Archive | February, 2013

हज यात्रियों की सहायता हेतु इच्छुक कर्मी आवेदन करें

Posted on 15 February 2013 by admin

आगरा: 14 फरवरी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आगरा अमित प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि सचिव उ0प्र0 राज्य हज समिति द्वारा अपने पत्र दिनांक 02.02.2013 के माध्यम से सऊदी अरब जाने वाले हज यात्रियों की सहायता हेतु इच्छुक कार्मियों से खादिमुल हुज्जाज के रूप में सऊदी अरब जाने के लिए आवेदन पत्र लेने के निर्देश दिए गए है।
उन्होने बताया है कि खादिमुल हुज्जाज के रूप में चयन हेतु सरकारी सेवक तथा खण्ड विकास अधिकारी तहसीलदार या शिक्षक आदि अर्ह होगे। राज्य सरकार के अनुदान सूची में सम्मिलित मदरसों में कार्यरत शिक्षक भी आवेदन कर सकते है। वरिष्ठ कर्मी तथा केन्द्र या राज्य सरकार के समूह के अधिकारी चयन हेतु अर्ह नही होगे।
उ0प्र0 राज्य हज समिति द्वारा प्रति 300 हज यात्री पर एक खादिमुल हुज्जाज का चयन किया जा सकता है। खादिमुल हुज्जाज के रूप में केवल पुरूष कर्मी ही आवेदन कर सकते है। हज-2013 के लिए खादिमुल हुज्जाज की आयु दिनांक 01.07.2013 को 25 वर्ष से कम तथा 50 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। आवेदको द्वारा अपने आचरण के सम्बन्ध में एक प्रमाण पत्र भी संलग्न किया जायेगा। मात्र उन्ही कर्मियों का चयन करने पर अन्तिम रूप से विचार किया जायेगा जिनके द्वारा हज कमेटी आंफ इण्डिया/ राज्य हत समिति द्वारा संचालित ओरिएण्टेशन/प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया गया हो। ऐसे आवेदक जिन्हें अरबी भाषा का ज्ञान होगा और हज का अनुभव होगा, उन्हें वरीयता प्रदान की जायेगी।
खादिमुल हुज्जाज द्वारा भरा हुआ आवेदन पत्र दिनांक 28.02.2013 तक उ0प्र0 राज्य हज समिति के 10 ए विधान सभा मार्ग लखनऊ स्थित कार्यालय में प्राप्त कराना अनिवार्य होगा। उक्त आवेदन पत्र हज कमेटी आंफ इण्डिया की बेवसाईट www.mea.gov.in तथा उ0प्र0 राज्य हज समिति की वेबसाईटwww.hajcommittee.com पर उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार जनता से किए वायदों को मूर्त रूप देने का कार्य तेजी से कर रही है: राज्यपाल

Posted on 15 February 2013 by admin

राज्यपाल ने अभिभाषण में राज्य सरकार की उपलब्धियों  तथा भावी कार्यक्रमों का उल्लेख किया

