Archive | July 9th, 2017

राज्यपाल से मिले विधान सभा अध्यक्ष

Posted on 09 July 2017 by admin

प्रबोधन कार्यक्रम के भाषण संग्रह की प्रति भेंट की

aks_5199उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने मिलकर नवनिर्वाचित विधायकों के लिये 3 एवं 4 मई, 2017 को आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में विशिष्टजनों द्वारा दिये गये भाषणों के संकलन की प्रथम प्रति भेंट की। श्री दीक्षित के साथ विधायक श्री कुलदीप सिंह सेंगर भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित विधायकों के प्रशिक्षण के अंतर्गत विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित द्वारा दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसका उद्घाटन राज्यपाल श्री राम नाईक ने तथा समापन लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने किया था। नवनिर्वाचित विधायकों के लिये प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन विधान सभा द्वारा किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूर्व विधान सभा अध्यक्षों, नेता विपक्ष, मंत्री एवं सदस्यों ने भी अपना उद्बोधन दिया था।
राज्यपाल ने प्रबोधन कार्यक्रम में सभी महानुभावों द्वारा दिये गये भाषणों के संकलन की प्रशंसा करते हुये कहा कि कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिये पहली बार किया गया प्रकाशन वास्तव में सराहनीय है। यह पुस्तक संदर्भ ग्रंथ के रूप में विधायकों तथा राजनैतिक अभ्यासकों के लिये भी उपयोगी होगी। उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित को बधाई देते हुये कहा कि उन्होंने स्वयं अपने कक्ष में लगे टी0वी0 स्क्रीन पर श्री दीक्षित का सदन संचालन देखा है। श्री दीक्षित ने पहले सत्र में कुशलता से सदन संचालित करते हुये सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर दिया है। विधान सभा का सत्र बिना किसी स्थगन के निर्बाद्ध ढंग से चला। सदन का सुचारू रूप से चलना स्वस्थ संसदीय परम्परा का सूचक है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री दीक्षित के अनुभव का लाभ प्रदेश के संसदीय परम्परा को मिलेगा।
विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही एक कार्यक्रम का आयोजन करके पुस्तक का लोकार्पण किया जायेगा जिसमें राज्यपाल श्री राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य विशिष्टजन आमंत्रित किये जायेंगे। श्री हृदय नारायण दीक्षित इससे पूर्व 4 बार विधान सभा एवं 1 बार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं तथा संसदीय कार्य मंत्री भी रह चुके हैं। श्री दीक्षित एक कुशल लेखक, वक्ता एवं पत्रकार हैं जिनकी लगभग 36 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और अनेकों समाचार पत्रों में उनके लेख निरन्तर छपते रहे हैं।

Comments (0)

बलदेव सिंह औलख ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 09 July 2017 by admin

9 जुलाई को उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा जन सहयोग केन्द्र पर रहेंगे उपस्थित

2भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख उपस्थित रहे।
श्री औलख सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 09 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने बदला माहौल, वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अफसरों के सामने शिकायतकर्ताओं की सीधी सुनवाई तारीफ के काबिल - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 09 July 2017 by admin

1भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश की कार्यसंस्कृति और माहौल बदलने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसें में अफसरों का दायित्व है कि वो जनता की सेवा में अपना पूरा योगदान दें, सरकार ऐसे अफसरों को चिन्हित कर रही है जो अपने काम में या तो लापरवाह हैं या फिर सरकार के आदेशों के बावजूद जनता का काम करने में कतरा रहे हैं।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में प्रदेश की नौकरशाही में एक नकारात्मक बदलाव आ गया था। ना तो जनता की सुनवाई होती थी ना ही भ्रष्टाचार को रोकने की कोशिश। अफसोसजनक पहलू भी है कि तमाम नौकरशाहों ने अपना राजनीतिककरण भी कर लिया था। इसके नतीजे के तौर पर सरकारें बदलने के साथ ही खास अफसरों के चेहरे भी बदल जाते थे। ऐसे ही माहौल के बीच अब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व बहुमत की सरकार बनी है। ये जनता की सरकार है और यही वजह है कि जनता की ढेरों अपेक्षाएं भी सरकार से हैं। सरकार बिना किसी भी तरह के भेदभाव के बिना अफसरों को काम करने का मौका दे रही है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे में अफसरों से भी सरकार की अपेक्षा है कि वो अपना बेहतर योगदान दें। पिछले चैदह सालों में पहली बार इस कदर सर्वसुलभ मुख्यमंत्री जनता को मिले हैं। ऐसे में ये देखा जा रहा है कि तमाम अफसर जनसुनवाई के बाद दिए गए आदेशों का तत्परता से पालन कर रहे हैं। पर कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इस काम में लापरवाही दिखाई है। ऐसे अफसरों को पहली बार मुख्यमंत्री जी की तरफ से कारण बताओ नोटिस दिया गया था पर अब मुख्यमंत्री जी ने सीधे वीडियो कांफ्रेसिंग में शिकायतकर्ताओं और संबंधित अधिकारियों को आमने सामने बैठाकर नई शुरूआत की है। ये सराहनीय पहल है। इस पहल का स्वागत होना चाहिए। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शिकायतकर्ताओं के सामने अधिकारियों की ये जनअदालत अब लगती रहेगी।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पहले ही दिन से जनता की अपेक्षाएं पूरी करने की कोशिश में जुट गए हैं। इसी सिलसिले में पिछले चैदह सालों में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का बड़ा अभियान चलाया और एक तय समय सीमा भी निर्धारित की। इस अभियान में सालों से बेकार पड़ी अधिकांश सड़कों को बेहतर किया गया। जो छूट गई हैं उन्हें भी जल्द बेहतर कर लिया जाएगा। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने अपने दरवाजे आम जनता के लिए खोल दिए हैं। वे चाहे लखनऊ में हों या फिर प्रदेश के किसी भी हिस्से में प्रवास पर, हर रोज जनता दर्शन के जरिए जनता से मिल रहे हैं। उनकी समस्याओं के तुरंत निस्तारण के आदेश दे रहे हैं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि अधिकारियों को ये भी समझ लेना चाहिए कि प्रदेश की कार्यसंस्कृति बदल रही है और नए माहौल में अफसरों को जनता के प्रति जवाबदेह और उनकी सेवा में तत्पर होना पड़ेगा। ऐसे अफसर जो जनता की सुनवाई नहीं कर रहे हैं और अपने काम में लापरवाही बरत रहे हैं, उन अफसरों की पहचान की जा रही है।

Comments (0)

सर्व धर्मसम्मेलन के विषय पर एक विशेष बैठक आयोजित की गयी

Posted on 09 July 2017 by admin

img_20170708_142013आज होटल रायल कैफे में मुस्लिम धर्म गुरू जनाब खालिद रसीद फरंगी महली की अध्यक्षता में जश्न-ए- आजादी और सर्व धर्मसम्मेलन के विषय पर एक विशेष बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुस्लिम धर्म गुरू जनाब खालिद रसीद फरंगी महली शराब बन्दी संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री मुर्तजा़ अली, श्री मुरलीधर आहूजा उ0प्र0 (रजि0)पत्रकार एसोशिएसन के अध्यक्ष श्री अजय वर्मा, महामंत्री श्री के0 वाहिद, श्री जुबेर, श्री आरिफ मुकीम, श्री वामिक खान साहब, श्री ताबिर अली, श्री कमरूदीन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने  बैठक में हिस्सा लिया। और देश के सबसे बड़े पर्व जश्न-ए-आजादी को ईद और होली से बढ़कर मनाने के लिये संकल्पित हुये। तथा जनता से भी अपील करी कि इस आजादी के जश्न में आप सभी बिना किसी भेदभाव के सम्मिलित होकर देश की सेवा करें।

Comments (0)

गृहमंत्री राजनाथ सिहं के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर हवन पूजन लड्डू वितरण

Posted on 09 July 2017 by admin

गृहमंत्री राजनाथ सिहं के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर हवन पूजन लड्डू वितरण एवं 66 कबूतरों को आजाद किया जायेगा सायंकाल 4 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर

rajnath-singhप्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के्रन्द्रीय सलाहकार समिति के सदस्य राम सिहं बाल्मीकि द्वारा भारत सरकार के गृह मंत्री एवं लखनऊ के सांसद मा0 राजनाथ सिहं जी के 66 वंे जन्म दिवस की पूर्वसंध्या पर कल दिनाॅक 9 जुलाई रविवार को सायंकाल 4ः00 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हवन पूजन, 66 किलो का लड्डू का वितरण एवं 66 कबूतरों को उडाकर मा0 गृहमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना की जायेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जयपाल सिहं, अमित पुरी, दिवाकर सेठ सहित सैकडों बाल्मीकि समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2017
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in