Archive | October 24th, 2013

जब शिक्षिकाओं और छात्राओं की आंखे भर आयी…………..

Posted on 24 October 2013 by admin

पापा-मम्मी मुझे आने दो इस दुनिया में मैं तुम्हारा हाथ बटाऊगी बेटे से ज्यादा नाम कमाऊगी-वादा है मेरा, न करूगी तंग कभी-बस इतना कर लो यकीं। आखिर आप को भी तो मा ने ही जन्म दिया है। जय फाउंडेशन लखनऊ की सामाजिक संस्था ने जन सूचना अभियान में अपने पोस्टर प्रदर्शनी स्टाल पर तस्वीरों और पोस्टरों के जरिए बेटी बचाओ, भू्रण हत्या रोको, विषय पर जागरूकता संदेशों से लोगो को भ्रूण हत्या जैसी कुरितियों को दूर करने के प्रति प्रेरित किया। पोस्टरों के जरिए बताए जा  रहे संदेशों को पढ़कर यहा पर आयी हुर्इ कर्इ छात्राओं और शिक्षिकाओं की आखें नम हो गयी। जन सूचना अभियान के इस मौके पर जय फाउण्डेशन के बेटी बचाओ अभियान में आज कर्इ लोगो ने हस्तक्षर कर के अपने घरों में बेटियों के जन्म पर खुशिया मनाने का संकल्प लिया। लफिटेनन्ट नाहर सिंह इण्टर कालेज की छात्राओं का जय फाउण्डेशन के स्टाल पर दिन भर आना-जाना लगा रहा और वे सभी आपस में भ्रूण हत्या रोकने के बारे में एक-दूसरे से बाते करती नजर आयी। सभी उम्र के लोगो की भीड़ दिन भर लगी रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता पहचान पत्र बनावाने के लिए उमड़ी भीड़

Posted on 24 October 2013 by admin

जनसूचना अभियान स्थल पर निर्वाचन आयोग द्वारा लगाये स्टाल पर लोगों की भारी भीड़ जुट आयी। जिनमें से ज्यादातर 18 वर्ष के युवा वोटर आर्इडी कार्ड बनवाने के लिए फार्म 6 भरते नजर आये। दोपहर दो बजे तक निर्वाचन आयोग स्टाल से 106 फार्म वितरित किये जा चुके थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर, अपने हक के लिए आवाज उठाये जाने के आह्वाहन के साथ जन सूचना अभियान शुरू

Posted on 24 October 2013 by admin

पत्र सूचना कार्यालय कानपुर, भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता एवं समाज के अनितम व्यकित तक पहुचाने के उददेश्य से लेफिटनेन्ट नाहर सिंह इण्टर कालेज, जनपद-अलीगढ़ (उ0प्र0) में आज से तीन दिवसीय (21 से 23 अक्टूबर 2013) भारत निर्माण जनसूचना अभियान शुरू हुआ। अभियान का शुभारम्भ विधान परिषद सदस्य श्री विवेक बंसल ने दीप प्रज्वलित करके किया।
सदस्य विधान परिषद श्री विवेक बंसल ने अपने सम्बोधन में जनसूचना अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान सूचना प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होने कहा कि सूचना संप्रेषण का यह सबसे सरल माध्यम हैं। कार्यक्रम में शामिल होकर लोग अधिक से अधिक केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें जिससे वे अपने हक के लिए आवाज उठाये। उन्होंने कहा कि यहां सभी वर्ग के लोगों के लिए जानकारियां उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यहां से मिली जानकारी का स्वयं लाभ उठाये और दूसरों को भी उन जानकारियों के बारे में जरूर बतायें।

श्री जयवीर सिंह एम0एल0सी0 ने छात्रों और युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे युवा सशकितकरण कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेने का आह्वान किया और सभी को शुभकामनाए दी।

