Categorized | लखनऊ.

ई-गवर्नेंस प्लान’ का क्रियान्वयन किया जा रहा है

Posted on 29 July 2012 by admin

राज्य सरकार द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में ’ई-गवर्नेंस प्लान’ का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत सेवाओं की उपलब्धता के लिये मुख्य कोर इन्फ्रास्ट्रक्चर के रूप में स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (SWAN) में राज्य मुख्यालय से लेकर ब्लाक स्तर तक कुल 885 प्वाइन्ट आॅफ प्रजेन्स  स्थापित किये गये हैं। इनके माध्यम से मुख्यालय से लेकर ब्लाक स्तर तक शासकीय डाटा एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित गति से 2 एमबीपीएस बैन्डविड्थ पर हो सकेगा।
यह जानकारी राज्य समन्वय सेण्टर फाॅर ई-गवर्नेन्स श्री एन0 के0 सिंह, ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि ई-गवर्नेन्स का मुख्य उद्देष्य आम जन मानस को उनके द्वार के समीप समस्त शासकीय सेवाओं को त्वरित गति से एवं पारदर्षिता के साथ जन सेवा केन्द्र के माध्यम से कम से कम लागत में उपलब्ध कराया जाना है विभिन्न विभागों के डाटा, सूचनाओं एवं सेवाओं को राज्य मुख्यालय पर केन्द्रीयकृत रूप से रखने के उद्देश्य से स्टेट डाटा सेन्टर (SDC) की स्थापना की जा चुकी है। सेवाआंे की डिलीवरी हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (P.P.P) माडल पर 17,909 ’जन सेवा केन्द्र’ (CSC) की स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है।  इसके अलावा गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली एवं सीतापुर जनपद में ई-डिस्ट्रिक्ट पायलट योजना कार्यान्वित है।
श्री सिंह ने बताया कि इसी क्रम में दिनाॅंक 1 अगस्त से एसएसडीजी योजना का शुभारम्भ किया जा रहा है जिसके माध्यम से 8 विभागों की 26 सिटीजन सेन्ट्रिक सेवायें आॅनलाइन हो जायेंगी। इसी परिप्रेक्ष्य में ई-गवर्नेन्स प्लान’ के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने के लिये प्रत्येक मण्डल में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मण्डलायुक्त द्वारा किया गया और इस कार्यशाला में मण्डल के सभी जिलों से सम्बन्धित अधिकारियों को इस प्लान की जानकारी दी गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in