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी.एल. जोशी ने आज यहां राज्य विधान मण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा भावी कार्यक्रमों का उल्लेख किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जनकल्याण के क्षेत्र में समर्पित एवं सुविचारित नीतियों से राज्य में एक ऐसा माहौल तैयार किया है, जहां से विकास और तरक्की के अनेक रास्ते निकलते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे ले जाने में सभी सदस्यों का सकारात्मक सहयोग प्राप्त होगा, जिससे उत्तर प्रदेश अन्य प्रदेशों की भांति अग्रिम पंक्ति में पुनः खड़ा हो सकेगा।
श्री जोशी ने कहा कि वर्ष 2013 कई मायनों में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां उत्तर प्रदेश विधान मण्डल के 125 वर्ष पूरे होने पर गत 06 से 08 जनवरी तक उत्तरशती रजत जयंती समारोह मनाया गया, वहीं इलाहाबाद में विशालतम कुम्भ मेले का आयोजन किया जा रहा है। राज्य को भारतीय संस्कृति की गौरवमयी परम्पराओं, सहिष्णुता, भाईचारा तथा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि नए विकासशील देश के रूप में भारतवर्ष को प्रतिष्ठापित करने में उत्तर प्रदेश का उल्लेखनीय योगदान रहा है। 10 फरवरी, 2013 को मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं के वापस लौटते समय इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर घटी घटना को अत्यन्त दुखदाई बताते हुए उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से पीडि़त परिवारों के प्रति पूरी सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं तथा मृतकों के आश्रितों को 07-07 लाख रुपए एवं घायलों को 02-02 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
श्री राज्यपाल ने कहा कि उनकी सरकार ने चुनाव में जनता से जो वायदे किए थे, उनको मूर्त रूप देने का कार्य तेजी से कर रही है। बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्या धन, निःशुल्क लैपटाॅप व टैबलेट दिए जाने की महत्वाकांक्षी योजना प्रारम्भ हो चुकी है। लाखों लोगों को बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्या धन उपलब्ध कराने के अलावा हमारी बेटी-उसका कल योजना के तहत हजारों बच्चियों को लाभान्वित किया जा चुका है। साथ ही ‘पढ़े बेटियां-बढ़े बेटियां’ योजना भी लागू की गई है। प्रदेश में औद्योगिक माहौल बनाने व अधिकाधिक पूंजी निवेश आकर्षित करने हेतु 27 से 29 जनवरी, 2013 तक आगरा में पार्टनरशिप समिट का आयोजन किया गया, जिसमें देश व विदेश के बड़े उद्यमियों, राजदूतों एवं शासकीय प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और राज्य में पूंजी निवेश हेतु उत्साह दिखाया।
किसानों के आर्थिक एवं सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने हेतु राज्य सरकार के संकल्प का उल्लेख करते हुए श्री जोशी ने कहा कि किसानों को समय से खाद एवं बीज उपलब्ध कराए गए। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2012-13 में प्रदेश में सर्वाधिक 210.14 लाख मीट्रिक टन धान का रिकाॅर्ड उत्पादन अनुमानित है। गन्ना किसानों के हितों को देखते हुए पेराई सत्र 2012-13 में गन्ना मूल्य में आशातीत वृद्धि करके गन्ना किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना की राशि को बढ़ाकर 05 लाख रुपए कर दिया है। इसके अलावा दैवीय आपदा में मृत होने पर मिलने वाली धनराशि की सीमा एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए कर दी गई है। 05 वर्षों में लगभग 10 हजार ग्रामों को डाॅ0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अंतर्गत चयनित कर 22 विभागों के 36 कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष में लगभग 1600 गांव चयनित किए गए हैं। जनपद लखनऊ में 05 लाख लीटर क्षमता के आधुनिक डेरी प्लान्ट की स्थापना तथा बन्द दुग्ध संघों के पुनर्संचालन से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
श्री राज्यपाल ने कहा कि उनकी सरकार ने ऐसे परिवारों, जिनकी वार्षिक आय 36,000 हजार रुपए से कम है और बी.पी.एल. सूची में नाम न होने के कारण इन्दिरा आवास की सुविधा से वंचित हैं। उन्हें शत प्रतिशत वित्त पोषित लोहिया ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2012-13 में राज्य की समस्त अवशेष 500 से अधिक आबादी की 685 तथा नक्सल प्रभावित तीनों जनपदों में 250 से अधिक आबादी की बसावटों को पक्के मार्गों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
