Archive | October 4th, 2014

आरओबी को लेकर ”जय हो” ने किया आमरण अनशन शुरू

Posted on 04 October 2014 by admin

दादरी रेलवे ओवर ब्रिज के जल्द निर्माण की मांग को लेकर जय हो सामाजिक संगठन ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार गुरूवार को गांधी जयंती के अवसर पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान संगठन के पांच सदस्यों ने दादरी तहसील के कंपाउंड में स्थित शहीद स्मृति स्थल पर जन-गन-मन के साथ अनशन की शुरूआत करी। वहीं नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता पंडित ने शहर की प्रथम नागरिक एवं मातृ शक्ति के रूप में अनशन स्थल पर उपस्थित होकर पांचों अनशनकारियों का चंदन व रोली से तिलक किया। वहीं पूर्व राजस्व मंत्री रवि गौतम ने उन्हें फूल मालाएं पहनाते हुए अनशन की कार्यवाही शुरू करी।
जानकारी के लिए बता दें कि जय हो सामाजिक संगठन पिछले लंबे समय से आरओबी के इस मुददे पर आंदोलनरत है। जिसके तहत संगठन द्वारा पूर्व में जन जागरण अभियान, जागरूकता रैली समेत मौन उपवास जैसे कार्य क्रम भी किए हैं। लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन एवं प्राधिकरण के अधिकारियों ने जनहित के इस मुददे पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। जिसके चलते जय हो संगठन के पांच सदस्यों को मजबूरन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आमरण अनशन शुरू करना पडा है। जोकि जनहित की इस लडाई को मुकाम तक पहुंचाने के लिए जारी रहेगा। इस दौरान चाहे संगठन के किसी भी सदस्य की जान क्यों ना चली जाए। अनशन पर बैठने वालों में संगठन के अध्यक्ष योगेश नागर एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष याकूब मलिक, डा0 हर्ष भाटी, सुमित शर्मा एडवोकेट एवं इंजीनियर विकास भाटी शामिल हैं। इस अवसर पर चेयरमैन गीता पंडित ने कहा कि मेरे पति विजय पंडित ने समाज की सेवा करने का जो संकल्प लिया था। उसे में सभी शहरवासियों के सहयोग से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। इसी लिए शहर के विकास से संबंद्धित जो भी लडाई होगी मैं उसमें हर तरह से साथ हूं। आरओबी के इस मुददे पर आज जय हो संगठन ने एक अच्छी पहल की है। यदि प्राधिकरण अधिकारियों ने इन अनशनकारियों की आवाज को भी दबाने का प्रयास किया तो मैं स्वमं भी आंदोलन में कूदने से नहीं चूकुंगी। वहीं पूर्व राजस्व मंत्री रवि गौतम ने कहा कि शहर के मान सम्मान की इस लडाई को हर हाल में मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए चाहे कोई कितनी ही बडी कुर्बानी क्यों ना देनी पडे। इसी तरह व्यापारियों की और से समर्थन देने पहुंचे वरिष्ठ भाजपा एवं व्यापारी नेता मनोज गोयल ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी शहर के लोगों की इस समस्या को जानकर हल नहीं करना चाहते हैं। लेकिन इस लडाई को हर हाल में सफल बनाया जाएगा। जिसके लिए व्यापारी वर्ग भी पूरी तरह साथ है। जय हो कार्यकर्ताओं के इस आमरण अनशन को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा0 महेंद्र नागर, बसपा नेता गजराज नागर, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव सुशील भाटी एडवोकेट, प्रमेंद्र भाटी, एडवोकेट, समाजसेवी एच के शर्मा, फिरौज मौजीराम नागर पंडित पीतांबर शर्मा, किसान नेता रूपेश वर्मा, सुरेंद्र भाटी, सुनील फौजी समेत आम आदमी पार्टी एवं मोजर बेयर कर्मचारी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बडी संख्या में पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर नवीन नागर, परमानंद, रविंद्र रौसा, नरेश पीलवान, विशाल नागर, आबिद सैफी, अमित भाटी, पवन कटारिया, मनोज तौंगड आदि लोग मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सेंट पाल्स कालेज, लखनऊ की ओर से आज गांधी जयंती के पर्व पर 5 कि0मी0 और 3Û5 कि0मी0 की दौड़ क्रमशः लड़कों और लड़कियों के लिए हुई

