Archive | October 14th, 2014

आखिर कब तक होगें प्रषासनिक अधिकारियों के तबादले-डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 14 October 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने धारावाहिकों की तरह किश्तों में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर प्रश्न चिन्ह लगाया हैं। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार आखिर कब तक अधिकारियों के तबादलों में लगी रहेगी ? उन्होंने सरकार से पूछाँ कि क्या प्रदेश में तबादलों अन्तिम तिथि अभी नही आई है ? सपा सरकार तबादलें को जातीय आधार पर और व्यक्तिगत निष्ठा और समर्पण  के आधार पर अपने चहेते अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर में व्यस्त है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि कल फिर 20 आई.ए.एस. और 67 पी.सी.एस. अधिकरियों के तबादलों से ऐसा लगता है कि यह टी0वी0 सीरियल के धारावाहिकों की तरह बंद होने वाला नहीं है। ‘पूरे घर के बदल डालूगाँ’ के तर्ज पर नौकरशाही को किन मापदण्डों पर फेंटा जा रहा है ? अधिकारियों की कर्तव्यपरायणता और कर्तव्या के बजाय व्यक्तिगत निष्ठा, जाति और पार्टी के प्रति समर्पण को आधार बनाया गया है। तबादला सीजन अभी कितना और चलेगा ? किसी को नहीं पता। प्रदेश में तबादला प्रक्रिया को सपा सरकार ने ‘तबादला उद्योग’ में बदल कर रख दिया है। पैसो का खुला खेल खेला जा रहा है।
डा0 मिश्र ने कहा कि इन तबादलों से ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठा अधिकरियों का मनोबल टूट रहा है। जब जाति, धर्म और चाटुकारिता को सरकार द्वारा प्रश्रय मिलेगा तब प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है, ऐसा ही इस समय प्रदेश की नौकरशाही के मामले में हो रहा है। प्रदेश के अच्छे अधिकारी या तो प्रदेश छोड़कर केन्द्र में प्रति नियुक्ति पर जाना चाहते है या महत्वहीन पदों पर बैठ गये है।
डा0 मिश्र ने सपा सरकार से मांग की कि सरकार तुरन्त तबादला सीजन की अन्तिम तिथि घोषित करें और जनता को बताये कि कब तक होते रहेंगे तबादले ? उन्होंने कहा कि तबादला प्रक्रिया पारदर्शी तथा तयनीति के अनुसार होनी चाहिए। प्रदेश की जनता को पता होना चाहिए कि अधिकारियों की पोस्टिंग और तबादलों के मापदण्ड क्या है ?

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री जानते है, अवांछित तत्व प्रदेश में माहौल बिगाड़ रहे तो कार्यवाही क्यों नहीं करते।

Posted on 14 October 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री जानते है, अवांछित तत्व प्रदेश में माहौल बिगाड़ रहे तो कार्यवाही क्यों नहीं करते। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि जाति और मजहब के खाचे में विभाजित कर अपराध से लेकर विकास तक के कार्यो में कार्यवाही करती अखिलेश सरकार समानता की राह निकलेगी समाजवाद से की बात तो करती है, किन्तु आचरण ठीक उसके विपरीत होता है।
पार्टी मुख्यालय पर सोमवार को चर्चा के दौरान प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री मुम्बई के विभिन्न कार्यक्रमों में उत्तर भारतीयों को सम्बोधित करते हुए सभी वर्गो के उत्थान की बात करते है, पर सच्चाई है कि समाजवादी पेंशन योजना में मजहब के आधार पर आरक्षण दिये जाने का प्रावधान किया जाता है। अवस्थापना सुविधाओं के विकास की बात करते है, पर विकास के लिए भी मजहबी आधार पर गांवों का चयन होता है। निवेश को आकर्षित करने के बड़े-बड़े दावे होते है पर प्रदेश के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा कानून व्यवस्था है, जिसको चुनौती देते समाजवादी नेता ही है। किसी राज्य में निवेश तभी बढ़ सकता है जब निवेशक के खुद की और उसके पूंजी की सुरक्षा है। जो प्रदेश सरकार दे ही नहीं पा रही है।
उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख लोहिया जी की पुष्यतिथि पर समानता की बात करते है पर हालात राज्य के है कि लोग अपनी मांगो को लेकर सड़क पर है, उनकी सुनने की कौन कहे, उनका स्वागत ही लाठी से होता है। कम्प्यूटर शिक्षकों पर आज राजधानी में जिस तहर पुलिसिया कहर बरपा है क्या इसी तरह समाजवाद लाये जाने की वकालत डा0 लोहिया ने की थी।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बातों की वजाय काम पर ध्यान दे मुख्यमंत्री। बात महिला सुरक्षा की और हालात यह है राज्य में लगातार महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराध के आंकड़े बढ़ रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मेरठ की रालोद रैली में स्व0 चैधरी चरण सिंह का स्मारक बनाये जाने की मांग पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने कहा कि स्व0 चैधरीचरण सिंह जी किसानों के मसीहा तथा देश के सात्विक नेता थे।

