Archive | February, 2013

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रिपरिषद के अनेक फैसले लिए गये उनमें प्रमुख है

Posted on 09 February 2013 by admin

रायबरेली में एम्स की स्थापना हेतु भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने का फैसला।
विकास योजनाओं के लिए वन भूमि के गैर वानिकी प्रयोग हेतु क्षतिपूरक वृक्षारोपण के लिए वैकल्पिक भूमि की व्यवस्था हेतु लैण्ड बैंक की स्थापना का निर्णय।
जनपद मैनपुरी में किशनी, जनपद चित्रकूट में मानिकपुर एवं जनपद श्रावस्ती में जमुनहा नाम से 03 नई तहसील सृजित करने का निर्णय।
जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील खतौली के 24 ग्रामों को तहसील जानसठ में तथा तहसील बुढ़ाना के 04 ग्रामों को तहसील खतौली में सम्मिलित करने का फैसला।
महिलाओं की उद्योग क्षेत्र में पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु महिला उद्यमी प्रोत्साहन योजना-2013 को लागू करने का फैसला।
सहारनपुर नगर को बी-2 श्रेणी में वर्गीकरण के फलस्वरूप नगर प्रतिकर भत्ता की अनुमन्यता हेतु सहारनपुर को बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुरादाबाद तथा अलीगढ़ (नगरीय क्षेत्र) की श्रेणी में सम्मिलित करने का निर्णय।
नर्सिंग स्कूलों के सुदृढ़ीकरण/उच्चीकरण करने के उद्देश्य से केन्द्र पुरोनिधानित योजना के अंतर्गत प्रदेश में ए.एन.एम. एवं जी.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करने की कार्यवाही की जा रही है। इनका आवर्तक व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन करने की सहमति।
उत्तर प्रदेश गन्ना (पूर्ति एवं खरीद विनियमन) नियमावली-1954 के नियम-22 में गन्ना सूचना प्रणाली को सम्मिलित करने का फैसला।
प्रदेश में भूजल प्रबन्धन, वर्षा जल संचयन एवं भूजल रिचार्ज हेतु समग्र नीति अनुमोदित।
सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विभिन्न श्रेणी के पदों के संबंध में वेतन समिति, उ0प्र0 (2008) के द्वितीय प्रतिवेदन के भाग-2 की संस्तुतियों पर लिए गए निर्णयानुसार पुनरीक्षित वेतन संरचना के अंतर्गत वेतन बैण्ड/ग्रेड वेतन की स्वीकृति।
उत्तर प्रदेश सचिवालय अधीनस्थ सेवा नियमावली, 1999 में दसवां संशोधन करने का फैसला।
उत्तर प्रदेश स्टाम्प ई-स्टाम्पिंग नियमावली, 2013 अनुमोदित।
500 अथवा इससे अधिक आबादी की 6221 बसावटों को सम्पर्क मार्ग से जोड़े जाने की कार्य योजना स्वीकृत।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पाँच साल के बच्चे के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता की निन्दा एवं गोण्डा के पुलिस कप्तान को हटाए जाने की आलोचना

Posted on 09 February 2013 by admin

कृष्णा नगर पुलिस द्वारा कक्षा एक में पढ़ने वाले पाँच साल के एक मासूम बच्चे को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर थाने लाकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार के साथ बर्बरता पूर्वक उसकी पिटाई करने व करंट लगाए जाने पर शिवाजी वाहिनी के अध्यक्ष दिलीप साहू ने उक्त बर्बरता पूर्वक कार्यवाही करने वाले पुलिस कर्मियों की कटु शब्दो में घोर निन्दा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक से मांग की है कि उक्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करते हुए बर्खाश्त किया जाए क्योंकि उन पुलिस कर्मियों ने मानवाधिकार के हनन के साथ ही एक मासूम बच्चे की मासूमियत से बर्बरता पूर्वक खिलवाड़ किया है ऐसे पुलिस कर्मियों को पुलिस विभाग में रहने का कोई अधिकार नहीं है इससे जनता में पुलिस विभाग की छवि भी खराब होती है।
इसी के साथ ही शिवाजी वाहिनी के अध्यक्ष दिलीप साहू ने गोवंश तश्करों को संरक्षण देने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने वाले गोण्डा के पुलिस कप्तान नवनीत राणा को गोण्डा से तबादला किये जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार की कटु शब्दों में घोर आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार गोवंश की तश्करी करने वालों को संरक्षण देते हुए उन्हे अपनी सरकार में लाल बत्ती प्रदान कर रही है, श्री साहू ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि गोवंश तश्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही नवनीत राणा को पुनः गोण्डा में नियुक्त किया जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुत्री की शादी हेतु अनुदान प्राप्त करें