निदेशक पत्र सूचना कार्यालय, लखनऊ श्री अरिमर्दन सिंह ने जनता को जन सूचना अभियान के उददेश्यों से परिचित कराते हुए कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की। श्री सिंह ने अपने भाषण में कहा कि जनसूचना अभियान का उददेश्य सरकार की बात जनता तक और जनता की बात सरकार तक पहुचाना है। उन्होने बताया कि अभियान में पत्रसूचना कार्यालय द्वारा लोकवाणी नामक स्टाल लगाया गया है जहाँ लोग अभियान से सम्बनिधत सुझाव व शिकायतें दर्ज करा सकते है। उन्होने लोगो से डी0ए0वी0पी0 की ”भारत के बढ़ते कदम नामक चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की।

सहायक निदेशक पत्रसूचना कार्यालय कानपुर व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आनन्द प्रकाश सोनी ने कहा कि सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार के जरिये ही एक अच्छे भारत का निर्माण सम्भव है और यह तभी सम्भव है जब इन सभी योजनाओं की जानकारियां जन-जन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज जिसके पास सूचना है वही अपने अधिकारों के लिए लड़ सकता है, उन्होंने लोगों से कहा कि अगर विकास करना है तो सूचना प्राप्त करों, तभी तुम्हारा विकास सम्भव है। उन्होंने कहा कि जनसूचना अभियान में सभी वर्ग के लोगों के लिए जानकारियां उपलब्ध है।

मंच का संचालन करते हुए श्री सुधीर कुमार पाण्डेय, सहायक निदेशक पत्र सूचना कार्यालय, लखनऊ ने लोगो को बताया कि अभियान में भारत निर्वाचन आयोग का भी स्टाल लगाया गया हैं जहा लोग अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा सकते हैं।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की मेरठ और अलीगढ़ की इकार्इयों ने कालेज, के विधार्थियों को लेकर एक जन जागरूकता रैली निकाली। रैली को कालेज प्रबंधक श्री चौधरी रविन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्षेत्र के विभिन्न रास्तों से गुजरती हुर्इ इस रैली में विधार्थी, खाध सुरक्षा, भूमि अधिग्रहण विधेयक, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, गाव का समग्र विकास, पथ विक्रेता अधिनियम, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, युवा सशक्तीकरण, महिला सशक्तीकरण, अल्पसंख्यकों के लिए प्रधानमंत्री का 15 सूत्रीय कार्यक्रम, राष्ट्रीय Ñषि विकास योजना व Ñषि ऋण से सम्बनिधत तखितयां व बैनर लिये हुए बडे उत्साह से भारत निर्माण जन सूचना अभियान को सफल बनाने के लिए नारे लगा रहे थे।

क्षेत्रीय प्रचार निदशालय की इकार्इयों ने संयुक्त रूप से प्रथम दिन विभिन्न विषयों पर हुर्इ चर्चा पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जनसूचना अभियान के प्रथम दिन शिक्षा का अधिकार, सर्व शिक्षा अभियान, बाल विकास सेवाए, महिला सुरक्षा, महिला सशकितकरण, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना, भूमि अधिग्रहण अधिनियम, मतदाता जागरूकता और सूचना के अधिकार आदि विषयों पर चर्चा की गयी। इन योजनाओं से सम्बनिधत विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गयी जानकारियों से सम्बनिधत प्रतियोगिता में  प्रश्न पूछे गये जिनका सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय छात्र प्रकाश कुमार, कुमारी सलोनी, सागर, गौरव कुमार और खुशबु कुमारी, ने सही उत्तर देकर पुरस्कार प्राप्त किये। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान एम0एल0सी0 श्री जयवीर सिंह और विधान परिषद सदस्य श्री विवेक बंसल ने विजेताओं को अपने हाथों से पुरस्कार वितरित किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में आज 72,45,558 रुपए की धनराशि प्राप्त हुर्इ