Posted on 14 October 2014 by admin

मेरठ की रालोद रैली में स्व0 चैधरी चरण सिंह का स्मारक बनाये जाने की मांग पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने कहा कि स्व0 चैधरीचरण सिंह जी किसानों के मसीहा तथा देश के सात्विक नेता थे। इतने बड़े और महान नेता का स्मारक बनने पर भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है। किसान, सामान्य जन और कडे़ अनुशासन के प्रति उनका दृष्टिकोण अनुकरणीय व जग जाहिर था।
डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि स्व0 चैधरी साहब भाजपा की पूर्वीवर्ती जनसंघ के सहयोग ही से उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री बने थे। इसी सरकार में स्व0 रामप्रकाश गुप्त उपमुख्यमंत्री नियुक्त हुए थे। भाजपा की स्व0 चैधरी चरण सिंह और उनके आदर्शो में पूर्ण निष्ठा है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता चैधरी साहब का दिल से सम्मान करता हैं इसलिए चैधरी साहब के स्मारक बनने से भाजपा को कोई  मतभेद का प्रश्न ही नहीं उठता हैं।
डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि आज की मेरठ की रैली में मंच पर जदयू के मा0 श्री नीतिष कुमार, मा0 शरद यादव और श्री के.सी. त्यागी, कांग्रेस के नसीब पठान, सपा के मंत्री मा0 शिवपाल यादव, श्री देवगौड़ा जी एवं स्वयं मा0 अजित सिंह विराज मान थे। इस रैली में 12 तुगलक रोड को चैधरी साहब का स्मारक बनाने के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 बाजपेयी ने याद दिलाया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने एक पी.आई.एल. में निर्देश दिया कि बंगलों को स्मारक में तब्दील नही किया जायेगा। इसी निर्णय के अधीन तत्कालीन केन्द्रीय सरकार के मंत्रिमण्डल ने निर्णय कर पालिसी गाइड लाइन संख्या 12035ध्8ध्94ध्.च्वस प्प् दिनांक 02ध्11ध्2000 को जारी करके बंगलों को स्मारक मे बदलने पर रोक लगा दी।
डाॅ0 बाजपेयी ने याद दिलाया कि जिस मन्त्रिमण्डल की बैठक में सन् 2000 में बंगलों का स्मारक में बदलने पर रोक का निर्णय लिया गया था, उस बैठक में उस समय मा0 श्री नितीष कुमार, मा0 शरद यादव केन्द्रीय मन्त्री पद पर आसीन थे।
माननीय सर्वोच्च न्यायलय ने पुनः एक सिविल याचिका नं. 4064/2004 एस.डी.बन्दी बनाम डिवीजनल ट्रैफिक अफिसर ज्ञण्ैण्त्ण्ज्ण्ब् और अन्य में दिनांक 05 जुलाई 2013 को बंगलों को स्मारक में बदलने पर रोक लगा दी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय की रोक अभी तक प्रभावी है।
पुनः सन् 2013 के बंगलों को स्मारक में बदलने के रोक लगाने के निर्णय के समय मा0 श्री अजित सिंह श्री मनमोहन सिंह मंत्रीमण्डल में स्वयं कैबिनेट मन्त्री थे। इस दोनों बैठकों में इन मा0 केन्दीय मंत्रीगणों ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई थी। तब मेरठ के मंच पर आपत्ति का औचित्य क्या ?
डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि
ऽ    अच्छा होता कि यह मंच सपा के द्वारा गन्ना किसानों का भुगतान न किये जाने की चिन्ता व्यक्त करता।
ऽ    अच्छा होता यह मंच आगामी पेराई सत्र में चीनी मिलों के चलाने की अनिश्चतता को सपा सरकार से खत्म करने की मांग करता कि मिल मालिकों से साॅठगाॅठ खत्म करके चीनी मिलों को चलाने का निर्णय करें ।
ऽ    अच्छा होता यह इस मन्च पर प्रदेष के बिजली संकट पर चर्चा होती।
ऽ    अच्छा होता यह एकता प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था पर सपा सरकार के विरूद्ध दिखाई गई होती
ऽ    अच्छा होता कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेन्च की स्थापना पर यह मन्च चर्चा करता।
डाॅ बाजपेयी ने कहा कि यदि उपर्युक्त मामलों पर मन्च की एकता दिखाई पड़ती तो राजनीति के आदर्श स्व0 चैधरी चरण सिंह के चरणों में श्रेष्ठ विनम्र श्रद्धाजंलि होती। इस सभा में उपस्थित नेताओं को दुराग्रह छोडकर सबकी सहमति से स्व0 चैधरी साहब का स्मारक बनाने का रास्ता निकालना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण की 112वीं जयंती मनायी

