Categorized | लखनऊ

पुलिस अभिरक्षा के दौरान कैदी पर हमला, एक हमलावर व कैदी की मृत्यु

Posted on 12 February 2013 by admin

दिनांक 11-02-13 को जिला कारागार बिजनौर से पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त नरेन्द्र उर्फ नन्दू उर्फ रावण पुत्र चतर सिंह निवासी ग्राम नैनसुख थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर को पेशी हेतु गौतमबुद्धनगर ले जाया जा रहा था। थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड पर 5-6 बदमाश अज्ञात स्कार्पियो गाड़ी नं0 यूपी-20एडी-1379 से आये और फायरिंग करने लगे । जिससे अभियुक्त नरेन्द्र उपरोक्त की मृत्यु हो गयी तथा रोडवेज बस कण्डक्टर श्री पुष्पेन्द्र व रिक्शा चालक राजेन्द्र उर्फ लल्लू घायल हो गये। पुलिस बल द्वारा जवाबी/आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश की गोली लगने से मृत्यु हो गयी। शेष बदमाश भीड़ का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गये जिनकी तलाश की जा रही है । छानबीन से पता चला है कि उपरोक्त स्कार्पियो का नम्बर मोटरसाइकिल का है ।
मृतक बदमाश के पास से एक पिस्टल 9 एमएम मेड इन बेल्जियम व भारी मात्रा में जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद हुए । मृतक बदमाश की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in