय जंक्शन का नाम पं0 दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किये जाने पर न सिर्फ चंदौली, पूर्वांचल या केवल उत्तर प्रदेश नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों के मन में उत्साह का वातावरण है। आज इस जनसभा में बड़ी संख्या में आमजनों ने सम्मलित होकर पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी को अपनी सच्ची श्रद्धाजंली दी है। इस अवसर पर एकात्मता एक्सप्रेस नामक टेªन जो वाया सुल्तानपुर होकर लखनऊ जायेगी, का शुभारम्भ किया गया।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी महान चिंतक थे जिन्होंने अन्त्योदय का दर्शन दिया। पं0 दीनदयाल जी ने सम्पूर्ण जीवन की रचनात्मक दृष्टि पर विचार किया। उन्होंने विदेशी विचारों को सार्वलौकिक नहीं माना। उनका मानना था भारतीय संस्कृति में एकात्म मानव दर्शन है। पं0 दीनदयाल जी ने अपने चिन्तन में आम मानव से जुड़ी जिन चिंताओं और समाधानों को समझाने का प्रयास किया था, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा उन्हीं बातों को ध्यान में रखकर सरकार की नीतियों का निर्माण आमजन के कल्याण के लिए किया जा रहा है।
प्रदेश भााजपा अध्यक्ष ने मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पं0 दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किये जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि इस फैसले से समाज के सभी वर्ग के लोग सरकार के इस फैसले का पूरे उत्साह से स्वागत कर रहे है।
कार्यक्रम में केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, संगठन मंत्री रत्नाकर जी, प्रदेश सरकार में मंत्री नीलकण्ठ तिवारी, अनिल राजभर, जय प्रकाश निषाद, सांसद छोले लाल खरवार, विधायक साधना सिंह, सुशील सिंह, भूपेश चैबे, डा0 अवधेश सिंह, केदार सिंह, अशोक धवन, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)

अखिलेश को भाजपा का करारा जबाव - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 05 August 2018 by admin

लखनऊ 05 अगस्त 2018, आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भाजपा के ऊपर उठाये गये प्रश्नों का तीखा और सिल-सिले वार पलटवार भाजपा ने किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि अखिलेश की सवारी साइकिल थी तो मुख्यमंत्री रहते दो नई मर्सडीज बेन्ज क्यों खरीदी थी ? एक अपने लिए एक पिताजी के लिए ? अखिलेश जी आप बीएमडब्लू की महंगी साइकिल से चलते थे क्यों ? यह क्या संसाधनों का दुरूपयोग नहीं था ? उपचुनाव हारने पर डा0 मिश्र ने कहा कि आपका काम बोलता है ? क्यों आप 2014 लोकसभा चुनाव व 2017 विधानसभा चुनाव हार गये ?
डा0 मिश्र ने कहा कि अपने मुख्यमंत्री आवास खाली करने के 7 दिन बाद चाबी क्यों दी? इन 7 दिनों में क्या होता रहा ? आपने 4.67 करोड़ का अवैध निर्माण कैसे कराया ? 60000 करोड़ निवेश पर डा0 मिश्रने कहा कि आपने 5 साल के शासन में भाई, भतीजावाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार तथा क्षेत्रवाद पर निवेश किया ? परिणाम चुनाव में 47 सीटों पर आ गये ? वल्र्ड क्लास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाने पर डा0 मिश्र ने व्यंग किया आगरा में एक्सप्रेस-वे धसक गया, कार लटक गई। आपकी सरकार का कार्य 50 फीट गहरे गड़ढे में जाकर बोल रहा है।
समाजवादियों से अच्छी पूजा कोई नहीं कर सकता पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि में कार सेवकों की आत्माये समाजवादियों की पूजा का गुणगान कर रही है। सही मायने में गाय हम पालते है पर डा0 मिश्र ने कहा कि इसीलिए गौशाला का प्रदेश का पूरा बजट अपने ही घर में दे दिया ? क्यों कि प्रदेश में काई गाय प्रेमी नहीं है ?
डा0 मिश्र ने कहा कि अखिलेश जी बोलने से पहले अपने गिरेवान में झाके।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 05 August 2018 by admin

लखनऊ 05 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय दिनांक 06 अगस्त को नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2018
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in