Posted on 14 October 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण की 112वीं जयंती के अवसर पर नगर कार्यालय कैसरबाग पर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने लोकनायक के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुये उन्हें श्रद्धाजंलि दी। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि भारतभूमि ने कई ऐसे महान पुरूष इस विश्व को दिये हैं जो आज एक आदर्श शख्सियत बनकर उभरे हैं। आजादी की लड़ाई से लेकर आजादी के बाद के परिवेश में हमे ऐसे हजारों नायक मिले जिन्होंने अपना जीवन देश के नाम कर दिया और उन्ही नायकों में से एक हैं लोकनायक स्व. जय प्रकाश नारायण जिनकी हम सब आज जयंती मना रहें हैं। 11 अक्टूबर 1902 में ग्राम सिताबडियारा जिला सरन, बिहार में जय प्रकाश जी का जन्म हुआ। उनके पिता हरसू दयाल राज्य सरकार के नहर विभाग मंे कनिष्ठ अधिकारी थे। प्रारम्भिक शिक्षा उन्होंने अपनी दादी की देख रेख में प्राप्त की थी। सम्पूर्ण क्रांति आन्दोलन के जनक लोकनायक जय प्रकाश नारायण का पूर्व जीवन राष्ट्रहित में समर्पित था। वह सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी के पक्षधर थे। जेपी नारायण ने हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक रामधारी सिंह दिनकर की रचना को आवाज दी और 1977 में इन्दिरा गांधी को चुनौती देते हुये कहा था कि ‘‘सिंघासन खाली करो कि जनता आती है’’। जनता भ्रष्टाचार और कांग्रेस के काम काज से इतना परेशान हो गयी थी कि उसने इंदिरा गांधी को भी नही बख्शा। देश की प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी को जय प्रकाश नारायण ने चुनाव में हरा दिया और उस समय उत्तर भारत के 11 राज्यों में कांग्रेस अपना खाता भी नही खोल पायी थी। ऐसे महान जननायक की जयंती पर भाजपा शत् शत् नमन करती है।
लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश  शर्मा, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, श्यामजीत सिंह, उपाध्यक्ष त्रिलोक अधिकारी, विनोद तिवारी अप्पू, आनन्द द्विवेदी, रामसेवक द्विवेदी, नीरज कटियार, परागी लाल, शिवम सोनकर, गौरव श्रीवास्तव, बीना गुप्ता, नीलम तिवारी, राज विमल, अजंनी सिंह, मान सिंह यादव, संतोष तेवतिया आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कानपुर के भा.ज.पा विधायकों ने उ॰प्र॰ सदन में कई बार बिजली का मुद्दा उठाया।

