Archive | March 8th, 2012

मतदाताओं ने एक नई पारदर्शी शासन व्यवस्था के लिए अपना जनादेष दिया है

Posted on 08 March 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव,    श्री शिवपाल सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष          श्री अखिलेश यादव ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि होलिका दहन दुर्भावनाओं के अंत का प्रतीक है। हमें यह त्यौहार प्रेम और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। उन्होने कहा कि इस वर्ष की होली का विशेष महत्व है क्योंकि प्रदेश के मतदाताओं ने एक नई पारदर्शी शासन व्यवस्था के लिए अपना जनादेष दिया है।
उन्होने प्रदेशवासियों का समाजवादी पार्टी को विधान सभा चुनाव में बहुमत देने के लिए भी आभार व्यक्त किया है और कहा है कि होली को समता एवं सद्भाव के त्यौहार के रूप में शांति से मनाया जाना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव में बहुमत देने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

Posted on 08 March 2012 by admin

7 मार्च,2012 को समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की अनौपचारिक बैठक पार्टी मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव की उपस्थिति में हुई, जिसमें जीत की और होली की बधाई देते हुए प्रदेष में निरंकुश सरकार के खिलाफ विषम परिस्थितियों में जनता की अपेक्षा और आशा के अनुरूप समाजवादी पार्टी को राज्य विधान सभा7-03-aगया। बैठक में आम राय थी कि हमें जितना समर्थन मिला है उतनी ही जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता प्रो0 रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव श्री किरनमय नन्दा, नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव, नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, श्री रविप्रकाश वर्मा, पूर्व साॅसद, श्री नरेश अग्रवाल, श्री राम आसरे कुशवाहा एवं श्री बलराम यादव,पूर्व मंत्री, श्री नीरज शेखर, साॅसद तथा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी उपस्थित थे।
बैठक की राय थी कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की स्वच्छ छवि से समाजवादी पार्टी को चुनावों में बहुत फायदा हुआ है। नौजवानों का तेजी से रूझान बढ़ने से समाजवादी पार्टी को मतदान में बहुमत हासिल हो गया।
विधायकों को सम्बोधित करते हुए श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जनता ने हमें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बसपा, भाजपा और कांग्रेस जैसे दल पराजय की हताशा में साजिश कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी के विरूद्व कुप्रचार अभियान चल सकता है। कानून व्यवस्था को बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी। अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहना सीखना होगा। प्रदेश में शांति व व्यवस्था बनाए रखना पुलिस अधिकारियों की भी जिम्मेदारी होगी।
श्री यादव ने स्पष्ट घोषणा की कि गुण्डो को कतई समाजवादी पार्टी सरकार में संरक्षण नहीं मिलगा। समाजवादी पार्टी के झण्डे का दुरूपयोग अवसरवादी तत्वों को नहीं करने दिया जाएगा। बसपा राज में बनी कोई मूर्ति भी पार्को, स्मारकों में नहीं तोड़ी जाएगी। इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही होगी।
श्री मुलायम सिंह यादव ने विधायकों को याद दिलाया कि बड़ी उम्मीद के साथ जनता ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई है इसलिए समाजवादी पार्टी सरकार की जिम्मेदारी होगी कि वह ईमानदारी से जनता की सेवा करें। कार्यकर्ता संयम बरतें। विधायक विधान सभा की कार्यवाही में सक्रिय रूप से हिस्सा लें और सतर्क रहें कि उनकी छवि पर कोई दाग न लगे। उन्हें सच्चाई का साथ देना होगा। यह न भूलें कि सार्वजनिक जीवन में रहनेवालों पर जनता की भी सतर्क निगाहें रहती है। इसलिए पक्षपात से बचें। न्याय के रास्ते पर रहें। जनता से सम्पर्क बनाए रखें।
श्री यादव ने अंत में कहा कि सन् 2012 का लक्ष्य हमने पा लिया। अब सन् 2014 की चुनौती हमारे सामने है। लोकसभा के चुनाव में हमें इतने साॅसद जिताने होगें कि केन्द्र में सरकार बिना समाजवादी पार्टी की मदद के न बन सके। हमें उस चुनौती से निबटने की पूरी तैयारी रखनी होगी। हमें सतत सतर्क और सक्रिय रहना है।
इससे पूर्व केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक हुई जिसमें प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के गठन के बारे में चर्चा हुई। बैठक में समाजवादी पार्टी की अगली रणनीति पर भी विचार विमर्श हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधानमण्डल दल के नेता का चुनाव

Posted on 08 March 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के विधानमण्डल दल की बैठक दिनंाक- 10 मार्च, 2012 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में आहूत की गयी है, जिसमें विधानमण्डल दल के नेता का चुनाव किया जायेगा। बैठक में सभी निर्वाचित विधायक, सदस्य विधान परिषद, सांसद लोकसभा और राज्य सभा सांसद भी भाग लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकास का जो रोडमैप चुनाव घोषणा पत्र में दिया है, उसे समाजवादी पार्टी पूरा करेगी

Posted on 08 March 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि बसपा सुप्रीमों सुश्री मायावती द्वारा राज्यपाल महोदय को अपनी सरकार का इस्तीफा सौपंने के बाद पहली पत्रकार वार्ता में जो बयानबाजी की गई है वह उनकी घटिया मानसिकता और लोकतंत्र के प्रति अनास्था को ही उजागर करता है। लोकतंत्र में जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया जाता है। बसपा सुप्रीमों का लेकिन अपनी हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हुए यह कहना कि उन्हें सत्ता में समाजवादी पार्टी के आने का अफसोस है। प्रदेश के करोडों़ मतदाताओं के विवेक और निर्णय का अपमान है।
जनमत से सत्ताच्युत बसपा सरकार में विकास की चर्चा एक अच्छा मजाक है क्योंकि पूरे पांच साल इसने सिर्फ भ्रष्टाचार, अत्याचार और लूटमार को ही बढ़ावा दिया है। खुद सुश्री मायावती ने एक एक-कर दो दर्जन से ज्यादा मंत्रियों को मजबूरन दोषी बताकर बाहर का रास्ता दिखाया। एक दर्जन से ज्यादा बसपा के मंत्री, विधायक हत्या, बलात्कार और अपहरण के मामलों में जेल में बंद है। उसके मंत्री और मुख्यमंत्री जमीनों पर कब्जा करने और नोटों की गिनती करने में ही मशगूल रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री को केन्द्र के सहयोग के बिना विकास की बात करने से पहले कुछ तथ्यों की भी जानकारी कर लेनी चाहिए। श्री मुलायम सिंह यादव की सरकार ने 24 हजार करोड़ रूपए खजाने में छोड़े थे। जनता की गाढ़ी कमाई के 45 हजार करोड़ रूपए बसपा सरकार ने पार्को, स्मारकों, पत्थर की अपनी मूर्तियों और हाथियों  पर अपव्यय कर दिए। ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में भारी घपलाकर दिया। बिजली, पानी की किल्लत बनी रही। किसान तंगहाली में आत्महत्या करते रहे। महिलाओं की इज्जत लूटी जाती रही। उनकी सरकार की यही देन है जिस पर उन्हें होना चाहिए।
समाजवादी पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर कड़ा रूख अपनाया है। उन्होने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर गुड़ई बर्दाश्त नहीं होगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश के विकास का जो रोडमैप चुनाव घोषणा पत्र में दिया है, उसे समाजवादी पार्टी पूरा करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2012
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in