Archive | February, 2013

बजट पूरी तरह निराशाजनक एवं जनविरोधी

Posted on 19 February 2013 by admin

लखनऊ, 19 फरवरी।
राज्य सरकार द्वारा आज विधानसभा में पेश किये गये बजट पर कंाग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बजट पूरी तरह निराशाजनक एवं जनविरोधी है। इस विकास विरोधी बजट से किसान, नौजवान एवं उद्यमी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने बजट में प्रावधानित धन की व्यवस्था के सम्बन्ध में कोई उल्लेख नहीं किया है, बुन्देलखण्ड की पूरी तरह उपेक्षा तो की ही गयी है पूर्वांचल के विकास लिए बजट में की गयी व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव बख्शी ने आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में श्री अखिलेश यादव सरकार द्वारा पेश किये गये बजट को आम जनता के हितों पर कुठाराघात करने वाला बताया है। उन्होने कहा कि आम जनता की मूलभूत सुविधाओं से परे हटकर बजट का निर्धारण किया गया है, जिससे प्रदेश की जनता में निराशा हुई है। उन्होने कहा कि ऊर्जा एवं कृषि के लिए बजट में प्रावधान किये गये करोड़ों रूपये में कितना धन विद्युत उत्पादन में खर्च होगा, कितना धन बीज, खाद आदि के लिए खर्च होगा, इसका उल्लेख न होने से भ्रम की स्थिति है, क्योंकि इसके पूर्व वर्ष 2012-13के बजट में ऊर्जा के लिए जो धन आवंटित किया गया था उसमें एक मेगावाट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ा है। गांवों को जो बिजली मिल रही थी उसकी आधी बिजली दी जा रही है। खुद को किसानों का सबसे हितैषी बताने वाली सरकार ने किसानों को खाद, बीज, पानी की उपलब्धता के लिए कोई योजना नहीं बनायी है। भारत सरकार की योजना कि उ0प्र0 के विभिन्न शहरों में मेट्रो रेल की आवश्यकता है और कई वर्ष पहले प्रदेश सरकार से सहमति एवं बजट का प्रस्ताव मांगा था किन्तु दुर्भाग्य है कि आज तक उ0प्र0 फिसड्डी साबित हुआ जबकि देश के तमाम अन्य राज्यों में मेट्रो रेल योजना मूर्त रूप ले चुका है। लखनऊ में मेट्रो रेल चलाये जाने की आवश्यकता के साथ-साथ वाराणसी, आगरा, इलाहाबाद आदि जनपदों में भी मेट्रो रेल चलाये जाने की अत्यंत आवश्यकता है इस ओर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है। शिक्षा के लिए आवंटित धन में मदवार धन का निर्देशन नहीं किया गया है जिसके कारण इस धन के समुचित उपयोग होने में आशंका है। पर्यावरण, नदियों के प्रदूषण दूर करने के लिए सरकार ने कोई प्रावधान नहीं किया है। पर्यटन एवं प्रदेश की लोककला को बढ़ावा देने के कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनायी गयी है। प्रदेश में बढ़ रहे पर्यावरण के संकट को देखते हुए वन संरक्षण के सम्बन्ध में कोई योजना नहीं बनायी गयी है।
प्रवक्ता ने कहा कि बजट के जरिए अपने चुनावी घोषणा पत्र को पूरा करने में समाजवादी पार्टी की सरकार विफल रही है। केन्द्र द्वारा दिये गये हजारेां करोड़ रूपये का अभी तक उपयोग नहीं हो पाया है। केन्द्र पर मुख्यमंत्री द्वारा लगाया गया आरोप कि केन्द्र धन नहीं दे रहा है पूरी तरह मिथ्या है क्योंकि जिन-जिन मदों में धन दिया गया है उसका उपयोग नहीं हो सका है, उपयोग प्रमाणपत्र न देने के कारण उन मदों में धन नहीं दिया जा पा रहा है, इसके लिए राज्य सरकार ही जिम्मेदार है।
श्री बख्शी ने कहा कि नौजवानों को रोजगार देने, उद्योगों को बढ़ावा देने, महिलाओं की सुरक्षा, सिंचाई का प्रमुख साधन नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए आदि मूलभूत आवश्यकताओं की ओर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है। इस बजट से राज्य सरकार की किसान विरोधी, विकास विरोधी नीति भी परिलक्षित हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश मे बदनाम

