Categorized | लखनऊ.

अखिलेश को भाजपा का करारा जबाव - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 05 August 2018 by admin

लखनऊ 05 अगस्त 2018, आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भाजपा के ऊपर उठाये गये प्रश्नों का तीखा और सिल-सिले वार पलटवार भाजपा ने किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि अखिलेश की सवारी साइकिल थी तो मुख्यमंत्री रहते दो नई मर्सडीज बेन्ज क्यों खरीदी थी ? एक अपने लिए एक पिताजी के लिए ? अखिलेश जी आप बीएमडब्लू की महंगी साइकिल से चलते थे क्यों ? यह क्या संसाधनों का दुरूपयोग नहीं था ? उपचुनाव हारने पर डा0 मिश्र ने कहा कि आपका काम बोलता है ? क्यों आप 2014 लोकसभा चुनाव व 2017 विधानसभा चुनाव हार गये ?
डा0 मिश्र ने कहा कि अपने मुख्यमंत्री आवास खाली करने के 7 दिन बाद चाबी क्यों दी? इन 7 दिनों में क्या होता रहा ? आपने 4.67 करोड़ का अवैध निर्माण कैसे कराया ? 60000 करोड़ निवेश पर डा0 मिश्रने कहा कि आपने 5 साल के शासन में भाई, भतीजावाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार तथा क्षेत्रवाद पर निवेश किया ? परिणाम चुनाव में 47 सीटों पर आ गये ? वल्र्ड क्लास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाने पर डा0 मिश्र ने व्यंग किया आगरा में एक्सप्रेस-वे धसक गया, कार लटक गई। आपकी सरकार का कार्य 50 फीट गहरे गड़ढे में जाकर बोल रहा है।
समाजवादियों से अच्छी पूजा कोई नहीं कर सकता पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि में कार सेवकों की आत्माये समाजवादियों की पूजा का गुणगान कर रही है। सही मायने में गाय हम पालते है पर डा0 मिश्र ने कहा कि इसीलिए गौशाला का प्रदेश का पूरा बजट अपने ही घर में दे दिया ? क्यों कि प्रदेश में काई गाय प्रेमी नहीं है ?
डा0 मिश्र ने कहा कि अखिलेश जी बोलने से पहले अपने गिरेवान में झाके।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in