Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बनाए रास्ते पर चलने का आव्हान किया।

Posted on 04 October 2014 by admin

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बनाए रास्ते पर चलने का आव्हान किया।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रातः जी0पी0ओ0 पार्क हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गांधी आश्रम, लखनऊ में चर्खे पर सूत कातकर गांधी जयंती कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके पूर्व उन्होने तिलकहाल, सचिवालय, में गांधी जयंती कार्यक्रम में भाग लिया।
मुुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने गांधी आश्रम में अपने सम्बोधन में कहा कि आज परम्परा और मूल्यों को बचाना है और नई दुनिया से मुकाबला भी करना है। आपसी भेदभाव मिटाने से देश मजबूत होगा। कुछ ताकतें देश के लिए खतरा है। पूंजीवादी व्यवस्था में सब कुछ बिकाऊ है। इस बदलाव में चर्खा और गांव कमजोर न हो इसके लिए गांधी जी का दर्शन ही विकल्प है। हम समाजवादी विचारों पर चलेगें।
मुख्यमंत्री जी ने गांधीजी के प्रिय भजनों “ईश्वर अल्लाह तेरे नाम, सबको सन्मति दे भगवान“ का भी इस अवसर पर स्मरण किया। उन्होने कहा कि इन भजनों में सामाजिक सद्भाव व मानवता के लिए संदेश है। इस मौके पर मंत्री श्री अहमद हसन, श्री राजेन्द्र चैधरी एवं श्री नारद राय भी मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण के पश्चात कहा कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद जब गांधीजी ने भारत में भीषण गरीबी देखी तो उन्होने अपने कपड़े भी त्याग दिए थे और लंगोटी पहन ली थी। गरीबों के प्रति संवेदना का यह पाठ राजनेताओं को याद रखना चाहिए। उन्होने कहा कि गांधीजी और शास्त्री जी की सादगी अनुकरणीय है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गांधीजी और लोहिया के विचारों पर चलती है। जिन लोगों ने गांधी जी की हत्या की साजिश की वे तत्व आज प्रदेश मे ंसांप्रदायिकता और सामाजिक अलगाव फैलाने में लगे है। हमें इन तत्वों से सावधान रहना है।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव, श्री आदित्य यादव “अंकुर“ विधायक शादाब फातिमा, सहित सर्वश्री कुॅवर वीरेन्द्र सिंह, वीरपाल सिंह यादव, धर्मानन्द तिवारी, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, चै0 रिछपाल सिंह, विजय यादव, राम सागर यादव, डा0 राजपाल कश्यप, दिलीप कमलापुरी, फाखिर सिद्दीकी, ताराचन्द यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in