Archive | May, 2013

मुख्यमंत्री ने आज विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए

Posted on 08 May 2013 by admin

edited-pressउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां पूर्वांचल एवं मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु तत्काल अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर खरीदने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने लिफ्ट कैनाल के लिए समर्पित फीडर की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन लिफ्ट कैनाल पर समर्पित फीडर नहीं है, वहां भी ऐसी व्यवस्था शीघ्र की जाए। उन्होंने वाराणसी के घाटों के लिए समर्पित फीडर से विद्युत आपूर्ति करने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद, विधायकगणों द्वारा ट्रांसफार्मर इत्यादि कार्यों हेतु अपने निधियों से दी गई धनराशि के सापेक्ष सामानों की आपूर्ति शीघ्र की जाए। जर्जर तारों के टूटने के कारण कई स्थानों पर आग लगने की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे जर्जर तारों को शीघ्र बदला जाए। बैठक में उन्हें अवगत कराया गया कि कुछ जनपदों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर पहले से ही उपलब्ध हैं लेकिन इनका प्रयोग नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री ने ऐसे उपलब्ध ट्रांसफार्मरों का विद्युत आपूर्ति में शीघ्र उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माणाधीन उपकेन्द्रों पर कार्य तेज करने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए वर्तमान में निर्माणाधीन 120 विद्युत उपकेन्द्रों की संख्या बढ़ाकर 300 की जाए।
ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युतीकरण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा संचालित राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण परियोजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन 22 जनपदों में विद्युतीकरण हेतु स्वीकृति मिल गई है, वहां का आगणन तैयार कराकर शीघ्र भारत सरकार को भेजा जाए। इसके अलावा दूसरे चरण में 47 अन्य जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के लिए भारत सरकार को भेजे गए प्रस्ताव पर निर्णय कराया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत तारों की चोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं एवं राजकीय नलकूपों के संचालन के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की जाए। उन्होंने फैजाबाद के सुहवल में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य शिवपाल सिंह यादव, पारस नाथ यादव, श्री ओम प्रकाश सिंह, बलराम यादव, राम गोविन्द चैधरी, आनन्द सिंह, अहमद हसन, शिव कुमार बेरिया, राज किशोर सिंह, अम्बिका चैधरी, अवधेश प्रसाद, दुर्गा प्रसाद यादव, मुख्य सचिव जावेद उस्मानी, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजीव मित्तल, अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन आलोक कुमार, मुख्यमंत्री के परामर्शी आमोद कुमार, विशेष सचिव मुख्यमंत्री पनधारी यादव, प्रबन्ध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम आलोक कुमार तथा प्रबन्ध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ए.पी. मिश्रा आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चिश्तिया कमेटी (नियाजी) की ओर से साइकिल सद्भावना यात्रा

Posted on 08 May 2013 by admin

edited-8-05-aचिश्तिया कमेटी (नियाजी) की ओर से सुल्तानपुर से चली साइकिल सद्भावना यात्रा को आज समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ से समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने हरी झंडी दिखाकर अजमेर शरीफ के लिए रवाना किया। सदस्यीय साइकिल जत्थे का नेतृत्व हाजी अबरार अहमद कर रहे है। श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि ख्वाजा के दरबार में अमन और खुशहाली की दुआ के लिए यह साइकिल जत्था जा रहा है।
साइकिल जत्थे में शामिल हैं हाजी अबरार, मोहर्रम अली, मो0 बब्बू, मुन्ना, लाले, कमरूल, माजिद, कमरूद्दीन प्रधान, अशफाक अहमद, गुलशेर, रजा, शकील, संजू, हकीम, बाबुल, शमसीर अहमद, जावेद अहमद, रिजवान कादरी, गुड्डू और आतिफ हाशमी।
अंजुमन आशिकाने ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी के जानिब से हर साल की तरह रविवार को चैक घंटाघर, सुल्तानपुर में महफिले कव्वाली का आयोजन किया गया। कव्वाल ताज गुड्डू और ख्वाजा गुलाम अजमेरी ने अपने कलाम पेश किए। चिश्तिया कमेटी के सदर बरकत नियाजी ने कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर श्री मकसूद हाशमी चिष्ती के अलावा कमेटी के अध्यक्ष श्री इसरार खुर्शीद आलम, छन्नन, बाबू प्रधान, अनूप सण्डा, विधायक वेद प्रकाश वकील, रतना सिंह, कामरान जफर, अब्दुल मजीद भी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नये बन रहे राशन कार्ड धारको से २०रु० से लेकर १००रु० तक की वसूली

