Archive | February, 2012

सपा.बसपा.कांगे्रस पर जबदरस्त हमला बोला

Posted on 03 February 2012 by admin

104_9913श्रावस्ती/बलरामपुर/महराजगंज/गोरखपुर - भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज उ0प्र0 में धंुआंधार चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए सपा.बसपा.कांगे्रस पर जबदरस्त हमला बोला। श्रावस्ती जनपद के भिनगाए बलरामपुर में गैसड़ीए महराजगंज में सिसवाए गोरखपुर के बांसगांव विधानसभा में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त अराजकता और भ्रष्टाचार के कारण उ0प्र0 की बदतर हालत हो गई है। महिलाओं और बहू.बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। सीएमओ की राजधानी में हत्या हो रही हैए कोई सुरक्षित नहीं हैए अधिकारी आत्महत्या करने का विवश हैं।
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों को 06 माह के भीतर एक फीसदी ब्याज पर ऋण मिलेगाए और एक लाख रूपये तक का ऋण माफ होगा। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ही बसपा के कुशासन से प्रदेश की जनता को मुक्ति दिला सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी तो अधिकारी व कर्मचारी की जनता का काम समय से न करने पर जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी और बर्खास्तगी तक की कार्रवाई होगी।
राजनाथ सिंह ने तेजी से बढ़ रही मंहगाई के लिये केन्द्र की कांग्रेस सरकार को जिममेदार ठहराया और कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक लाख 78 हजार करोंड़ रूपये का घोटाला किया है। 2जी घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हवा में भी घोटाले करने का दम रखती है। श्री सिंह ने कहा कि कांगे्रस मजहब के आधार पर आरक्षण कराकर देश का विभाजन करना चाहती है। उन्होंने सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर भी जमकर प्रहार किये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैर भाजपा सरकारों ने जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया है।
श्री सिंह ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। किसानों को खादए बिजली के लिए दर.दर भटकना पड़ रहा है। अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं। घोटालों की भरमार है। प्रदेश में भाजपा भयए भूख और भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित करेगी। बेरोजगारोएं किसानों के हित के लिए व्यापक योजनाएं बनाई जाएंगी। बसपा के राज में आम जनमानस सुरक्षित नहीं हएै जरूरत है सबको मिलकर इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फ्लाइंग स्क्वायड/निगरानी दल ने 31.11 लाख रूपये जब्त किये

Posted on 03 February 2012 by admin

  • आबकारी प्रवर्तन दल ने गोरखपुर में डाले छापे 1 व्यक्ति गिरफ्तार
  • आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में लगभग 1554 मामलों में 24 एफ0आई0आर0 दर्ज
  • लाल-नीली बत्ती एवं झण्डों के दुरूपयोग के 120 मामलों में 4 एफ0आई0आर0
  • अन्य मामलों में 19 एफ0आई0आर0 दर्ज
  • चुनाव में समस्या उत्पन्न करने वाले 35 हजार से अधिक व्यक्ति चिन्हित
  • 8 हजार से अधिक लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त
  • लगभग 30 हजार व्यक्ति सी0आर0पी0सी0 की धारा-107 एवं 116 के तहत पाबन्द
  • 6749 हजार संवेदनशील केन्द्र चिन्हित किये गये
  • 462 व्यक्तियों के विरूद्ध गैर जमानती वारण्ट जारी
  • 71 अवैध असलहे, 99 कारतूस तथा 177 कारखाने सीज

उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2012 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराने के उद्देश्य से आबकारी/आयकर विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आज गोरखपुर के थाना कैण्ट में डाले गये छापे के दौरान 51 बोतल विदेशी शराब के साथ मनीष अग्रवाल पुत्र मक्खन लाल को आबकारी अधिनियम की धारा-60 के तहत गिरफ्तार किया गया। आयकर विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड/निगरानी दल द्वारा छापे में आज लगभग 31.11 लाख रूपये जब्त करते हुए 3 व्यक्तियों के विरूद्ध वारण्ट जारी किया गया।
यह जानकारी संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम ने दी। उन्हांेने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में आज वालराइटिंग, बैनर्स, पोस्टर, झण्डे, लाल-नीली बत्ती, लाउडस्पीकर एवं मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकद धनराशि एवं उपहार वितरण आदि के लगभग 1554 मामलों में 24 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी। उन्होंने बताया कि आज लाल-नीली बत्ती एवं झण्डों के दुरूपयोग के 120 मामलों में कार्यवाई करते हुए 4 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी। इसी तरह बिना अनुमति सभा/भाषण, लाउडस्पीकर का प्रयोग करने तथा मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकदी एवं उपहार के वितरण तथा अन्य मामलों में 20 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी। उन्हांेने बताया कि
जनपद प्रबुद्धनगर के थाना थाना भवन क्षेत्र में आबकारी दल के छापे में एक टैªक्टर ट्यूब में 200 लीटर तथा 2 ड्रमों में 250 किग्रा0 लहन बरामद करते हुए धर्मवीर पुत्र मुख्तियारा को गिरफ्तार किया गया।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आज 71 अवैध असलहे एवं 99 कारतूस जब्त करते हुये 30 हजार से अधिक व्यक्तियों को सी0आर0पी0सी0 की धारा-107 एवं 116 के तहत पाबन्द किया गया। हथियार बनाने वाले 177 अवैध कारखानों को सीज किया गया। उन्हांेने बताया कि लाइसेंसी हथियारों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत 8338 लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त/निष्प्रभावी किये गये तथा 35 हजार से अधिक व्यक्तियों को चुनाव में समस्या उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के रूप में चिन्हित किया गया। उन्हांेने बताया कि 6749 संवेदनशील केन्द्रों की पहचान की गयी तथा 462 व्यक्तियों के विरूद्ध गैर जमानती वारण्ट जारी किये गये।
श्रीमती मेश्राम ने बताया कि प्रदेश में लाइसेंसी हथियारों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत अब तक लगभग 14.58 लाख व्यक्तियों को सी0आर0पी0सी0 की धारा-107 एवं 116 के तहत पाबन्द किया गया। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव कराये जाने के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था के तहत प्रदेश में अब तक 3974 अवैध असलहे एवं 6175 कारतूस जब्त किये गये। इसके अतिरिक्त 18569 लोगों के विरूद्ध गैर जमानती वारन्ट तामील कराये गये तथा हथियार बनाने वाले 10 हजार से अधिक अवैध कारखानों को सीज किया गया।
श्रीमती मेश्राम ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन के तहत प्रदेश में अब तक वालराइटिंग, बैनर्स, पोस्टर, झण्डे, लाल-नीली बत्ती, लाउडस्पीकर के दुरूपयोग एवं मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकद धनराशि एवं उपहार वितरण आदि के लगभग 6.30 लाख मामलों में कार्यवाई करते हुए 2875 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी तथा लाल-नीली बत्ती तथा गाडि़यों पर लगे झण्डों के दुरूपयोग के 5283 मामलों में 1954 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी इसी तरह बिना अनुमति सभा/भाषण, लाउडस्पीकर का प्रयोग करने तथा मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकदी एवं उपहार के वितरण के 841 मामलों में 250 तथा अन्य 3042 प्रकरणों में 671 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयीं।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक लगभग 4.00 लाख लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त/निष्प्रभावी किये गये।  आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश में अब तक लगभग 2.20 लाख लीटर अवैध शराब जब्त की गयी जिसमें 1.81 लाख लीटर देशी शराब, 27621 हजार लीटर विदेशी एवं लगभग 11229 हजार लीटर से अधिक बीयर जब्त की गयी है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में फ्लाइंग स्क्वायड/निगरानी दल द्वारा लगभग 32.53 करोड़ रूपये जब्त करते हुए 229 व्यक्तियों के विरूद्ध वारण्ट जारी किये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 की जनता परिवर्तन चाह रही है