Posted on 14 October 2014 by admin

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कानपुर के भा.ज.पा विधायकों ने उ॰प्र॰ सदन में कई बार बिजली का मुद्दा उठाया। डाॅ॰ जोशी ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री से लेकर पावर कारपोरेशन, लखनऊ से लेकर उ॰प्र॰ के मुख्यमंत्री से भी बिजली कटौती और मूल्य वृद्धि पर विरोध दर्ज कराया। सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने भी पावर कारपोरेशन के चेयरमेन से विरोध जता चुके है। परन्तु उ॰प्र॰ सरकार के कानों में जूँ नही रेंग रही है। छावनी विधानसभा के विधायक माननीय श्री रघुनन्दन सिंह भदौरिया जी के द्वारा मुलायम ंिसह के द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी पर जो टिप्पणी की गयी कि 56 इन्च का सीना कहाँ गया। श्री भदौरिया जी के द्वरा बताया गया कि माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा बयान न देकर काम करके सीमा पर दिखाया गया और पाकिस्तान को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया गया और सेना को खुली छूट देकर कहा गया कि गोली का जवाब गोली से दो। तब-तक दुश्मन संर्मिन्दा न जायें और घुटने टेक दें। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कमलावती जी द्वारा अपने उद्बोधन मे प्रदेश मे महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार पर प्रदेश सरकार के मुखिया अखिलेश यादव के ऊपर टिप्पणी करते हुये कहा कि अगर उनके परिवार की महिला के ऊपर किसी व्यक्ति के द्वारा अत्याचार किया जाये, तो उनको जानकारी हो कि एक पीडि़त महिला का दर्द क्या होता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती राधा दुबे, व संचालन श्री नीरज दीक्षित जी ने किया। धरने मे उपस्थित पार्षदो मे सर्वश्री रमापति झुनझुन वाला, अभिषेक गुप्ता मोनू, वीरेन्द्र शर्मा, अमित मल्होत्रा, सुमित सरोज, कैलाश पाण्डेय, निर्देश ंिसह चैहान, शकुन्तला गुप्ता, हरीश चन्द्र, महेन्द्र नाथ शुक्ला, पूनम द्विवेदी, रीता शास्त्री, पूनम राजपूत, मनीष शर्मा, रामअवतार प्रजापति, वीरेन्द्र त्रिपाठी, संजय बाथम, कौशल मिश्रा, संदीप जायसवाल, आलोक शुक्ला, एंव वरिष्ठ नेता व पदाधिकारीगण श्री हनुमान मिश्रा, चिन्ता ंिसह चन्देल, राकेश तिवारी, सत्येन्द्र पाण्डेय, अनिल दीक्षित, पूनम कपूर, सरोज ंिसह, किरन पाण्डेय, रंजीता पाठक, अजय प्रताप वर्मा, सीमा तिवारी, अभिज्ञा सिंह, आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश मे समाजवादी पार्टी सरकार के द्वारा विद्युत दरों मे भीषण बढोत्तरी के विरोध मे भारतीय जनता पाटी,