Posted on 19 February 2013 by admin

19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
दिनांक-18.02.2013
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि बसपा अध्यक्षा सुश्री मायावती और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष श्री अजित सिंह दोनों में इस बात का साझा हो गया है कि उन्हें राजनीति को अपने स्वार्थ के लिए प्रयोग करना और जनता को गुमराह करना है। दोनों का उत्तर प्रदेश के विकास से कुछ लेना देना नहीं है उल्टे समाजवादी पार्टी सरकार जिस विकास के एजेन्डा को लेकर चल रही है, उसमें रोड़े अटकाना और उसे बदनाम करना है। इन दोनों ही नेताओं के अवसरवादी चरित्र से जनता वाकिफ है। इसीलिए उत्तर प्रदेश में उनकी कोई राजनीतिक जमीन नहीं बची है। उसी बौखलाहट में ये ऊलजुलूल बयानबाजी पर उतारू है।
उत्तर प्रदेश के संबंध में उक्त दोनों नेताओं की चिन्ता इसलिए समझ से बाहर है कि दोनों ही अब दिल्लीवासी हो गए हैं। न अजित को किसानो की चिन्ता है और न बसपा को दलितो की। बल्कि दोनों ने इनके साथ धोखा किया है। पूरे पांच साल तक उत्तर प्रदेश में बसपा का राज रहा। किसानों की जमकर उपेक्षा हुई। उनकी फसलें बर्बाद हुईं तो आत्महत्या तक को कई किसान मजबूर हो गए। दलित महिलाओं और किशोरियों पर अत्याचार हुए। थाने में बलात्कार हुए। लूट और वसूली से प्रदेशवासी कराह उठे। रालोद अध्यक्ष और उनकी पार्टी को तब उत्तर प्रदेश के पीडि़तजनों की याद नहीं आई। किसानों की लड़ाई लड़ने से वे किनाराकशी करते रहे। बढ़ते अपराधों की खिलाफत करने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के किसानों, गरीबों, वंचितों, महिलाओं और अल्पसंख्यको की लड़ाई लड़ी। जनता ने उसे सम्मान दिया, सत्ता में पहुॅचाया।
सुश्री मायावती अब अपनी विकास विनाश यात्रा का विस्तार करना चाहती हैं। उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने के बाद अब वे दिल्ली और दूसरे राज्यों को बर्बाद करने का इरादा घोषित कर रही हैं। महाराष्ट्र में कहा कि वहां बसपा को सत्ता मिली तो उसे भी यूपी की तरह बना देगी। यूपी की चलती चीनी मिलों को बेच देने, उद्योगधंधों को चैपट कर देने, विकास को अवरूद्ध कर पत्थर की प्रतिमाओं, पार्को, स्मारकों पर जनता की गाढ़ी कमाई लुटा दी। उसी तर्ज पर लगता है अब महाराष्ट्र की बर्बादी का प्लान भी उन्होने तैयार कर लिया है।
लेकिन सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक यह है कि उनको अब लालकिला भी ख्वाब में दिखने लगा है। प्रदेश में सत्ता से बाहर हुई, संसद में फिसड्डी रही, प्रदेशवासियों के सुख-दुःख में साथ देने के बजाए दिल्ली में आराम फरमाने चली गई, ऐसे में पता नहीं किसने उनमें प्रधानमंत्री बनने का भ्रम जगा दिया। देश की राजनीति में अभी भी सेवा और समर्पण की मान्यता हैं। स्वार्थसाधन और सत्ता की लूट के लालची बसपा और रालोद नेता कभी जनसमर्थन की उम्मीद नहीं कर सकते है। अपने कारनामों से उत्तर प्रदेश को बदनाम करनेवालो को प्रदेश की जनता आगामी लोकसभा चुनावों में फिर धूल चटाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दुर्घटना में 02 की मृत्यु, 05 घायल

