Archive | March 18th, 2012

उत्तर प्रदेश मत्रिमंडल

Posted on 18 March 2012 by admin

photo-18-march-2012_r2_c1
उ0प्र0 के राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी, 18 मार्च, 2012 को राजभवन, लखनऊ में, मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में श्री मो0 आजम खाँ को शपथ दिलाते हुएphoto-18-march-2012-001
उ0प्र0 के राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 18 मार्च, 2012 को राजभवन में शपथ ले चुके मंत्रियों के साथ।
——————————————————
adhisuchanaadhisuchana-001adhisuchana-002adhisuchana-003adhisuchana-004adhisuchana-005
————————————-
112131

Comments (0)

लखनऊ में महापौर व पार्षदों ने विकास कार्य किये हैं

Posted on 18 March 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टीे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने जनता का आवाहन करते हुए कहा कि विकास के लिए स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा को विजयी बनायें। लखनऊ में महापौर व पार्षदों ने विकास कार्य किये हैं। श्री मिश्र आज राजधानी के इंदिरा नगर में चित्रगुप्त सभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से लखनऊ पूर्व विधानसभा में पार्टी का परचम लहराया। उन्होंने जनता का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर वर्तमान तक कायस्थ समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस समाज के महापुरूषों ने हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने कहा कि कायस्थ समाज सदैव भाजपा के साथ रहा है। डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री आदि महापुरूषों ने ऐतिहासिक कार्य किये। उन्होंने भाजपा के शासन में इस समाज से जुड़े कार्यो का भी उल्लेख किया। श्री मिश्र का बहादुरपुर कल्याणपुर, विकासनगर में भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, डाॅ0 के0के0 श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार, स्वराज कृष्ण दलेला आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सत्ता परिवर्तन के साथ उम्मीदों और परिवर्तन के संकेत साफ नजर आने लगे है

Posted on 18 March 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि राजधानी में सत्ता परिवर्तन के साथ उम्मीदों और परिवर्तन के संकेत साफ नजर आने लगे है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने पिछली बसपा सरकार के तामझाम और बंदिशों से तोबा कर ली है और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने एक नई कार्य संस्कृति के साथ शुरूआत की है। जिस तरह से पहले ही दिन राज्य मंत्रिमण्डल ने चुनाव घोषणा पत्र के मुख्य बिन्दुओं पर स्वीकृति की मुहर लगाई उससे पूरे प्रदेश ही नहीं देशभर में यह विश्वास दृढ़ हुआ है कि समाजवादी पार्टी जो वायदे करती है, उन्हें निभाना भी जानती है।
जैसा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने जनता से वायदा किया था शपथ ग्रहण के साथ ही श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व में सरकार ने बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्याधन, लैपटाप और टेबलेट देने, छात्रसंघ बहाली, 10वीं पास करनेवाली मुस्लिम छात्राओं को अनुदान, कब्रिस्तानों पर बाउण्ड्री वाल और शहर के चैराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के फैसले लिए है। सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वायदे को निभाते हुए कांस्टेबिल से लेकर इंस्पेक्टर तक के गृह जनपद में तैनाती का भी आदेश जारी कर दिया।
बसपाराज में लूट का बाजार सरगर्म था। समाज के हर वर्ग का उत्पीड़न हुआ। मुख्यमंत्री का रवैया तानाशाही का रहा और उन्होने आम जनता तो क्या अपने विधायकों-मंत्रियों तक से दूरी बनाकर रखी। अफसरशाही ने मनमानी की। रिश्वत के बगैर कोई काम होना बंद हो गया। मुख्यमंत्री ने दागियों और भ्रष्टचारियों को अपना सहयोगी मंत्री बना रखा था। लोकायुक्त और हाईकोर्ट -सीबीआई की गिरफ्त में आने पर दर्जन भर से ज्यादा मंत्री पद से हटे और दर्जनभर से ज्यादा जेल में बंद हुए। बसपा विधायकों ने बच्चियों तक से बलात्कार किया। अपराधियों के हौसलें बुलंद रहे।
समाजवादी पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में ही यह बात साफ कर दी थी कि अब गुण्डागर्दी कतई बर्दाष्त नहीं होगी। गुण्डों की जगह जेल में होगी या फिर प्रदेश में बाहर चले जाएगें। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज रहेगा। इस सम्बन्ध में पार्टी ने जो दिशा निर्देश अपने कार्यकर्ताओं के लिए जारी किए थे उन पर कड़ाई से परिपालन होना शुरू हो गया है। अब तक दर्जनभर से ज्यादा पार्टी पदाधिकारी एवं प्रमुख नेता अनुशासनहीनता में कार्यवाही की जद में आ चुके हंै।
सूबे की निजाम में परिवर्तन का सबसेे बड़ा संकेत तो यह है कि अब बसपा मुख्यमंत्री की सवारी निकलने से आधे घंटे पहले ही सड़को पर जो कफ्र्य लग जाता था अब ऐसा कुछ नहीं होता है। मुख्यमंत्री की फ्लीट बिना किसी हंगामें के गुजर जाती है। श्री अखिलेश यादव सीधे-सरल मुख्यमंत्री है, उनकी सादगी और शालीनता की छाप उनके हर काम में दिखाई देती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

