Categorized | कारोबार

जनरल मोटर्स इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट श्री पी. बालेन्द्रन की बजट प्रतिक्रिया

Posted on 18 March 2012 by admin

आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री बालेन्द्रन ने कहा कि यह बजट जनता का बजट है। इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, कृषि, सिंचाई तथा स्वास्थ्य देख रेख पर ध्यान देना उत्साहवर्धक है। परंतु कारपोरेट सेक्टर को उम्मीद थी कि एक्साइज टैक्स संरचना पर आॅटो सेक्टर के विकास की दृष्टि से छूट दी जाएगी। क्योंकि पिछले एक वर्ष में इस क्षेत्र में उच्च ब्याज दर, ईंधन दरें, कमोडिटी दर, ऋणात्मक बाजार ट्रेंड के चलते गिरावट आई है।
जहां तक आॅटोमोटिव उद्योग का प्रश्न है, बजट से अपेक्षायें पूरी नहीं हो सकी हैं। उद्योग को पैसेंजर कार पर एक्साइज ड्यूटी में बढोत्तरी की उम्मीद नहीं थी। वस्तुत: उद्योग को सरकार से यह उम्मीदें थी कि ईंधन मांग के लिए अतिरिक्त राहत मिलेगी, जो नहीं हो सका। यह इसलिए भी आवश्यक था क्योंकि आॅटोमोटिव उद्योग का आर्थिक विकास में वृहद योगदान है।
वित मंत्री द्वारा की गई निर्माण सेक्टर रिसर्च और डिजाइन, हाईब्रिड गाडियों तथा दक्षता विकास को लेकर की गई अन्य घोषणाएं प्रतिस्पर्धा और रोजगार के अवसर के क्षेत्र में सहायक हो सकती हैं। इसी प्रकार से पर्यावरण परक गाडियों के क्षेत्र में दी गई रियायतों से ग्रीन टेक्नोलोजी के विकास में मदद मिलेगी। ये प्रस्ताव यदि प्रभावी ढंग से लागू किये गये तो इनका धनात्मक प्रभाव उद्योग पर पडेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in