Archive | July 30th, 2017

मा0 श्री अमित भाई शाह का 31 जुलाई का प्रवास कार्यक्रम

Posted on 30 July 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी 31 जुलाई को श्री शाह सुबह 9 बजे मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं मोर्चो के राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक लेगें। इसके अतरिक्त प0 दीनदयालय जन्मशताब्दी संचालन समिति एवं अभियान प्रमुखों की बैठक लेगें। श्री शाह शाम 7ः40 पर दिल्ली प्रस्थान कर जायेगें।

Comments (0)

समाजवादी पार्टी सामाजिक सद्भाव और विकास को साथ लेकर चलती है।

Posted on 30 July 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भाजपा को अपराजेय बनाने की घोषणा यह संकेत देती नज़र आती है कि वे दल को राष्ट्र, संविधान और जनता से ऊपर बनाने की कोशिशों में लग गए हैं। भाजपा के अपराजेय बनने की बदनीयती से जनता अपने को पराजित समझने लगी है। भाजपा का नेतृत्व पूरी तरह अहंकार में डूबा हुआ है। सŸाा के मद में राजनीति की नैतिकता ताक पर रखकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भाजपा खतरा हो गई है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने ठीक ही कहा है कि भाजपा का कोई राजनीतिक एजेंडा नही है। राजनीति की आड़ में भाजपा सामाजिक पाप करने में जुटी है। लालच और दबाव से दलबदल कराकर वह राजनीतिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। यह जनादेश का अपमान है। इस सम्बंध में महात्मागांधंी का यह कथन विचारणीय और अनुकरणीय है कि ‘‘सात सामाजिक पाप में सिद्धांतहीन राजनीति भी शामिल है। इसके अलावा कर्म बिना धन, विवेक बिना आनंद, चरित्र बिना ज्ञान, नैतिकता बिना विज्ञान और ज्ञान बिना उपासना इसमें शुमार है‘‘। जनता को विश्वास में बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि राजनीति में मूल्यों के प्रति निष्ठा, सुचिता एवं पारदर्शिता की भी स्थापना हो। इसके बिना राजनीति सेवा का माध्यम नहीं व्यापार बन जाएगी।
वस्तुत सिद्धांतहीन राजनीति से लोकतंत्र भी आहत होता है। सामाजिक सद्भाव सभ्य और स्वस्थ समाज के लिए आवश्यक है। विभक्त और नफरत से भरा समाज कभी सुख चैन से नहीं रह सकता है। भाजपा जाने अनजाने दिशाहीनता की यात्रा पर प्रस्थान कर चुकी है। वह सŸाा के लिए कुछ भी कर सकती है। उसकी यह राजनीति जन विश्वास के लिए चुनौती है।
भाजपा के विपरीत समाजवादी पार्टी की विचारधारा समाज को जोड़ने की हैं जबकि भाजपा की नीति समाज को तोड़ने की है। समाजवादी पार्टी सामाजिक सद्भाव और विकास को साथ लेकर चलती है। श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में सभी का पूरा सम्मान किया जबकि भाजपा की नीति जनता के प्रति दुर्भावनापूर्ण है।
नेताओं की बात का बिना उलझन के जनता सहज विश्वास कर सके यह राजनीति की नैतिकता और साख के लिए आवश्यक है। सरकारों के प्रति अविश्वास किसी भी तरह से जनहित में नहीं हो सकता है। भाषा और सद्व्यवहार से ही लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति विश्वास को ताकत मिलती है। इसमें नेतृत्व का मानवीय और संवेदनशील व्यवहार बहुत महत्व रखता है। भाजपा को इस संदर्भ में श्री अखिलेश यादव के मानवीय आचरण से सीख लेनी चाहिए।

Comments (0)