Posted on 14 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश मे समाजवादी पार्टी सरकार के द्वारा विद्युत दरों मे भीषण बढोत्तरी के विरोध मे भारतीय जनता पाटी, कानपुर महानगर के पार्षद दल द्वारा बडा चैराहा, भारत माता प्रतिमा स्थल, पर एक विशाल धरने का आयोजन नगर निगम सदन मे भा.ज.पा पार्षद दल के उपनेता सदन सत्येन्द्र मिश्रा द्वारा किया गया। धरने मे विभिन्न वक्ताओं के द्वारा कानपुर महानगर द्वारा उत्तर प्रदेश मे सबसे अधिक राजस्व देने के बावजूद बिजली, व अन्य मूल भूत सुविधाओं के आभाव पर आक्रोश व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने अपने उदबोधन मे राज्य सरकार द्वरा कानपुर महानगर एंव यहाँ की जनता के विरूद्व पक्षपात पूर्ण व्यवहार व रवैये की घोर निन्दा की। वक्ताओं ने प्रदेश के मंत्री व सपा नेता आजम खाॅ के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एंव भारत माता के विरूद्व अभ्रद्र टिप्पणी, पर भी रोष व्यक्त करते हुये कहा कि यह उनकी विकृत मानसिकता का परिचय देती है और अपने को चर्चा मे रखने के लिए व वर्ग विशेष का नेता बनने के लिए आजम खाॅ असफल प्रयास है। प्रदेश सरकार के द्वरा जनहित के कार्य न करके भ्रष्टाचार, लिप्त कार्यो को बढ़ावा दिया जा रहा है। समाज के सभी वर्ग के लोगो के ऊपर बिजलीदरों की बढ़ोत्तरी के साथ-साथ अन्य प्रकार के प्रत्यक्ष व परोक्ष करो का बोझ अनावश्यक रूप से लाद दिया गया है। जबसे समाजवादी पार्टी की सरकार आयी है, तबसे भ्रष्टाचार व अपराध को बढ़ावा तथा महिलाओं के ऊपर अत्याचारों की घटनाओं मे वृद्धि हो रही हेै। प्रशासन की अक्षमता से आम जन त्रस्त है तथा जनता बढ़े हुये बिजली के दरों को देने के लिए तैयार नही है। भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर एंव पार्षद दल के द्वारा निरन्तर संघर्ष जारी रहेगा। धरने पर भारतीय जनता पार्टी, के जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैथानी जी के द्वारा प्रदेश सरकार की गलत नीतियों एंव वोट बैक के तुष्टीकरण के असफल प्रयास की घोर निन्दा की गयी। प्रदेश मे सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला कानपुर महानगर है और सबसे महंगी बिजली भी कानपुर महानगर के जनमानस को लेनी पड़ रही है। भीषण कटौती के साथ विद्युत मूल्य वृद्धि भी जनता के ऊपर थोपी जा रही है। भा.ज.पा मूल्य बृद्धि को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। कानपुर मे बिजली की किल्लत है ओैर सरकार के निवाइन्दो को कई बार संघर्ष के माध्यम से व प्रतिनिधि मण्डल के माध्यम से अवगत कराया गया है संघर्ष जारी रहेगा, जब तक कानपुर महानगर के लोगो को पूर्णतया बिजली की समस्या से राहत नही मिल जाती।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्यपाल ने रामपुर रज़ा लाइब्रेरी में आयोजित सेमिनार का उद्घाटन किया रज़ा लाइब्रेरी रामपुर की पहचान है तथा उत्तर प्रदेश की शान है- राज्यपाल