Posted on 18 March 2012 by admin

क्ष्photo-17-03-2012आज सांय लखनऊ में 5, विक्रमादित्य मार्ग पर श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से भेंट की। इस अवसर पर स्वामी जी ने श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और आशीर्वाद दिया।
उन्होने आशा व्यक्त की कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित में ईमानदारी से कार्य करेगी। स्वामी जी ने यह कामना भी कि भ्रष्टाचार मुक्त राज्य होगा उत्तर प्रदेश।
स्वामी रामदेव जी ने मुलायम सिंह यादव शिवपाल सिंह यादव एवं अखिलेश यादव का शाल ओढाकर स्वागत भी किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी उपस्थित थे।17-03-e

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Gallery

Posted on 18 March 2012 by admin

cm-photo-17-03-2012

Comments (0)

ऐसी व्यवस्था करेंगें कि जनता का काम सुविधाजनक ढंग से हो जाए

Posted on 18 March 2012 by admin

17-03-c समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि मैं जनता के साथ हूॅ और आप सब के बीच ही रहूॅगा। सरकार पर हम मिलकर नियंत्रण रखेगें। वे स्वयं समाजवादी पार्टी की सरकार के कामकाज पर कड़ी निगाह रखेगें और यदि किसी मंत्री का भ्रष्टाचार पकड़ा गया तो उसे तत्काल बर्खास्त करा देगंे। वे पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र पर अमल चाहेगें और इस सम्बन्ध में कितना भी कोई प्रभावशाली मंत्र.ी हो उससे बात करेगें। ऐसी व्यवस्था करेंगें कि जनता का काम सुविधाजनक ढंग से हो जाए। किसी को बार-बार लखनऊ न दौड़ना पड़े।
श्री यादव आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, श्री ओमप्रकाश सिंह तथा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे। समाजवादी पार्टी कानून व्यवस्था और विकास पर ध्यान देकर एक बेहतर सरकार चला सकती हंै। हमें अपने प्रदेंश की आदर्श छवि बनानी है। हमारी सरकार पारदर्शी और जवाबदेह होगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बहुमत की सरकार बनाने के लिए कठिन परिश्रम करने पर बधाई दी और कहा कि यद्यपि बसपा सरकार ने हमारे कार्यकर्ताओं को बहुत अपमानित किया, हजारों को जेल भेजा, तमाम लोगों पर फर्जी केस लगा दिए फिर भी एक भी कार्यकर्ता झुका नहीं। अन्याय के खिलाफ समाजवादी पार्टी की लड़ाई में कार्यकर्ताओं के हाथ पैर टूटे, सिर फटा, लाठी-गोली चली। जनता इसे देख रही थी कि आप उसके लिए लड़ रहे थे। इसलिए समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बन सकी।
17-03-aश्री यादव ने कहा कि हमारे सामने आज गम्भीर चुनौतियां भी हैं और जिम्मेदारियां भी। हमें अपना चुनाव घोषणा पत्र लागू करना है। गुण्डागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। सबके प्रति न्याय होगा। उन्होने कहा यह समाजवादी पार्टी की ही सरकार नहीं है, पूरे प्रदेश की जनता की सरकार है। सरकार का काम जनता को सुविधाएं देना है, अत्याचार करना नहीं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव बड़ी चुनौती है। जनता अब विधान सभा चुनाव की तरह के परिणाम देखना चाहती है। हमें उसके विश्वास का मान रखना है। उन्होने दिल्ली पर कब्जे के लिए लोकसभा की 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को धीरज और संयम के साथ आचरण करने की नसीहत देते हुए कहा कि वे अब अपने क्षेत्रों में जाएं और जनता के बीच काम करें। जिसने मतदान नहीं किया उसे धमकी नहीं देना हैं, रूठे हुए को मनाना है। बदले की भावना से काम नहीं करना है। जनता की समस्याएं हल करने में रूचि लें। उन्होने कहा कि अधिकारियों के साथ नम्रता से पेश आएंगें तो जनहित के कामों में बाधाएं नहीं आएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्री अखिलेश यादव के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी

Posted on 18 March 2012 by admin

17-03-jसमाजवादी पार्टी गुजरात प्रदेश के प्रतिनिधि मण्डल ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव से भेंटकर उन्हें उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत और उत्तर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी।
समाजवादी पार्टी गुजरात प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह यादव के साथ आए प्रतिनिधि मण्डल ने उम्मीद जताई कि श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास कार्यो से रोशन होगा और भ्रष्टाचार मुक्त तथा भयमुक्त शासन मिलेगा।
श्री सुरेन्द्र सिंह यादव के साथ प्रतिनिधि मण्डल में महामंत्री श्री रामसेवक सहानी एवं लीगल सेल के अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम यादव (एडवोकेट) श्री फरीद खान पठान, श्री एम0एस0 यादव, डी0पी0 यादव, करन यादव के अतिरिक्त सर्वश्री इखलाक शेख, निलेश त्रिवेदी, विनोद यादव, केसर यादव, आर0एस0 यादव तथा रूस्तम खान शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सूचना विभाग व फोटोग्राफर्स क्लब करायेगा इस वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता

Posted on 18 March 2012 by admin

poster-for-photography-competition-2012-released-today-by-department-of-information-agra-and-photographers-club-agra-jointly“ अतिथि देवो भवः “ की थीम पर 24 मार्च तक प्रविष्टियां आमंत्रित

ताज महोत्सव-2012 की ओर से इस वर्ष सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग आगरा तथा फोटोग्राफर्स क्लब आफ आगरा के संयुक्त तत्वावधान में फोटोग्राफी कम्पीटशन कराया जा रहा है जिसकी थीम “ अतिथि देवो भवः“ होगी।
यह जानकारी देते हुए उप निदेशक, सूचना राजगोपाल सिंह वर्मा ने बताया कि विगत वर्ष मण्डलायुक्त आगरा के प्रयासों से ताज महोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला में पहली बार एक फोटोग्राफी की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है था उसी क्रम को विस्तृत बनाते हुए इस वर्ष इस आयोजन की जिम्मेदारी सूचना विभाग को दी गई है।
प्रतियोगिता के लिए 24 मार्च, 2012 की सांय 6 बजे तक 3 स्थलों पर प्रविष्टियां भेजी जा सकती है। यह स्थान हैं - उप निदेशक, सूचना कार्यालय, 50-डी पुरानी ईदगाह कालोनी आगरा (फोन नं0 0562-2420012), 43, नेहरू नगर आगरा जो कि फोटोग्राफर्स क्लब आगरा का स्थानीय कार्यालय है तथा ए0एन0आई0 न्यूज एजेन्सी, 57/2 कावेरी सेन्टर, संजय प्लेस, आगरा।
उन्होंने जानकारी दी कि प्राप्त प्रविष्टियों की प्रदर्शनी 25 मार्च को शिल्पग्राम में लगायी जायेगी। प्रतिभागी जनपद आगरा के स्मारकों की बैकड्राप में निर्धारित थीम पर 10ग्12 आकार में अपने फोटोग्राफ भेज सकते हैं जिसके लिए प्रविष्टियां भेजने की कोई सीमा नही रखी गयी है। अर्थात एक प्रतिभागी एक से अधिक प्रविष्टि भेज सकते हंै। लेकिन प्रविष्टियों के साथ एक घोषणा पत्र में यह स्पष्ट करना होगा कि संबंधित प्रविष्टि में भेजे गये फोटोग्राफ उनके व्दारा ही शूट किये गये हंै। विपरीत तथ्य पाये जाने पर प्रविष्टि को निरस्त किया जा सकता है।
प्रतियोगिता के संयोजक उप निदेशक सूचना ने पे्रसवार्ता में जानकारी देते हुए यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार 10 हजार रू0, व्दितीय पुरस्कार 7,500 रू0, तृतीय पुरस्कार 5000 रू0 के साथ एक-एक हजार रू0 के पांच सान्तवना पुरस्कार भी रखे गये हंै। साथ ही सभी प्रतियोगियों को ताज महोत्सव व फोटोग्राफी आयोजन समिति की ओर से प्रमाण पत्र भी दिये जायेंगे।
इस अवसर पर फोटोग्राफर्स क्लब आफ आगरा के सचिव कैप्टन साहिल फौेजदार ने भी प्रतियोगिता के नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए लोगांे से इस आयोजन के लिए अधिकतम प्रविष्टि भेजने का आग्रह किया  ताकि आगरा के स्मारकों व संस्कृति का ओर भी व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्रतियोगिता के फार्म इन्टरनेट पर उपलबध हो जायेगे। वर्तमान में यदि किसी को ई-मेल से फार्म प्राप्त करने हों तो sahilfauzdar@hotmail.com  अथवा उनके मो0 नं0 09927026790 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही इस आयोजन के सहयोगी श्री ब्रजेश सिंह से उनके मो0 नं0 9412723023 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पे्रसवार्ता में जानकारी दी गयी कि प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के सेलीब्रिटी से सम्पर्क किया जा रहा है जिसकी जानकारी यथा समय उपलब्ध करादी जायेंगी।
इस  अवसर पर आयोजन के संबंध में जारी होने वाले पोस्टर को भी लोकार्पित किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री से सी0 रंगराजन की शिष्टाचारिक भेंट

