Archive | February 19th, 2014

सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 19 फरवरी को कमिश्नरी में

Posted on 19 February 2014 by admin

सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 19 फरवरी को अपरान्ह 3:30 बजे आयुक्त कार्यालय के लघु सभागार में आहूत की गर्इ है। उक्त जानकारी देते हुए सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि बैठक में सम्भाग के निजी बस मार्गो पर स्थार्इ सवारी गाड़ी परमिटों की स्वीकृति, आगरा नगर हेतु सीएनजी आटो रिक्शा परमिट के लमिबत प्रार्थना पत्र, नवीनीकरण, हस्तान्तरण तथा मोटर गाड़ी अधिनियम 1988 की धारा 86 एवं अन्य प्रकरणों पर विचार किया जायेगा। उन्होंने सभी संबंधितों से बैठक में समय से उपसिथत होने का आग्रह किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारत और नेपाल के सम्बन्ध सदैव घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण रहे हैं : मुख्यमंत्री

Posted on 19 February 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमण्डल ने नेपाल की राजधानी काठमाण्डू में नेपाल के प्रधानमंत्री
श्री सुशील कुमार कोइराला से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की ओर से नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री श्री सुशील कुमार कोइराला को बधार्इ दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के सम्बन्ध सदैव घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण रहे हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री को भरोसा दिलाते हुए श्री यादव ने कहा कि नेपाल में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश सहित सम्पूर्ण भारत अपना पूरा सहयोग करता रहेगा।
प्रतिनिधिमण्डल में उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, लोक निर्माण, सिंचार्इ एवं सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव एवं कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।
इससे पूर्व, उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव सिंचार्इ श्री दीपक सिंघल के साथ नेपाल के सिंचार्इ विभाग के समकक्ष अधिकारियों की एक बैठक हुर्इ। जिसमें विभिन्न सिंचार्इ परियोजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर आपसी सहयोग की बात कही गर्इ। नेपाल के सिंचार्इ विभाग के अधिकारियों ने लोक निर्माण, सिंचार्इ एवं सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव से भी भेंट की।
कल सुबह दिनांक 18 फरवरी, 2014 को मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव नेपाल के राष्ट्रपति श्री राम बरन यादव से भी भेंट करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए

Posted on 19 February 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए है कि घाटमपुर,मेजा,बारा तापीय विघुत परियोजनाओं को यथाशीघ्र कि्रयाशील कराने हेतु आने वाली समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से कराया जाय। उन्होने कहा कि बारा तापीय विघुत परियोजना के प्रथम यूनिट को 22 अगस्त,2014,द्वितीय यूनिट को 22 जनवरी,2015 एवं तृतीय यूनिट को 22 जून,2015 तक तथा मेजा तापीय विघुत परियोजना की प्रथम यूनिट को 30 अप्रैल,2016,दूसरी यूनिट को अक्टूबर,2016 तथा घाटमपुर ताापीय विघुत परियोजना को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार पूर्ण कराया जाय।  उन्होने बताया कि घाटमपुर विघुत तापीय परियोजना से 1980 मेगावाट,बारा विघुत तापीय परियोजना से 1980 मेगाावाट तथा मेजा विघुत तापीय विधुत परियोजना से 1320 मेगावाट विधुत का उत्पादन उपलब्ध होगा।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन सिथत अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में घाटमपुर,मेजा,बारा तापीय विघुत परियोजनाओं को यथाशीघ्र कि्रयाशील कराने हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होने कहा कि यह विधुत परियोजनायें महत्वपूर्ण परियोजना हैं जिन्हें पूर्ण कराने हेतु आने वाली समस्याओं का समाधान संबंधित जिलाधिकारी अपने स्तर पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यवाही सुनिशिचत करायें। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को पूर्ण कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाहीं क्षम्य नहीं होगी। उन्होने कहा कि संबंधित अधिकारियों का दायित्व है कि कार्यो को निर्धारित समय एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये ताकि प्रदेश में इन परियोजनाओ से यथाशीघ्र विधुत उत्पादन हो सके।
बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय अग्रवाल, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राज्य विधुत उत्पादन निगम श्री कामरान रिजवी, विशेष सचिव ऊर्जा श्री शिवश्याम मिश्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