Posted on 14 October 2014 by admin

आज रामपुर रज़ा लाइब्रेरी के सभागार हाॅल, ख़याबाने रज़ा में तीन दिवसीय सेमिनार विषय “मकतूबात एवं तज़किरे (13वीं से 19वीं शताब्दी) भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के स्त्रोत“ का उद्घाटन माननीय श्री राम नाईक, राज्यपाल, उ0प्र0 एवं रामपुर रज़ा लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम का आधार व्याख्यान प्रो0 एम0ए0 अलवी, अरबी विभाग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ द्वारा प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल ने रामपुर रज़ा लाइब्रेरी द्वारा प्रकाशित पिछले वर्ष की अचीवमेंट रिपोर्ट का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि रिपोर्ट के माध्यम से सभी को पता लगेगा कि रज़ा लाइब्र्रेरी ने पिछले वर्ष क्या क्या उपलब्धियाँ प्राप्त की और भविष्य में रज़ा लाइब्रेरी द्वारा शोध के क्षेत्र में क्या क्या किया जायेगा।
राज्यपाल ने कहा कि 13वीं से 19वीं शताब्दी तक क्या क्या हुआ, इस अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार से शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त होगीं। देश के इतिहास का आंकलन सही तरीके से इतिहाकारों को करना चाहिये। 1857 को गदर केे रुप देखना गलत है। वास्तव में 1857 में हिन्दुस्तान की आजादी की लड़ाई की शुरूआत हुई थी। उन्होंने कहा कि रामपुर विद्वानों का शहर है तथा रामपुर रज़ा लाइब्रेरी जनपद की पहचान व उत्तर प्रदेश की शान है। रिर्जव बैंक देश के ख़जाने का भण्डार है, तो रामपुर रज़ा लाइब्रेरी के पास ज्ञान का भण्डार है। उन्होंने यह भी कहा कि जब दुनिया के लोगों को कपड़े कैसे पहनना हैं इसका ज्ञान नही था, उस समय हमारे यहाँ के विद्वानों ने शब्दों को भाषा में पिरोकर ताड़पत्र पर लिखना आरम्भ कर दिया था। खुशी की बात यह है कि रामपुर रज़ा लाइब्रेरी में 204 ताड़पत्र की पाण्डुलिपियों का ख़जाना संग्रहित हैं।
इस अवसर पर एम0ए0 अलवी, अरबी विभाग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ ने अपना आधार व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि अख़वारूल अख़्यार में 255 सूफियों और उलेमाओं का तजक़रा है जिसके अनुसार हिन्दुस्तानी तारीख़ व सक़ाफत के बहुत से पहलू समाने आते हैं। उन्होंने बताया कि गुलबदन बेगम का हुमायूँनामा, जौहर आफताब्ची का तज़किरा तुल वाक्यात, ताजुल मासिर और अबुल फज़ल का अकबरनामा, आइने अकबरी, अब्दुल कादिर बदायूँनी का मुन्ताख़ब ए ताबारिख़ अकबर के समय के मूल्यवान तज़करें हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल, दक्किन अवध के उलेमा, सूफीयों व उमरा के तज़करे अरबी और फारसी भाषा में लिखे गये। इन तज़किरें से उस समय की तारीख़ व संस्कृति को समझने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर लाइब्रेरी के निदेशक प्रो0 एस0एम0 अज़ीज़उद्दीन हुसैन ने कहा कि आज मलफूजात व मकतूबात के तज़किरे का जो ख़जाना मौजूद है वह लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के 65 साल गुजरने के बाद भी जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जम्मू विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय आदि में अभी भी मकतूबात एवं तज़किरात का अध्ययन नही कराया जाता है। उन्होंने बताया कि रज़ा लाइब्रेरी ने पिछले साल इन विषयों पर एक सेमिनार का आयोजन करवाया था।
उद्घाटन सत्र के बाद श्री नाईक ने रामपुर रज़ा लाइब्रेरी का भ्रमण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके बाद राज्यपाल ने हज़रत अली की लिखी दुर्लभ कुरान शरीफ, वाल्मीकि रामायण, ताड़पत्र पर लिखित दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ इत्यादि का अवलोकन किया। साथ ही रज़ा लाइब्रेरी के भव्य दरबार हाॅल में महात्मा गांधी पर लगाई प्रदर्शनी को भी देखा।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित भारी संख्या मंे विद्वतजन भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जम्मू - कश्मीर और आसाम के बच्चों की राज्यपाल से मुलाकात आगे बढ़ते चलो -राज्यपाल

