Archive | July, 2012

गाॅवों में बन रहे षौचालयों में घोटाले का आरोप

Posted on 27 July 2012 by admin

धनपतगंज । ग्रामीण क्षेत्रों में बने षौचलयों में धाॅधली करने एवं सरकारी धन को हड़पने का आरोप गा्रमीणों ने ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी के उपर लगाया है। मामला विकास क्षेत्र धनपतगंज का है जहाॅ पर  अम्बेडकर गांवो व सामान्य ग्राम सभाओ में विगत पंचवर्षीय में बनायें गये शौचालयो में धांधली की गयी है परन्तु कागजी कोरम को दुरुस्त रखते हुए तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी व कर्मचारियो ने ग्राम प्रधानो से मिलकर अच्छी कमाई किया । विकास खण्ड धनपतगंज में गत पंचवर्षीय योजनाओं में शौचालय योजनाओं में ग्राम प्रधानो और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मिलकर धांधली कर सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए भारी घोटाला किया है । विकास खण्ड के अम्बेडकर गावों में मुख्यतया ऐंजर, नन्दरई, भरसडा तथा सामान्य गांवो मे चन्दौर, सतहरी, बिनगी, पीरो सरैया, पीपरगांव, हन्ना हरौरा में फर्जी शौचालय बनवा कर रुपया लिया गया है जबकि वास्तव वे शौचालय बने ही नही है और जो शौचालय बने भी है उनमें ५० प्रतिशत आधे शौचालयो में शीट के नीचे गढढे ही नही है सिर्फ शौचालय का ढांचा ही बनवाया गया है ।
ऐसा नही है कि शौचालयो का सत्यापन नही करवाया गया है । मैनेजमेन्ट टीमो ने मैनेज प्रक्रिया अपना कर भौतिक सत्यापन भी करवाया है परन्तु कागजो पर ही । यदि जनपदीय प्रशासन सक्रिय होकर गत पंचवर्षीय काल में निर्मित शौचालयो की जांच करवाये तो विकास खण्ड में लगभग ५० प्रतिशत फर्जी शौचालय मिलेगें और खुल सकता है शौचालय घोटाला । क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं ने तथा जनता ने  क्षेत्र मे बने शौचालयों के जाच करवाये जाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नियामक आयोग के कड़े रूख के बाद उपभोक्ता परिषद की आपत्ति पर पावर कारपोरेशन अपने फैसले से हटा पीछे

Posted on 27 July 2012 by admin

उपभोक्ता परिषद ने कहा यह आम जनमानस की ऐतिहासिक जीत
प्रति कनेक्शन के आधार पर ही रहेगी ग्रामीण/वाणिज्यिक अनमीटर्ड उपभोक्ताओं की दरें
उपभोक्ता परिषद ने नियमाक आयोग के प्रयासों की सराहना की

