Archive | April, 2013

साइन्स टैलेन्ट सर्च परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र प्रथम

Posted on 09 April 2013 by admin

edited-harsh-gupta1 9 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र हर्ष गुप्ता ने नेशनल साइन्स टैलेन्ट सर्च परीक्षा (एन.एस.टी.एस.ई.) में लखनऊ शहर में प्रथम रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता यूनीफाइड काउन्सिल, नई दिल्ली द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित हुई। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन भावी पीढ़ी के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना था जिसमें देश के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के इस मेधावी छात्र ने अपने ज्ञान व प्रतिभा के दम पर लखनऊ शहर में सर्वोच्च स्थान अर्जित कर परचम लहराया है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने हर्ष गुप्ता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से सम्मानित किया है।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं, यही कारण है सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने विज्ञान, कम्प्यूटर टैक्नोलाॅजी, इण्टरनेट एवं साइवर स्पेस, एस्ट्रोनाॅमी आदि विषयों की अनेक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। सी.एम.एस. छात्र अपनी सफलता का श्रेय शान्तिपूर्ण व ईश्वरीय एकता से भरपूर विद्यालय के शैक्षिक वातावरण एवं अपने अनुभवी एवं विद्वान शिक्षकों के आत्मीयतापूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को देते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन की शुरूआत

Posted on 09 April 2013 by admin

09.04..2013
हरदोई जनपद में जनसमस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि कांगे्रस पार्टी जिले में अब जनसमस्याओं पर अपना मुखर विरोध दर्ज कराने हेतु ब्लाक नगरों में अब प्रदर्शन आयोजित करेगी। जिसकी शुरूआत आज 9 अप्रैल कछौना से प्रारम्भ होगी। क्रमानुसार 24 अप्रैल हरदोई मुख्यालय प्रदर्शन सूची में शामिल है। सभी प्रभारियों को प्रदर्शन सूची रिपोर्ट लेकर अगली बैठक में देने का निर्देश दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कार्य योजना प्रस्तुतीकरण 15 अप्रैल तक देने का आदेश

Posted on 09 April 2013 by admin

09.04..2013
हरदोई की कलेक्टेªट सभागार में आयोजित अतिपिछड़ा क्षेत्र विकास निधि योजना, बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम एके द्विवेदी ने योजना का तहत चालू वित्तीय वर्ष कार्य योजना मंे प्रस्तावित अभिलेख का प्रस्तुतीकरण 15 अप्रैल तक जमा कर दें। सभी विकास अधिकारी नगर पालिका पंचायतों के अधिकारी को प्रस्तुत करने हेतु कहा गया। योजना के तहत 13.05 करोड ग्राम पंचायतो को 1.27 करोड, क्षेत्र पंचायतों को 1.90करोड़ नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों में जो कार्य करवाए जाने है प्रस्तावित भूमिका के सम्बन्ध में कार्य योजना दे दी जाए। इस मौके पर सीडीओ वियोधन एडीएम विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

काबिले तारीफ है हरदोई की पुलिस सात साल के बच्चे पर मुकदमा

Posted on 09 April 2013 by admin

09.04..2013
हरदोई की शाहाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा भूमि सम्बन्धी विवाद में एक पक्षीय कार्रवाई में 22 लोगों के खिलाफ चार्जशीट, केस शांति व्यवस्था कायम करने में निरूद्ध करके चालान एसडीएम की अदालत में भेजा गया। एसडीएम के समक्ष जब 22 लोगों में एक बच्चा जो एलकेजी का छात्र है उनेशा खाॅ पुत्र साजिद जब जमानत के लिए पेश किया गया। तो अदालत भी सन्न रह गई। अधिवक्ता हैरान होकर देखते रह गए।  स्थिति की गम्भीरता को भांपकर पुलिस अधीक्षक को एसडीएम द्वारा पत्र लिखा गया। शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने मेराज एवं चन्द्रबेगम के बीच घरेलू विवाद जो भूमि सम्बन्धी रहा। एक पक्षीय कार्रवाई हेतु बालक को शामिल करना निन्दनीय अपराध है। इसे घोर लापरवाही, पुलिस की अक्षमता, करार देना कहा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विडियों कान्फ्रेसिंग द्वारा रूबरू हुए जिलाधिकारी

