Categorized | लखनऊ.

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को राज्यपाल की श्रद्धांजलि गांधी जी के आदर्श जीवन से शुचिता की प्रेरणा लें —राज्यपाल

Posted on 04 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री राम नाईक ने गांधी जयन्ती के अवसर पर आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिया। राज्यपाल ने प्रातः जी0पी0ओ0 पार्क जाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाये तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वहां आयोजित प्रार्थना सभा में भी भाग लिया। राज्यपाल ने सचिवालय स्थित तिलक हाल में आयोजित गांधी जयन्ती के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करके गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में चरखा चलाया और अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का व्यक्तित्व बहुत विशाल है। गांधी जी ने आजादी के लियेे खादी एवं नमक सत्याग्रह को जन-जागरूकता का माध्यम बनाया। गांधी जी ने चरखा के द्वारा यह बताया कि कैसे गांवों में भी उद्योग स्थापित किये जा सकते हैं, जिससे अन्तिम पायदान पर बैठा व्यक्ति भी लाभान्वित हो सकता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने छोटी-छोटी बातों की तरफ ध्यान आकर्षित करके देशवासियों को जगाने का अभिनव प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्श जीवन को हम प्रमाणिकता से ग्रहण करके जीवन में शुचिता ला सकते हैं।
श्री नाईक ने राजभवन में पूर्व प्रधानमंत्री, स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण करके अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने जय जवान-जय किसान जैसा नारा दिया तथा पाकिस्तान से युद्ध में सरहद पर लड़ रहे सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने देशवासियों से अन्न बचाने के लिये उपवास करने की बात कही थी।
राज्यपाल ने भारत के प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में स्वच्छता अभियान चलाये जाने का स्वागत करते हुए समस्त प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि अपना घर ही नहीं, गली-मौहल्ला, प्रदेश एवं देश को स्वच्छ बनाने में योगदान करें ताकि हमारा देश भी विदेशों जैसा साफ-सुथरा हो सके। उन्होने कहा कि स्वच्छता के महाभियान से देश को नई दिशा मिलेगी।
श्री नाईक ने इसी श्रृंखला में राजभवन में कचरे से खाद निर्माण किये जाने का शुभारम्भ किया। इस प्रक्रिया में प्राप्त जैविक खाद का उपयोग राजभवन के अलावा अन्य राजकीय उद्यानों में भी किया जायेगा। उन्होंने इस अवसर पर राजभवन के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के लोगों के अलावा राजभवन परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चांे को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर राजभवन में भातखण्डे संगीत संस्थान सम-विश्वविद्यालय के कलाकारों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन व रामधुन प्रस्तुत किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in