Posted on 14 October 2014 by admin

राज्यपाल श्री कल्याण सिंह से सोमवार को यहां राज भवन में जम्मू-कश्मीर ओर आसाम से आये बच्चों ने मुलाकात की। बच्चों का यह दल भारतीय सेना के आॅपरेशन सद्भावना के तहत राजस्थान की यात्रा पर है।
राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आगे बढ़ते चलो। उन्होंने कहा कि भविष्य में देश की बागडोर आज के नौनिहालों के हाथों में होगी। इसलिए सभी बच्चे अच्छे नागरिक  बने और स्वयं को अनुशासित बनायंे।
राज्यपाल ने बच्चों से उनके परिवार, शिक्षा और रहन-सहन के बारे में पूछा। राज्यपाल से भी बच्चों ने अपनी मन की शंकाओं का समाधान किया।
श्री सिंह ने कहा कि देश की सेवा के लिए तत्पर रहें। अपना लक्ष्य तय करें। अपने अतीत को कभी नहीं भूले। अपने कत्र्तव्यों का चिंतन और निर्वाह करें।
इस मौके पर भारतीय सेना के अधिकारी और शिक्षक मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रतिभा खोज परीक्षा नौ नवम्बर को

Posted on 14 October 2014 by admin

छात्र/छात्राओं के प्रतिभा की परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया है। इसमें बच्चों के ज्ञान की परख की जायेगी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चे पुरस्कृत किये जायेगें।
इसमें कक्षा-8 से लेकर 12 तक के सभी शैक्षिक बोर्डो के बच्चें भाग ले सकते है। इतना जरूर है कि इसमें उनके गणित विषय के ज्ञान सम्बन्धी प्रश्न होगें। यह गणित प्रतिभा खोज परीक्षा दूसरे वर्ष आयोजित हो रही है, जो महात्मागांधी स्मारक इण्टर कालेज में नौ नवम्बर को होगी। जानकारी देते हुए राणा प्रताप डिग्री कालेज के गणित विभागाध्यक्ष अजय विक्रम सिंह ने बताया कि 16 नवम्बर को क्षत्रिय भवन में सर्वोच्च अंक पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा, जिसमें 5 हजार रू0, 3 हजार रू0 व 2 हजार रू0 प्रमाण पत्र के साथ दिया जायेगा। इस परीक्षा को सम्पन्न कराने में संजय सिंह अध्यक्ष, डाॅ0 विनोद सिंह प्रबन्धक, बजरंगी सिंह प्रधानाचार्य की संयुक्त टीम का प्रमुख योगदान है। इसमें गणित विषय के 50 प्रश्न 90 मिनट में हल करना है। परीक्षा में शामिल होने के लिए 100 रू0 पंजीकरण शुल्क व फार्म के साथ अंक पत्र तथा फोटो लगाना अनिवार्य है। परीक्षा फार्म तीन नवम्बर तक जमा होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पति के मंगलमय जीवन के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

Posted on 14 October 2014 by admin

अखण्ड सौभाग्य एवं पति के मंगलमय जीवन के लिए महिलाओं ने करवाचैथ का निर्जला व्रत रखा। देर सायं चांद का दीदार करने के बाद पति की आरती कर पैर धोया और पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ा।
खासकर सुहागिनों के लिए करवाचैथ व्रत में महिलाओं ने सुबह से निर्जला व्रत रखा और सायं होते ही सुहाग के पूरे श्रृंगार से सजकर निर्धारित पूजा सामग्रियों के साथ गणेश, चन्द्रमा, शिव-पार्वती के साथ भगवान विष्णु व लक्ष्मी की पूजा अर्चना की, जिसमें सुहागिनों ने अपने अखण्ड सौभाग्यवती होने तथा पति के जीवन का जीवन मंगलमय बने रहने की कामना की। कथा-पूजन के बाद सुहागिनियों ने दीपक जला कर चलनी के आड में चन्द्रमा का दर्शन किया और फिर अपने पति का दर्शन कर उनकी आरती उतारी, पैर धुलकर चरण स्पर्श किया। पति का आर्शीवाद लेने के बाद पति के हाथों पानी पीकर दिन भर कर निर्जला व्रत तोडा। इस पर्व पर व्रत तोड़ने के बाद सुहागिनों ने पति के साथ विविध पकवानों का भोजन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2014
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in