छात्र-छात्राओं को 10 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध

Posted on 19 February 2014 by admin

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 द्वारा प्रकाशित किये जाने वाला महत्वपूर्ण वार्षिक संदर्भ ग्रन्थ ”उत्तर प्रदेश-2013 (अंग्रेजी संस्करण) प्रकाशित हो गया है। गत लगभग एक दशक से भी अधिक समय से इस संदर्भ ग्रन्थ ने अपनी सन्दर्भीय उपयोगिता के कारण पाठकों के बीच विशिष्ट पहचान हासिल की है। अपनी सारगर्भित महत्वपूर्ण सूचनाओं तथा संदर्भीय दृषिट से उपयोगी सामग्री को समावेश करने के कारण शोधकर्ताओं और बुद्धिजीवियों के बीच इसकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए यह ग्रन्थ इतना उपयोगी हो गया है कि प्रतियोगी छात्र-छात्राएं लगातार इसके प्रकाशन की प्रतीक्षा करते हैंं। इसके अलावा इस संदर्भ ग्रन्थ में जनप्रतिनिधियों, लेखकों, पत्रकारों एवं ग्राम स्तर पर प्रधानों एवं ब्लाक प्रमुखों तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए भी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में सारगर्भित सूचनाएं देकर अत्यंत उपयोगी बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश से सम्बनिधत ऐतिहासिक, भौगोलिक, प्राÑतिक, सांस्Ñतिक एवं विकासपरक सूचनाओं की अधतन एवं वृहद जानकारियां इस पुस्तक में शामिल की गर्इ हैं। प्रथम इस संदर्भ ग्रन्थ में उत्तर प्रदेश के इतिहास, साहित्य, कला, संस्Ñति, पर्यटन स्थल, सिनेमा, पत्रकारिता, स्वाधीनता आंदोलन का इतिहास, प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र, साहित्यकारों, चित्रकारों, पत्रकारों, संगीतकर्मी एवं रंगकर्मी तथा उत्तर प्रदेश से सम्बनिधत सिने कलाकारों के महत्तवपूर्ण चित्रों को शामिल करने से इसकी संदर्भीय उपयोगिता और बढ़ गयी है। संदर्भित प्रकाशन में साहित्यकारों के चित्रों में वृद्धि की गर्इ है। प्रथम बार इस संस्करण में राज्य सरकार की फ्लैग स्कीम्स को समिमलित कर पुस्तक को और जानकारीपरक बनाने का प्रयास किया गया है। इस पुस्तक के प्रारंभ में उत्तर प्रदेश के इतिहास से सम्बनिधत जानकारियां विशेष रूप से उल्लेखनीय है। उत्तर प्रदेश के सुविख्यात खिलाडि़यों के अध्याय के अन्तर्गत प्रथम बार पहली विकलांग महिला खिलाड़ी अरूणिमा सिन्हा तथा कामनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट श्री आशीष सिंह का नाम समिमलित किया गया है।
‘उत्तर प्रदेश-2013 (अंग्रेजी संस्करण)  में अनेक नर्इ जानकारियों का समावेश किया गया है। इसमें प्रदेश में जन्में प्रशंसित, पुरस्Ñत खेल विभूतियों, पदम विभूषण, पदम भूषण, पदम श्री से अलंÑत महानुभावों, साहित्य एकेडमी-ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकारों, परमवीर, महावीर एवं अशोक चक्र से सम्मानित शूरवीर सैनिकों तथा नवीनतम विकसित पर्यटन स्थलों के रंगीन चित्रों को समिमलित कर पाठकों से परिचित कराने का प्रयास किया गया है। इसमें प्रदेश की संवैधानिक प्रणाली के साथ-साथ केन्द्रीय मंत्रिमण्डल, प्रदेश मंत्रिमण्डल, भारत के मुख्य न्यायधीश, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत रत्न से सम्मानित विभूतियांँ, उ0प्र0 से राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य, संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के विश्वविधालयों के अतिरिक्त प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय दिवस, प्रदेश के लोकसभा एवं राज्य सभा सदस्य, भारत रत्न से सम्मानित विभूतियां, भारत के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री प्रदेश के विधायक तथा विधान परिषद सदस्य तथा लोक सभा अध्यक्ष के साथ-साथ समस्त प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, भारत के नोबेल पुरूस्कार विजेता आदि को समिमलित कर पुस्तक की सन्दर्भीय व्यापकता को बढ़ाया गया है।

यह पुस्तक इस दृषिट से भी उपयोगी है कि इसमें प्रदेश की विकास योजनाओं की विभागवार समुचित जानकारी भी दी गर्इ है जिसका लाभ ग्रामीण जनता भी उठा सकती है। यह पुस्तक उत्तर प्रदेश के बारे में सरकार की उपलबिधयों के साथ-साथ सरकार की भावी योजनाओं और विकास का व्यापक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करती है। उत्तर प्रदेश पर आधारित सूचना विभाग का यह महत्वपूर्ण सन्दर्भ प्रकाशन सन्दर्भीय जानकारियों की दृषिट से उत्तर प्रदेश के बारे में वृहद जानकारी देता है। वार्षिकी ‘उत्तर प्रदेश सूचना विभाग का नियमित प्रकाशन है, जो लगातार प्रतिवर्ष अपनी उपयोगिता को बढ़ाते हुए पाठकों और शोधार्थियों के बीच में उत्तरोतर लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इसका प्रकाशन लखनऊ के भारत बुक सेण्टर 17, अशोक मार्ग, लखनऊ द्वारा किया गया है और यह लखनऊ के समस्त प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं के यहां बिक्री हेतु उपलब्ध करायी जायेगी। इसका मूल्य रू0 325- है, जो छात्र-छात्राओं को दस प्रति छूट पर उपलब्ध होगी। ‘उत्तर प्रदेश-2013 ( अंग्रेजी संस्करण) के माध्यम से जनता तक जरूरी सूचनाएं बेहतर ढंग से पहुंचाने का एक सफल प्रयास है।
पुस्तक के संपादन में निदेशक सूचना श्री प्रभात मित्तल, अपर निदेशक सूचना डा0 अनिल कुमार एवं उनके मार्गदर्शन में गठित संपादक मंडल के सदस्य, सहायक निदेशकसमन्वय संपादक श्री दिनेश कुमार गर्ग एवं उनके सहयोगी अति0 जिला सूचना अधिकारी श्री चन्द्रविजय वर्मा, का कार्य नि:संदेह श्रमसाध्य एवं सराहनीय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2014
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
-->









 Type in