Archive | February, 2012

केवल कांग्रेस ही हकीकत के धरातल पर खड़ी है- अशोक तंवर

Posted on 01 February 2012 by admin

drअखिल भारतीय काग्रेस कमेटी के सचिव अशोक तंवर व केंद्रीय इस्पात बेनी प्रसाद वर्मा ने मिशन 85 के तहत बस्ती में आज अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि कांग्रेस को छोड़कर बाकी सभी पार्टियां प्रदेश की जनता को बस सब्जबाग दिखाने का काम कर रही हैं, जबकि कांग्रेस हकीकत के धरातल पर खड़ी होकर बात कर रही है। अशोक तंवर ने कहा कि घोषणाएं रेवडि़यों की तरह बंट रही है, लेकिन प्रदेश की जनता जानती है कि लैपटॉप-टैबलेट और 24 घंटे बिजली देने का वादों से कहीं ज्यादा जरूरत बेहतर रोजगार व भ्रष्टाचार मुक्त समाज की है। और केवल कांग्रेस ही है जो इन मुद्दों के लिए लड़ रही है। सभा को संबोधित करते हुए  बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव  परिवारवाद के पोषक हैं, मायावती प्रदेश को लूटने वाली मुख्यमंत्री है और भाजपा इनकी लंगोटिया यार है।
.कांग्रेस सचिव और सिरसा के सांसद अशोक तंवर ने  कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और नतीजे चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और मुसलमानों का झुकाव बढ़ रहा है। इस कारण परंपरागत राजनीतिक समीकरण टूट रहे हैं और नए समीकरण बन रहे हैं। अशोक तंवर ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि यह नए समीकरण इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि आपके सहयोग से कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।
अशोक तंवर ने कहा कि अमेरिका में भी रोजगार सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बना है। केवल कांग्रेस ही एक पार्टी है जो प्रदेश के नौजवानों के साथ है और उनके लिए नए रोजगार सृजित करने की बात कर रही है। हम प्रदेश को 20 लाख नौजवानों को रोजगार का सपना नहीं दिखा रहे हैं, आंकड़े इस बात की गवाही है कि कांग्रेस सरकारों ने ही केंद्र और राज्य में सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर उपल्बध कराए हैं। उन्होंने कहा कि सपा भाजपा और बसपा सब एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं एक दुत्कारती है तो एक पुचकारती है, यानि इरादा सबका एक ही है बस प्रदेश की जनता को लूटना।
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने अपने संबोधन में मुलायम सिंह यादव को परिवारवाद का पोषक बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह परिवारवाद से जकड़ी हुई है। उन्होने कहा कि सपा का संचालन केवल एक जाति के लोग कर रहे हैं। बसपा को भी कठघरे में खड़ा करते हुए उन्होने कहा कि पांच साल में बसपा ने उत्तर प्रदेश को तबाह कर दिया है। मायावती ने विकास के नाम पर केवल मूर्तियों का निर्माण कराया है और केंद्रीय योजनाओं के पैसों को लूटा है। इस्पात मंत्री ने कहा कि शाही इमाम निजी स्वार्थ के चलते किसी भी दल के पक्ष में अपना फतवा जारी कर सकते हैं। मुसलमानों को उनकी बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद में सात प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस

Posted on 01 February 2012 by admin

ऽ    जाॅच में तीन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र हुआ खारिज

