Archive | July, 2012

निधन पर गहरा शोक

Posted on 30 July 2012 by admin

स्व0 चैधरी राम सेवक, पूर्व सांसद,(88वर्षीय) जनपद जालौन के आज हुए निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
यह जानकारी उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि स्व0 चै0 राम सेवक दो बार तीसरी लोकसभा एवं छठवीं लोकसभा के हुए चुनाव में जालौन से लोकसभा के सदस्य चुने गये तथा दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे। स्व0 चैधरी राम सेवक अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव व उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के पद पर रहकर संगठन की सेवा की।
डाॅ0 जोशी ने शोक संदेश में कहा कि स्व0 चैधरी राम सेवक ने कांग्रेस की संगठन की आजीवन सेवा की है। उनके द्वारा कांग्रेस संगठन के प्रति की गयी सेवाओं को कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता है, उनके निधन से कांग्रेस संगठन विशेषकर जनपद जालौन में अपूर्णीय क्षति हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विगत वर्षों में जनता की सम्पत्ति को निजी संपत्ति मानकर उसका मनमाना दुरूपयेाग हुआ

Posted on 30 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि बसपा सरकार ने पिछले पाॅच वर्षों में सामाजिक ताने बाने को नष्ट करने की जो साजिशें रची थी उसी के परिणाम स्वरूप इधर कुछ ऐेसी कुचेष्टाएं हुई हैं जिन पर समाजवादी पार्टी को सख्त रूख अपनाना पड़ा है। बसपा राज में प्रदेश को बदहाली और बदनामी के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। लूट, भ्रष्टाचार और उत्पीड़न का नया कीर्तिमान बना। जातियों और समुदाय के बीच वैमनस्य के बीज बोए गए । इसके प्रतिफल मेें आक्रोश पैदा होना स्वाभाविक है।
विगत वर्षों में जनता की सम्पत्ति को निजी संपत्ति मानकर उसका मनमाना दुरूपयेाग हुआ। विकास योजनाओं का धन पत्थर की मूर्तियों, स्मारकों, पार्कों पर लुटा दिया गया। जनता की आवाज को कुचला गया और स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क तथा आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं से समाज के एक बड़े वर्ग को वंचित रखा गया। भय एवं आतंक का माहौल बना रहा।
प्रदेश के मतदाताओं ने पुरानी भ्रष्ट सरकार बदली और समाजवादी पार्टी को जनादेश देकर बहुमत की सरकार बनाई। श्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पद सम्भालते ही स्पष्ट कर दिया था कि वे कानून और संविधान के तहत शासन चलाएगें तथा बदले की भावना से कोई कार्यवाही नहीं करेंगे। उन्होंने शासन व्यवस्था को जनोन्मुख बनाने का प्रयास किया है। प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ की धटनाएं बसपा राज की गंदी राजनीति का प्रतिफल है। समाजवादी पार्टी इसे उचित नहीं मानती है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने ऐसे कृत्यों में लिप्त दोषी व्यक्तियों पर त्वरित और कड़ी कार्यवाही की है।
इसके साथ ही यह भी स्पष्ट है कि सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के पीछे जाति व सम्प्रदाय की राजनीति करने वाले हैं  जिनको जनता ने नकार दिया है। वे अब इस तरह की उपद्रवी कार्यवाहियों के जरिए फिर से प्रदेश की शांन्ति व्यवस्था को बिगाड़ना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार ऐसे तत्वों से भली-भाॅति निबटना जानती हैं।  दलितों को वोट बैंक बनाने वाले उनके सौदागर कभी उनके हितैषी नहीं हो सकते हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार के अपने मुख्यमंत्रित्व काल में श्री मुलायम सिंह यादव ने विधानसभा के मुख्य मार्ग का नाम डा0 अम्बेडकर के नाम पर रखा था और 10 हजार अंबेडकर गाॅवों की योजना शुरू की थी। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश को लोकतंत्र का खुला वातावरण दिया है। इसका बेजा फायदा उठाने की कुचेष्टा बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रतिमा खंडित किये जाने की घटना

Posted on 30 July 2012 by admin

जनपद आजमगढ एवं अम्बेडकरनगर में भारतरत्न- बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को खंडित किये जाने की घटना पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना से प्रदेश में संवेदनशील स्थिति बन सकती है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एक युग प्रवर्तक एवं महापुरूष थे। उनकी प्रतिमा सहित हमारे महापुरूषों की प्रतिमा को सुरक्षित रखना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। सरकार को इस घटना को भी गंभीरता से लेते हुए तत्काल सख्त कार्यवाही करनी चाहिए तथा ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निलम्बित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए

