Archive | September, 2013

पुत्री की शादी हेतु 10 हजार अनुदान मिलेगा

Posted on 06 September 2013 by admin

जिला समाज कल्याण अधिकारी, ने अवगत कराया है कि सामान्य वर्ग के ऐसे व्यक्ति, जिनकी आय शहरी क्षेत्र में 25546/-से कम एवं ग्रामीण क्षे़त्र में रू0 19884/-से कम है, एवं जिनकी पुत्री की शादी सम्पन्न होने वाली हो, से अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी पुत्री की शादी अनुदान हेतु रू0 10000/एवं गम्भीर बीमारी के इलाज हेतु रू0 5000/-प्राप्त करने हेतु निर्धारित रूप पत्र पर पूर्ण औपचारिकताओं सहित आवेदन पत्र अपनी सम्बन्धित तहसील में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विस्तृत जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, संजय प्लेस, आगरा के कार्यालय से की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिसिया कार्यशैली धीरे धीरे बदलती जा रही है

Posted on 06 September 2013 by admin

पुलिस प्रशासन के मुखिया कप्तान साहब जनपद की पुलिस व थानाध्यक्ष अब केवल जमीनो पर अतिव्रहृमण कराकर कब्जा दिलाने का ही कार्य करेगी । आये दिन पुलिसिया कार्यशैली धीरे धीरे बदलती जा रही है अैवध निर्माण को रोकने के बजाय कब्जा कराकर निर्माण कार्य कराने मे मशगूल है थानाध्यक्ष ।

थाना चांदा अन्तर्गत कोईरीपुर मे राजमनि मौर्य के घर के ठीक सामने आबादी की जमीन पर पडोस के दबंगो ने थाना के लोगो को महराह करके राममनि के घर के ठीक सामने चार फुट उहृंची दिवाल बनाकर घर का सेहन निकास ही बन्द कर दिया है । घर के सामने मौजूद छप्परो व जानवरो की सरिया को तोड फोड कर नष्ट कर दिया । गांव के मनोज कुमार, राम शिरोमणि व मो० इस्लाम ने मिलकर थाना की पुलिस को हमराह करके दिनो दिन छप्परो को गिराकर दीवाल का निर्माण कर लिया ।

भुक्त भोगी राजमणि थाने का कई दिन चक्कर लगाता रहा बल्कि उल्टे पांव स्थानीय पुलिस राजमणि के पुत्र कृष्ण कुमार को मोबाइल चोरी व किसी अन्य गम्भीर मामले मे चालान कर जेल भेजने पर अमादा है । भुक्त भोगी ने पुलिस प्रशासन के मुखिया कप्तान साहब को प्रार्थना पत्र देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगायी है । वैसे यह कोई नया मामला नही है जहां सम्पत्त्ति के मामले मे धनबली व बाहुबली हो वहां रुपये के आगे तो सिर झुकाकर नमस्कार करना आदत ही है । ऐसे मे अवैध निर्माण रोकने की जहमत पुलिस कैसे कर सकती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

रिटायर्ड हवलदार के घर मारा छापा, धक्का मुक्की और मार पीट मे हुई मौत ।

Posted on 06 September 2013 by admin

थाना कूरेभार अन्तर्गत जूडापटटी गांव मे जी.आर.पी. ने मुखबिर की सूचना पर रिटायर्ड हवलदार के घर मारा छापा । धक्का मुक्की और मार पीट मे हुई मौत । परिजनो ने एस.ओ. के खिलाफ लगाया हत्या का आरोप ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की बीती शाम अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना स्टेशन के निकट युवक की हत्या ३०२ में वांछित हत्या आरोपी वरुण दूबे पुत्र भगवान दूबे गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने भगवान दूबे की पुत्री की शादी सुलतानपुर जनपद के कूरेभार थाना क्षेत्र के जूडापटटी गांव के धीरेन्द्र मिश्रा के पुत्र आकाश मिश्रा के साथ तय हुई ।