Posted on 04 October 2014 by admin

सेंट पाल्स कालेज, लखनऊ की ओर से आज गांधी जयंती के पर्व पर 5 कि0मी0 और 3Û5 कि0मी0 की दौड़ क्रमशः लड़कों और लड़कियों के लिए हुई जिसको मुख्य अतिथि सूचना निदेशक डा0 रूपेश कुमार ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में सेंटपाल्स के अलावा अन्य शिक्षा संस्थाओं के भी कक्षा 4 से 12 तक के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कालेज के पूर्व छात्रों और उनके अभिभावकों ने भी इसमें शिरकत की। खुद मुख्य अतिथि ने भी इस दौड में शामिल होकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
(सीनियर ब्यायज कक्षा 10-12)
प्रथम    मनीष मिंज    सेंटपाल्स सेमीनरी
द्वितीय    शिवम यादव     सेंट फ्रांसिस कालेज
तृतीय    सुगंध सोरेंग    सेंटपाल्स सेमीनरी
सांत्वना -    अनिल कुमार तुमर्ची    सेंटपाल्स सेमीनरी
(सीनियर गल्र्स कक्षा 10-12)
प्रथम          इरम जैदी                     सेंट ऐग्नीज लोरेट हाईस्कूल
द्वितीय     प्रगति सिंह         सेंटपाल्स सेमीनरी
तृतीय     अनमोल कौर उप्पल        सेंट ऐग्नीज लोरेटो हाईस्कूल
सांत्वना     शिवानी शुक्ला         सेंट डोमिनिक सैवियों
कालेज, लखनऊ
(जूनियर ब्यायज कक्षा 7-9)
प्रथम    उज्जवल कुमार सिंह         सेंटपाल्स कालेज
द्वितीय    विपुल मैसी         सेंटपाल्स कालेज
तृतीय     प्रियांस श्रीवास्तव         सेंटपाल्स कालेज
सांत्वना     अंशुल डेविड        सेंटपाल्स कालेज

(जूनियर ब्यायज कक्षा 7-9)
प्रथम    अंजलि त्रिवेदी         सेंटपाल्स कालेज
द्वितीय     क्लेस्टी क्लार्क        सेंटपाल्स कालेज
तृतीय     तान्या पंडित         सेंटपाल्स कालेज
सांतवना     मानसी त्रिवेदी         सेंटपाल्स कालेज
(सब जूनियर ब्यायज कक्षा 4-6)
प्रथम    फुजेल अशरफ         सेंटपालस कालेज
द्वितीय     दुष्यंत सिंह        सेंटपालस कालेज
तृतीय     सागर सिंह         सेंटपालस कालेज
सांतवना     ध्रुव गुरनानी         सेंटपालस कालेज
(सब जूनियर ब्यायज कक्षा 4-6)
प्रथम    जान्हवी पटेल         सेंटपालस कालेज
द्वितीय     प्रगति गुप्ता        सेंटपालस कालेज
तृतीय     रिद्धिमा वाष्र्णेय         सेंटपालस कालेज
सांतवना     दिव्यांशी अग्रवाल         सेंटपालस कालेज

अभिभावक श्रेणी
प्रथम        मनोज सिंह
द्वितीय        पुनीत शर्मा
तृतीय         विकास गुप्ता
पूर्व छात्र श्रेणी
प्रथम         गिरीश मलिक
द्वितीय     अनुराग महाजन
तृतीय     देवेश अग्रवाल
सांत्वना     अनुराग श्रीवास्तव

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बनाए रास्ते पर चलने का आव्हान किया।

