Categorized | लखनऊ.

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कानपुर के भा.ज.पा विधायकों ने उ॰प्र॰ सदन में कई बार बिजली का मुद्दा उठाया।

Posted on 14 October 2014 by admin

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कानपुर के भा.ज.पा विधायकों ने उ॰प्र॰ सदन में कई बार बिजली का मुद्दा उठाया। डाॅ॰ जोशी ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री से लेकर पावर कारपोरेशन, लखनऊ से लेकर उ॰प्र॰ के मुख्यमंत्री से भी बिजली कटौती और मूल्य वृद्धि पर विरोध दर्ज कराया। सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने भी पावर कारपोरेशन के चेयरमेन से विरोध जता चुके है। परन्तु उ॰प्र॰ सरकार के कानों में जूँ नही रेंग रही है। छावनी विधानसभा के विधायक माननीय श्री रघुनन्दन सिंह भदौरिया जी के द्वारा मुलायम ंिसह के द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी पर जो टिप्पणी की गयी कि 56 इन्च का सीना कहाँ गया। श्री भदौरिया जी के द्वरा बताया गया कि माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा बयान न देकर काम करके सीमा पर दिखाया गया और पाकिस्तान को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया गया और सेना को खुली छूट देकर कहा गया कि गोली का जवाब गोली से दो। तब-तक दुश्मन संर्मिन्दा न जायें और घुटने टेक दें। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कमलावती जी द्वारा अपने उद्बोधन मे प्रदेश मे महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार पर प्रदेश सरकार के मुखिया अखिलेश यादव के ऊपर टिप्पणी करते हुये कहा कि अगर उनके परिवार की महिला के ऊपर किसी व्यक्ति के द्वारा अत्याचार किया जाये, तो उनको जानकारी हो कि एक पीडि़त महिला का दर्द क्या होता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती राधा दुबे, व संचालन श्री नीरज दीक्षित जी ने किया। धरने मे उपस्थित पार्षदो मे सर्वश्री रमापति झुनझुन वाला, अभिषेक गुप्ता मोनू, वीरेन्द्र शर्मा, अमित मल्होत्रा, सुमित सरोज, कैलाश पाण्डेय, निर्देश ंिसह चैहान, शकुन्तला गुप्ता, हरीश चन्द्र, महेन्द्र नाथ शुक्ला, पूनम द्विवेदी, रीता शास्त्री, पूनम राजपूत, मनीष शर्मा, रामअवतार प्रजापति, वीरेन्द्र त्रिपाठी, संजय बाथम, कौशल मिश्रा, संदीप जायसवाल, आलोक शुक्ला, एंव वरिष्ठ नेता व पदाधिकारीगण श्री हनुमान मिश्रा, चिन्ता ंिसह चन्देल, राकेश तिवारी, सत्येन्द्र पाण्डेय, अनिल दीक्षित, पूनम कपूर, सरोज ंिसह, किरन पाण्डेय, रंजीता पाठक, अजय प्रताप वर्मा, सीमा तिवारी, अभिज्ञा सिंह, आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in