Archive | July, 2017

भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का समाधान अनवरत जारी

Posted on 08 July 2017 by admin

7 जुलाई को राज्यमंत्री श्री जय प्रकाश निषाद जन सहयोग केन्द्र पर रहेगें उपस्थित

11भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए महिला कल्याणए मातृ परिवार एवं शिशु कल्याण और पर्यटन कैबिनेट मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी उपस्थित रही।
रीता बहुगुणा जोशी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरि जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 07 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे राज्यमंत्री श्री जय प्रकाश निषाद जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति  एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

जय प्रकाश निषाद ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 07 July 2017 by admin

8 जुलाई को कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान जन सहयोग केन्द्र पर रहेंगी उपस्थित

12भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए राज्यमंत्री श्री जय प्रकाश निषाद उपस्थित रहे।
श्री निषाद सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 08 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी

Posted on 06 July 2017 by admin

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को भंग करते हुए अग्रिम आदेशों तक मेरठ जिला कंाग्रेस कमेटी का अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से मेरठ शहर कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार किशनी को सौंपा है।
यह जानकारी उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

Comments (0)

अमर शहीद डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयन्ती

Posted on 06 July 2017 by admin

देश हित में निरंतर संघर्ष किया डा.मुखर्जी ने- राम नाईक

b1भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर के द्वारा भारतीय जन संघ के संस्थापक अमर शहीद डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती पर पार्क रोड स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। माननीय राज्यपाल राम नाईक, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने ‘‘जहां हुये बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है जो कश्मीर हमारा है वह सारे का सारा है’’ के गगन भेदी नारे भी लगाये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल राम नाईक ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज अमर शहीद डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है। सभी कार्यकर्ताओं को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के महान बलिदान एवं उनके द्वारा राष्ट्रहित में किये हुये कार्याे को याद दिलाया हम सबको उनके बताये हुये मार्ग को अपनाना चाहिए। एक देश में दो प्रधान दो विधान दो निशान नही चलने देने का नारा देकर उन्होंने कश्मीर समस्या से समाधान के लिये निरन्तर संघर्ष किया।
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि डा. मुखर्जी छोटी सी उम्र में भारतीय राजनैतिक बुलन्दियों को छुआ वह महान शिक्षाविद् व चिन्तक थे उन्होंने कश्मीर की समस्या के हल के लिये अपने प्राणों की आहूती दी हम सब उन्हें शत्-शत् नमन करते हैं। डा. मुखर्जी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर आदर्शन कार्यकर्ता बनने की एवं राष्ट्र हित में योगदान करने की अपील की। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर महापौर सुरेश अवस्थी, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह, उपाध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू, अनुराग मिश्रा अन्नू, सुधीर एस. हलवासिया, मंत्री जया शुक्ला, सीमा स्वर्णकार, नीलमबाला प्रजापति, पार्षद नागेन्द्र सिंह, साकेत शर्मा, हरसरनलाल गुप्ता, रंजीत सिंह, सौरभ सिंह मोनू, मण्डल अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, यूएन पाण्डेय, दीपक सोनकर, प्रमोद सिंह, नरेन्द्र शर्मा, शिवशंकर शर्मा, बीना गुप्ता, अंजली त्रिपाठी, जेपी पाण्डेय, संतोष सक्सेना, खुर्शीद आलम, दीपक शुक्ला, अंकित गुप्ता आदि अनेकों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। यह जानकारी महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने दी

Comments (0)