मुखबिर की सूचना पर जी.आर.पी. पुलिस बुधवार की बीती शाम कूरेभार जूडापटटी गांव पहुंच गई दबिश के दौरान जब हत्या आरोपी नही मिला तो पुलिस ने टैफिक पुलिस के रिटार्यड हवलदार रामरुप मिश्रा पुत्र पं. दीनबन्धु मिश्रा ६८ वर्ष के साथ धक्का मुक्की के दौरान मौत हो गयी । मृतक के परिजनो की तहरीर पर कूरेभार पुलिस ने जी.आर.पी. दरोगा के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की । उधर पुलिस ने शव रख कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

उधर इस घटना के बावत जी.आर.पी.दरोगा के ज्ञान प्रकाश तिवारी के जानकारी की गयी तो यह आरोप निराधार बताया और कहा कि हमारे यहां ३०२ धारा वंछित वरुण दूबे के तलाश मे स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दबिश देने गये थे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

विद्युत करेन्ट की चपेट मे आकर युवक गम्भीर रुप से झुलसा

Posted on 06 September 2013 by admin

विद्युत करेन्ट की चपेट मे आकर गम्भीर रुप से झुलसे युवक को परिजनो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया ।

प्राप्त सूचना के अनुसार कूरेभार थाना क्षेत्र अन्र्तगत लम्कना गांव निवासी राम चरित कोरी पुत्र हरीराम ३० वर्ष बुधवार को घर मे विद्युत करेन्ट से गम्भीर रुप से झुलस गया परिजनो ने गम्भीर रुप से झुलसे युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर चिकित्सको ने मृत्यु घोषित कर दिया सूचना पर पहंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

अजय सिंह की बीती रात संदिग्ध अवस्था मे मौत

Posted on 06 September 2013 by admin

शव का पोस्टमार्टम कराने आये परिजनो व ग्राम सभा सदस्यो के बीच मे अचानक लगी चलने से ग्र्राम सभा सदस्य हरिकेष सिंह पुत्र त्रियुगी नारायण सिंह गंभीर रुप ये घायल हो गया ।

शव यात्रियों में भगदग हो गई आनन फानन मे घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां गम्भीर दशा देख कर ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया गया । खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नही मिली थी ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना धम्मौर अन्तर्गत ग्रामसभा परवर भार प्रधान पति अजय सिंह की बीती रात संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई थी । थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा था जहां साय ४ बजे पोस्टमार्टम के बाद लाश लेने आये गांव वासी व परिजन इक्ठठा थे । इसी बीच भीड़ मे अचानक गोली चल गयी जिसमें ग्राम सभा सदस्य हरिकेष सिंह को गोली लगी और वही वह गिर गया गोली चलने से मौजूद लोगो में भगदड मच गयी ।

स्थानीय लोगो का कहना है कि एकत्र लोगो मे कुछ स्थानीय अराजक तत्व भी थे जो नशे मे भी थे । जो भी हो पुलिस लाइन परिसर और लाश के साथ आये पुलिस कर्मियों के रहते यह वारदात हुई जिससे लोगो मे आव्रहृोश व्याप्त है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

मीरा स्मृति सम्मान समारोह आठ को

Posted on 06 September 2013 by admin

साहित्य भण्डार एवं मीरा फाउण्डेशन इलाहाबाद द्वारा मीरा स्मृति सम्मान समारोह 8 सितम्बर को कला संगम उत्तरमध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया गया है जिसमें मीरा स्मृति व्याख्यान माला के अंतर्गत ‘हिन्दी कहानी में मध्य वर्ग’ विषय पर श्री रविन्द्र कालिया की अध्यक्षता में व्याख्यान होगा जिसमें मुख्य अतिथि प्रो0 काशीनाथ सिंह होंगे।