Posted on 09 February 2013 by admin

जिला समाज कल्याण अधिकारी, एस0एस0 यादव ने अवगत कराया है कि समान वर्ग के ऐसे व्यक्ति, जिनकी आय शहरी क्षेत्र में रूपया 25546/- से कम एवं ग्रामीण क्षेत्र में रूपया 19884/- से कम है, एवं जिनकी पुत्री की शादी 31 मार्च, 2013 तक सम्पन्न होने वाली हो से अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी पुत्री की शादी अनुदान हेतु 10 हजार रूपये एवं गम्भीर बीमारी के इलाज हेतु 5000/- रूपये प्राप्त करने हेतु निर्धारित रूप पत्र पर पूर्ण औपचारिकताओं सहित आवेदन पत्र अपनी संबंधित तहसील/विकास खण्ड में उपलब्ध कराने का कष्ट करें। विस्तृत जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, संजय प्लेस, आगरा के कार्यालय से की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकलांगजन कृत्रिम अंग हेतु 8 व 9 फरवरी को पंजीकरण करायें-जिलाधिकारी

Posted on 09 February 2013 by admin

जनपद के जिन विकलांगजनो को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण की आवश्यकता है, जिसके लिए आगामी 8 व 9 फरवरी 2013 को एक विशाल अंाकलन शिविर का आयोजन राजकीय संकेत मूक वधिर विद्यालय विजय नगर कालोनी आगरा में किया जायेगा।
जिलाधिकारी अजय चैहान नंे बताया है कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर एवं विकलांग कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के विकलांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों तथा खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया है कि उक्त शिविर का अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करे, जिससे अधिक से अधिक विकलांग जनांें को लाभ मिल सके।
जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने बताया कि जनपद में निवास करने वाले ऐसे विकलांग जन जिनको अभी तक किसी संस्था या शासकीय विभाग से कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण नही मिल सका है, वे उपकरण प्राप्त करने हेतु दो फुल साइज नवीनतम फोटोग्राफ जिसमें विकलांगता प्रदर्शित हो, आय प्रमाण पत्र जो छः माह से पुराना न हो, निवास का प्रमाण पत्र राशन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र तथा अवयस्क की दशा में अभिभावक का राशन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी को मनाई जायेगी

Posted on 09 February 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के विचार पंुज एकात्म मानववाद के जनक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की 45वीं पुण्यतिथि 11 फरवरी को मनाई जायेगी। भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि दिनांक 11 फरवरी को सायंकाल 4 बजे प्रदेश कार्यालय पर मनाई जायेगीं जिसमें पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी एवं लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जी का दिनांक 11 फरवरी 1968 को मुगलसरायं उत्तर प्रदेश के निकट असामयिक देहावसान हो गया था। उनकी स्मृति में भारतीय जनता पार्टी इस दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनायेगी। कार्यक्रम में लखनऊ के विधायकगण, पार्षदगण, मण्डल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता सम्मिलित हांेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से हमलावरों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने का मांग की