Posted on 19 February 2013 by admin

जनपद झांसी/थाना बड़ा गांव
दिनांक 17-02-13 को थाना बड़ा गांव क्षेत्रान्तर्गत कस्बा परीक्षा के पास इर्टिगा गाड़ी नं0 यूपी-93एडी-3451 का अगला टायर फट जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गयी। जिससे कार में सवार 02 लोगों 1-श्रीमती सुमन अग्रवाल उम्र-45 वर्ष पत्नी श्री अरविन्द अग्रवाल निवासी 123, दरूभवरेला थाना कोतवाली जनपद झांसी व 2-अमन अग्रवाल उम्र-20 वर्ष पुत्र श्री प्रदीप अग्रवाल निवासी सुभाषगंज थाना कोतवाली जनपद झांसी की मृत्यु हो गयी तथा 05 लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कालेज, झांसी में भर्ती कराया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सर्राफा व्यापारी व उनके नौकर को गोली मारकर लूट, व्यापारी की मृत्यु

Posted on 19 February 2013 by admin

जनपद एटा/थाना अवागढ़
दिनांक 17-02-13 को थाना अवागढ़ क्षेत्रान्तर्गत मो0 बहोरन निवासी सर्राफा व्यापारी श्री मुकेश गोयल उम्र-20 वर्ष पुत्र श्री शंकरलाल गोयल निवासी कस्बा व थाना अवागढ़ के मो0 बाराद्वारी स्थित अपनी सर्राफा की दुकान बन्द कर अपने नौकर अमित वर्मा उम्र-20 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र वर्मा के साथ मोटर साइकिल से घर जा रहे थे, तभी 02 मोटर साइकिल पर सवार 04 अज्ञात बदमाशों द्वारा उन पर फायर कर उनका जेवरात व नकदी से भरा थैला छीनकर फरार हो गये। इस घटना में मुकेश गोयल व नौकर, अमित वर्मा घायल हो गये, जिन्हें उपचार हेतु जनपद आगरा ले जाया गया, जहां पर मुकेश गोयल की मृत्यु हो गयी।

इस संबंध में थाना अवागढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बैंक डकैती/लूट की घटनाओं का अनावरण, 05 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट/डकैती का 3,05,000/-रू0 बरामद

Posted on 19 February 2013 by admin

उ0प्र0, लखनऊ
दिनांकः 18-02-2013

दिनांक 14-01-13 को थाना बिलारी क्षेत्रान्तर्गत बैंक डकैती की घटना घटित हुई थी, जिसमें अज्ञात डकैतों द्वारा बैंक में घुसकर 11,74,660/-रू0 की लूट की गयी थी। इस संबंध में थाना बिलारी पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष डिलारी व थानाध्यक्ष बिलारी एवं एसओजी टीम को लगाया गया था।
दिनांक 16.02.13 को थानाध्यक्ष डिलारी द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान महमूदपुर लाल तिराहा से अभियुक्त 1-रिन्कू पुत्र योगेश निवासी फजलपुर थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद एवं 2-राहुल निवासी भाऊपुरा थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया था। इसके अतिरिक्त दिनांक 17.02.13 को थाना बिलारी पुलिस द्वारा अभियुक्त 3-मातेन्द्र पुत्र भूराज सिंह निवासी ईंधनपुर थाना कुन्दरकी मुरादाबाद, 4-ओमवरी निवासी भूडावास थाना हजरतनगर गढ़ी जनपद मुरादाबाद तथा 5-पंकज निवासी ग्वारऊ थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट/डकैती का 3,05,000/-    रूपया नकद, ड्राईविंग लाईसेंस, पहचान पत्र, एक बैग, मोबाईल फोन व अवैध आग्नेयास्त्र बरामद हुए।
पूछताछ पर अभियुक्तगणें द्वारा दिनांक 14.01.13 को कस्बा व थाना बिलारी में जिला सहकारी बैंक में हुई उक्त डकैती की घटना के साथ-साथ अन्य लूट/डकैती की घटनाओं को किया जाना स्वीकार किया गया।
इस संबंध में सम्बन्धित थानों पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री उ0प्र0 के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुये गेहूँ के समर्थन मूल्य के साथ दो सौ रूपया प्रति कुन्तल बोनस का भुगतान करें