आयोजन समिति के विशिष्ट सहयोगी नंदल हितैषी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि व्याख्यान माला में वक्ता के रूप में सुश्री नासिरा शर्मा नई दिल्ली, डा0 रमाकांत श्रीवास्तव भोपाल, एवं डा0 दामोदर दत्त दीक्षित लखनउ उपस्थित रहेंगे। जिसका विषय प्रवर्तन डा0 आशीष प्रवर्तन द्वारा किया जायेगा। व्याख्यान माला का संचालन प्रो0 दिनेश कुशवाह करेंगे और संयोजन डा0 विजय अग्रवाल का होगा। व्याख्यान माला के पश्चात इस आयोजन में 5 लब्ध प्रतिष्ठि मनीषियों को सम्मानित किया जायेगा जिसमें प्रो. काशीनाथ सिंह वाराणसी, पद्यमश्री शम्सुर्रहमान फारूकी, इलाहाबाद, प्रो. राजेन्द्र कुमार इलाहाबाद, प्रो. रेवा प्रसाद द्विवेदी ‘सनातन’ वाराणसी एवं प्रो. वी. विजयालक्ष्मी, पाण्डिचेरी हैं।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री अशोक बाजपेयी करेंगे। इस अवसर पर नंदल हितैषी के ग्रंथ यंत्रवत सहित अपनी शताब्दी के नाम प्रो. दूधनाथ सिंह, आलोचना के आयाम- धनंजय वर्मा, ऋण गुणा ऋण तथा अन्य कहानियां-प्रो. राजेन्द्र कुमार, मंटो के खत-लिप्यंतरण-डा0 शहनवाज आलम, केदारनाथ अग्रवाल-गद्य की पगडंडिया, संपादक-प्रो संतोष भदौरिया, योग और अध्यात्म-सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, कवि मित्रों से दूर-संपादन-अशोक त्रिपाठी, अजय तिवारी, तथा अनोखी आधुनिक कहानियां-दामोदर दत्त दीक्षित का लोकार्पण होगा। मीरा स्मृति सम्मान समारोह की स्थापना 2008 में हुई थी। तब से अब तक प्रतिवर्ष यह सम्मान देश के शीर्ष साहित्यकारों को दिया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकार महासंघ का सदस्यता अभियान 16 सितम्बर से

Posted on 06 September 2013 by admin

भारतीय राष्ट्र्रीय पत्रकार महासंघ का नये सत्र के लिए सदस्यता अभियान आगामी 16 सितम्बर से शुरू किया जा रहा है जिसमें प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर उस जिले की सदस्यता ली जायेगी।

महासंघ के राष्ट्र्रीय महासचिव श्याम सुंदर सिंह पटेल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक जनपद के जिला मुख्यालय पर सदस्यता अभियान पूरे एक माह तक चलाया जायेगा और जिले के मुख्यालय सहित सभी तहसीलों के पत्रकारों को महासंघ से जोड़ा जायेगा। इलाहाबाद में 16 सितम्बर से सिविल लाइन्स स्थित कार्यालय में सदस्यता फार्म भराये जायेंगे। इस एक माह के भीतर जो भी सदस्य बनेंगे उन्हें ही वर्ष 2014 की कार्यकारिणी में शामिल किया जायेगा।सदस्यता के नवीनीकरण के लिए और नये सदस्यों की सम्बद्धता के लिए प्रत्येक तहसीलों में पदाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। श्री पटेल ने बताया कि 16 अक्टूबर के पश्चात जिला इकाईयों का पुर्नगठन किया जायेगा। जो 31 अक्टूबर तक चलेगा।एक नवम्बर से 15 नवम्बर के बीच सभी प्रदेश इकाईयों का पुर्नगठन कर लिया जायेगा और 16 नवम्बर से 30 नवम्बर के बीच राष्ट्र्रीय कार्यसमिति में भी आवश्यक संशोधन करके कार्यकारिणी घोषित कर दी जायेगी।सभी नवगठित इकाईयों का कार्यकाल दिसंबर 14 तक के लिए वैध होगा। सभ्ीा इकाईयों को जनवरी 14 तक अपना शपथ ग्रहण समारोह करा लेना अनिवार्य होगा।राष्ट्र्रीय कार्यकारिणी सहित उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 17-18 जनवरी 2014 को ओबरा सोनभद्र में आयोजित होने वाले राष्ट्र्रीय सम्मेलन में कराया जायेगा।श्री पटेल ने बताया कि इलाहाबाद के लिए मण्डल अध्यक्ष राम खेलावन पटेल एवं जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मिश्र सदस्यता प्रभारी बनाये गये हैं।