Posted on 29 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बस्ती के प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी श्री जे0के0 सिंह को निलम्बित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह निर्णय श्री सिंह के खिलाफ प्राप्त शिकायतों की जांच आख्या के आधार पर लिया।
ज्ञातव्य है कि श्री जे0के0 सिंह के विरुद्ध विभिन्न शिकायतों की जांच में यह पाया गया कि उन्होंने शासनादेशों में निहित प्राविधानों के अनुसार कार्रवाई नहीं की तथा वे बिना अनुमति से, प्रायः अपने मुख्यालय से अनुपस्थित भी रहते थे। उन्होंने उ0प्र0 ग्रामीण वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1976 व उ0प्र0 अभिवहन नियमावली, 1978 का उल्लंघन किया तथा अवैध अतिक्रमण कराने में भी उनकी संलिप्तता पाई गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने नियंत्रक अधिकारी, वन संरक्षक तथा मुख्य वन संरक्षक पूर्वी क्षेत्र, गोरखपुर के आदेशों की अवहेलना की। इन गम्भीर आरोपों के मद्देनजर श्री सिंह को निलम्बित कर इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

6 बच्चों की मलवे में दबकर मरने की घटना

Posted on 29 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेष के बेसिक षिक्षा एवं बाल विकास मंत्री श्री राम गोविन्द चैधरी ने आज कहा कि मिनाक्षी षिषु मन्दिर प्राइमरी स्कूल, जलीलपुर (बिजनौर) एवं मंषादेवी जूनियर हाईस्कूल जलीलपुर की 27 जुलाई को कमरे की क्षत गिर जाने से कक्षा-5 के 6 बच्चों की मलवे में दबकर मरने की घटना से मुझे हार्दिक दुख हुआ है और मैं बच्चों की मृत आत्माओं की शांति के लिए हृदय से शोक व्यक्त करता हूॅं और विष्वास दिलाता हूॅ कि ऐसी घटनाओं को रोकने का पूरा प्रयास करूंगा।
बेसिक षिक्षा मंत्री ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि 27 जुलाई को ही स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देष दे दिये हंै। यह स्कूल गैर अनुदानित मान्यता प्राप्त था। स्कूल की मान्यता रद करने के लिए नोटिष भी दे दिया गया है। उन्होंने कड़ा रूख अपनाते हुए बेसिक षिक्षा निदेषक को निर्देष देते हुए कहा कि प्रदेष के सभी बेसिक षिक्षा अधिकारियों को अपने स्तर से सख्त निर्देष जारी करे कि प्रदेष श्र के सभी सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त व परिषदीय जूनियर हाईस्कूलों के भवनों का निरीक्षण दो माह में कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करे तथा आवष्यकतानुसार मरम्मत आदि भी कराये। उन्होंने कहा कि घटना की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने यह श्ी निर्देष दिये कि स्कूलों के निरीक्षण की सख्त कार्रवाई भी की जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बिजनौर स्कूल हादसे में मासूमों की मौत पर नगर विकास मंत्री दुखी

Posted on 29 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री मोहम्मद आजम खां ने बिजनौर  जिले में एक स्कूल की छत गिरने के हादसे में कुछ बच्चों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। एक शोक सन्देश में उन्होंने कहा की इस दर्दनाक हादसे के लिए स्कूल के संचालक प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार हैं जिनकी घोर लापरवाही के कारण कुछ मासूमों की जान चली गयी और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। श्री खां ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ई-गवर्नेंस प्लान’ का क्रियान्वयन किया जा रहा है