Posted on 19 February 2013 by admin

लखनऊ 18 फरवरी।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उ0प्र0 के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुये गेहूँ के समर्थन मूल्य के साथ दो सौ रूपया प्रति कुन्तल बोनस का भुगतान करें। मध्य प्रदेष की सरकार ने किसानों को गेहूँ के समर्थन मूल्य में सौ रूपया प्रति कुन्तल का भुगतान कर चुकी है।
श्री चैहान ने बताया कि उ0प्र0 के किसानों के लिए खेती दिन प्रतिदिन अलाभकारी होती जा रही है क्योंकि डीजल, बिजली, पानी, खाद व मजदूरी लगभग  डेढ़ गुना बढ़ चुका है जिससे किसान खेती को छोड़ता जा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण है कि पूर्वांचल के किसानों की गन्ने की खरीद फरोख्त में बिचैलियों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। पेड़ी गन्ने की खरीद अभी तक मिल मालिकों ने किसानों से नहीं की है जिससे गेहूँ की बुआई किसान नहीं कर पायें। गन्ना मिल मालिक गन्ना अन्य क्षेत्रों से बिचोलियों से मंगाकर खरीद रहे हैं जबकि मिल क्षेत्र क्षेत्र के किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है जिससे प्रदेष में गेहूँ की बुआई का क्षेत्रफल घट गया है जिसका कुप्रभाव गेहूँ की पैदावार पर पडे़गा जिसकी भरपाई सरकार किसानों को दो सौ रूपया प्रति कुन्तल बोनस के रूप में भुगतान करें जिससे प्रदेष के किसानों को राहत मिल सके।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने बताया कि सपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व प्रदेष के किसानों से वादा किया था कि सरकार की प्राथमिकता में किसानों का हित होगा जबकि सरकार मिल मालिकों से सांठगांठ करके प्रदेष के किसानों को दोनों हाथों से लूट रही हैं। किसान बेकारी, बेबसी, के दौर में अपने को ठगा महसूस कर रहा है। मिल मालिक किसानों के गन्ने के भुगतान में उदासीन रवैया अपनायें है जिसका नतीजा है कि प्रदेष के किसानों का आज तक लगभग 40 हजार करोड़ रूपया मिलों पर बकाया है। सरकार भी मिल मालिकों पर किसानों के गन्ने के मूल्य के भुगतान की कार्यवाही करने से भाग रही है जिससे किसानों में भारी असंतोष व्याप्त है। प्रदेष में चैतरफा अराजकता का माहौल है तथा सरकार भ्रष्ट मंत्रियों, नौकरषाहों पर रोक लगाने में नाकाम है। प्रदेष के मुख्यमंत्री नौजवानों को चुनाव के समय बेरोजगारी भत्ता व लैपटाॅप देने का वादा किया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। अभी अभी बेरोजगार षिक्षकोें से भारी भरकम फीस के रूप में सरकार ने करोड़ों रूपया वसूली की। सरकार की लापरवाही से मामला कोर्ट में लग्बित है जिसका खामियाजा प्रदेष के बेरोजगार षिक्षकों पर पड़ रहा है साथ ही साथ करोड़ों बच्चे षिक्षा के अधिकार से वंचित हो रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सपा सरकार के मंत्री लड़ रहे है और जनता परेशान हो रही है