-डा0 भगवान प्रसाद उपाध्याय  9455324157

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

अनुसूचित जाति के व्यक्ति की हत्या एवं संघर्ष की घटना

Posted on 06 September 2013 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद के निर्देश पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जनपद सुलतानपुर (अमेठी संसदीय क्षेत्र) के अन्तर्गत देहली मुबारकपुर, मजरे कुतुबपुर में हुई विगत दिनों अनुसूचित जाति के व्यक्ति की हत्या एवं संघर्ष की घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करने हेतु आज घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना कर विस्तृत जानकारी हासिल की।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, प्रवक्ता श्री मारूफ खान, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्रीमती शबनम पाण्डेय, श्री बलदेव चैधरी शामिल रहे। इस मौके पर जिला कंाग्रेस कमेटी सुलतानपुर के अध्यक्ष श्री विष्णुकान्त तिवारी, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष श्री जमा खान भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम गांव के दलित परिवारों से मुलाकात की, जहां एक व्यक्ति की हत्या हो गयी थी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संघर्ष कब्रिस्तान की जमीन के विवाद को लेकर हुई है जहां पर दलित परिवारों के कब्रिस्तान की जमीन पर कुछ मुस्लिम वर्ग के बच्चों के खेलने के चलते हुए छोटे से विवाद ने बड़े संघर्ष का रूप ले लिया और तमाम दलितों के घर जला दिये गये एवं एक दलित व्यक्ति राम सुन्दर की मृत्यु हो गयी तथा राम सुख गंभीर रूप से घायल हो गये। संघर्ष में मुस्लिम वर्ग के भी पप्पू नामक व्यक्ति घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद अभी तक प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। लगभग 200 से 250 लोग, जिनमें महिलाएं एवं बच्चे अधिक हैं, प्राथमिक विद्यालय में शरण लिये हुए हैं, किन्तु खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। प्रशासन द्वारा न तो इन बेघर लोगों के लिए भोजन, पानी, बिजली की व्यवस्था की गयी और न ही इन दलित परिवारों के पुनर्वास हेतु कोई व्यवस्था की गयी है। प्रशासन ने बहुत ही लापरवाहीपूर्व रवैया अपना रखा है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि प्रशासन द्वारा अविलम्ब बेघर परिवारों के सदस्यों के रहने, खाने, पीने, बिजली आदि की व्यवस्था, मृतक के परिजनों को 10 लाख रूपये आर्थिक मुआवजा तथा आगजनी के शिकार परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था किये जाने के साथ ही इस घटना की न्यायिक जांच कराये जाने की मांग की है।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिनिधमंडल द्वारा आज ही प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 खत्री को उक्त घटना की सम्पूर्ण विस्तृत रिपोर्ट अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोकसभा चुनावों की तैयारी एवं रणनीति

Posted on 06 September 2013 by admin

लोकसभा चुनावों की तैयारी एवं व्यापक रणनीति तय करने के लिए लखनऊ मध्य क्षेत्र के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा के संयोजकतत्व मंे ओ0सी0आर0 भवन प्रागण में समाजवादी पार्टी के कार्यकत्ताओं की एक विशाल सभा हुयी जिसमें लोकसभा के प्रत्याशी डा0 अशोक बाजपेयी एवं चुनाव प्रभारी चैधरी बखतावर सिंह मौजूद थे। सभा में लखनऊ मध्य क्षेत्र मंे सभी वार्डों पोलिंग एवं बूथ कमेटियों के गठन को अन्तिम रूप दिया गया तथा मध्य क्षेत्र के सभी वार्डों में जनसम्पर्क अभियान चलाने एवं कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। सभा में मध्य क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं वार्ड अध्यक्ष मौजूद थे।

समाजवादी पार्टी के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने कार्यकत्ताओं से अपील की वह 17 महीने में प्रदेश सरकार द्वारा किये गये कार्यों एवं लागू की गयी नयी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने का कार्य करें। श्री मेहरोत्रा ने कहा कि केन्द्र की सरकार सभी मोर्चो पर पूर्णरूप से असफल हो गयी। भ्रष्टाचार चरम सीमार पर है केन्द्र सरकार घोटालों की सरकार हो गयी है। डीजल एवं पेट्रोल में लगातार बढ़ोतरी एवं जनविरोधी नीतियों के कारण लगातार मंहगाई बढ़ रही है। श्री मेहरोत्रा ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत एवं जनविरोध आर्थिक नीतियों के कारण रूपये का अवमूलन हुआ है। उन्होनें कहा कि जनता देश में नये विकल्प की तलाश में है। अब देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी।

