Categorized | लखनऊ.

विगत वर्षों में जनता की सम्पत्ति को निजी संपत्ति मानकर उसका मनमाना दुरूपयेाग हुआ

Posted on 30 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि बसपा सरकार ने पिछले पाॅच वर्षों में सामाजिक ताने बाने को नष्ट करने की जो साजिशें रची थी उसी के परिणाम स्वरूप इधर कुछ ऐेसी कुचेष्टाएं हुई हैं जिन पर समाजवादी पार्टी को सख्त रूख अपनाना पड़ा है। बसपा राज में प्रदेश को बदहाली और बदनामी के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। लूट, भ्रष्टाचार और उत्पीड़न का नया कीर्तिमान बना। जातियों और समुदाय के बीच वैमनस्य के बीज बोए गए । इसके प्रतिफल मेें आक्रोश पैदा होना स्वाभाविक है।
विगत वर्षों में जनता की सम्पत्ति को निजी संपत्ति मानकर उसका मनमाना दुरूपयेाग हुआ। विकास योजनाओं का धन पत्थर की मूर्तियों, स्मारकों, पार्कों पर लुटा दिया गया। जनता की आवाज को कुचला गया और स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क तथा आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं से समाज के एक बड़े वर्ग को वंचित रखा गया। भय एवं आतंक का माहौल बना रहा।
प्रदेश के मतदाताओं ने पुरानी भ्रष्ट सरकार बदली और समाजवादी पार्टी को जनादेश देकर बहुमत की सरकार बनाई। श्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पद सम्भालते ही स्पष्ट कर दिया था कि वे कानून और संविधान के तहत शासन चलाएगें तथा बदले की भावना से कोई कार्यवाही नहीं करेंगे। उन्होंने शासन व्यवस्था को जनोन्मुख बनाने का प्रयास किया है। प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ की धटनाएं बसपा राज की गंदी राजनीति का प्रतिफल है। समाजवादी पार्टी इसे उचित नहीं मानती है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने ऐसे कृत्यों में लिप्त दोषी व्यक्तियों पर त्वरित और कड़ी कार्यवाही की है।
इसके साथ ही यह भी स्पष्ट है कि सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के पीछे जाति व सम्प्रदाय की राजनीति करने वाले हैं  जिनको जनता ने नकार दिया है। वे अब इस तरह की उपद्रवी कार्यवाहियों के जरिए फिर से प्रदेश की शांन्ति व्यवस्था को बिगाड़ना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार ऐसे तत्वों से भली-भाॅति निबटना जानती हैं।  दलितों को वोट बैंक बनाने वाले उनके सौदागर कभी उनके हितैषी नहीं हो सकते हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार के अपने मुख्यमंत्रित्व काल में श्री मुलायम सिंह यादव ने विधानसभा के मुख्य मार्ग का नाम डा0 अम्बेडकर के नाम पर रखा था और 10 हजार अंबेडकर गाॅवों की योजना शुरू की थी। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश को लोकतंत्र का खुला वातावरण दिया है। इसका बेजा फायदा उठाने की कुचेष्टा बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in