Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रकाश जावेदकर ने अपनी प्रेसवार्ता में पत्रकारों को मुख्य रूप से तीन बिन्दु पर चर्चा की:-

Posted on 24 October 2013 by admin

1.    मंहगार्इ :- जावेदकर जी ने कहा कि दिल्ली मे प्याज की कीमत आसमान छू रही है। यह कोर्इ आसमानी संकट नही है। यह सरकार निमित संकट है। दुनिया में मंहगार्इ घट रही है। लेकिन भारत में मंहगार्इ बढ़ रही है। आम आदमी के वोटों के साथ विश्वासघात है। मंहगार्इ कांगे्रस की अर्थ नीति का परिणाम है। न किसान खुश है न ग्राहक और न व्यापारी खुश है। जनविरोधी अर्थ नीति कांगे्रस की देन है।
2.    आंतरिक और बाहरी सुरक्षा का संकट :- पाकिस्तान सीमा पर जो चल रहा है वह स्वीकार नही है। देश को भी हमले का दो टूक जवाब दे देना चाहिए। जब भी पाकिस्तान गोलाबारी करता है और सैनिकों के सर काट लेता है। तब प्रधानमंत्री पाकिस्तान से वार्ता करते है अब तक पाकिस्तान ने भारत के 52 चौकियों पर हमला बोला है। रोजाना 3-4 सैनिक मारे जाते है और चीन भी भारत की सीमा पर अपना कब्जा कर रहा है अभी तक पाकिस्तान द्वारा सीमा पर 200 बार सीज फायर का उलंघन हुआ है। तब भी केन्द्र सरकार मौन है और देश की आंतरिक दशा तो आप सब देख ही रहे है।
3.    प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग:- सी.बी.आर्इ. ने प्रधानमंत्री कार्यालय से फाइले मंगवार्इ है। प्रधानमंत्री कार्यालय में सी.बी.आर्इ. की दस्तक हो चुकी है। 139 निजी कम्पनियों को कोल ब्लाक दिये जाने के मामले मे प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर है तो क्या वे दोषी नही है? भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि कोयला घोटाले में प्रधानमंत्री पर भी आरोप है और पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में हो रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in