Posted on 09 April 2013 by admin

09.04..2013
हरदोई एनआईसी में जिलाधिकारी ने विडियों कांन्फे्रसिंग सेवा का शुभारम्भ करके स्कूलों तथा जिला अस्पताल के हालातों पर समस्त जानकारी प्राप्त की। हरदोई शहर के प्राथमिक विद्यालय बहरा सौदागर के बच्चों से तथा जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से हालचाल पूछा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दानिश फैजान द्वारा बताया गया कि लैपटाप लेकर कर्मचारी जहां जाएगा या भेजा जाएगा वही पर से वह समस्त जानकारी अपने अधिकारी को दे सकता है। जिलाधिकारी द्वारा विडियों कान्फ्रेंसिंग प्रणाली की प्रश्ंासा की गई। सभी विभागीय अधिकारियों को लैपटाप खरीद कर विडियो कांन्फे्रेसिंग सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश उन्होने दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जीआईसी परिसर में अर्धनग्न युवक का शव मिला

Posted on 09 April 2013 by admin

09.04..2013

हरदोई कोतवाली नगर में संचालित राजकीय इंटर कालेज की बाउन्ड्री काल के पास प्रातः काल टहलने वालों ने एक 17 वर्षीय किशोर जो काली पैन्ट पहन रखी थी। जूते के फीते से गला कसा हुआ युवक का शव पड़ा देखा। शव देखकर लोगों ने पुलिस एवं कालेज प्रशासन का सूचित किया। सूचना पर प्रिंसपल सियाराम निर्मल कोतवाली पुलिस, उसकी पहचान करने में लगी है। जीआईसी परिसर के छात्रावास में रहने वाले छात्र घटना से भयभीत है। शव मर्चरी भिजवा दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई में इंडियन बैंक का एटीएम लूटने का असफल प्रयास

Posted on 09 April 2013 by admin

09.04..2013
हरदोई कोतवाली शहर के व्यस्तम रोड पर घंटाघर निकट लखनऊ निजी बस स्टाप के पास दो व्यक्ति तीन घंटे तक इंडियन बैंक के एटीएम को लूट कर ले जाने का प्रयास करते रहे। उन्होने कार्ड रीडर, डिटेक्टर को भी तोड़ डाला। सफल न होने पर जाते-जाते एटीएम डोर सीसे का दरवाजा निकालकर चलते बने। शाखा प्रबन्धक एसएस राना सूचना पर जब चेक करने पहुंचे तो रीडर तोड़े जाने की बात बताई। सीसीटीवी कैमरे द्वारा चोरों की पूरी करतूत सामने आई। बैंक प्रबन्धकों द्वारा लाखों की क्षति पहुंचाने घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय को जानकारी लेने पर बताया कि पुलिस द्वारा जांच का आदेश देने की बात कही गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई निवासी एसडीएम के बेटे मयंक शुक्ला की दिन दहाड़े हत्या