राज्य सरकार शहरी गरीबों की समस्याओं एवं उनकी आर्थिक विपन्नता के दृष्टिगत उनकी आजीविका के संसाधनों में वृद्धि करने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार करने हेतु अभिनव योजनाएं संचालित कर रही है। प्रदेश के रिक्शा चालकों से उनके रिक्शे लेकर उन्हें निःशुल्क मोटर/बैटरी/सौर ऊर्जा चालित अत्याधुनिक रिक्शे दिए जाने की योजना का परीक्षण शुरु किया गया है। इसी प्रकार शहरी निर्धन अल्पसंख्यकों एवं अन्य सामान्य पिछड़ी जाति व अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्तियों में निवास करने वाले परिवारों जिनकी आय 6,000 रुपए प्रतिमाह तक है, उनके लिए आसरा आवास योजना के तहत निःशुल्क आवास उपलब्ध कराने की योजना संचालित की जा रही है। नगरीय क्षेत्रों के अल्पसंख्यक बाहुल्य एवं अन्य मलिन बस्तियों में, जहां उपर्युक्त सड़कें नहीं हैं तथा मूलभूत सुविधाओं का आभाव है, वहां सी.सी. रोड अथवा इण्टरलाॅकिंग सड़क, नाली, जल निकासी इत्यादि सुविधाओं के सृजन की योजना चलाई जा रही है।
श्री जोशी ने बताया कि लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से लखनऊ नगर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम एवं क्रीड़ा संकुल के निर्माण हेतु 117 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। इसके अलावा लखनऊ नगर में अब तक का सबसे बड़ा पार्क 500 एकड़ में जनेश्वर मिश्र पार्क का निर्माण किया जाएगा। गोमती नदी तट विकास परियोजना का क्रियान्वयन भी किया जा रहा है। इसके साथ ही लखनऊ नगर में जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र की स्थापना का कार्य भी किया जा रहा है। गाजियाबाद शहर में 450 करोड़ रुपए की लागत से 20 कि.मी. लम्बाई में नाॅर्दन पीरीफेरल रोड परियोजना क्रियान्वित की जा रही है। आगरा शहर में इनर रोड परियोजना को शुरु करने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण को नोडल एजेंसी नामित किया गया है। इस परियोजना पर लगभग 1100 करोड़ रुपए का खर्च सम्भावित है।
श्री राज्यपाल ने कहा कि उनकी सरकार ने बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा के साथ-साथ प्राविधिक एवं व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इससे जहां प्रदेश में गुणवत्तापरक शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होगी, वहीं विभिन्न कार्यों में लगे नौजवानों को प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार नागरिकों को पूर्ण रूपेण उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्प है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, लखनऊ में आम जनता के लिए टोल फ्री नं0 से युक्त कंट्रोल रूप की स्थापना की गई है। मरीजों को 05 दिन की औषधि वितरित करने के अलावा बी.पी.एल. कार्ड धारकों या 2400 रुपए तक की वार्षिक आय वालों व उनके परिवार के सदस्यों को उपचार की विशिष्ट सुविधा तत्काल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरोग्य निधि में धनराशि स्वीकृत करने का अधिकार जिला अधिकारियों को दिया गया है। आशीर्वाद बाल स्वास्थ्य गारण्टी योजना के तहत प्रदेश में 8.5 करोड़ बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा। जनपद बदायूं तथा जौनपुर में आगामी वर्षों में नए मेडिकल काॅलेज संचालित करने तथा मेडिकल काॅलेज, गोरखपुर में 500 बिस्तरों वाले बाल रोग चिकित्सा संस्थान की स्थापना उनकी सरकार इसी वर्ष करेगी। लखनऊ में एक उच्चस्तरीय कैंसर संस्थान की स्थापना भी प्रस्तावित है।
राज्यपाल ने कहा कि उनकी सरकार ने श्रम, खाद्य तथा रसद, उपभोक्ता संरक्षण, बांट माप, लोक निर्माण, ग्रामीण अभियंत्रण, सिंचाई आदि क्षेत्रों में भी कई जनहितकारी एवं कल्याणकारी कदम उठाए हैं। सूखाग्रस्त, बुण्देलखण्ड तथा बाढ़ग्रस्त पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भी क्षेत्रीय आधार पर विशेष कार्य योजना बनाकर काम किया जाएगा। इसके साथ-साथ प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए अवस्थापना एवं औद्योगिक निवेश नीति- 2012 लागू की गई है। आगरा से लखनऊ के मध्य न्यूनतम दूरी के आधार पर आगरा-लखनऊ 8 लेन प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण कराए जाने हेतु यूपीडा को नोडल एजेंसी नामित किया गया है। राज्य सरकार प्रदेश के नौजवानों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करने के लिए लघु उद्योग, हथकरघा, वस्त्र उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग के तहत गम्भीरता से प्रयास कर रही है। राज्य में विद्युत उत्पादन तथा परेषण में सुधार के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।
श्री जोशी ने राज्य सरकार के लगभग सभी महत्वपूर्ण विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का संक्षिप्त उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार द्वारा अपराध नियंत्रण व शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सहायता हेतु इलाहाबाद, कानपुर नगर, लखनऊ तथा गाजियाबाद के कंट्रोल रूम को नवीनतम तकनीक से सुसज्जित किया जा रहा है। प्रदेश की महिलाओं को आपत्तिजनक फोन/एसएमएस आदि से छुटकारा दिलाने के लिए वुमेन पावर लाइन 1090 काॅल सेंटर की स्थापना की गई है। जनता की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने कार्यालयों में मंगलवार तथा रविवार को छोड़कर शेष कार्य दिवसों में 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, घोटालों, घपलों के लिए अखिलेश यादव सरकार पर दोषारोपण