Posted on 09 February 2013 by admin

उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने
ऊर्दू दैनिक सहाफत के कार्यालय पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार
से हमलावरों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने का मांग की है।
समिति की कार्यकारिणी की आज विधान भवन के प्रेस कक्ष में हुयी बैठक में
इस मामले पर चर्चा की गयी और हमले के दोषियों पर कड़ी धाराओं में मुकदमा
दर्ज करने की मांग की गयी। समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने इस सिलसिले
में बुधवार रात और गुरुवार को डीजीपी, एडीजी कानून व्यवस्था, आईजी जोन व
डीआईजी से बात की थी। तिवारी ने बताया कि घटना की जांच एसडीएफ को सौंप दी
गयी है।
बैठक के बाद कार्यकारिणी के सदस्यों ने अध्यक्ष, हेमंत तिवारी, सचिव
सिद्धार्थ कलहंस, उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह व कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव
के साथ सहाफत के कैसरबाग कार्यालय  जाकर संपादक अमान अब्बास से मुलाकात
की और घटना के बारे में जानकारी ली। सहाफत के कार्लय में ही हेमंत तिवारी
ने एक बार फिर से एडीजी कानून व्यवस्था अरुण कुमार से फोन पर बात कर जांच
की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। श्री कुमार ने बताया कि घटना व
हमलावरों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं और जल्दी ही अपराधी हिरासत में
होंगे।
समिति के सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने बताया कि हमलावरों ने न केवल सहाफत के
कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की बल्कि वेतन बांटने के लिए रखे पैसे भी लूट
लिए। उन्होंने कहा कि इस हमले में सहाफत अखबार का लाखों का मुकसान हुआ
है। सहाफत के संपादक सहित कर्मचारियों को सुरक्षा दिए जाने की मांग करते
हुए समिति ने हमलावरों को 48 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की है।
सहाफत कार्यालय जाने वालों में समिति की कार्यकारिणी सदस्य टीबी सिंह,
श्रीधर अग्निहोत्री, अमृतांशु मिश्रा, अरुण त्रिपाठी, नायला किदवाई व
वरिष्ठ पत्रकार रजा रिजवी शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राजेन्द्र चैधरी, कैबिनेट मंत्री का संक्षिप्त जीवन वृत्त

Posted on 08 February 2013 by admin

7-02-d-1 Û    राजेन्द्र चैधरी छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहे। 45 वर्ष पूर्व आप समाजवादी युवजन सभा, उत्तर प्रदेश के संयुक्त मंत्री रहे और 1968 में जनांदोलन के जरिए जेल में कारावास की सजा पाई। 1973 में मेरठ विश्वविद्यालय से संबद्ध छात्रसंघ के अध्यक्ष निर्वाचित। 1973 में कानून की डिग्री हासिल की।

7-02-cÛ    1974 ई0 में चैधरी चरण सिंह जी ने भारतीय क्रांति दल, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और मुस्लिम मजलिस गठबंधन से गाजियाबाद विधान सभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया। सन् 1975-76 में आपातकाल के विरोध में जेपी आंदोलन में सक्रियता के चलते जेल यात्रा।
Û    सन् 1977 में गाजियाबाद से जनता पार्टी के टिकट पर विधायक निर्वाचित।
Û    सन् 1980 से तीन दशको तक श्री मुलायम सिंह यादव के साथ प्रदेश महामंत्री रहे।
Û    वर्ष 1990-91 में यूपी स्टेट एग्रो के चेयरमैन(राज्यमंत्री) तथा वर्ष 2004 में विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन (राज्यमंत्री) रहे।
Û    सन् 2012 में समाजवादी पार्टी से विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित।
Û    विगत सात वर्षो से समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पद पर कार्यरत।
Û    7 फरवरी,2013 को श्री अखिलेश यादव के मंत्रिमण्डल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

क्षेत्रीय लोग व मरीज परेशान हो रहे है

Posted on 08 February 2013 by admin

लम्भुआ - महीनो से गिटटी बिछाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लम्भुआ तक राष्ट्रीय मार्ग से जाने वाली सड़क का कार्य न पूर्ण होने से क्षेत्रीय लोग व मरीज परेशान हो रहे है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लम्भुआ मे अक्सर प्रसव पीडित महिलाएं व मरीजो का आना जाना लगा रहता है तथा तहसील मे आने जाने वाले लोग भी इसी सड़क का इस्तेमाल करते है । सड़क पर गिटटी बिछाकर महीनो से छोड दिया गया है जिससे बच्चे बिकलांग प्रसव पीडित महिलाएं मरीज व अन्य लोग काफी परेशान है क्षेत्रीय लोगो ने सड़क निर्माण मे हो रही देरी के लिए रोष प्रकट करते हुए जिलाधिकारी से शीघ्र सड़क निर्माण किये जाने का आदेश देने की अपेक्षा की है तथा उपजिलाधिकारी लम्भुआ डी.पी.पाल से उचित कदम उठाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शपथ पत्र बनवाने की जुगाड मे शोषण का शिकार हो रहे है

