Archive | September 18th, 2012

सदस्यता ग्रहण की

Posted on 18 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति तथा विचार धारा सेे प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य व प्रतिष्ठित अधिवक्ता अखिलेश अवस्थी के नेतृत्व में सपा, बसपा और कांग्रेस से जुड़े सैकड़ो अधिवक्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने श्री अवस्थी को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया।
सदस्यता ग्र्रहण के इस अवसर पर अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि भाजपा केवल विचार ही नहीं बल्कि एक आंदोलन है। आज अखिलेश अवस्थी व उनके साथियों ने औपचारिक तौर पर भाजपा की विचार धारा को आत्मसात किया है। आप यह संकल्प करें कि जब तक रहेंगे तब तक इसी में रहेंगे, लाभान्वित हांेगे तो भी इसी में, नुकसान सहेंगे तो भी इसी में तथा जब जायेंगे तो भी इसी के झंडे में। भाजपा में पं0 दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव वाद का दर्शन राजनीति के क्षेत्र में पहला दर्शन है। उन्होंने कहा कि कोयला घोटाला, काला धन, अत्याचार, अनाचार के साथ ही समाज को तोड़ने की भी गहरी साजिश चल रही है। सपा-बसपा-कांग्रेस तीनों पार्टियां एक दूसरे के भ्रष्टाचार का समर्थन करती है। सपा-बसपा जब केन्द्र में कांग्रेस के समर्थन से दूर होने की कोशिश करते है तो सी0बी0आई0 के ड़ंडे से उन्हें रोक दिया जाता है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने अखिलेश अवस्थी व उनके साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आज बहुत बड़ी संख्या में अधिवक्ता पार्टी से जुड़े है। यह भाजपा की शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आगरा की बैठक में घोषणा की गई थी कि संघर्ष के दौरान  कार्यकर्ताओं पर लगे मुकदमों को पार्टी लड़ेगी। पार्टी की इस मुहिम में अखिलेश अवस्थी सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र के संप्रग व राज्य की सपा के कुशासन को उखाड़ फेकने के लिए अधिवक्ता आगे आयें। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार एवं प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने उपस्थित सभी अधिवक्ताओं का पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य व प्रतिष्ठित अधिवक्ता अखिलेश अवस्थी ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जो जनहित के मुद्दो पर लड़ती है। अधिवक्ताओं की हितैषी है। उन्हांेने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हम सभी पार्टी का परचम लहरायेगें। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय परिषद सदस्य वीरेन्द्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, गोपालकृष्ण पाठक, पंकज सिंह, दिनेश तिवारी, लखनऊ बार एसो0 के अध्यक्ष अनिल बाजपेई, उपाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र, सेन्ट्रल बार एसों0 के उपाध्यक्ष मोहन सिंह, पूर्व मंत्री तेज बली सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष बृजेश सिन्हा, अजय पाण्डेय, अवनीश दीक्षित, विवेक भट्ट आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
सदस्यता ग्रहण करने वालो मे पीयूष पाठक, रोहित कांत, धर्मेन्द मिश्र, सुभाष ओझा, सुदामा तिवारी, आदि अधिवक्तागण रहें। अखिलेश अवस्थी के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता जुलूस के रूप में हाई कोर्ट से प्रदेश मुख्यालय भाजपा पहुंचे थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने हज यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Posted on 18 September 2012 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों को हज यात्रा पर जाने की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हज के पवित्र अवसर पर वे देश तथा उत्तर प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ करना न भूलें। उन्होंने हज यात्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे इस बात पर बेहद खुश हैं कि उन्हें हज यात्रियों के बीच आने का अवसर प्राप्त हुआ।
श्री यादव ने आज हज हाउस में हज यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करने से पहले उन लोगों के साथ बैठकर ये उद्गार व्यक्त किए। आॅल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद राबे हसनी नदवी और मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से हज यात्रियों के पहले जत्थे को आज रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हज हाउस में बेहतरीन सुविधाओं के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है। उन्होंने हज यात्रियों के लिए मुहैय्या कराई जा रहीं सुविधाओं के लिए प्रदेश के नगर विकास, अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज मंत्री श्री मो0 आजम खां के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
हज यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री ने उनके बीच कुछ समय गुजारा और उन सबकी कुशलक्षेम पूछी। मौलाना राबे हसनी नदवी ने हज यात्रियों के लिए दुआ-ए-सफर पढ़ी। उत्तर प्रदेश से हज पर जाने वाले यात्रियों के पहले दो जत्थों में अमौसी एयरपोर्ट से आज 300-300 हज यात्री रवाना हुए।
इस अवसर पर प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन और राजस्व मंत्री श्री अम्बिका चैधरी भी मौजूद थे। उनके अलावा सचिव अल्पसंख्यक कल्याण श्रीमती लीना जौहरी, राज्य हज समिति के सचिव श्री अबरार अहमद तथा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2012
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
-->









 Type in