08 जुलाई को होगा हज यात्रियों का प्रशिक्षण

Posted on 05 July 2017 by admin

10 से 18 जुलाई तक होगा टीकाकरण

अल्पसंख्यक कल्याण तथा मुस्लिम वक्फ व हज मंत्री श्री लक्ष्मी  नारायण चैधरी एवं मुस्लिम हज राज्य मंत्री श्री मोहसिन रजा द्वारा हज-2017 हेतु आगामी 08 जुलाई को लखनऊ जिले के चयनित हज यात्रियों का एक दिवसीय हज प्रशिक्षण का शुभारम्भ यहां सरोजनी नगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में पूर्वान्ह् 11ः00 बजे किया जाएगा। यह जानकारी उ0प्र0 राज्य हज समिति कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आरिफ रऊफ ने दी।
श्री रऊफ ने बताया कि मास्टर ट्रेनर के माध्यम से हज यात्रियों को सऊदी अरब में हज अराकान और वहां पर उनके प्रवास के दौरान आने वाली दिक्कतों और उनके निराकरण के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही 10 जुलाई से 18 जुलाई तक प्रातः 10ः00 बजे से सांय 04ः00 बजे तक यहां विधान सभा मार्ग स्थित  उ0प्र0 राज्य हज समिति कार्यालय में हज यात्रियों को दिमागी बुखार एवं सीजनल इनफलुन्जा का टीका लगाया जाएगा।

Comments (0)

प्रदेश के वित्त मंत्री 06 जुलाई को मुम्बई में एस0बी0आई0 के सम्मेलन में शामिल होंगे

Posted on 05 July 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री राजेश अग्रवाल कल 06 जुलाई को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा मुम्बई में आयोजित चैथे एस0बी0आई0 बैंकिंग एवं आर्थिक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। श्री अग्रवाल ‘सतत प्रगति मार्ग-उत्तर प्रदेश हेतु एजेण्डा‘ विषय पर विचार-विमर्श करेंगे।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित इस सम्मेलन को एस0बी0आई0 की अध्यक्ष सुश्री अरुंधती भट्टाचार्या, इसरो के अध्यक्ष श्री ए0एस किरण कुमार  के अतिरिक्त आर्थिक जगत के अन्य प्रतिष्ठित लोग भी सम्बोधित करेंगे।

Comments (0)

समाज कल्याण मंत्री का लोगो से अपने घर तथा आस-पास कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी रक्षा का संकल्प लेने का आवाहन

Posted on 05 July 2017 by admin

लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने वालो को असफलता का सामनानहीं करना पड़ता- श्री शास्त्री
एक ही दिन में यूपीडा द्वारा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 1.50 लाख पौधों का रोपण-अवनीष कुमार अवस्थी
इसी वर्ष एक्सप्रेसवे के मीडियन पर 3 लाख और किनारे की भूमि पर 2.50 लाख पौधों के रोपण किये जाने की योजना- मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा

samaj-kalayan-departmentप्रदेष के समाज कल्याण मंत्री एवं उन्नाव जनपद के प्रभारी मंत्री श्री रमापति शास्त्री आमजन का आवाहन किया है कि वे अपने घर तथा आस-पास कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी रक्षा का संकल्प लें, उन्होंने कहा कि इस प्रकार किये गये पौधरोपण से जहाॅ एक ओर बडे पैमाने पर पेड लगेंगे वहीं पर्यावरण संतुलन में सहायता मिलेगी।
श्री शास्त्री आज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में सिरधरपुर पतसिया स्थित जनसुविधा केन्द्र में यूपीडा द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ कर रहे थे। यूपीडा द्वारा एक ही दिन में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 1.50 लाख पौधो का सफल वृक्षारोपण किया गया है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि आज के बदलते परिवेष में वृक्षों की अवैध कटान तथा बढते हुये शहरीकरण में वन क्षेत्र को प्रभावित किया है अतः वनों का संरक्षण करते हुए हमें पर्यावरण को और अधिक शुद्ध बनाये रखने के लिए जी-जान से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति लक्ष्य निर्धारित कर अपना सफर शुरू करता है, उसको जीवन में असफलता का सामना नहीं करना पडता। उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी ने आज ही के दिन से गढमुक्तेष्वर से गंगा नदी के तट पर विषेष वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान की सफलता के लिए अधिक से अधिक जनसहभागिता की आवष्यकता है।वृक्ष है, तो जीवन है अतः हमें अपने जीवन को बचाने के लिए वृक्षों के संरक्षण का दायित्व उठाना ही होगा। samaj-kalayan-department1
श्री शास्त्री ने कहा कि प्रदेष सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तों पर चलकर उत्तर प्रदेष को देष का सर्वोत्तम प्रदेष बनाने की दिषा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आर्युवेदिक, पौराणिक, ज्योतिषीय एवं तांत्रिक विधा में पीपल, बरगद, पाकड, आंवला और बेल के पाॅच वृक्षों को पंचवटी की संज्ञा दी गयी है। उन्होंने कहा कि हरिषंकरी, पंचवटी नवग्रह वाटिका, नक्षत्र वाटिका की स्थापना से पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता जागृत करने की प्रेरणा मिलती है। इसके अतिरिक्त हमारे पुराने धर्म ग्रन्थों में ऋषि मुनियों ने ग्रह दोष मिटाने के लिए वृक्षारोपण की आवष्यकता बतायी थी।