Posted on 24 October 2013 by admin

उत्तराखण्ड की दैवी आपदा से पीडि़त लोगों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में आज 72,45,558 रुपए की धनराशि प्राप्त हुर्इ, विवरण निम्नवत है-
क्र.सं.    नाम    धनराशि
1    आयुक्त, मनोरंजन कर, उ0प्र0 लखनऊ    105660
2    जिलाधिकारी, शामली    312301
3    जिलाधिकारी, प्रतापगढ़    1600
4    जिलाधिकारी, बलिया    151500
5    निदेशक, कोषागार, उ0प्र0 लखनऊ    13000
6    निदेशक, राज्य हिन्दी संस्थान, उ0प्र0 वाराणसी    14700
7    मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उन्नाव    7000
8    उ0प्र0 ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, सैफर्इ, इटावा    862296
9    उ0प्र0 इंजीनियर्स एसोसिएशन, निर्माण भवन परिसर, लखनऊ    3466984
10    उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद, लखनऊ     2017791
11    अधीक्षण अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, बरेली    5000
12    परियोजना निदेशक, वृहद भेड़ प्रबन्धन प्रक्षेत्र, भैसौड़ा नौगढ़, चन्दौली    500
13    प्रमुख अभियन्ता, उ0प्र0 लोक निर्माण विभाग, लखनऊ    7500
14    जिला पंचायतराज अधिकारी, मऊ    175000
15    प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बुढ़नपुर, अमरोहा    15840
16    प्रधानाचार्य, बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविधालय, देवरिया    88886
कुल योग    7245558ण्00

Comments (0)

02 लाख रूपये मूल्य की हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते हुये 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Posted on 24 October 2013 by admin

दिनांक 22.10.13 को थाना सदर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर आरएमओ चौराहे के समीप देवी मंदिर के पास से चेकिंग के दौरान एक बुलेरो गाड़ी में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते हुये 02 मादक तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक बुलेरो कार नं0 यू0पी0-78 बीएल-5578 में रखी हुयी दो लाख रूपये कीमती 30 पेटीयों में रखी 360 बोतल हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुयी। पूछताछ पर अभियुक्तों ने उक्त बरामद शराब हरियाणा प्रान्त से सस्ते दामों में खरीदकर आगरा व आसपास के क्षेत्रों में महंगे दामों में बेचने के लिये लेकर आना बताया है। इस सम्बन्ध में थाना सदर पर मु0अ0सं0 88213 धारा 6072 एक्साइस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- राजकुमार उर्फ राजू पुत्र सुरेश चंद्र अग्रवाल निवासी 92 नौलख्खा थाना सदर जनपद आगरा
2- सुमित पुत्र सुरेश चंद्र अग्रवाल निवासी 92 नौलख्खा थाना सदर जनपद आगरा
-2-
बरामदगी
1- 360 बोतल हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब कीमती 02 लाख रूपये
2- एक बुलेरो कार नं0 यू0पी-78 बीएल-5578

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खेत पर गये जिनकी धारदार हथियार से गला काटकर व गोली मारकर हत्या की गयी है

Posted on 24 October 2013 by admin

दिनांक 22-10-13 को थाना तितावी क्षेत्रान्तर्गत श्री बोहरम जाट उम्र-60 वर्ष पुत्र श्री शीतल सिंह निवासी मुकुन्दपुर थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर अपने खेत पर गये थे। दिनांक 23.10.13 को प्रात: 09:30 बजे इनका शव खेत पर मिला। जिनकी धारदार हथियार से गला काटकर व गोली मारकर हत्या की गयी है। घटना के विरोध में 200-250 लोग मौके पर पहुंच गये, जिन्हे पुलिसप्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
इस संबंध में थाना तितावी पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर 02 लाख रूपये नगद व 12 लाख रूपये के स्टाम्प पेपर लूट लिये।

Posted on 24 October 2013 by admin

दिनांक 22-10-13 को समय 1700 बजे थाना शिवपुर क्षेत्रान्तर्गत स्टाम्प विक्रेता, श्री विजय कुमार सिंह निवासी शीतलनगर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी कचेहरी से अपने घर आ रहे थे, ग्राम खुशहालनगर के पास मोटर साइकिल सवार 04 अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर 02 लाख रूपये नगद व 12 लाख रूपये के स्टाम्प पेपर लूट लिये।
इस संबंध में थाना शिवपुर पर मु0अ0सं0 27413 धारा 394324 भादंवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने प्रदेष सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुये कहा कि