190 विधानसभा लम्भुआ क्षेत्र में  आज पर्चा वापसी के बाद चुनावी मैदान में 17 प्रत्याशी शेष रह गये, जिससे अब जिला निवार्चन अधिकारी को दो मशीनों की व्यवस्था करनी पड़ेगी। शेष  चार विधान सभाओं में 16-16 प्रत्याशी मैदान में रहने से एक ही वोटिंग मशीन ईवीएम से काम चल जायेगा। नामांकन की स्ििित 28 जनवरी तक 187 विधान सभा क्षेत्र इसौली में 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें  एक प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब इस विध्धन सभा में मुख्य चुनावी लड़ाई बसपा, भाजपा, कांग्रेस, पीस पार्टी तथा कनर्दलीय प्रत्याशी कक्कू पाण्डेय के बीच होन के आसार बन गये हैं। 188 सुलतानपुर विधानसभा में 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था  जिसमें आज चार प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया अब  यहाॅ शेष 16 प्रत्याशी बचने से एक ही ईवीएम मशीन से चुनाव सम्पन्न हो जायेगा। इस विधान सभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भाजपा, सपा एवं बसपा के बीच होने के आसान बन गये हैे।  189 सदर विधानसभा में कंल नामांकन 17 लोगों ने किया था  जिसमें एक प्रत्याशी हेमन्त कुमार का पर्चा खारिज हो जाने से अब चुनावी मैदान में 16 प्रत्याशी बजे हैं। यहाॅ भी एक ही ईवीएम मशीन से चुनाव सम्पन्न होगा। यहाॅ पर मुख्य मुकाबला सपा, बसपा,कांगे्रस व भाजपा में होने के आसार लग रहे हैं। क्यों कि यहाॅ पर और कोई प्रत्याशी सशक्त नहीं लग रहा है।  191 कादीपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल  18 प्रत्याशियों ने नामाकंन किया था जिसमे दो लोगों  ने अपना नाम वापस ले लिया। अब यहाॅ 16 प्रत्याशी शेष बचने से एक ही ईवीएम से मतदान सम्पन्न कराया जा सकेगा। यहाॅ पर मुख्य लड़ाई चार प्रमुख दलों के प्रत्याशियों में  होने की सम्भावना है। सभी विधान सभा क्षेत्रों से मतदाताओं से जानकारी की गई तो सुलतानपुर सीट पर मुख्य मुकाबला बसपा व कांग्रेस  तथा सपा के बीच त्रिकोणीय संघर्ष,लम्भुआ सीट पर सपा व कांगे्रस के बीच में ,सदर (जयसिंहपुर) सीट पर  बसपा व सपा के बीच में ईसौली सीट पर निर्दल प्रत्याशी कृष्ण कुमार उर्फ कक्कू पाण्डेय व सपा प्रत्याशी व बसपा में त्रिकोणीय संघर्ष तथा कादीपुर सीट पर सपा व कांग्रेस के बीच में मुख्य मुकाबला होने के रुझान प्राप्त हुए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजनैतिक प्रकृति वाले बल्क एसएमएस के प्रसारण पर मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से रोक रहेगी

Posted on 01 February 2012 by admin

भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2012 के दौरान निहित स्वार्थ वाले व्यक्तियों द्वारा ऐसे एसएमएस जिनसे निर्वाचन कानूनों तथा आदर्श आचार संहिता तथा आयोग के निर्देशों का उल्लंघन होता है पर कड़ा रूख अपनाया है। आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के मद्देनजर ऐसे कृत्यांे को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।
आयोग ने निर्देश दिये हैं कि पुलिस अधिकारी आम जनता को ऐसे विशेष मोबाइल नम्बर की जानकारी प्रचार माध्यमों के माध्यम से दें जिस पर मोबाइल उपभोक्ता ऐसे आपत्तिजनक एसएमएस जिनसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता हो, को प्राप्तकर्ता पुलिस अधिकारियों को अग्रसारित (फारवर्ड) कर सके। आयोग ने पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये हैं कि ऐसे एसएमएस प्राप्त होने पर पुलिस अधिकारी मूल एसएमएस कर्ता के विरूद्ध आवश्यक छानबीन के उपरान्त आई0पी0सी0 तथा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिसम्मत कार्यवाई करेंगे।
निर्वाचन आयोग ने यह भी निर्देश दिये हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले बल्क एसएमएस किये जाने की जानकारी संज्ञान में आने पर रिटर्निंग आफिसर/जिला निर्वाचन अधिकारी ऐसे मामलों को मुख्य चुनाव अधिकारी के संज्ञान में लायेंगे जो एसएमएस में होने वाले व्यय की जानकारी सर्विस प्रोवाइडर से प्राप्त करंेगे इस व्यय आनुपातिक रूप से प्रत्याशी/प्रत्याशियों के मध्य विभाजित किया जायेगा। राजनैतिक प्रकृति वाले बल्क एसएमएस के प्रसारण पर मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से रोक रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0 प्र0 के मुख्यमंत्री की तकदीर तय करता है जयसिंहपुर