Posted on 03 February 2012 by admin

100_2975भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डा0 वीरेन्द्र गोस्वामी के समर्थन में एक बड़ी चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 की जनता परिवर्तन चाह रही है क्यांेकि जनता बसपा, सपा, कांग्रेस की सरकारों से बहुत पीडि़त और प्रताडि़त हो चुकी है। इस बार जनता जर्नादन भ्रष्ट, कमीशनखोर सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहाकि राहुल गांधी कहते हैं कि हमें 5 साल दे दो। मैं उनसे पूंछता हूं कि कांग्रेस ने 45 साल राज्य किया और पूरे प्रदेश को बीमार प्रदेश बना दिया है। क्या अब भी कुछ बाकी रह गया है।
मुलायम सिंह के शासनकाल में मैं तो लूट-खसोट और गुण्डाराज का इतना बोल-बाला रहा कि पूरा प्रदेश गुण्डाराज में तब्दील हो गया।
मुख्यमंत्री मायावती ने अपने जीतेजी अपनी मूर्तियां बनवाकर पाषाणयुग की याद दिला दी और प्रदेश को अपने पत्थर दिल होने का भी एहसास करा दी।
श्री मिश्र ने किसानों की समस्याओं पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा सत्ता में आयेगी तो एक हजार करोड़ रूपयों से किसान राहतकोष बनया जायेगा ताकि उससे किसानों की समस्याओं का निदान हो सके।
उन्होनंे अपने चुनावी अभियान के तहत प्रदेश के चार विधानसभा क्षेत्रों का तूफानी दौरा करते हुए कहा कि प्रदेश की दुर्दशा के लिए बसपा, सपा और कांग्रेस की सरकारें पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। इन्होंने न सिर्फ पूरे प्रदेश को लूटा बल्कि छोटे-छोटे क्षेत्रों को बर्बाद भी किया। जिससे आज खेती-किसानी प्रभावित हुई है। किसानों का बराबर शोषण किया जा रहा है। उनको बिजली-पानी और खाद की आपूर्ति समय से नहीं हो पा रही है। किसान आज खेती नहीं करना चाहता है। वे दूसरे प्रदेशों में धन कमाने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बसपा, सपा और कांग्रेस को लूटेरों की सरकार बतातें हुए भाजपा की सरकार के समय बिजली, पानी की आपूर्ति को ठीक बताते हुए किसानों की हितैषी सरकार बताया। उन्होंने बसपा, सपा, कांग्रेस की सरकारों के बारे में कहा कि इनके शासनकाल में बिजली, पानी का पता ही नहीं रहता कि कब आयेगी कब नहीं ?
श्री मिश्र ने बसपा, सपा, कांग्रेस को चोर-चोर मौसेरे भाई की उपाधि देते हुए कहाकि केन्द्र की कांग्रेस सरकार और प्रदेश की बसपा सरकार घोटालों की सरकार है। जिसमें कुछ सांसद और मंत्री जेल की हवा खा चुके हैं। कुछ अभी जेल में हैं। उन्होंने 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले में गृहमंत्री चिदम्बरम सहित कई और मंत्रियों के लिप्त होने की आशंका जताई। उन्होंने काफी सख्त लहजे में कहा कि मायावती की सरकार लूट-खसोट और कमीशनखोरी की सरकार है। जिसमें भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप दिया है। उ0प्र0 की बसपा सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाले (एन0आर0एच0एम0) का जिक्र करते हुए कहाकि इस सरकार में देा सी0एम0ओ0 की हत्या हो चुकी है, और एक बडे़ अधिकारी ने आत्महत्या कर ली है। बसपा सरकार आतंक का पर्याय बन गयी है।
श्री मिश्र के साथ विनय कटियार ने भी गोसाईगंज के चुनावी सभा में कहा कि किसानों के सभी प्रकार के ऋण जो एक लाख रूपये तक है माफ कर दिये जायेंगे। साथ ही कृषि ऋण एक-प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध होंगे। बिजली की आपूर्ति 24 घंटे सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले को एक गाय मुफ्त में दी जायेगी और लघु एवं सीमान्त कृषक को दुधारू पशु खरीदने हेतु विशेष छूट दी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुलायम राज को याद करते ही व्यापारी भयभीत हो जाता है