श्री मेहरोत्रा ने कार्यकत्ताओं से अपील की सभी भेदभाव भुलाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाये और लखनऊ लोकसभा के प्रत्याशी डा0 अशोक बाजपेयी को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत लगा है।

लोकसभा प्रभारी श्री बखतावर सिंह ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा कर प्रत्याशी डा0 अशोक बाजपेयी को विजयी बनाने की अपील की।

सभा को लोकसभा प्रत्याशी डा0 अशोक बाजपेयी ने सम्बोधित कर समाजवादी पार्टी को विजयी बनाने की अपील की। सभा के अध्यक्षता मध्यक्षेत्र के अध्यक्ष श्री बाबू लाल इलाहाबादी ने की तथा सभा को नगर महासचिव श्री तारा चन्द्र यादव, सभासद दल के नेता श्री यावर हुसैन रेशू, पार्षद श्री लक्ष्मी नरायन यादव, श्री कामरान बेग, श्री नीरज यादव, श्री मुकेश राजपूत, श्री राजकुमार सोनकर ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी सख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकत्र्ता एवं महिलायें उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

वक्फ सम्पत्तियों से अवैध कब्जे हटाने के लिये अलग से कानून बनाये जाने संबंधी सभी तैयारियाँ पूर्ण

Posted on 06 September 2013 by admin

  • जल्द कानून साकार रूप लेगा

उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वक्फ सम्पत्तियों पर हुये अवैध कब्जों को हटाने और उन्हें वक्फ बोर्ड के हवाले करने के लिये जो वादा किया था वह जल्दी ही साकार रूप लेने वाला है। इस संबंध में अलग से कानून बनाने की सभी तैयारियाँ लगभग पूर्ण हो गयी हैं, विधेयक का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और पूरी कोशिश है कि इस विधेयक को इसी विधान मण्डल सत्र में पेश किया जाये। edited-press-5x102वर्तमान सरकार ने घोषणा की थी कि वक्फ जायदादों की हिफाजत के लिये अलग से कानून बनाकर वक्फ बोर्ड की सम्पत्ति से अवैध कब्जे हटाकर उन्हें वक्फ बोर्ड के हवाले कर दिया जायेगा। वक्फ बोर्ड की जायदादों को भूमि अधिग्रहण अधिनियम के दायरे से बाहर रखा जायेगा। जिन जमीनों पर कब्जा कर फर्जी किरायेदारी कायम की गयी हैं, उन पर बनी इमारतों को जमीन के साथ वक्फ बोर्ड के नियंत्रण में दे दिया जायेगा।

इस कानून को बनाये जाने के सम्बन्ध में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ की अध्यक्षता में आज यहाँ एक बैठक हुई जिसमें इस प्रस्तावित कानून से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के नव-नियुक्त सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी और पूर्व सचिव श्रीमती लीना जौहरी के अलावा अपर महाधिवक्ता श्री ज़फरयाब जीलानी, उच्च न्यायालय के वकील श्री मुश्ताक अहमद सिद्दीकी, सुन्नी सेण्ट्रल वक्फ बोर्ड के चैयरमैन श्री जुफर फारूकी, न्याय विभाग के विशेष सचिव व अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

बैठक को सम्बोधित करते हुये मोहम्मद आज़म खाँ ने कहा उनकी पूर्व की सरकार में वक्फ की सम्पत्तियों को रेंट कंट्रोल कानून से मुक्त रखने का निर्णय लिया गया था, किन्तु इसे अमल में नहीं लाया जा सका था। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में सभी औपचारिकतायें पूरी कर इसे भी अमल में लाया जाये क्योंकि ऐसा करने से वक्फ जायदादों से होने वाली आमदनी बहुत बढ़ जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून से अच्छे परिणाम तभी मिलेंगे, जब इसे पूर्वगामी प्रभाव से लागू किया जाये, क्योंकि पिछले आठ-दस वर्षों में वक्फ की बेशकीमती सम्पत्तियों पर बेतहाशा अवैध कब्जे हुये हैं और इन्हें हटाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित कानून सुन्नी व शिया दोनों की वक़्फ सम्पत्तियों पर लागू होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2013
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in