Posted on 12 February 2013 by admin

लखनऊ 11 फरवरी।
केन्द्र सरकार से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा विकास के नाम पर जितनी आर्थिक धनराशि मांगी गयी है, केन्द्र सरकार ने उससे कहीं ज्यादा दिया है। केन्द्र सरकार द्वारा समय-समय पर दिये गये आर्थिक पैकेज को जरूरत भर का न होने एवं मा0 राहुल गांधी जी के बयान को झूठा बताने से पहले सपा प्रवक्ता/कैबिनेट मंत्री को तथ्यों की सही जानकारी हासिल करने के बाद टिप्पणी करनी चाहिए। सपा प्रवक्ता का बयान पूरी तरह मिथ्या, तथ्यों से परे और झूठा है।  प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने आज यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, घोटालों, घपलों के लिए प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार दोषी है, इसके लिए केन्द्र सरकार को कतई दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। केन्द्र सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं, मनरेगा, एनआरएचएम, सर्वशिक्षा अभियान, भारत निर्माण योजना, इंदिरा आवास, मिडडे मील, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण, बागवानी मिशन, स्वच्छ पेयजल योजना, जननी सुरक्षा, जेएनएनआरयूएम योजना आदि तमाम योजनाओं के तहत हजारों करोड़ रूपये प्रदेश को उपलब्ध कराया है, जिसको राज्य सरकार समय से और सही ढंग से न तो खर्च कर रही है और न ही प्रदेश की जनता को उसका समुचित लाभ दिला रही है, जिसका खामियाजा किसी दूसरे को नहीं बल्कि प्रदेश की सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी को ही भुगतना पड़ेगा।  प्रवक्ता ने कहा कि विगत दो दशकों से अधिक समय से उ0प्र0 में गैर कंाग्रेसी सरकारों के चलते ही आज प्रदेश गरीबी, अशिक्षा, बीमारी और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। प्रदेश में पूर्ववर्ती बसपा सरकार में किये गये घोटाले और भ्रष्टाचार जगजाहिर है। भ्रष्टाचार के आरोपों में तत्कालीन कई मंत्रियों को जेल भी जाना पड़ा है। वर्तमान समाजवादी पार्टी की सरकार भी उसी राह पर चल रही है, जिसका खुलासा स्वयं सपा मुखिया भी समय-समय पर यह कहते हुए कि कार्यकर्ता/नेता दलाली के चक्कर में न पड़ें, मंत्रियों पर उनकी कड़ी नजर है, मैं उनकी क्लास लूंगा। इतना ही नहीं दो दिन पूर्व तो उन्होने यह भी कहा कि मैं भ्रष्ट मंत्रियों, अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जानता भी हूं। यही कारण है कि प्रदेश में विकास ठप पड़ा है। प्रवक्ता ने कहा कि जहां तक कांग्रेस उपाध्यक्ष के बयान का सवाल है तो वह पूरी तरह प्रदेश सरकार द्वारा हर स्तर पर बरती जा रही लापरवाही को उजागर करता है। जिसके बारे में सपा के वरिष्ठ नेता भी समय-समय पर कहते आ रहे हैं। सपा प्रवक्ता को राज्य सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रदेश में ठप विकास पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। श्री मदान ने कहा कि सपा प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री को ऐसे गैर जिम्मेदाराना बयान देने से पहले अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए, तब आरोप लगाना चाहिए। विधानसभा चुनाव के दौरान किये गये चुनावी वादों को सपा सरकार कितना पूरा कर पा रही है, उसका अंदाजा इनके नेताओं द्वारा सरकार के कामकाज को लेकर की जा रही टिप्पणियों से सहज लगाया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी यह सलाह देती है कि समाजवादी पार्टी आरोप-प्रत्यारोप के बजाय कंाग्रेस के शीर्ष नेता द्वारा प्रदेश के विकास पर उठायी गयी उंगली को सहजता से लेते हुए सुधार लाने का प्रयास कर केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को सही ढंग से लागू करने में हो रहे भ्रष्टाचार में रोक लगाकर आम आदमी केा केन्द्र की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इलाहाबाद में चल रहे कुम्भ मेला के दौरान मची भगदड़