Posted on 08 February 2013 by admin

सरकार के निर्देशो का खामियाजा अभिभावक व छात्रभुगत रहे है जिले मे स्टाम्प के लिये मारा मारी है तो तहसील मे भी स्टाम्प का अभाव हो गया है ।
तहसील लम्भुआ परिसर मे १०रु० का स्टाम्प मनमानी दामो पर मिल रहा है इसके पीछे स्टाम्प कमी का बहाना लिया जा रहा है । यही नही नोटरी टिकट के बजाय रेवन्यू स्टाम्प लगाकर नोटरी शपथ पत्र प्रमाणित कराने को अभिभावक व छात्र मजबूर है तहसील परिसर मे अभिभावक व छात्र किसी तरह शपथ पत्र बनवाने की जुगाड मे शोषण का शिकार हो रहे है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फरवरी एवं मार्च महीने के लिए मौनपालकों को सलाह मौनपालक मौनवंशों को ठण्ड से बचायें बकछूट नियंत्रण पर पूर्ण सावधानी बरतें

Posted on 07 February 2013 by admin

ओम नारायण सिंह
लखनऊ: दिनांक 07 फरवरी, 2013
फरवरी एवं मार्च का महीना शहद उत्पादन एवं मौनवंश  विभाजन के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इस मौसम में मौनों को पराग तथा मकरन्द पर्याप्त मात्रा में मिलता है, जिसके कारण मधु उत्पादन एवं प्रजनन कार्य तीव्र गति से होता है इस समय मौनवंशों को सर्दी से बचाने हेतु आवश्यक उपाय करना जरूरी है। बी फलोरा क्षेत्र में माइग्रेशन करो से मौनवंश सम्बर्द्धन के साथ-साथ मधु उत्पादन का अच्छा लाभ मिलता है।
यह जानकारी निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री ओम नारायण सिंह ने दी है। उन्होंने सर्दी में मौनपालन प्रबंधन करने हेतु मौनपालकों को सलाह दी है कि मौनवंशों का माइग्रेशन बी लोरा क्षेत्र में समय से कर देना चाहिए, जिससे मौनें, पूर्ण रूप से फूल खिलने तक प्रक्षेत्र से परिचित हो जायें। मौनवंशों को ठंण्ड से बचाने हेतु मौनगृह का प्रवेश द्वार छोटा कर देना चाहिए तथा टाप कवर में पुवाल आदि भर देना चाहिए जिससे तापक्रम नियंत्रित बना रहे। काफी पुराने काले छत्तों को निकाल कर नये छत्तों का निर्माण कराना चाहिए, जिससे मौमी पतिंगों से सुरक्षा हो सके।
श्री सिंह ने कहा कि इस मौसम में ब्रूड रियरिंग तेज हो जाती है, जिससे मौनों की संख्या अधिक हो जाने से स्वार्म की प्रवृत्ति जागृत होने लगती है। अतः बकछूट नियंत्रण पर पूर्ण सावधानी बरतनी चाहिए। अधिक स्वार्मिग की स्थिति दिखाई देने पर मौनवंशों का तत्काल विभाजन कर देना चाहिए। क्योंकि बकछूट के समय विभाजित मौनवंश उच्च गुणवत्ता वाले होते हैं। मौनालय में उच्च क्षमता वाले मौनवंशों में रानी कोष बनवा लिए जायें। इन रानी कोषों को विभाजित मौनवंशों में देने से कम समय में अच्छी गुणवत्ता वाले मौनवंश तैयार किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शहद निष्कासन के समय यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि कम से कम 70-80 प्रतिशत कोष्ठ सील कर दिये गये हों ताकि परिपक्व शहद का उत्पादन हो सके।  जहां तक हो सके मौनपालक अलग-अलग फसलों से उत्पादित होने वाले मधु को प्रथक-प्रथक भण्डारित करें ताकि शहद की गुणवत्ता बनी रहे और बाजार में इसका उचित मूल्य प्राप्त किया जा सके।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2013
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in