Posted on 01 February 2012 by admin

कल का जयसिंहपुर विधानसभा आज नये परिसीमन में सदर विधानसभा के नाम से जाना जा रहा है। यहाॅ की कुलमतदाता संख्या 2लाख 77 हजार 983 हे। 309 मतदेय स्थलों पर यहाॅ के मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें 01 लाख 49 हजार 515 परुष तथा 01 लाख 28 हजार 468 महिलाएं सामिल हैं। तजातिगत आधार पर देखा जाय तो हरिजन 58 हजार, ब्राम्हण 52 हजार, क्षत्रिय 42 हजार, वर्मा 36 हजार, यादव 18 हजार, वैष्य 12 हजार, मल्लाह 8 हजार, मुसलमान 8 हजार, कायस्थ 6 हजार, मौर्या 7 हजार तथा लगभग 40 हजार अन्य जाजियाॅ हैं। 15 फरवारी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 247 मतदान कन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें 308 बूथों पर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। साथ में एक सहायक मतदेय स्थल होने से 309 मतदेय स्थलों पर मतदाता अपने मतों को डालेंगे। 28 जनवरी ते हुए नामांकन में भाजपा से पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, कांग्रेस से जय नारायन तिवारी, बसपा से राज प्रसाद उपाध्याय, सपा से अरुण वर्मा राष्ट्रीय इन्साफ पार्टी से राम चन्द्र चैधरी, जो जन शक्ति पार्टी से राम लगन, प्रगतिशील मानव समाजपार्टी से राम प्रसाद, राष्ट्रीय लोक मंच से वंश राज, अपना दल से हरेन्द्र प्रताप सिंह, पीस पार्टी से हेमन्त कुमार, जदयू से मनोज कुमार, राष्ट्रीय कांग्रेस से नन्द लाल तथा निर्दल प्रत्याशी के रुप में जय लाल, संतोष कुमार, वीरेन्द्र, वीरेन्द्र कुमार, छवि लाल ने अपना पर्चा दाखिल किया। इतिहास गवाह है कि जय सिंह पुर विधानसभा क्षेत्र जो अब सदर के नाम से जाना जा रहा है, ने हमेशा ही उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री की तकदीर तय करता है। वर्ष 1991 में भारतीय जनता पार्टी से अर्जुन सिंह ने जनता दल प्रत्याशी सूर्य भान सिंह को लगभग 16 हजार मतों से पराजित किया तब भाजपा ने उ0 प्र0 मं अपनी सरकार बनाई। 1993 में सपा एवं बसपा गठबन्धन के प्रत्याशी रईस अहमद ने भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन सिंह को लगभग 2 हजार 7 सौ वोटों से हरा कर विधायक बने तब सपा ने सरकार बनाई। 1996 में बसपा उम्मीद्ववार राम रतन यादव ने भाजपा के प्रत्याशी दुख हरन वर्मा को करीब 2 हजार 5 सौ वोटों से हरा कर सीट पर कब्जा किया। उस वक्त कांग्रेस के सहयोग से बसचा ने अपनी सरकार बनाइ्र। 2002 में के चुनाव में बसपा प्रत्याशी ओ0 पी0 सिंह अपने प्रतिद्ववन्दी जय नारायन तिवारी को हराया व प्रदेश में बसपा की सरकार बनी। 2007 में पुनः बसपा के ओ0 पी0 सिंह कांगे्रस प्रत्याशी जय नारान तिवारी को हराया और प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत में सरकार बनी। 2012 के विधान सभा चुनाव में 15 फरवरी को होने वाले चुनाव में मुख्य मुकाबला समाज वादी पार्टी के अरुण वर्मा, बसपा प्रत्याशी राज प्रसाद उपाध्याय, भाजपा के अर्जुन सिं एवं कोग्रेस प्रत्याशी जय नारायन तिवारी के बीच होने के आसार लग रहे हैं। सत्ता परिवर्तन की लहर चलती है कि नहीं यह 15 फरवरी को क्षेत्र के जागरुक मतदाता तय करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की बात जनता के लिए धोखा हैं

Posted on 01 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने पार्टी कार्यालय में कांग्रेस घोषणा-पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की बात जनता के लिए धोखा हैं। क्योकि कांग्रेस केन्द्र सरकार में रहते हुए क्या किया ये किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस शासनकान में एक लाख 76 हजार करोड़ का 2जी घोटाला, 74 हजार करोड का काॅमनवेल्थ घोटाला, 10 हजार करोड का आदर्श घोटाला सहित कई घोटालों को कांग्रेस ने संरक्षण और पोषण किया है। ऐसे में कांग्रेस के मुख से भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की बात अच्छी नहीं लगती। इसलिए कांग्रेस को पहले 2004 से 2011 तक के घोटालों का हिसाब देना चाहिए फिर भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की बात, साथ ही कलराज ने सवाल किया कि कांगे्रस ने पिछले सात सालों में और कांगे्रस शासित राज्यों में कितने स्कूल खोले और कितने खस्ताहाल स्कूलों की मरम्मत कर हाईटेक बनाया।
श्री कलराज मिश्र ने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने 500 नए माॅडल स्कूल खोलने की घोषणा की है जो चुनाव आचार-संहिता का उलंघन है। इस पर चुनाव आयोग को तुरंत संज्ञान में लेना चाहिए।
राष्टीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा-पत्र में किसानों के लिए महज 8घंटे बिजली की बात कह रही है। जो कि किसान विरोधी है। और पहले से ही बिजली की कमी से परेशान किसानों को अधर में डालने वाला हैं। साथ ही किसानों को 6 फीसदी व्याज पर कर्ज देने की घोषणा की गई है जबकि बीजेपी एक फीसदी व्याज पर किसानों को कर्ज देगी। कांग्रेस के पूरे घोषणा-पत्र को बीजेपी ने डिफाल्टर बताया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

MANIFESTO OF THE CONGRESS PARTY

Posted on 01 February 2012 by admin

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2012
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829  
-->









 Type in