Posted on 12 February 2013 by admin

विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन इलाहाबाद में चल रहे कुम्भ मेला के दौरान मची भगदड़ में कल दिन में मेला परिसर में हुई दो श्रद्धालुओं की मृत्यु एवं रात्रि में रेलवे स्टेशन पर दर्जनों श्रद्धालुओं की दर्दनाक मृत्यु एवं दर्जनों के घायल हो जाने की घटना पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 खत्री आज पूर्वान्ह इलाहाबाद पहुंचे एवं घटना के दौरान घायल होकर अस्पतालों में भर्ती श्रद्धालुओं का कुशल छेम पूछा तथा घायलों के समुचित इलाज हेतु स्थानीय प्रशासन से मांग की। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा घोषित किये गये मुआवजे की राशि को और अधिक बढ़ाने की मांग करते हुए घटना की न्यायिक जांच कराये जाने की मांग की है।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 खत्री ने कहा कि यह मौका राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का नहीं बल्कि यह विचार करने का है कि भविष्य में ऐसी दुःखद घटनाओं की पुनरावृत्ति को कैसे रोका जाय। इसके लिए न्यायिक जांच होनी चाहिए, जिसमें घटित दुःखद घटना के सभी बिन्दुओं पर विचार-विमर्श करके जांच आयोग को भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर देना चाहिए। जिसको प्रदेश सरकार को गंभीरता से लागू करके इस प्रकार के बड़े आयोजनों में आम आदमी के जानमाल की रक्षा करनी चाहिए।
डाॅ0 खत्री ने कहा कि जनपद इलाहाबाद से लगने वाले सभी जिलों में की सीमाओं पर कुम्भ मेले में आने वाले अपार जनसमुदाय को नियंत्रित करने के लिए एक समुचित कार्ययोजना बनाकर उस पर कार्य किया जाता, लेकिन प्रदेश सरकार ने एक ही दिन पूर्व पूरे प्रदेश के जिलों से जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर कहीं न कहीं, की गयी व्यवस्थाओं में लापरवाही बरती है।
उन्होने कहा कि श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मेला क्षेत्र जाने-आने के लिए तमाम अतिरिक्त रेलगाडि़यों के परिचालन का प्रबंध किया था। किन्तु राज्य सरकार ने अपनी जिम्मेदारी का पालन पूरी तत्परता से नहीं किया।
उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार के एक कद्दावर मंत्री का इस दुःखद घटना पर दिया गया बयान पूरी तरह गैर जिम्मेदाराना है। कुंभ मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं की समुचित देखरेख और व्यवस्था की सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की है, जो कि प्रदेश सरकार की देखरेख में कार्य करता है। श्रद्धा के अपार संगम में पूरे देश से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने एवं समुचित व्यवस्था करने में स्थानीय प्रशासन पूरी अक्षम साबित हुआ है, जिसके कारण दुःखद घटना घटित हुई है, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कैंटर की चपेट में आने से 03 की मृत्यु, 02 लोग घायल

Posted on 12 February 2013 by admin

दिनांक 10.02.13 को थाना सरधना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सलावा में रमेश अपनी पुत्री की सगाई करने के उपरान्त कैंटर नं0 यूपी-15एच-4836 से वापस घर आने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान कुछ मेहमान कैंटर की चपेट में आ गये। जिससे 1.कु0सगुन 06 वर्ष पुत्री प्रताप, 2.अम्बर उम्र 55 वर्ष, निवासीगण ग्राम सलावा, थाना सरधना, जनपद मेरठ व 3.भोपाल उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम पचेण्डा, जनपद मुजफ्फरनगर की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा हरी सिंह व इन्द्रपाल घायल हो गये। जिन्हें उपचार हेतु मेडिकल कालेज, मेरठ में भर्ती कराया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मार्ग दुर्घटना में 02 लोगों की मृत्यु