Posted on 19 February 2013 by admin

लखनऊ 18 फरवरी 2013

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि सपा सरकार के मंत्री लड़ रहे है और जनता परेशान हो रही है। भाजपा प्रवक्ता एवं सदस्य विधानपरिषद हृदयनारायण दीक्षित ने कृषि मंत्री व कृषि राज्यमंत्री के आरोप प्रत्यारोप को सपा सरकार की विफलता बताया और कहा कि जब एक ही विभाग के मंत्रियों में भी सम्बादहीनता है, तो मंत्रिपरिषद के शेष मंत्रियों के बीच के तनाव व प्रतिस्पर्धा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता हे। कृषि राज्य मंत्री ने मंत्री के विरूद्ध आवाज उठाई है। इस बात को दो सप्ताह हो गये। लेकिन मुख्यमंत्री ने कोई हस्तक्षेप नही किया। इस लाचारी की आखिरकार कोई वजह तो होगी। मुख्यमंत्री को इसकी वजह बतानी चाहिए।
श्री दीक्षित ने कहा कि कुम्भ के आयोजन में अनेक सरकारी विभागों के समन्वय की जरूरत थी। मंत्रियों में परस्पर तालमेल न होने के कारण ही तमाम अव्यवस्थाएं हुई और भारी हादसा हुआ। मेले के इंचार्ज आजम खां से भी बाकी मंत्रियों और विभागों का समन्वय नही था। सरकार ने कुम्भ हादसे की जांच अध्यक्ष राजस्व परिषद से कराने की घोषणा की। भाजपा ने हाईकोर्ट के सेवारत न्यायाधीश से जांच की मांग की। सरकार ने निर्णय पलटा, अब सेवानिवृत्त जज से जांच की घोषणा हुई है। सरकार में मतैक्य नही है। निर्णय जल्दबाजी मे लिए जाते है और जल्दबाजी में ही पलट दिए जाते है। मंत्रिपरिषद मे एकता का अभाव साफ दिखाई पड़ रहा है।
श्री दीक्षित ने कहा कि सपा सरकार तमाम अन्तर्विरोधों से गुजर रही है। सपा के नेता सरकार को चुनावी मशीन बना चुके है। सरकार ने एक साल के भीतर ही दो बार ”स्थानांतरण महापर्व ” मनाया है। सरकार और नौकरशाही का द्वन्द्व और तनाव सार्वजनिक हो चुका है। सपा प्रमुख, मुख्यमंत्री और कई मंत्री अधिकारियों को सार्वजनिक चेतावनी दे चुके है। सरकार एक साल के भीतर ही सभी मोर्चो पर असफ हो गयी है। जो सरकार अपने मंत्रियों में भी समन्वय नही बना सकती। उसे सत्ता चलाने का कोई अधिकार नही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के विधायक श्री महेश नारायण सिंह का 11 फरवरी, 2013 को निधन

Posted on 19 February 2013 by admin

दिवंगत विधायक श्री महेश नारायण सिंह को आज उत्तर प्रदेश विधान सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने उन्हें एक योग्य एवं कर्मठ नेता बताते हुए कहा कि श्री महेश नारायण सिंह सदैव अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रयत्नशील रहते थे।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्व0 श्री महेश नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत विधायक एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं कर्मठ नेता थे, जो अपने व्यवहार व मेहनत के कारण क्षेत्र में लोकप्रिय थे। उन्होंने कहा कि स्व0 महेश नारायण सिंह ने लगातार गरीबों व किसानों के लिए संघर्ष किया।
इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, भारतीय जनता पार्टी के श्री हुकुम सिंह, कांगे्रस पार्टी के श्री प्रदीप माथुर तथा राष्ट्रीय लोकदल के श्री दलवीर सिंह ने अपने-अपने दलों की ओर से दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ज्ञातव्य है कि इलाहाबाद के हंडिया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री महेश नारायण सिंह का 11 फरवरी, 2013 को निधन हो गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्री मुकुट बिहारी वर्मा का क्षेत्रीय कार्यालय निरालानगर लखनऊ में भव्य स्वागत