श्री शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में प्रचलित वननीति के अनुसार देष के सम्पूर्ण भाग का एक तिहाई क्षेत्र वनों से आच्छादित होना चाहिए, जबकि वर्तमान में प्रदेष में वनों का आच्छादन 7.3 प्रतिषत है। उन्होंने कहा कि भारतीय सविंधान वन क्षेत्र में वृद्धि करने को मौलिक कर्तव्यों की सूची में शामिल किया गया है। हमें अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन कर वनीकरण पर और अधिक ध्यान देगा।
यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अवनीष कुमार अवस्थी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनसहभागिता पर बल देते हुए कहा कि इस अभियान की सफलता में स्कूलों के विधार्थियों, गाॅव के लोगो की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वृक्षारोपन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसी वर्ष इस एक्सप्रेसवे के मीडियन पर 3 लाख और किनारे की भूमि पर 2.50 लाख पौधों के रोपण किये जाने की योजना है, जिसके क्रम में आज ही के दिन 1.50 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है।
श्री अवस्थी ने बताया कि उन्नाव जनपद के पौराणिक स्थलों के विकास, शहीदों एवं स्वतन्त्रता संग्राम से जुडे स्थलों के विकास के लिए संबंधित विभागों से सामन्जस्य स्थापित कर आवष्यक कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त यदि वृक्षारोपण के कार्य में पौधों की आवष्यकता अनुभव की जाती है, इस कार्य के लिए आवष्यक धनराषि उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्य के लिए जिन स्कूली बच्चों ने अच्छा कार्य किया है, उनको पुरस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर श्री अवस्थी ने आर0आर0 इण्टर कालेज के 03 स्कूली बच्चों को मंच पर बुलाकर उनसे वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने दीपांषु निषाद को टी-षर्ट देकर सम्मानित किया।
बांगरमऊ विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं विषिष्ट अतिथि श्री कुलदीप सिंह सेेंगर ने यूपीडा के अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने अपने सम्बोधन में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर कट बनाये जाने श्री विषम्बर दयाल त्रिपाठी की जन्मस्थली के सौन्दर्यीकरण पौराणिक स्थलो के विकास तथा श्री गुलाब सिंह लोधी की मूर्ति यथोचित् स्थान पर लगाये जाने का अनुरोध किया।
यूपीडा के विषेष कार्याधिकारी वन श्री बी0सी0 तिवारी ने कार्यक्रम में आये विषिष्ट अतिथियों, अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्नाव की जिलाधिकारी सुश्री अदिति सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पाण्डेय प्रभारी वन श्री वी0के0 मिश्रा भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में एक्सप्रेसवे के निकट के लगभग 20 से अधिक विघालयों के एक हजार से अधिक विधार्थियों ने भी भाग लेकर वृक्षारोपण किया।