तुलसी जयन्ती के अवसर पर व्याख्यान एवं संगीतमय प्रस्तुति

Posted on 30 July 2017 by admin

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के तत्वावधान में तुलसी जयन्ती के अवसर पर व्याख्यान एवं संगीतमय प्रस्तुति का आयोजन रविवार, 30 जुलाई, 2017 को यशपाल सभागार, हिन्दी भवन, लखनऊ में किया गया।
व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ0 षिव ओम अम्बर, फर्रुखाबाद आमंत्रित थे।
दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की प्रतिमा एवं गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर पुष्पार्पण किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित डाॅ0 षिव ओम अम्बर, फर्रुखाबाद ने ‘श्रीरामचरितमानस में वर्णित वृक्षों का वस्तुतत्व‘ विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा - मानस में पंचवटी के सन्दर्भ में पाँच वृक्षों की चर्चा होती है - पाकर, जम्बू (जामुन), तमाल, रसाल (आम) और बरगद। मानस एक रूपक काव्य है। ये सभी वृक्ष विविध साधनाओं के निरूपक तत्व है। पाकर जय की सघनता का द्योतक है - जामुन विवेक का, तमाल प्रभु की सौन्दर्य-श्री का, आम रसवृत्ति का। बरगद विश्वास और प्रेम का। काकभुण्डि जी के साथ भी चार वृक्ष संयुक्त है। वहाँ जामुन नहीं है, उसके स्थान पर पीपल है। पीपल के नीचे ध्यान की साधना होती है। लंका में अशोक वाटिका में अशोक वृक्ष स्वस्ति-आश्वस्ति का प्रतीक है। यह सीता को अर्थात भक्ति को आश्रय देता है। इसी कारण परम पूज्य है। श्री रामचरितमानस एक युग-प्रणेता कवि के द्वारा प्रवर्तित शाश्वत संस्कृति-कोश है। महाकवि का काव्य-कौशल इसमें पग-पग पे परिलक्षित है। एक नये समाज का स्वप्न ही तुलसी का रामराज्य है। शेष सब उसकी तैयारी है।
मानस संस्कृति का संविधान, प्रतिभा का प्रतिमान, कला का कीर्तिमान है।
व्याख्यान के उपरान्त संस्थान के प्रधान सम्पादक श्री अनिल मिश्र ने श्री राकेश अग्निहोत्री, श्री देवेश अग्निहोत्री (अग्निहोत्री बन्धु) तथा अन्य कलाकारों का उत्तरीय द्वारा स्वागत किया।
गोस्वामी तुलसीदास के पदों की संगीतमयी प्रस्तुति करते हुए श्री राकेश अग्निहोत्री,   श्री देवेश अग्निहोत्री (अग्निहोत्री बन्धु) द्वारा करते हुए गायन किया - जय-जय सुर नायक, जन सुखदायक, प्रणत पाल भगवन्ता। श्रीरामचन्द्र कृपालु भजमन, ठुमक चलत रामचन्द्र बाजत पैजनियाँ, एक भरोसो एक बल, एक आस विश्वास, नमामी शमीशान निर्वाण रूपम, श्री हनुमान चालीसा, जानकीनाथ सहाय करें प्रस्तुत किया। तबले पर श्री ठाकुर प्रसाद मिश्र, ढ़ोलक पर श्री रवि, सिंथेसाइजर पर श्री विजय कुमार सैनी, हैण्डसोनिक पर श्री पंकज मेहता, मंजीरा पर श्री अंजनी शुक्ला ने सहयोग प्रदान किया।
समारोह का संचालन एवं अभ्यागतों के प्रति आभार डाॅ0 अमिता दुबे, सम्पादक,             उ0प्र0 हिन्दी संस्थान ने किया।

Comments (0)

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौय ने सोनू यादव के घर पर भोजन किया

Posted on 30 July 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी ने आज भाजपा बूथ अध्यक्ष श्री सोनू यादव के घर पर भोजन किया। डाॅ0 मिश्र ने बताया कि श्री सोनू यादव बडी जुगौली गोमतीनगर के बूथ अध्यक्ष है।
डाॅ मिश्र ने बताया कि श्री यादव  के आवास पर  आज दोपरहर का भोजन किया। भोजन भी सोनू यादव की माता जी एवं मौसी जी ने तैयार किया था। श्री शाह सहित सभी नेतागण लोगों जमीन पर बैठकर भोजन किया।
डाॅ0 मिश्र ने बताया कि श्री मा0 अमित भाई शाह जी के साथ मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्य नाथ जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव प्रदेश प्रभारी ओम माथुर जी, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिहं जी व अनिल जैन, राष्ट्रीय सहसगठनमंत्री  शिव प्रकाश जी, प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी, उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा जी, ने बूथ अध्यक्ष  श्री सोनू यादव के घर पर भोजन किया।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2017
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in