Posted on 03 February 2012 by admin

b-2भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोयल ने आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने व्यापारी हितों के संबंध में जो बात कल कही है वह निराधार है। मुलायम सिंह का यह कहना कि सूबे का पूरा व्यापारी समाज सपा के साथ है यह कोरा झूठ है। जहां तक सपा प्रमुख का यह कहना कि सपा व्यापारी समाज की रक्षा करेगी तो हम व्यापारी उनकी सरकार के दौरान व्यापारियों की हत्याएं, अपहरण, वसूली आदि उत्पीड़न की घटनाओं को भूले नहीं हैं। सपा सरकार के दिए गए जख्म अभी हरे हैं भरे नहीं। मुलायम राज को याद करते ही व्यापारी भयभीत हो जाता है। उस समय सपा आतंक का पर्याय बन गई थी।
श्री गोयल ने कहा कि सपा की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में व्यापारियों का अपहरण उद्योग धंधा हो गया था। व्यापारियों की हत्याएं हुई, व्यापारियों से लूट सपा-बसपा सरकार की प्रमुखता रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा व बसपा राज में पिछले सात-आठ वर्षो में गुण्डातंत्र व लूटतंत्र ने दुकानदार व्यापारी वर्ग को नीबू की तरह शिकंजे में कस कर निचाड़ो है। जहां सपा ने खुली हमारी-बंद तुम्हारी व हल्ला बोल का नारा दिया। गुण्डागर्दी चरम पर थी। वहीं माया राज में चैतरफा लूटतंत्र कायम हो गया। कई गुना टैक्स दरें, व्यापारी संगठनों को कुचलने, व्यापारियों पर लाठी, झूठे मुकदमों व पुलिसिया उत्पीड़न ने अत्याचार की हदें पार कर दीं। श्री गोयल ने कहा कि केन्द्र में कांगे्रस के भ्रष्टतंत्र ने मंहगाई को गर्त में धकेला, अब विदेशी कम्पनियों को खुदरा व्यापार में लाकर आत्मघाती निर्णय के साथ-साथ देश के 5-6 करोड़ छोटे गरीब दुकानदारों व उनसे जुडे 20 करोड़ लोगों को बर्बादी की ओर धकेल जा रहा है।

श्री गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार में सदैव सभी वर्गो के साथ-साथ व्यापारी व छोटे दुकानदारों कीे सुरक्षा व सम्मान के साथ न्यायसंगत निर्णय हुए हैं। भाजपा की प्रदेश में सरकार बनना सुनिश्चित है। भाजपा की सरकार बनने पर छोटे दुकानदारों को हिसाब-किताब के झंझट से मुक्त एकमुश्त समाधान कर व्यवस्था, उनकी सुरक्षा व सम्मान के साथ सरलतम कर प्रक्रिया, पड़ोसी राज्य दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा के समान टैक्स दरें, गरीब ठेले, पटरी वालों व छोटे दुकानदारों को मामूली व्याज दर पर ऋण, हर प्रकार के लाइसेन्स, नवीनीकरण समय सीमा में वृद्धि, पुलिसिया उत्पीड़न व इंस्पेक्टर राज से मुक्ति हेतु कड़े उपाय, व्यापारी संगठनों व प्रतिनिधियों से विचार विर्मश कर व्यापार हित में भागादारी, दैवी आपदा पर दुकानदारों को क्षतिपूर्ति, 65 वर्ष के उपरान्त पेंशन योजना, भामाशाह पुरस्कार योजना, पंजीकृत व्यापारियों की दुर्घटना बीमा राशि में वृद्धि, मंडी समिति में भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश व एक मुश्त समाधान योजना पर विचार, कुटीर धंधांे में बनी 500 रू0 तक की वस्तुएं कर मुक्त करने के साथ-साथ प्रदेश में व्यापार बढ़ाने हेतु व्यापार विकास व व्यापारी कल्याण आयोग की स्थापना करेगी। व्यापार व उद्योग को हर स्तर पर अपराध व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
प्रेस वार्ता में वरिष्ठ व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल, व्यापार प्रकोष्ठ के सुधीर हलवासिया, मनीष खेमका, गोपाल अग्रवाल, हरि अग्रवाल, प्रभु जालान, अनीता अग्रवाल, उमेश चांदना एवं हैदर अब्बास चाॅंद प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रबल समर्थन समाजवादी पार्टी के पक्ष में