Posted on 12 February 2013 by admin

दिनांक 10.02.13 को थाना कासगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरीखेड़ा के पास कासगंज अमापुर रोड पर प्राइवेट बस नं0 यूपी-80ए-9433 द्वारा हीरोहोण्डा मोटर साइकिल नं0 यूपी-81एआर-5929 में टक्कर मार दी गयी। जिससे 1.महेश जाटव 35 वर्ष, निवासी आरिफपुर, थाना सिकन्दराऊ, जनपद हाथरस व 2.उनकी माता लीलावती उम्र 60 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गयी। इस संबंध में थाना कासगंज पर बसचालक के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस अभिरक्षा के दौरान कैदी पर हमला, एक हमलावर व कैदी की मृत्यु

Posted on 12 February 2013 by admin

दिनांक 11-02-13 को जिला कारागार बिजनौर से पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त नरेन्द्र उर्फ नन्दू उर्फ रावण पुत्र चतर सिंह निवासी ग्राम नैनसुख थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर को पेशी हेतु गौतमबुद्धनगर ले जाया जा रहा था। थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड पर 5-6 बदमाश अज्ञात स्कार्पियो गाड़ी नं0 यूपी-20एडी-1379 से आये और फायरिंग करने लगे । जिससे अभियुक्त नरेन्द्र उपरोक्त की मृत्यु हो गयी तथा रोडवेज बस कण्डक्टर श्री पुष्पेन्द्र व रिक्शा चालक राजेन्द्र उर्फ लल्लू घायल हो गये। पुलिस बल द्वारा जवाबी/आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश की गोली लगने से मृत्यु हो गयी। शेष बदमाश भीड़ का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गये जिनकी तलाश की जा रही है । छानबीन से पता चला है कि उपरोक्त स्कार्पियो का नम्बर मोटरसाइकिल का है ।
मृतक बदमाश के पास से एक पिस्टल 9 एमएम मेड इन बेल्जियम व भारी मात्रा में जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद हुए । मृतक बदमाश की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सुलतानपुर के पत्रकारो का राष्ट्रीय सम्मेलन २३, २४ फरवरी को ।

Posted on 12 February 2013 by admin

सुलतानपुर ११ फरवरी । जनपद सुलतानपुर के पत्रकारो का राष्ट्रीय सम्मेलन २३, २४ फरवरी को होना तय है जिसके लिए तैयारियां जोरो पर शुरु कर दी गई है ।
संगठन के मीडिया प्रभारी सुरेश मौर्या ने बताया कि कार्यक्रम मे सत्त्ता पक्ष के माननीयों के साथ ही भाजपा के थिंकटैंक और वारिष्ठ नेता हृदय नारायण दीक्षित का आना भी लगभग तय माना जा रहा है । संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी विजय विद्रोही ने बताया कि सम्मेलन मे संगठन से जुडे अन्य प्रान्तो से भी पत्रकारो का जमावडा जिले में होगा जिससे आगामी दिनो में जिला बौद्धिक महाकुंभ सा नजर आयेगा ।
वही कार्यक्रम के बौद्धिक संयोजन प्रभारी सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बुद्धिजीवियों समेत सम्मानित जनो का शुभकामना संदेश इस सम्मेलन का प्राप्त हो रहा है । कार्यक्रम मे जिले के सभी पत्रकार संगठन भरपूर सहयोग प्राप्त होने से कार्यव्रहृम संयोजको मे उत्साह का संचार हो गया है । वही संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम मे पहली बार जिले के सभी पत्रकारो का एक मंच पर जुटकर जिले की मीडिया अस्मिता मे चार चांद लगाने की मंशा भी परिलक्षित होती दिखाई पड रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्नाव में समर्पण दिवस आयोजित किया गया