Comments (0)

स्वास्थ्य विभाग के 40 चिकित्साधिकारी स्थानान्तरित

Posted on 05 July 2017 by admin

दो चिकित्सकों के स्थानान्तरण निरस्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए विभिन्न जिलों में कर्मठ मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा जिला चिकित्सालयों में वरिष्ठ परामर्शदाता तथा चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही गोरखपुर, चित्रकूट धाम, लखनऊ और आगरा मण्डल में नये संयुक्त निदेशक तैनात किए गए हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने छः संयुक्त निदेशक, 18 मुख्य चिकित्सा अधिकारी, 10 वरिष्ठ परामर्शदाता, चार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एक जिला क्षय रोग अधिकारी तथा एक अपर निदेशक स्वास्थ्य को प्रधानाचार्य के पद पर तैनाती प्रदान की गई है।
इनके अतिरिक्त संयुक्त निदेशक, डा0 सुबोध कुमार शर्मा का कन्नौज किया गया स्थानान्तरण निरस्त करते हुए उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रामपुर के पद पर यथावत बनाए रखा गया है। इसी प्रकार डा0 सुशील चतुर्वेदी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सम्भल के पद किए गए स्थानान्तरण को संशोधित करते हुए उन्हें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक 100 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय, संतरविदास नगर भदोही के पद पर तैनात किया गया है।
यह जानकारी प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ सिंह ने आज यहां देते हुए बताया कि इन अधिकारियों की तैनाती उनकी कार्यक्षमता, दक्षता, वरिष्ठता और कार्य के प्रति समर्पण के आधार पर की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारियों का स्थानान्तरण स्क्रीनिंग के आधार पर किया गया है। जिन मुख्य चिकित्सा अधिकारियोें/चिकित्सकों का स्थानान्तरण किया गया है, उसमंे पूरी तरह पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती गई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आम आदमी को इसकी उपलब्धता सुगमता से सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवायें आदर्श स्वास्थ्य सेवाओं के रूप में स्थापित हो और दूसरे राज्य भी इनका अनुश्रवण करें।

Comments (0)