Posted on 03 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव एवं नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव 4 फरवरी,2012 को सघन चुनाव अभियान पर हैं। हर जगह जनता का प्रबल समर्थन समाजवादी पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव           4 फरवरी,2012 को 12Û00 बजे कर्वी मानिकपुर मार्ग पर पुलिस लाइन के बगल का मैदान जिला चित्रकूट और डीएवी इन्टर कालेज मैदान, बांदा में 1Û20 बजे जनसभाओं को सम्बोधित करेगें।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव 4 फरवरी,2012 को सोनभद्र में 10Û00 बजे दुद्धी में सभा के उपरान्त समाजवादी क्रान्तिरथ से चलेगें। 11Û40 बजे रेणुकूट में उनका स्वागत होगा। 12Û30 बजे ओबरा, 2Û00 बजे राबर्ट्सगंज में और 3Û30 बजे घोरावल में जनसभाओं को सम्बोधित करेगें।
नेता विरोधी दल उत्तर प्रदेश विधान सभा श्री शिवपाल सिंह यादव  4 फरवरी,2012 को 11Û15 बजे जनपद बलरामपुर में शिवपुरा बाजार का मैदान, में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी का मशहूद खां, 12Û20 बजे ग्राम मलारी का मैदान, गोण्डा में श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, 1Û30 बजे ग्राम कलवारी कुसौरा जनपद बस्ती में श्री राम करन आर्य तथा 2Û30 बजे ग्राम बैरागल में खाली खेत का मैदान में त्रयम्बकनाथ पाठक के पक्ष में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ई.वी.एम. में पारदर्शिता बरतने के उद्देश्य से दो चरणों में रैन्डमाइजेशन की व्यवस्था