Posted on 04 October 2014 by admin

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बनाए रास्ते पर चलने का आव्हान किया।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रातः जी0पी0ओ0 पार्क हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गांधी आश्रम, लखनऊ में चर्खे पर सूत कातकर गांधी जयंती कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके पूर्व उन्होने तिलकहाल, सचिवालय, में गांधी जयंती कार्यक्रम में भाग लिया।
मुुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने गांधी आश्रम में अपने सम्बोधन में कहा कि आज परम्परा और मूल्यों को बचाना है और नई दुनिया से मुकाबला भी करना है। आपसी भेदभाव मिटाने से देश मजबूत होगा। कुछ ताकतें देश के लिए खतरा है। पूंजीवादी व्यवस्था में सब कुछ बिकाऊ है। इस बदलाव में चर्खा और गांव कमजोर न हो इसके लिए गांधी जी का दर्शन ही विकल्प है। हम समाजवादी विचारों पर चलेगें।
मुख्यमंत्री जी ने गांधीजी के प्रिय भजनों “ईश्वर अल्लाह तेरे नाम, सबको सन्मति दे भगवान“ का भी इस अवसर पर स्मरण किया। उन्होने कहा कि इन भजनों में सामाजिक सद्भाव व मानवता के लिए संदेश है। इस मौके पर मंत्री श्री अहमद हसन, श्री राजेन्द्र चैधरी एवं श्री नारद राय भी मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण के पश्चात कहा कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद जब गांधीजी ने भारत में भीषण गरीबी देखी तो उन्होने अपने कपड़े भी त्याग दिए थे और लंगोटी पहन ली थी। गरीबों के प्रति संवेदना का यह पाठ राजनेताओं को याद रखना चाहिए। उन्होने कहा कि गांधीजी और शास्त्री जी की सादगी अनुकरणीय है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गांधीजी और लोहिया के विचारों पर चलती है। जिन लोगों ने गांधी जी की हत्या की साजिश की वे तत्व आज प्रदेश मे ंसांप्रदायिकता और सामाजिक अलगाव फैलाने में लगे है। हमें इन तत्वों से सावधान रहना है।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव, श्री आदित्य यादव “अंकुर“ विधायक शादाब फातिमा, सहित सर्वश्री कुॅवर वीरेन्द्र सिंह, वीरपाल सिंह यादव, धर्मानन्द तिवारी, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, चै0 रिछपाल सिंह, विजय यादव, राम सागर यादव, डा0 राजपाल कश्यप, दिलीप कमलापुरी, फाखिर सिद्दीकी, ताराचन्द यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्री अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई दी

Posted on 04 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने विजयदशमी (दशहरा) के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाईएवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से हर्षोल्लास के इस पर्व को पारस्परिक सद्भाव एवं सौहार्द के वातावरण में मनाने की अपील भी की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 04 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विधान भवन के तिलक हाॅल में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन से हुई। इसके पश्चात् महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए, जो पीर पराई जाने रे’ एवं राम धुन ‘रघुपति राघव राजा राम’ प्रस्तुत किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी के जीवन आदर्शों व शिक्षाओं को भी याद किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
इस अवसर पर विधान सभा के अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, श्री अहमद हसन, श्री राजेन्द्र चैधरी सहित राज्य सरकार के मंत्रिगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन, राजस्व परिषद के अध्यक्ष श्री जावेद उस्मानी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारीगण मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

Posted on 04 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जी.पी.ओ. स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गांधी जयंती पर सभी को बापू के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना होगा: मुख्यमंत्री

Posted on 04 October 2014 by admin

press-5x7-2-0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर हम सबको उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। सभी प्रकार के भेदभाव को मिटाकर देश और समाज को खुशहाल बनाया जा सकता है। गांधी जी के इस विचार को अपनाकर राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है।
मुख्यमंत्री आज यहां हजरतगंज स्थित क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्री यादव ने चरखा काता और गांधी आश्रम का भ्रमण कर वहां के उत्पादों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।
श्री यादव ने कहा कि गांधी जी पूरी दुनिया में सर्वाधिक सम्मानित भारतीय हैं। यही कारण है कि उनकी प्रतिमाएं सभी जगह स्थापित हैं। बापू के अहिंसा और सत्याग्रह के संदेश को अपनाकर तमाम देशों के राजनीतिज्ञ जनता के लिए अधिकार हासिल करने में सफल हुए हैं। अनेक विचारकों, साहित्यकारों एवं अन्य विद्वानों ने गांधीवादी विचारधारा को सर्वश्रेष्ठ बताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ दुनिया और अर्थव्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है। आजादी की लड़ाई के दौरान गांधी जी ने विदेशी कम्पनियों और कारोबार का विरोध किया था। देश की स्वतंत्रता के लगभग 50 साल के बाद यह बदलाव आया कि सभी सरकारें बाहरी निवेश और उद्यमियों को आमंत्रित करने लगीं। परिवर्तन के इस दौर में गांधी जी के विचारों और मूल्यों को बचाना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि गांव और गरीब के हितों को पूरी प्राथमिकता देनी होगी। अपनी परम्परा, संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित करने के लिए हर सम्भव प्रयास करना होगा। प्रदेश सरकार इसके लिए पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार गम्भीर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन संस्थाओं को सरकारी वित्तीय सहायता देने के लिए आने वाले समय में बजट में जरूरी व्यवस्था की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन ने कहा कि प्रदेश सरकार गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर हम सभी को बापू के सपनों के अनुरूप देश और प्रदेश के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।
खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री नारद राय ने कहा कि राज्य सरकार खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार के शासनकाल में खादी उत्पाद पर देय छूट की धनराशि का कोई भुगतान खादी संस्थाओं को नहीं किया गया था। इसके विपरीत वर्तमान सरकार ने पिछले बजट में इस कार्य के लिए 39 करोड़ रुपए की व्यवस्था की थी।
इसके पूर्व, गांधी आश्रम के मंत्री श्री रामेश्वर नाथ मिश्र ने अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए संस्था की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान सरकार द्वारा खादी उत्पादों की बिक्री पर अनुमन्य छूट की अवधि को बढ़ाकर 108 दिन किए जाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, सचिव मुख्यमंत्री श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा सहित खादी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