Posted on 12 February 2013 by admin

लखनऊ 11 फरवरी 2013 भारतीय जनता पार्टी ने आज पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में जिला ईकाईयों द्वारा गोष्ठियों आदि का आयोजन कर पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। राजधानी लखनऊ में के के सी स्थित पं0 दीन दयाल स्मृतिका पर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पं0 दीनदयाल जी की प्रतिमा पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर समर्पण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी एवं वरिष्ठ नेता व सांसद लालजी टण्डन सम्मिलित हुए। प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश कुमार आगरा महानगर में आयोजित समर्पण दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित समर्पण दिवस के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि दीनदयाल जी भारतीय जनसंघ के नेता थे। वे एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यन्त अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी व सत्यनिष्ठ को महत्व दिया। वे वैचारिक मार्गदर्शन और नैतिक प्रेरणा के श्रोत रहे है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मजहब और सम्प्रदाय के आधार पर भरतीय संस्कृति का विभाजन करने वालों को देश के विभाजन का जिम्मेदार मानते थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद लाल जी टण्डन ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय  हिन्दू राष्ट्रवादी तो थे ही इसके साथ ही साथ भारतीय राजनीति के पुरोधा भी थे। दीनदयाल की मान्यता थी की हिन्दू कोई धर्म या संप्रदाय नही, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है। उन्होंने कहा कि पं0 दीनदयाल जी की संगठात्मक कुशलता बेजोड़ थी। श्री टण्डन ने कार्यकर्ताओं को आवाहन किया कि वे दीनदयाल जी के कृतित्व से प्रेरणा लेकर पार्टी संगठन के कार्य में जुटे।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिष्द हृदयनारायणय दीक्षित ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्नाव में आयोजित समर्पण दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। बाराबंकी में सदस्य विधान परिषद में डा0 महेन्द्र सिंह, श्रावस्ती में क्षेत्रीय संयोजक शेष नारायण मिश्र, गोण्डा में सुभाष त्रिपाठी, लखनऊ जिले में दिवाकर सेठ, रायबरेली में पूर्णिमा वर्मा, लखीमपुर में विनोद मिश्रा व अजय मिश्रा, सीतापुर में विरेन्द्र तिवारी, फैजाबाद में रामकृष्ण तिवारी, अम्बेडकरनगर में रामप्रकाश यादव, बहराइच में श्रीमती अनुपमा जायसवाल, फतेहपुर में श्रीमती कमलावती सिंह, चित्रकूट में राजकुमार शिवहरे, झांसी महानगर में रवि शर्मा, हमीरपुर में लक्ष्मीनारायण राजपूत, इटावा में श्रीमती सरिता भदौरिया, महोबा में चक्रपाणी त्रिपाठी, कानपुर देहात में राजेन्द्र चैहान, ललितपुर में प्रदीप चैबे, बांदा में रामरतन शर्मा, जालौन में मानवेन्द्र सिंह, कानपुर महानगर में बाबूलाल शुक्ल, कानपुर ग्रामीण में सोमनारायण शुक्ल, फर्रूखाबाद में सुशील शक्य, झांसी जिले में अशोक राजपूत, शाहजहांपुर में सुरेश खन्ना, बरेली महानगर में बाबूराम गुप्ता, फिरोजाबाद जिले में महेश बघेल, आगरा जिले में ओमप्रकाश सिंह, फिरोजाबाद में रामनरेश अग्निहोत्री, हाथरस में विपिन वर्मा ’डेविड’ पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्री मुलायम सिंह यादव ने कुंभ दुर्घटना के प्रति संवेदना व्यक्त की

Posted on 12 February 2013 by admin

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
दिनांक-11.02.2013
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कुंभ दुर्घटना और इलाहाबाद के विधायक श्री महेश नारायण सिंह के निधन पर गहरा

शोक जताते हुए संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
श्री यादव ने कहा कि कंुभ की दुर्घटना में मृतकों के आश्रित परिवारीजनो के प्रति हमारी सहानुभूति है। घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराया जा

रहा है। ऐसी दुर्घटनाएं दुःखद हैं।
श्री मुलायम िसंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  श्री अखिलेश यादव ने विधायक श्री महेश नारायण सिंह के निधन पर शोक संतप्त

परिवार के प्रति संवेदना जताई है। उन्होने कहा कि इलाहाबाद के हंडिया विधान सभा क्षेत्र से दो बार निर्वाचित विधायक श्री महेश नारायण सिंह का

52 वर्ष में निधन पार्टी के लिए गहरी क्षति है। वे अपने पीछे एक पुत्र तथा एक भाई छोड़ गये हैं।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज इलाहाबाद के कुंभ दुर्घटना में मृत इटावा के वरिष्ठ एडवोकेट श्री अरविन्द तिवारी के इटावा स्थित आवास पर

जाकर संवेदना व्यक्त की और परिवारीजनों को ढांढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री जी देर तक शव आने की प्रतीक्षा करते रहे और शव आने पर उन्होने

श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश के कारागार मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी एवं प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव भी उनके साथ थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2013
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in