Posted on 03 February 2012 by admin

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम में पारदर्शिता बरतने के उद्देश्य से ई.वी.एम. (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) के दो चरणों में रैन्डमाइजेशन हेतु सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं।
आयोग के निर्देशानुसार प्रथम रैन्डमाइजेशन हेतु सभी जिला निर्वाचन अधिकारी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों की मौजूदगी में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों को आवंटन के लिए कन्ट्रोल यूनिटों/बैलेट यूनिटों के रैन्डमाइजेशन के लिए एक कार्यक्रम तय करेंगे जो मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के शुरू होने से पहले कन्ट्रोल यूनिटों/बैलेट यूनिटों को समूह में रखते हुए प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान के दिन की आवश्यकताओं तथा अपेक्षित आरक्षण ईवीएम सहित रैन्डमाइजेशन के रूप में चयन किया जाएगा।
इसी प्रकार पुनः अतिरिक्त बैलेटिंग यूनिटों को भी सामूहिक रूप से रैन्डमाइजेशन किया जाए तथा प्रशिक्षण के प्रयोजनार्थ (मतदान कर्मचारियों के प्रशिक्षण के साथ-साथ मतदाता की जागरूकता के प्रयोजन के लिए भी) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार आवंटन किया जायेगा। मैरून कलर का स्टिकर, प्रशिक्षण के प्रयोजनार्थ अलग रखे गये कन्ट्रोल यूनिटों/बैलेटिंग यूनिटों के सामने की तरफ चिपकाया जायेगा जिन पर स्पष्ट रूप से वर्ष के साथ राज्य का नाम, प्रशिक्षण कन्ट्रोल यूनिट/बैलेटिंग यूनिट दर्ज किया जायेगा। कन्ट्रोल यूनिट/बैलेटिंग यूनिट का रैन्डमाइजेशन करते समय समस्त जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की संख्या का हिसाब रखा जायेगा।
प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र को मतदान केन्द्र में प्रयोग करने तथा ईवीएम के प्रशिक्षण के लिए आवंटित कन्ट्रोल यूनिट एवं बैलेटिंग यूनिट की रैन्डमाइजेशन सूची अलग-अलग से तैयार की जायेगी। इस सूची को सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को सौंपी जायेगी। यदि रैन्डमाइजेशन के समय प्रतिनिधि मौजूद नहीं है तब भी सूची पार्टी कार्यालय भेजकर उसकी रसीद प्राप्त करना आवश्यक होगा।
इसी प्रकार दूसरे रैन्डमाइजेशन के समय निर्वाचन में इस्तेमाल के लिए कन्ट्रोल यूनिट/बैलेटिंग यूनिट को तैयार करने के लिए निश्चित दिन पर रिटर्निंग आफिसर यह सुनिश्चित करेेंगे कि विद्यमान अनुदेशों के अनुसार कन्ट्रोल यूनिट/बैलेटिंग यूनिट की तैयारी उम्मीदवार अथवा उसके अभिकर्ता अथवा प्राधिकृत प्रतिनिधि तथा पर्यवेक्षक की उपस्थिति में की गई है। रिटर्निंग आफिसर विनिर्दिष्ट मतदान केन्द्रों को कन्ट्रोलिंग यूनिट/बैलेटिंग यूनिट का दूसरा रैन्डमाइजेशन से प्रतिचयन करेगा। इसके उपरान्त चिपकाने वाले लेवल पर दिये गये खाॅंचे में उस मतदान केन्द्र का मतदान केन्द्र संख्या लिखेगा जिसे रेन्डम रूप से कन्ट्रोल यूनिट/बैलेटिंग यूनिट आवंटित की गई है। बाकी बची कन्ट्रोल यूनिट/बैलेटिंग यूनिट (जिन्हें किसी भी विनिर्दिष्ट मतदान केन्द्र को आवंटित नहीं किया गया है) को आवश्यकता पड़ने पर इस्तेमाल के लिए आरक्षित (रिजर्व) के रूप में रखा जायेगा। मतदान केन्द्र संख्या के लिए बनाये गये खाॅंचे में ऐसे कन्ट्रोल यूनिट/बैलेटिंग यूनिट पर ‘आर’ चिन्हित किया जाएगा जिसका अभिप्राय ‘आरक्षण’ से होगा।
उपर्युक्तानुसार, मतदान केन्द्र के अनुसार कन्ट्रोल यूनिट/बैलेटिंग यूनिट याद्रिच्छिक रूप से चिन्हित किए जाने पर मतदान केन्द्र संख्या से मिलान कर पहचाने जाएंगे तथा एक साथ टैग लगा कर युगल रूप से रखे जाएंगे। तैयार कक्ष में उपस्थित कोई भी अभ्यर्थी/अभिकर्ता ई.वी.एम. की कार्य प्रणाली के बारे में स्वयं संतुष्ट होने के लिए ‘छद्म मतदान तथा परिणाम’ के माध्यम से प्रमुख प्रशिक्षक/तकनीकी कार्मिक, यदि उपलब्ध हो तो, कन्ट्रोल यूनिट/बैलेटिंग यूनिट की दोबारा जांच करवा सकता है। रिटर्निंग आफिसर को भी पूर्व कारी उपाय के रूप में ई.वी.एम. की कार्य प्रणाली के स्तर की जांच करने के लिए कन्ट्रोल यूनिट/बैलेटिंग यूनिट युगलों में से कम से कम 10 प्रतिशत की आकस्मिक जांच करनी चाहिए।
इसके बाद प्रत्येक मतदान केन्द्र को आवंटित कन्ट्रोल यूनिट/बैलेटिंग यूनिट का मशीन नं0 तथा वर्तमान आई डी दर्शाने वाली मतदान केन्द्रवार सूची तैयार कर रिटर्निंग आफिसर द्वारा हस्ताक्षरित की जाएगी। रिटर्निंग आफिसर वर्तमान आई डी तथा मशीन नं0 दर्शाते हुए आ. ( R) अक्षर से चिन्हित यूनिट/बैलेटिंग यूनिट की एक अलग सूची भी तैयार की जायेगी और दोनों सूचियों पर रिटर्निंग आफिसर द्वारा हस्ताक्षर किए जाएंगे और सूची की प्रतियां अभ्यर्थियों/अभिकर्ताओं/प्रतिनिधियों को दी जाएगी और पावती के रूप में उनके हस्ताक्षर प्राप्त किए जाएंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी की चुनावी जनसभाएं