Posted on 29 July 2012 by admin

राज्य सरकार द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में ’ई-गवर्नेंस प्लान’ का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत सेवाओं की उपलब्धता के लिये मुख्य कोर इन्फ्रास्ट्रक्चर के रूप में स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (SWAN) में राज्य मुख्यालय से लेकर ब्लाक स्तर तक कुल 885 प्वाइन्ट आॅफ प्रजेन्स  स्थापित किये गये हैं। इनके माध्यम से मुख्यालय से लेकर ब्लाक स्तर तक शासकीय डाटा एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित गति से 2 एमबीपीएस बैन्डविड्थ पर हो सकेगा।
यह जानकारी राज्य समन्वय सेण्टर फाॅर ई-गवर्नेन्स श्री एन0 के0 सिंह, ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि ई-गवर्नेन्स का मुख्य उद्देष्य आम जन मानस को उनके द्वार के समीप समस्त शासकीय सेवाओं को त्वरित गति से एवं पारदर्षिता के साथ जन सेवा केन्द्र के माध्यम से कम से कम लागत में उपलब्ध कराया जाना है विभिन्न विभागों के डाटा, सूचनाओं एवं सेवाओं को राज्य मुख्यालय पर केन्द्रीयकृत रूप से रखने के उद्देश्य से स्टेट डाटा सेन्टर (SDC) की स्थापना की जा चुकी है। सेवाआंे की डिलीवरी हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (P.P.P) माडल पर 17,909 ’जन सेवा केन्द्र’ (CSC) की स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है।  इसके अलावा गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली एवं सीतापुर जनपद में ई-डिस्ट्रिक्ट पायलट योजना कार्यान्वित है।
श्री सिंह ने बताया कि इसी क्रम में दिनाॅंक 1 अगस्त से एसएसडीजी योजना का शुभारम्भ किया जा रहा है जिसके माध्यम से 8 विभागों की 26 सिटीजन सेन्ट्रिक सेवायें आॅनलाइन हो जायेंगी। इसी परिप्रेक्ष्य में ई-गवर्नेन्स प्लान’ के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने के लिये प्रत्येक मण्डल में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मण्डलायुक्त द्वारा किया गया और इस कार्यशाला में मण्डल के सभी जिलों से सम्बन्धित अधिकारियों को इस प्लान की जानकारी दी गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश भर मे सदस्यता अभियान कार्यक्रमों को गति प्रदान किया

Posted on 29 July 2012 by admin

kalraj_ji_1भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाएं जा रहे विशेष सदस्यता अभियान के अन्र्तगत पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रमुख नेतागणों ने 26, 27 व 28 जुलाई को प्रदेश भर मे सदस्यता अभियान कार्यक्रमों को गति प्रदान किया। इस क्रम मे तीसरे दिन आज 28 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न जनपदों मे कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
pic_2-n-v-p-shri-mukhtarप्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह हापुड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र आगरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी नोएडा महानगर, डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी कन्नौज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही कुशीनगर, वरिष्ठ नेता लालजी टण्डन तथा कुसुम राय लखनऊ महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह तथा अमर सिंह रायबरेली, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह बाराबंकी, वीरेन्द्र सिंह सिरोही रामपुर, प्रदेश प्रवक्ता हृदयनाराण दीक्षित बाराबंकी, राजेन्द्र तिवारी सीतापुर, प्रदेश मंत्री पूर्णिमा वर्मा तथा क्षेत्रीय सहमंत्री भिखारी सिंह लखनऊ जिला, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह उन्नाव, प्रदेश मंत्री गोपाल टण्डन फैजाबाद, प्रदेश मंत्री आश्विनी त्यागी प्रबुद्धनगर, राजेन्द्र कुमार बागपत, क्षेत्रीय संयोजक शेष नरायण मिश्र लखीमपुर खीरी, मुकुट बिहारी वर्मा श्रावस्ती, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा0 समीर सिंह, गोरखपुर जिला, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी बस्ती तथा आजमगढ़, क्षेत्रीय प्रभारी श्रीराम चैहान संतकबीर नगर, रूपम श्रीवास्तव व महापौर डा0 सत्या पाण्डेय गोरखपुर महानगर, के अलावा प्रदेश के अन्य जनपदो मे भी विशेष सदस्यता अभियान के गांव गली चलो को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण नेताओं ने व्यापक दौरा किया।pic2_up_pre__lkbajpai_kannauj

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Press Release by Prof. Ram Gopal Yadav

Posted on 29 July 2012 by admin

press-release-by-prof-ram-gopal-yadav-28-july-2012

Comments (0)

नेपाल में हुई जीप दुर्घटना में महाराजगंज निवासियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

Posted on 29 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज नेपाल में खाई में जीप के गिर जाने से हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति हार्दिक सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि नेपाल में खाई में जीप के गिर जाने के कारण हुई दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु हो गई। सभी मृतक प्रदेश के महाराजगंज जिले के निवासी थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2012
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in