Posted on 18 March 2012 by admin

प्रदेश के विकास तथा राज्य सरकार की विभिन्न प्राथमिकताओं पर किया विचार-विमर्श

cm-photo-17-03-2012-001उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी0 रंगराजन ने आज एनेक्सी भवन स्थित कार्यालय में शिष्टाचारिक मुलाकात की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के लिये श्री अखिलेश यादव को बधाई दी एवं उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास के नये सोपान प्राप्त करेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रंगराजन से प्रदेश के विकास तथा राज्य सरकार की विभिन्न प्राथमिकताओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा, सड़क तथा कृषि से सम्बन्धित विविध पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि यह सभी सेक्टर राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। वर्तमान सरकार इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देकर राज्य को विकास के मार्ग पर पुनः ले जाने के लिये प्रतिबद्ध है। इस मौके पर रंगराजन ने प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश के विकास में हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनरल मोटर्स इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट श्री पी. बालेन्द्रन की बजट प्रतिक्रिया

Posted on 18 March 2012 by admin

आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री बालेन्द्रन ने कहा कि यह बजट जनता का बजट है। इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, कृषि, सिंचाई तथा स्वास्थ्य देख रेख पर ध्यान देना उत्साहवर्धक है। परंतु कारपोरेट सेक्टर को उम्मीद थी कि एक्साइज टैक्स संरचना पर आॅटो सेक्टर के विकास की दृष्टि से छूट दी जाएगी। क्योंकि पिछले एक वर्ष में इस क्षेत्र में उच्च ब्याज दर, ईंधन दरें, कमोडिटी दर, ऋणात्मक बाजार ट्रेंड के चलते गिरावट आई है।
जहां तक आॅटोमोटिव उद्योग का प्रश्न है, बजट से अपेक्षायें पूरी नहीं हो सकी हैं। उद्योग को पैसेंजर कार पर एक्साइज ड्यूटी में बढोत्तरी की उम्मीद नहीं थी। वस्तुत: उद्योग को सरकार से यह उम्मीदें थी कि ईंधन मांग के लिए अतिरिक्त राहत मिलेगी, जो नहीं हो सका। यह इसलिए भी आवश्यक था क्योंकि आॅटोमोटिव उद्योग का आर्थिक विकास में वृहद योगदान है।
वित मंत्री द्वारा की गई निर्माण सेक्टर रिसर्च और डिजाइन, हाईब्रिड गाडियों तथा दक्षता विकास को लेकर की गई अन्य घोषणाएं प्रतिस्पर्धा और रोजगार के अवसर के क्षेत्र में सहायक हो सकती हैं। इसी प्रकार से पर्यावरण परक गाडियों के क्षेत्र में दी गई रियायतों से ग्रीन टेक्नोलोजी के विकास में मदद मिलेगी। ये प्रस्ताव यदि प्रभावी ढंग से लागू किये गये तो इनका धनात्मक प्रभाव उद्योग पर पडेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2012
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in