Posted on 08 May 2013 by admin

८ मई ।  जनपद के नगर मुख्यालय पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्र्तगत नये बन रहे राशन कार्ड धारको से २०रु० से लेकर १००रु० तक की वसूली की चर्चा जोर पकडती जा रही है वो भी कोटेदारो द्वारा कार्ड धारक से एस.डी.एम. व सप्लाई अफसर के आदेश के बहाने ।
आखिर सरकार के कौन से आदेश शासना देश का सहारा लेकर ऐसा किया जा रहा है जबकि नगर मुख्यालय पर सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है मगर राशन कार्ड के फार्म पैसा ले कर बेचे जा रहे है रोकने वाला कोई नही है समाज का अति गरीब तबका अन्तोदय कार्ड धारक और गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले गरीबो से सरकारी राशन कार्डो के नवीनीकरण के फार्र्मो को उपजिलाधिकारी व डी०एस०ओ० के आदेश के बहाने खुलेआम बेचा जा रहा है वो भी कोेटेदार द्वारा यह आदेश कहां और कब आया पता नही अभी फार्म का पैसा वसूला जा रहा है ।
कल को कार्ड बन जाने पर सैकडो रुपयों की वसूली शुरु हो जायेगी जबकि भारत सरकार की ७० प्रतिशत जनता को खाद्य सुरक्षा की गांरटी का विधेयक ला रही है वही प्रदेश सरकार ने पूर्व से ही विवादित और अनाजो की कालाबाजारी के लिए कुख्यात रहे कोटेदारो को ही जनपद के गरीबो और राशन कार्ड धारको को इन्ही के हवाले कर खुलेआम वसूली कराई जा रही है ।
कहा जा रहा है कि यह फर्म सरकार ने नही हम खरीद कर ला रहे है सोचिये एक पन्ने की कीमत २०रु० है तो राशन कार्ड का कितना पैसा लिया जायेगा । अगर यही व्यवस्था है तो इन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्ड नवीनी करण का शुल्क घोषित कर प्रचार प्रसार कराया जान चाहिए अथवा इस कुप्रथा पर तत्काल जांच कर घूसखोर कोटेदार का कोटा निरस्त कर देना चाहिए । जनता ने मंडलायुक्त से इस नवीनीकरण की गोपनीय जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फर्जी प्रेस और पुलिस लिखे दो पहिया व चार पहिया वाहनो की भरमार ।

Posted on 08 May 2013 by admin

८ मई । जनपद मे फर्जी प्रेस और पुलिस लिखे दो पहिया व चार पहिया वाहनो की भरमार, नही होती जांच शातिर अपराधी भी हो सकते है इन वाहनो पर । वही लाल नीली बत्त्ती और हूटर लगे वाहनो से सवारियां ढोई जा रही है ।
जबकि बीते दिनो भारत की सर्वोच्च  न्यायालय ने इन लाल बत्ती वाहनो और अन्य सिम्बलो पर कडाई के साथ रोक लगाई थी । मगर यहां तो उत्तर प्रदेश मे उल्टा कानून है जिस चीज पर रोक लगाई जाती है। उसे ही यहां की जनता और अधिकारी जानबूझ कर करते है जिससे कि आम जनता मे यह संदेश जाये कि अगला बहुत पावर फुल है । उसी का नतीजा है सत्त्ताधारी नेताओं का एक मात्र शौक लालबत्त्ती युवाओं का एक मात्र शौक गाडी पर प्रेस या पुलिस लिखाकर आम जनता मे रौब गालिब करना और अपने मुंह मिंया मिठठू बन फर्जी कहानी अवनी पत्नीयों को व मित्रो को सुना कर ढींग हाकना एक परंपरा बन गई है ।
अपने जिले की पुलिस और उसके पर्दानशीन अधिकारी कभी भी इस बात की तहकीकात नही करते कि वास्तव मे इन गाडियों पर पत्रकार या पुलिस ही टहल रहे है या कैबिनेट व सरकार का वास्तिविक ओहदेदार ही है अथवा कोई वांटेट अपराधी इसकी आंढ मे नसीले पदार्थो की या अवैध हथियारो की तस्करी कर रहा है । यह काम बेसक पुलिस का है । आये दिन सडको पर शादी विवाहों मे लाल नीली बत्त्ती लगी हूटर बजाती गाडियां आपको दिखेगी ।
मगर रोकने वाला जब स्वयं महाभ्रष्ट और अपराध से ग्रस्त तो उसका फायदा अपराधी तो उठायेगें ही । पिछले दिनो उच्च न्यायालय  ने भी चैपहिया वाहनो से काली फिल्मे लगे शीशो वाली गाडियों का चालान व अपारदर्शी फिल्मे हटवाने का आदेश प्रदेश के गृह सचिव को दिया था मगर उसे महज कागजी आदेश मान हमारे जनपद के पुलिस कप्तान भूल गये और आज धडल्ले से काली फिल्म लगी गाडियों से अपराध हो रहे है जिसमे बैठे लोगो को बाहर से कोई देख भी नही सकता अन्दर चाहे किसी से बलात्कार हो रहा हो चाहे मर्डर किया जा रहा हो ।
वो भी चलती गाडी मे वो भी भीड भरी सडको पर फिर भी न दिखाई देने के चलते कोई रोकने वाला नही है न जाने क्यो हमारे जनपद की पुलिस इतनी डरपोक और कायर हो गई है कि उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय के आदेशो कस पालन भी नही करा पा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकार मेला