press-5x7-1-2

press-cm-photo-1

press-5x7-3-4

press-5x7-4-5

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को राज्यपाल की श्रद्धांजलि गांधी जी के आदर्श जीवन से शुचिता की प्रेरणा लें —राज्यपाल

Posted on 04 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री राम नाईक ने गांधी जयन्ती के अवसर पर आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिया। राज्यपाल ने प्रातः जी0पी0ओ0 पार्क जाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाये तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वहां आयोजित प्रार्थना सभा में भी भाग लिया। राज्यपाल ने सचिवालय स्थित तिलक हाल में आयोजित गांधी जयन्ती के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करके गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में चरखा चलाया और अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का व्यक्तित्व बहुत विशाल है। गांधी जी ने आजादी के लियेे खादी एवं नमक सत्याग्रह को जन-जागरूकता का माध्यम बनाया। गांधी जी ने चरखा के द्वारा यह बताया कि कैसे गांवों में भी उद्योग स्थापित किये जा सकते हैं, जिससे अन्तिम पायदान पर बैठा व्यक्ति भी लाभान्वित हो सकता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने छोटी-छोटी बातों की तरफ ध्यान आकर्षित करके देशवासियों को जगाने का अभिनव प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्श जीवन को हम प्रमाणिकता से ग्रहण करके जीवन में शुचिता ला सकते हैं।
श्री नाईक ने राजभवन में पूर्व प्रधानमंत्री, स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण करके अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने जय जवान-जय किसान जैसा नारा दिया तथा पाकिस्तान से युद्ध में सरहद पर लड़ रहे सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने देशवासियों से अन्न बचाने के लिये उपवास करने की बात कही थी।
राज्यपाल ने भारत के प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में स्वच्छता अभियान चलाये जाने का स्वागत करते हुए समस्त प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि अपना घर ही नहीं, गली-मौहल्ला, प्रदेश एवं देश को स्वच्छ बनाने में योगदान करें ताकि हमारा देश भी विदेशों जैसा साफ-सुथरा हो सके। उन्होने कहा कि स्वच्छता के महाभियान से देश को नई दिशा मिलेगी।
श्री नाईक ने इसी श्रृंखला में राजभवन में कचरे से खाद निर्माण किये जाने का शुभारम्भ किया। इस प्रक्रिया में प्राप्त जैविक खाद का उपयोग राजभवन के अलावा अन्य राजकीय उद्यानों में भी किया जायेगा। उन्होंने इस अवसर पर राजभवन के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के लोगों के अलावा राजभवन परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चांे को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर राजभवन में भातखण्डे संगीत संस्थान सम-विश्वविद्यालय के कलाकारों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन व रामधुन प्रस्तुत किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दुर्गा पूजा से पारस्परिक सद्भाव और आपसी भाईचारे में वृद्धि होती है: मुख्यमंत्री

Posted on 04 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा से भक्ति एवं हर्षाेल्लास का माहौल बनता है। इस तरह के आयोजनों में अलग-अलग समुदायों के लोग एक स्थान पर एकत्रित होते हैं। जिससे सभी वर्गाें एवं समुदायों के बीच पारस्परिक सद्भाव और आपसी भाईचारे में वृद्धि होती है।
मुख्यमंत्री आज यहां बंगाली क्लब एवं युवक समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। श्री यादव ने माँ भगवती की पूजा-अर्चना कर राज्य में अमन-चैन और प्रदेशवासियों की तरक्की और खुशहाली की प्रार्थना की। प्रदेशवासियों को नवरात्रि, दुर्गापूजा एवं दशहरे की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश की गंगा जमुनी तहज़ीब उत्सवधर्मी है। उत्सवों से वातावरण खुशनुमा होता है और आपसी एकता बढ़ती है।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती डिम्पल यादव सहित जनप्रतिनिधिगण, पुलिस महानिदेशक श्री ए.एल. बनर्जी सहित शासन-प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से भेट की

Posted on 04 October 2014 by admin

लखनऊरू केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री राम नाईक से राजभवन मे शिष्टाचार भेंट की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2014
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in