उ0प्र0 औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017’ अनुमोदित

Posted on 04 July 2017 by admin

  • प्रदेश में उद्योग अनुकूल वातावरण प्रदान करते हुए निवेश आकर्षण एवं सभी वर्गों को समावेशी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना इस नीति का प्रमुख उद्देश्य
  • मेगा परियोजनाओं को पुनः परिभाषित करते हुए निवेश को रोजगार सृजन के साथ लिंक किया गया
  • प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया जाएगा तथा समयबद्ध स्वीकृतियां सुनिश्चित की जाएंगी
  • समस्त औद्योगिक सेवाओं/स्वीकृतियों/अनुमोदनों/अनुमतियों/लाइसेंसांे को प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्तर्गत एक समर्पित सिंगल विंडो क्लीयरेंस विभाग बनाया जाएगा
  • मेक इन इण्डिया की सफलता का लाभ उठाने के लिए ‘मेक इन यू0पी0’ विभाग की स्थापना की जाएगी
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड का गठन किया जाएगा
  • औद्योगिक क्लस्टर/क्षेत्र मंे समर्पित पुलिस बल तैनात किया जाएगा
  • उद्योगों तथा विनिर्माण इकाइयों को देश-विदेश के बाजारों में उत्पाद पहुंचाने में सहायता प्रदान करने के लिए वायु, जल, सड़क एवं रेल नेटवर्क का एक कनेक्टिविटी वेब बनाया जाएगा
  • प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ प्रारम्भ की जाएगी
  • लघु, मध्यम उद्यम वेन्चर कैपिटल फण्ड सृजित किया जाएगा
  • निवेश के प्रोत्साहन एवं ‘ब्राण्ड उ0प्र0’ के विपणन के दृष्टिगत ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित की जायेगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आज यहां लोक भवन में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में ‘उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017’ को अनुमोदित किया गया। इस नीति का दृष्टिक्षेत्र राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश को प्रतिस्पर्धी निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करना है, जिससे रोजगार सृजित हो सके तथा प्रदेश के स्थायी, समेकित तथा संतुलित आर्थिक विकास को बल मिले।
इस नीति का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश में उद्योग अनुकूल वातावरण प्रदान करते हुए निवेश आकर्षण एवं सभी वर्गों को समावेशी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाना है। इस हेतु मेगा परियोजनाओं को पुनः परिभाषित करते हुए निवेश को रोजगार सृजन के साथ लिंक किया गया है।
इस क्रम में बुन्देलखण्ड एवं पूर्वांचल क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए से अधिक निवेश करने वाली अथवा 500 से अधिक रोजगार प्रदान करने वाली इकाइयों, मध्यांचल एवं पश्मिांचल (गौतमबुद्ध नगर एवं गाजियाबाद को छोड़कर) क्षेत्र में 150 करोड़ रुपए से अधिक निवेश करने वाली अथवा 750 से अधिक रोजगार प्रदान करने वाली इकाइयों तथा पश्मिांचल के गौतमबुद्ध नगर एवं गाजियाबाद जनपद में 200 करोड़ रुपए से अधिक निवेश करने वाली अथवा 1000 से अधिक रोजगार प्रदान करने वाली इकाईयों को मेगा इकाई का दर्जा देते हुए विशेष प्रोत्साहन का प्राविधान किया गया है।
इसी प्रकार रोजगार को बढ़ावा दिए जाने के आशय से न्यूनतम 200 कुशल एवं अकुशल प्रत्यक्ष रोजगार सृजन करने वाली इकाइयों को ई0पी0एफ0 के नियोक्ता अंश की अतिरिक्त प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान किए जाने की भी व्यवस्था दी गयी है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 400 से अधिक श्रमिकों अथवा बुन्देलखण्ड, पूर्वांचल एवं मध्यांचल में 200 से अधिक अनुसूचित जाति/जनजाति/महिला/ दिव्यांग/बी0पी0एल0 श्रेणी के श्रमिकों को रोजगार प्रदान करने वाली औद्योगिक इकाइयों को नेट वैट/सी0एस0टी0/जी0एस0टी0 के तहत अतिरिक्त दर से प्रतिपूर्ति कराये जाने का भी विशेष प्राविधान किया गया है।
प्रदेश में उद्यमियों को व्यापार करने में सहजता हेतु एक अनुकूल औद्योगिक वातावरण बनाने की दिशा में प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया जाएगा तथा समयबद्ध स्वीकृतियां सुनिश्चित की जायेंगी। इस हेतु समस्त औद्योगिक सेवाओं/स्वीकृतियों/अनुमोदनों/अनुमतियों/लाइसेंसांे को प्रदान करने हेतु राज्य सरकार के एकमात्र इंटरफेस के रूप में मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्तर्गत एक समर्पित सिंगल विंडो क्लीयरेंस विभाग बनाया जाएगा।
औद्योगिक परियोजनाओं से सम्बन्धित निर्णय लेने में शीघ्रता लाने के लिए मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एस0आई0पी0बी0) का गठन किया जाएगा। यह बोर्ड, निवेश प्रोत्साहन यथा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय रोड-शो, उद्योगों के साथ एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित करने तथा उन्हें क्रियान्वयन में सहायता प्रदान करने की गतिविधियों का संचालन करेगा।