Posted on 09 April 2013 by admin

09.04..2013
हरदोई शहर के लखनऊ रोड पर बहलोली गांव में जिला रामपुर में तैनात एसडीएम रमेश चन्द्र शुक्ला हरदोई की पिं्रस कालोनी में उनका परिवार रहता है। शुक्ला जी का बड़ा बेटा प्रियम शुक्ला नोएडा में इंजीनियर है। बेटी राधा की शादी लखीमपुर में हो चुकी। दूसरे बेटे मयंक की शादी चंडीगढ़ से एक सम्भ्रान्त परिवार में तय हो चुकी थी। क्योंकि मयंक की शादी हेतु वरीक्षा कार्यक्रम सम्पन्न भी हो गया था। मयंक शुक्ला (30) सुबह 10 बजे लखनऊ रोड स्थित ग्राम बहलोली में अपने एक परिचित को 3 बीघा जमीन का पट्टा होने पर कब्जा दिलाने एवं उसमें पिलर लगाने हेतु गया था। वहीं के निवासी हरिनाम सिंह, प्रमोद सिंह, मास्टर सिंह व एक अन्य ने मारफत प्रमोद सिंह के द्वारा बुलवाया। बातचीत के दौरान उसके अभिन्न मित्र प्रमोद सिंह ने पिलर लगाने को मना किया। इनकार करने पर जब वह नहीं माना तब प्रमोद सिंह ने उसे जाते समय गोली मार दी। पीछे से राइफल से हरिनाम सिंह ने भी उसे दो गोली मारी। सतेन्द्र त्रिवेदी उस समय उसके साथ रहा। बांकी मित्र गेट के बाहर उसका इनतजार कर रहे थे। आपा धापी में सतेन्द्र त्रिवेदी को भी हाथ में गोली लगी। सूचना मिलते ही शहर में आपा धापी हकीकत जानने हेतु हरदोई अस्पताल, मर्चरी सभी जगह जिसने सुना वही पहुंच गया। हरदोई प्रशासन द्वारा अतिहातन तीन थानों की पुलिस सुरक्षा हेतु लगा दी गई। क्योंकि मयंक शुक्ला बेहतरीन स्वभाव का सबका लोकप्रिय युवक रहा। हर एक की जुबान पर 23 नवम्बर 2011 की घटना याद आई। जब शहर के स्टेशन रोड पर रात्रि 10 बजे दो युवक विजय एवं अनुभव की एक निजी बस से टक्कर होने पर मृत्यु होने पर प्रशासन के सम्मुख जोरदार प्रदर्शन का नेतृत्व मयंक शुक्ला ने ही किया था। यहां पर भी मर्डर मिस्ट्री का नायक उसका प्रिय दोस्त प्रमोद सिंह ही रहा। यह चारों युवक एक दूसरे के काफी करीब रहे। मयंक के शव का पोस्टमार्टम डाॅ वीके गुप्ता, डाॅ मयंक गुप्ता, के पैनल द्वारा किया गया। जहां पर दो गोली पीठ से एक अन्य जगह से बरामद हुई। पोस्टमार्टम हाउस पर प्रशासनिक नेता, समाजसेवी मौजूद रहे। आरोपी दो लोग पकड़े भी गए। मुख्य आरोपी प्रमोद और उनके चाचा हरिनाम सिंह अभी फरार है। शव यात्रा आज लम्बी जदोजेहद के बाद निश्चित मार्ग से प्रारम्भ की गई। जहां भारी जनसैलाब लगभग एक किलोमीटर लम्बे पुलिस संरक्षण में रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला/महानगर कार्यकारिणी भंग कर नए अध्यक्ष नामित किये गये ।

Posted on 09 April 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद मथुरा के जिला/महानगर अध्यक्षों सहित जिला/महानगर कार्यकारिणी भंग कर नए अध्यक्ष नामित  कर दिए हैं।
मथुरा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री किशोर सिंह के स्थान पर श्री गुरूदेव शर्मा जिलाध्यक्ष तथा महानगर अध्यक्ष श्री तनवीर अहमद के स्थान पर चैधरी सईद कुरैशी मनोहरपुरा को महानगर अध्यक्ष नामित किया गया है। जिला/महानगर अध्यक्षों से जिला एवं महानगर अध्यक्ष कार्यकारिणी के पुनर्गठन के प्रस्ताव 10 दिन के अन्दर प्रस्तुत किए जाने की अपेक्षा की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ;एसजीपीजीआईद्ध में पत्रकारों को मुफ्त इलाज देने के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत

Posted on 09 April 2013 by admin

08 अप्रैल। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने राज्य सरकार द्वारा राज्य मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ;एसजीपीजीआईद्ध में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा देने के फैसले का हार्दिक स्वागत किया है। समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने आज मंत्रिपरिषद द्वारा लिये गये इस ऐतिहासिक फैसले पर पूरे प्रदेश की पत्रकार बिरादरी की ओर से  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आभार प्रकट करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी प्रदेश सरकार पत्रकार हित में आवश्यक कदम उठायेगी। श्री तिवारी ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों के लिये चिकित्सा सुविधा का प्रबंध पूर्व से ही है लेकिन बेहतर इलाज के लिए एसजीपीजीआई में भी यह सहूलियत देने की मांग काफी समय से लम्बित थी जिसे आज अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी की सरकार ने पूरा किया है। श्री तिवारी ने कहा कि विगत कुछ वर्षों के दौरान धनाभाव के चलते संजय गांधी पीजीआई में इलाज पूरा नहीं कराने के कारण कई पत्रकार साथियों को असमय ही हमारे बीच से विदा होना
पड़ा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति जल्द ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर पत्रकारों के हित में पहली बार उठाये गये इस कदम के लिए आभार ज्ञापित करेगी।     श्री तिवारी ने कहा है कि अगले चरण में पूरे प्रदेश के पत्रकारों को यह सुविधा दिलाने की मांग मुख्यमंत्री से की जायेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि लखनऊ में पत्रकारों के लिये नई आवासीय योजना के बारे में प्रदेश सरकार जल्द ही सकारात्मक कदम उठायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2013
M T W T F S S
« Mar   May »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in