Posted on 08 May 2013 by admin

८ मई । पत्रकारिता दिवस ३० मई २०१३ को देशभर मे पत्रकार मेला आयोजित करके भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने अपने हजारो सदस्यों के कल्याण के लिए एक अनूठी योजना बनाई है ।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि पत्रकारिता दिवस के अवसर पर महासंघ की प्रत्येक इकाईयों द्वारा पत्रकार मेला आयोजित किया जायेगा । जिसमे पत्रकार परिवारो के लिए निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, पत्रकारो के बच्चो के लिए निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, विचार गोष्ठी, समाचार पत्र ध् पत्रिका प्रदर्शनी, पत्रकारिता पर परिसंवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया जायेगा ।
यह कार्यक्रम जिला स्तरीय होंगे और जिन जिला इकाईयों का आयोजन सर्वश्रेष्ठ रहेगा । उन्हे १५ जुलाई २०१३ को महासंघ के १४वें स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित व पुरस्कृत किया जायेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बंुदेली पुरस्कार के लिये पुस्तकें आमंत्रित

Posted on 08 May 2013 by admin

13 अखिल भारतीय बंुदेलखण्ड साहित्य एवं संस्कृति परिषदृ के तत्वावधान में आगामी बंुदेल केसरी छत्रसाल की जयंती वर्ष 2013पर आयोजित होने वाले बंुदेली समारोह-2013 में बंुदेली पुरस्कार हेतु प्रविष्टियाॅं आमंत्रित हैं। इसके लिये बंुदेली भाषा में या बंुदेलखण्ड के किसी विषय पर ,तीन तीन पुस्तकें, 15मई 13बुधवार तक परिषद कार्यालय 75 चित्रगुप्त नगर,कोटरा ,भोपाल-462003 के पते पर लेखक या प्रकाशक मौलिक लेखन के प्रमाणपत्र सहित ,प्रेषित कर सकते हैं। प्रस्तुत पुस्तकें लेखक के परिचय एव फोटो सहित हों।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसान की खुशहाली से ही प्रदेश और देश खुशहाल बनेगा - श्री मुलायम सिंह यादव, चैधरी चरण सिंह

Posted on 08 May 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव दोनों का यह मत रहा है कि किसान की खुशहाली से ही प्रदेश और देश खुशहाल बनेगा। उन्होने जब बजट बनाए तो उसमें गांवो और खेती के लिए 70 प्रतिशत धनराशि रखी। इसी अवधारणा को अपनाते हुए मुख्यमंत्री    श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी सरकार का वर्ष 2012-13 का पहला बजट पेश करते हुए 2,00,110Û61 करोड़ के बजट में कृषि एवं संबंद्ध सेवाओं के लिए 5,432Û37 करोड़ रूपए की और वर्ष 2013-14 का अपना दूसरा 2,21,201Û19 करोड़ रूपए का बजट प्रस्तुत करते हुए उन्होने कृशि एवं संबंद्ध सेवाओं के लिए 17,175 करोड़ रूपए की व्यवस्था की। यह भी कुल बजट का 70 प्रतिशत से अधिक हैं।