मेक इन इण्डिया की सफलता का लाभ उठाने हेतु प्रदेश में एक समर्पित ‘मेक इन यू0पी0’ विभाग की स्थापना की जाएगी, जिसके अन्तर्गत उद्योग एवं सेक्टर विशिष्ट राज्य निवेश एवं विनिर्माण क्षेत्र (एस0आई0एम0जेड0) को चिन्हित एवं सृजित किया जाएगा।
राज्य में वाणिज्यिक गतिविधियों को सुरक्षा प्रदान किए जाने हेतु औद्योगिक क्लस्टर/क्षेत्र जैसे नोएडा, कानपुर, गोरखपुर, बुन्देलखण्ड, पूर्वांचल मंे विशेष अधिकारी के नेतृत्व में समर्पित पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। प्रमुख औद्योगिक क्लस्टर/क्षेत्रों में एकीकृत पुलिस-कम-फायर स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे।
प्रदेश के उद्योगों तथा विनिर्माण इकाइयों को बिना किसी परेशानी के परिवहन के विभिन्न साधनों के उपयोग से भारत एवं विदेशी बाजारों में उनके उत्पाद को पहुंचाने में सहायता प्रदान करने हेतु वायु, जल, सड़क एवं रेल नेटवर्क का एक सम्पर्क जाल (कनेक्टिविटी वेब) बनाया जाएगा। इस क्रम में लखनऊ एवं नोएडा में विद्यमान मेट्रो सेवाओं में विस्तार के साथ-साथ कानपुर, मेरठ, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, झांसी एवं गाजियाबाद नगरों में भी मेट्रो सेवाओं का विकास तथा प्रमुख राज्य राजमार्गों को चैड़ा करके एवं सृदृढ़ बनाकर यातायात संचालन को सुगम किया जाएगा।
पश्चिमी समर्पित माल-ढुलाई गलियारा (डब्ल्यू0डी0एफ0सी0) एवं पूर्वी समर्पित माल-ढुलाई गलियारा (ई0डी0एफ0सी0) के आस-पास के क्षेत्रों में मल्टी-माॅडल लाॅजिस्टिक्स हब विकसित करने के साथ ही निर्यात वृद्धि हेतु ड्राइ पोर्ट का विकास किया जाएगा। डब्ल्यू0डी0एफ0सी0 एवं ई0डी0एफ0सी0 एवं उनसे प्रभावित क्षेत्रों औद्योगिक गलियारे-दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक गलियारा (डी0एम0आई0सी0) एवं अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारा (ए0केआई0सी0) के लाभ उठाये जाएंगे।
इस नीति के माध्यम से निजी क्षेत्र द्वारा बुन्देलखण्ड एवं पूर्वांचल में 100 एकड़ तथा मध्यांचल में 150 एकड़ से अधिक भूमि पर औद्योगिक पार्कों/एस्टेटों तथा बुन्देलखण्ड, पूर्वांचल एवं मध्यांचल में 50 एकड़ से अधिक भूमि पर एग्रो पार्कों को विकसित किए जाने हेतु लिए गये ऋण पर वार्षिक ब्याज के प्रतिपूर्ति के रूप में ब्याज सब्सिडी, श्रमिकों के लिए हाॅस्टल/डारमेट्री आवास के निर्माण हेतु लिए गए ऋण पर देय ब्याज की प्रतिपूर्ति की सुविधा तथा स्टैंप ड्यूटी पर छूट की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इस नीति के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एम0एस0एम0ई0) के क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से प्रदेश का चहुंमुखी औद्योगिक विकास का सुनिश्चित किया जायेगा। इस हेतु सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए पूंजी एवं ऋण के प्रवाह में सुधार के लिए पारम्परिक उद्योगों के विकास हेतु काॅरपस फण्ड का सृजन करते हुए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत स्थानीय दस्तकारों तथा उद्यमियों को मार्जिन मनी अनुदान एवं ब्याज अनुदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी एवं प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रोत्साहित किए जाने हेतु ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ प्रारम्भ की जाएगी।
इसके अतिरिक्त एक एस0एम0ई0 लघु, मध्यम उद्यम वेन्चर कैपिटल फण्ड का भी सृजन किया जाएगा। राज्य के पूर्वांचल, मध्यांचल एवं बुन्देलखण्ड क्षेत्रों के लिए उत्तर प्रदेश लघु एवं मध्यम उद्योग ब्याज उपादान योजना में यथोचित सुधार किये जाने का प्राविधान किया गया है।
20 से 100 एकड़ के नये मिनी औद्योगिक पार्क में निजी क्षेत्र के निवेश को प्रोत्साहन के रूप में स्टाम्प शुल्क की प्रतिपूर्ति, ब्याज सब्सिडी तथा विद्युत सबस्टेशन निर्माण व्यय के साझा किए जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इस नीति में उल्लिखित एम0एस0एम0ई0 एवं अन्य विभागीय नीतियां सरकार की मंशा का संक्षिप्त विवरण है। विस्तृत नीतियों को सम्बन्धित शासकीय विभागांे द्वारा पृथक से उपलब्ध कराया जाएगा।
निवेश को प्रोत्साहन एवं ब्राण्ड उ0प्र0 के विपणन को सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश केन्द्र के रूप में प्रस्तुत किये जाने हेतु ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित की जायेगी। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले के स्तर पर स्थानीय स्तर के विशेष व्यवसायों जैसे कि बुन्देलखण्ड के मिट्टी के बर्तन, मेरठ के खेलकूद के सामान, फिरोजाबाद के कांच के काम, अलीगढ़ के ताले, रामपुर के चाकू, मुरादाबाद के पीतल के काम, संभल का पुदीना, बरेली के फर्नीचर, कन्नौज के इत्र, आगरा के जूते एवं पेठा, कानपुर के चमड़े का काम, भदोही के कालीन, वाराणसी की साड़ियाँ, बलरामपुर की चीनी, मुजफ्फरनगर की गुड़ एवं लखनऊ के चिकनकारी के काम आदि के प्रचार पर पर्याप्त जोर दिया जाएगा।