Posted on 24 October 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने प्रदेष सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुये कहा कि सपा सरकार प्रदेष को साम्प्रदायिकता की आग में झोकने के लिए तो तत्पर रहती है परन्तु किसानों की समस्याओं पर उसका ध्यान केनिद्रत नहीं है। उन्होंने कहा कि धान की फसल तैयार हो रही है और प्रदेष सरकार अभी धान क्रय केन्द्र खोले जाने के बारे में बेफिक्र है।
श्री चौहान ने बताया कि किसानों की अनदेखी करने वाली प्रदेष सरकार एक बार फिर किसानों को उपेक्षित कर रही है। धान की फसल तैयार होते देख किसानों को उसे बेचने की चिंता सताने लगी है क्योंकि प्रदेष सरकार ने अभी तक क्रय केन्द्र खोले जाने व धान क्रय करने हेतु कोर्इ भी नीति नहीं बनार्इ है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितैषी होने का दावा करने वाली सरकार किसानों के प्रति उदासीन है। एक तरफ गन्ना किसान गन्ना मूल्य निर्धारण तथा पेरार्इ सत्र प्रारम्भ किये जाने को लेकर चिनितत है दूसरी तरफ धान की फसल तैयार होने के बावजूद बिक्री हेतु कोर्इ उचित संसाधन उपलब्ध न होने के कारण उसे रात को नींद नहीं आ रही है।
श्री चौहान ने प्रदेष सरकार से लाभकारी गन्ना मूल्य निर्धारित करने, पेरार्इ सत्र प्रारम्भ करवाने तथा धान क्रय केन्द्र शीघ्र खोले जाने की मांग करते हुये कहा कि किसानों की अनदेखी सरकार को भारी पडे़गी और राष्ट्रीय किसानों के हित में संघर्ष करने के लिए बाध्य है।
यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञपित मेंं दी गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रकाश जावेदकर ने अपनी प्रेसवार्ता में पत्रकारों को मुख्य रूप से तीन बिन्दु पर चर्चा की:-

Posted on 24 October 2013 by admin

1.    मंहगार्इ :- जावेदकर जी ने कहा कि दिल्ली मे प्याज की कीमत आसमान छू रही है। यह कोर्इ आसमानी संकट नही है। यह सरकार निमित संकट है। दुनिया में मंहगार्इ घट रही है। लेकिन भारत में मंहगार्इ बढ़ रही है। आम आदमी के वोटों के साथ विश्वासघात है। मंहगार्इ कांगे्रस की अर्थ नीति का परिणाम है। न किसान खुश है न ग्राहक और न व्यापारी खुश है। जनविरोधी अर्थ नीति कांगे्रस की देन है।
2.    आंतरिक और बाहरी सुरक्षा का संकट :- पाकिस्तान सीमा पर जो चल रहा है वह स्वीकार नही है। देश को भी हमले का दो टूक जवाब दे देना चाहिए। जब भी पाकिस्तान गोलाबारी करता है और सैनिकों के सर काट लेता है। तब प्रधानमंत्री पाकिस्तान से वार्ता करते है अब तक पाकिस्तान ने भारत के 52 चौकियों पर हमला बोला है। रोजाना 3-4 सैनिक मारे जाते है और चीन भी भारत की सीमा पर अपना कब्जा कर रहा है अभी तक पाकिस्तान द्वारा सीमा पर 200 बार सीज फायर का उलंघन हुआ है। तब भी केन्द्र सरकार मौन है और देश की आंतरिक दशा तो आप सब देख ही रहे है।
3.    प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग:- सी.बी.आर्इ. ने प्रधानमंत्री कार्यालय से फाइले मंगवार्इ है। प्रधानमंत्री कार्यालय में सी.बी.आर्इ. की दस्तक हो चुकी है। 139 निजी कम्पनियों को कोल ब्लाक दिये जाने के मामले मे प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर है तो क्या वे दोषी नही है? भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि कोयला घोटाले में प्रधानमंत्री पर भी आरोप है और पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में हो रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2013
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in