उ0प्र0 राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की आज एक आपात बैठक उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें अनमीटर्ड ग्रामीण/वाणिज्यिक उपभोक्ताओं की विद्युत दरों को पूर्व की भांति बनाए रखने के लिए नियामक आयोग के प्रयास की सराहना की गयी।
अध्यक्षता करते हुए उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि विगत दिनों जिस तरह पावर कारपोरेशन द्वारा गुपचुप तरीके से ग्रामीण अनमीटर्ड उपभोक्ताओं की दरों में बढोत्तरी कराने हेतु प्रति कनेक्शन की जगह प्रति किलोवाट का प्रस्ताव दिया गया था, प्रस्ताव दिये जाने के बाद से ही उपभोक्ता परिषद द्वारा कडा विरोध शुरू कर दिया गया था साथ ही नियामक आयोग में जनहित प्रत्यावेदन डाला गया और साथ ही विद्युत दरों की आपत्तियों में उपभोक्ता परिषद द्वारा बडे पैमाने पर इसका विरोध दर्ज कराया गया था। आखिरकार पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ता परिषद द्वारा दर्ज करायी गयी आपत्ति के जवाब में लिखित रूप में आयोग को सौंपा गया कि ग्रामीण/वाणिज्यिक अनमीटर्ड उपभोक्ताओं की दरों के प्रस्ताव पूर्व की भांति प्रति कनेक्शन के आधार पर ही रहेंगे उसके द्वारा विज्ञापन छपने के बाद प्रति किलोवाट के आधार पर दिये गये प्रस्ताव पर कोई भी दबाव नहीं डाला जायेगा। अर्थात पावर कारपोरेशन द्वारा अपने प्रस्तावित संशोधन को वापस ले लिया गया जिससे प्रदेश के ग्रामीण/वाणिज्यिक अनमीटर्ड उपभोक्ताओं की दरों में अब कोई भी बढोत्तरी का प्रस्ताव नहीं है। उपभोक्ता परिषद इस एतिहासिक जीत के लिए नियामक आयोग का आभार प्रकट करता है कि आयोग द्वारा समय रहते कारपोरेशन से जवाब तलब किया गया जिससे आज कारपोरेशन को स्वतः अपने नियम विरूद्ध प्रस्ताव से पीछे हटना पड़ा। पावर कारपोरेशन यदि अपने नियम विरूद्ध षडयंत्र में कामयाब हो जाता तो प्रति माह ग्रामीण अनमीटर्ड उपभोक्ताओं से लगभग 35 करोड रूपये अतिरिक्त वसूलता यानी कि एक साल में पावर कारपोरेशन केवल ग्रामीण अनमीटर्ड उपभोक्ताओं से लगभग 420 करोड रूपया अतिरिक्त कमाता। वर्तमान में ग्रामीण अनमीटर्ड उपभोक्ताओं की कुल संख्या लगभग 43,57,285 लाख है और उनका कुल संयोजित भार 7127905 किलोवाट है तथा उनकी दरें 125 रूपया प्रति कनेक्शन प्रति माह एवं वाणिज्यिक अनमीटर्ड उपभोक्ताओं की दरें 200 रूपया प्रति कनेक्शन प्रति माह है जिसमें कोई भी बढोत्तरी प्रस्तावित नहीं है। उपभोक्ता परिषद द्वारा वर्तमान में अपना पूरा ध्यान आगामी विद्युत दर पर होने वाली सुनवाई पर केन्द्रित किया गया है जिसके लिए पूरे प्रदेश में अपने उपभोक्ता प्रतिनिधियों से लगातार सम्पर्क बनाया जा रहा है।
बैठक में ंप्रमुख रूप से सर्वश्री सुनील कुमार, मायाराम वर्मा, पीयूष चन्द्र, महेन्द्र कुमार, आशाराम प्रजापति, नवीन चन्द्र, महेश अग्रवाल सहित अनेकों प्रदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नेशनल साफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक सी.एम.एस. छात्रा को

Posted on 27 July 2012 by admin

ayushi-sharma_soft-tennis-1सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर (थर्ड कैम्पस) की प्रतिभाशाली छात्रा आयुषी शर्मा ने नेशनल साफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप-2012 में गोल्ड मैडल अर्जित कर सी.एम.एस. का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता पंचकुला, हरियाणा में आयोजित हुई, जिसमें सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अनेक राज्यों के चुने हुए खिलाडि़यों को पछाड़कर इस राष्ट्रीय गोल्ड मैडल पर कब्जा किया है। यह जानकारी
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि अपने दमखम व अभूतपूर्व खेल प्रतिभा की बदौलत आयुषी शर्मा ने यह गोल्ड मैडल व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता है। इसके अलावा मिक्सड डबल्स श्रेणी में रजत पदक व टीम प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। सी.एम.एस. का मानना है कि खेल का मैदान ऐसा है जहां अनेक गुण पैदा होते हैं, खेलों के माध्यम से छात्रों में आपसी सहयोग, आत्म विश्वास व जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सी.एम.एस. के
तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता ‘एक्स्पो’ एवं क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाता है जिसमें देश-विदेश के छात्र खिलाडि़यों के मध्य छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने का अभूतपूर्व अवसर प्राप्त होता है। इसके अलावा प्रख्यात खेल विशेषज्ञों द्वारा भी समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त किया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

क्षतिग्रस्त मूर्ति को तुरन्त ठीक कराने के निर्देश

Posted on 27 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डाॅ0 अम्बेडकर पार्क, लखनऊ स्थित पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने की निन्दा करते हुए कहा कि यह कृत्य प्रदेश के सौहार्दपूर्ण वातावरण को दूषित करने का सुनियोजित प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस कृत्य के लिए दोषी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा क्षतिग्रस्त मूर्ति को तुरन्त ठीक कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चौधरी हरमोहन सिंह यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Posted on 27 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज कानपुर स्थित मेहरबान सिंह का पुरवा पहुंचकर पूर्व राज्य सभा सांसद चौधरी हरमोहन सिंह यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
harmohan-singhइस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, बेसिक शिक्षा मंत्री श्री रामगोविन्द चैधरी, पंचायतीराज मंत्री श्री बलराम यादव एवं विधानपरिषद के सदस्य श्री राजेन्द्र चैधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष किये जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान

Posted on 27 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री श्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ ने आज  उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के कार्मिकों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष किये जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान कर दी। सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि का शासनादेश यथाशीघ्र जारी कर दिया जायेगा।
इस संबंध में खाद्य मंत्री ने बताया कि सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने के फलस्वरूप आने वाला वित्तीय भार राज्य कर्मचारी कल्याण निगम को स्वयं वहन करना हा़ेगा तथा इसमें शासन द्वारा कोई वित्तीय मदद नहीं दी जायेगी। उन्होंने बताया कि केवल नियमित कार्मिक ही इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने के फलस्वरूप कर्मचारी निगम हित में अब और बढ़े उत्साह से कार्य करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भूगर्भ जल के कार्यक्रम की चालू योजनाओं हेतु धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति

Posted on 27 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2012-13 में भूगर्भ जल के कार्यक्रम की चालू योजनाओं हेतु प्रथम चार माह (अप्रैल 2012 से जुलाई 2012 तक) के आयोजनेत्तर पक्ष में व्यय हेतु 12,85,55000 रुपये की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग के प्रमुख सचिव श्री संजीव दुबे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शासन ने भूगर्भ जल के कार्यक्रमों के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 42,90,45,000 रुपये की धनराशि स्वीकृत की है जिसमें से प्रथम चार माह के लिए 12,85,55000 रुपये अवमुक्त कर दिये हैं। शेष धनराशि 30,04,90,000 रुपये निदेशक, भूगर्भ जल के निस्तारण पर रखी गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व साॅसद एवं शौर्यचक्र विजेता चैधरी हरमोहन सिंह यादव को अंतिम विदाई दी

Posted on 27 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के बुजुर्ग नेता, पूर्व साॅसद एवं शौर्यचक्र विजेता चैधरी हरमोहन सिंह यादव को आज उनके पैतृक गांव मेहरबान सिंह का पुरवा, कानपुर में हजारों स्त्री, पुरूशों ने अश्रुपूरित नयनों से उनको अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के साथ वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव तथा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कानपुर पहुॅचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर काबीना मंत्री सर्वश्री बलराम यादव, अम्बिका चैधरी, रामगोविन्द चैधरी के अतिरिक्त दर्जनों विधायक भी उपस्थित थे। चै0 हरमोहन यादव के बेटों श्री जगराम तथा श्री सुखराम सिंह यादव ने चिता की प्रदक्षिणा कर मुखाग्नि दी।
श्रद्धेय चैधरी हरमोहन सिंह यादव को राजकीय सम्मान के साथ सशस्त्र गारद ने सलामी दी। अंत्येष्टि स्थल पर बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़े।  मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों और पिछड़ों के लिए उन्होने जीवनभर संघर्श किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने चैधरी हरमोहन सिंह जी के साथ बीते दिनों का स्मरण करते हुए कहा कि अब ऐसे लोग कहां मिलेगें। वे अंतिम क्षणों तक मानसिक रूप से सजग रहे थे। आकस्मिक मृत्यु से चार दिन पहले ही उनकी मुलाकात हुई थी। मंगलवार रात ढाई बजे के करीब उनका हृदयगति रूकने से 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। नेताजी  उनकी याद करके भावविह्वल हो उठे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बेरोजगारी भत्ता पाने वाले की उम्र 25 वर्ष किये जाने पर मुख्यमंत्री को बधाई

Posted on 27 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं माइनारिटी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी डा. आर.ए.उस्मानी ने बेरोजगारी भत्ता पाने वाले बच्चों की उम्र 25 वर्ष किये जाने पर मा. श्री अखिलेश यादव मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन को हार्दिक बधाई दी है।
डा. आर.ए.उस्मानी ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार में माननीय श्री मुलायम सिंह यादव जी ने सभी स्नातक बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का प्रशंसनीय कार्य किया था उसी तरह इस बार भी बेरोजगार बच्चों की उम्र की सीमा 25 वर्ष किये जाने पर हजारों बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।
डा. आर.ए.उस्मानी ने मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा जनहित के कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। डा. आर.ए.उस्मानी पूर्व विधायक न कहा कि श्री अखिलेश यादव हिन्दुस्तान के उभरते राजनीतिज्ञ है एक दिन देश की बागडोर मा. श्री अखिलेश यादव के हाथों में होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महाविद्यालयों की सभी सेवाओं में हड़ताल निषिद्ध कर दी गई है

Posted on 27 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में लोकहित में अत्यावश्यक सेवाओं के अनुरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत श्री राज्यपाल के आदेशानुसार लखनऊ विश्वविद्यालय के परिसर, इसके घटक समस्त शासकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों की सभी सेवाओं में हड़ताल निषिद्ध कर दी गई है।
उच्च शिक्षा सचिव श्री सुशील कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल महोदय के निर्देशानुसार यह आदेश गजट में प्रकाशित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2012
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in