Posted on 19 February 2013 by admin

लखनऊ 18.03.2013।

भारतीय जनता पार्टी, अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष  श्री मुकुट बिहारी वर्मा का क्षेत्रीय कार्यालय निरालानगर लखनऊ में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मुकुट बिहारी वर्मा जी ने कहां कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार केन्द्र में बनाना देश एवं प्रदेश के लिए अति आवश्यक है, महंगाई एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता भाजपा की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है, कार्याकर्ताओं का आवाहन करते हुए, उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिशन 2014 के लिए पूरी तैयारी के साथ लग जाये।
स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप भार्गव, राजेश कटियार, राजेन्द्र सिंह क्षेत्रीय संगठनमंत्री, जिलाध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद श्रीमती पूर्णिमा वर्मा, विजय प्रताप सिंह, नीरज सिंह, शिव भूषण सिंह, विनय प्रताप सिंह, प्रमोद चतुर्वेदी, राकेश श्रीवास्तव, त्रिलोक अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सुनील मिश्रा, रामप्रताप सिंह चैहान, रवि सिंह सिसौदिया एड0, भानू प्रताप सिंह एड0, श्यामजीत सिंह, अवधेश गुप्ता, श्रीमती सुमन शुक्ला, तेज शंकर सैनी, संजय अवस्थी, हर्ष सिंह, विक्रम सिंह, आदि अवध क्षेत्र, लखनऊ महानगर एवं लखनऊ जिला से भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए एवं नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य करते हुए बधाई दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाल्मीकि अखाड़ा परिषद ने भी बनाये महामण्डलेश्वर, निकली शोभायात्रा

Posted on 19 February 2013 by admin

कुम्भ नगर 18 फरवरी

कुम्भ मेला के सेक्टर 7 संगम लोअर मार्ग-गंगेश्वर मार्ग चैराहे पर स्थित अखिल भारतीय महर्षि बाल्मीकि साधु अखाड़ा परिषद् ने भी आज सोमवार को शिविर में एक महामंडलेश्वर एवं दो मण्डलेश्वरों का पट्टाभिषेक किया और तत्पश्चात् भगवान बाल्मीकि की शोभायात्रा बड़े धूमधाम एवं गाजे-बाजे के साथ निकाली, जो संगम स्नान के बाद वापस आयी।
अखिल भारतीय महर्षि बाल्मीकि साधु अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष बाल ब्रह्मचारी तपस्वी संत शिरोमणि सन्तोष शाह शास्त्री महाराज के नेतृत्व में शिविर से शोभायात्रा निकाली गयी तथा वहां से वापसी के बाद शंकराचार्य मार्ग बाल्मीकि प्रवचन शिविर में संत शिरोमणि सन्तोष शाह शास्त्री जी महाराज को महामण्डलेश्वर एवं जयश्री नाथ तथा मश्रिख शाह को मण्डलेश्वर पद पर पुष्पार्चन एवं वैदिक मंत्रों द्वारा पूरे विधि विधान से पट्टाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने इस दौरान महामण्डलेश्वर एवं दोनों मंडलेश्वरों को भेंटस्वरूप उपहार आदि देकर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान सन्तोष शाह शास्त्रीजी ने घोषणा की कि आज के बाद बाल्मीकि गद्दी से कोई संप्रदाय नहीं बांटी जायेगी। सभी संप्रदाय के साधुओं का अतिथि सत्कार किया जायेगा एवं महर्षि बाल्मीकि पंथ का लाल झण्डा शंख एवं रामायण रंग का निशान होगा। कहा कि लोग समय व धन का सदुपयोग करें तथा बुरी आदतों से बचे। लोगों में शिक्षा का प्रसार होना चाहिए। कहा कि भगवान बाल्मीकि ही सारे संसार के मालिक हैं और वही हमारे आराध्य हैं। लोगों को सत्य, अहिंसा का पालन करना चाहिए और भेदभाव नहीं करना चाहिए। कहा कि हर हिन्दू धर्म के मंदिरों में भगवान बाल्मीकि की मूर्ति होनी चाहिए।
इस दौरान विभिन्न प्रान्तों से सूरज वैद्य, रामसिंह बाल्मीकि, सुरेश चंदेलिया, राजकुमार मेहरोलिया, रमेश चेनालिया, सुरेश कुमार बाबा, जुगुल किशोर, रामेश्वर दयास सेठ, अनिल बाल्मीकि, मंगल सिंह टांक, रामकुमार टांक, सुनील राजदान आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2013
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in