किसानों के हित में उनकी उपज का उचित एवं लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी सरकार हमेशा सचेष्ट रही है। वर्ष 2012-13 में रबी विपणन वर्ष 2012-13 में गेहूॅ खरीद हेतु निर्धारित लक्ष्य 42 लाख मीट्रिक के सापेक्ष 50Û62 लाख मी0 टन गेहूॅ की खरीद की गई जो कि एक रिकार्ड है। कुल 10,02,965 किसान इस योजना से लाभान्वित हुए तथा किसानों से क्रय किए गए गेहूॅ का शत प्रतिशत भुगतान किया गया। वर्ष 2013-14 के लिए केन्द्र सरकार द्वारा घोषित 1350 रूपए प्रति कुंतल की दर से राज्य सरकार ने पहली अप्रैल से गेहूॅ खरीद शुरू कर दी है और यह खरीद 30 जून तक चलेगी।

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का स्पष्ट निर्देश है कि गेहूॅ खरीद में किसी भी स्थिति में किसानों का शोषण नहीं होने पाए। मूल्य समर्थन योजना के तहत निर्धारित दर से कम कीमत में किसानों से गेहूॅ की खरीद न हो। किसानों के साथ घटतौली न हो इसपर भी नजर रखी जाए। किसानों को भुगतान मिलने में विलंब न हो इसके लिए हर क्रय केन्द्र पर 05-15 लाख रूपए की धनराशि रखने का भी निर्देश है। खरीद के लिए क्रय केन्द्रों पर बोरों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। समाजवादी पार्टी के लिए किसान हित सर्वोपरि है इसलिए बिचैलियों की खरीद में कोई भूमिका नहीं रहेगी।

पिछली खरीद के समय मुख्यमंत्री सहित तमाम मंत्रियों ने गेहूॅ क्रय केन्द्रो का जाकर निरीक्षण किया था और किसानों की समस्याओं का समाधान किया था। इन दिनों मुख्य सचिव ने मंडलायुक्तो एवं जिलाधिकारियों को किसानों के हितों का ख्याल रखने का स्पष्ट निर्देश दे रखा है। उनसे प्रत्येक क्रय केन्द्र का प्रत्येक सप्ताह एक बार स्थलीय निरीक्षण करने की अपेक्षा की गई है। प्रमुख सचिवों एवं सचिवों को गेहूॅ क्रय के पर्यवेक्षण के लिए जनपद आवंटित कर दिए गए है।

समाजवादी पार्टी की सरकार किसानों के आर्थिक एवं सामाजिक स्तर को ऊॅचा उठाने हेतु कृतसंकल्प है। प्रदेश में 165Û93 लाख हेक्टेयर में खेती की जाती है। प्रदेश सरकार द्वारा पिछले कई वर्ष से उर्वरक की कमी का संकट झेल रहे किसानों को प्रथम बार शासन द्वारा प्रचुर मात्रा में यूरिया, डीएपी एवं एनपीके की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई। इससे प्रदेश में कृषि उत्पादन में पर्याप्त विकास की सम्भावनाएं बढ़ी है और किसानों की आय बढ़ने की उम्मीदें भी परवान चढ़ी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

गेहूॅ खरीद 30 जून तक चलेगी

श्री मान सिंह तथा श्री भूपेन्द्र ंिसंह निष्कासित

Posted on 08 May 2013 by admin

07.05.2013

लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र श्री मान सिंह तथा श्री भूपेन्द्र ंिसंह जनपद लखनऊ को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने तथा अनुशासनहीन आचरण के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

11 जिलों के किसान मोर्चा जिलाध्यक्षों का मनोनयन

Posted on 08 May 2013 by admin

07 मई 2013 भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय पाल सिंह तोमर ने भाजपा के जिलाध्यक्षों की संस्तुति के आधार पर उ0प्र0 के निम्न-लिखित 11 जिलों के किसान मोर्चा जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया हैः-

क्रमांक जिला जिलाध्यक्ष का नाम

1 अमेठी श्री महेन्द्र सिंह

2 सुल्तानपुर श्री प्रदीप सिंह

3 लखनऊ महानगर श्री अशोक तिवारी

4 मुरादाबाद श्री किशनपाल सिंह लोधी

5 मुरादाबाद महानगर श्री कुलदीप विश्नोई

6 बिजनौर श्री धीर सिंह

7 बागपत श्री शरद तोमर

8 मेरठ श्री योगेश त्यागी

9 बरेली श्री रामपाल गंगवार

10 कासगंज डा0 खूबसिंह लोधी

11 बुलन्दशहर श्री मदन लोधी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

May 2013
M T W T F S S
« Apr   Jun »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->

 Type in