Comments (0)

ट्रांसजेन्डर समुदाय के व्यक्तियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेगा इग्नू

Posted on 03 July 2017 by admin

इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षा के सर्वभौमिकरण एवं लोकतांत्रिकरण को बढ़ावा देने हेतु जुलाई 2017 सत्र से ट्रांसजेन्डर समुदाय के व्यक्तियों को निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा। इस समुदाय के व्यक्ति विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किसी भी कार्यक्रम में अपना नामांकन करा सकते हैं और निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

डाॅ0 मनोरमा सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू ने बताया कि इग्नू अभी तक बन्दियोें को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा था, अब यही सुविधा जुलाई 2017 सत्र से ट्रांसजेन्डर समुदाय के वि़द्यार्थियों को भी प्रदान की जायेगी। डाॅ0 सिंह ने यह भी बताया कि विद्यार्थी 228 से भी अधिक शैक्षणिक एवं व्यवसायिक कार्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इग्नू द्वारा संचालित पाठ्यक्रम मानविकी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, पर्यटन, स्वास्थ्य विज्ञान, सतत् शिक्षा, शिक्षा, कम्प्यूटर, प्रबन्धन एवं ग्रामीण विकास इत्यादि क्षेत्रों से सम्बन्धित हैं। इग्नू में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को टी0सी0 अथवा माईग्रेशन की कोई आवश्यकता नहीं है।

डाॅ0 कीर्ति विक्रम सिंह, सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट ूूूण्पहदवनण्ंबण्पद द्वारा आॅन-लाईन आवेदन कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। प्रमाण-पत्र कार्यक्रम में नामांकन की अन्तिम तिथि बिना विलम्ब शुल्क के 15 जुलाई 2017 है एवं अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2017 है।

जनवरी 2018 सत्र हेतु शिक्षा में स्नातक (बी0एड0), पोस्ट बेसिक बी0एस0सी0 नर्सिंग, व्यवसाय प्रबन्धन में स्नातकोत्तर (एम0बी0ए0) में प्रवेश की अन्तिम तिथि 15 जुलाई 2017 है। इन कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2017
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in