Posted on 03 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी कल 4 फरवरी को लखनऊ अमौसी एअरपोर्ट पहंचेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री आडवाणी वहीं से देवरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां पर प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा (देवरिया) में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। अपरान्ह 2.10 फैजाबाद जनपद के अयोध्या विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष (राज्य सभा) अरूण जेटली एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी कल 4 फरवरी को जनपद रामपुर में रामपुर विधानसभा (रामपुर रामलीला मैदान)में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगें।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोक लेखा समिति के अध्यक्ष डा0 मुरली मनोहर जोशी  कल 4 फरवरी को कुशीनगर विधानसभा में, विधानसभा गोरखपुर (ग्रामीण) में तथा देवरिया जनपद के विधानसभा सलेमपुर में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगें।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री एवं म0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री उमाश्री भारती कल 4 फरवरी को जनपद महोबा के रिवई में जनपंचायत करेंगी तथा गौरहारी, किलउआ में जनसभाएं करेंगी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार कल 4 फरवरी को बहराइच जनपद के विधानसभा पयागपुर तथा माननीय आडवाणी जी के साथ अम्बेडकरनगर जनपद के जलालपुर, अकबरपुर तथा कटेहरी विधानसभा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सांसद योगी आदित्यनाथ कल 4 फरवरी को महराजगंज जनपद के विधानसभा महराजगंज, बलरामपुर जनपद के विधानसभा तुलसीपुर, सिद्धार्थनगर जनपद के विधानसभा डुमरियागंज, संत कबीरनगर जनपद के विधानसभा मेंहदावल तथा गोरखपुर जनपद के विधानसभा कैम्पियरगंज में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद शाहनवाज हुसैन कल 4 फरवरी को लखनऊ में पे्रस वार्ता (12.00 बजे) करेंगे। तत्पश््चात श्री हुसैन बहराइच जनपद के विधानसभा नानपारा एवं जनपद बस्ती के विधानसभा बस्ती में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्याशियों ने किया सघन जनसम्पर्क

Posted on 03 February 2012 by admin

नर्गिस नायाब
इसौली विधान सभा  क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी नर्गिस नायाब ने अपने चुनावी अभियान में क्ष्ेात्र के मतदाताओं से सम्पर्क  किया। जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्र की विकास करने एवं जनता की समस्याओं के निस्तारण का पूरा भरोसा दिलाया। क्षेत्र के गाॅव कतकौली, देहली मुबारकपुर, कानूपुर टिकरिया, कुतुबपुर, बीसापुर , सरैया पूरे साउॅ आदि गावों में प्रत्येक घरों में जाकर मतदाताओं से मिली तथा उनसे अपने चुनाव निशान हाथी के सामने वाली बटन दबाने की अपील की। जन सम्पर्क में रिजवान उर्फ पप्पू भाई, अशोक, अख्तर अहमद प्रधान, राम कलप यादव, अरविन्द, दयाराम यादव आदि साथ रहे।

अनूप सण्डा
सुलतानपुर विधान सभा सीट से समाजवादी  पार्टी प्रत्याशी  एवं विधायक अनूप सण्डा ने  भुलकी, नकराही, सोनबरसा, परउपुर, लाला का पुरवा, धरौली, छतौना व झरियावाॅ आदि गाॅवों का अपने समर्थकों अब्दुल मन्नान, सलाउद्दीन,ज्ञान प्रकाश जायसवाल, मुकेश दुवे, डा0 उदय नाथ यादव ,अशोक वर्मा, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल के साथ सघन दौरा किया। नेता मुलायम सिंह यादव के द्वारा जारी घोषणा पत्र के अनुसार गरीबों, मजलूमों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करने की बात करते हुए साईकिल के सामने वाली बटन दबाने की अपील की।

संदीप तिवारी उर्फ पिण्टू
सुलतानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस  युवा प्रत्याशी संदीप तिवारी उर्फ पिण्टू ने अपने साथियों के साथ रुद्र नगर, माल गोदाम, मोहल्ले के क्षेत्रों का सघन दौरा  राधेरमण मिश्र, राम चन्द्र रावत, आशिक हुसैन रिजवी, रियाज प्रधान, कमल श्रीवास्तव, पं0 राम चन्द्र शुक्ला, ठाकुर प्रसाद के साथ बृहद रुप से जन सम्पर्क  किया। क्षेत्र में जन सम्पर्क के दौरान जज्जौर गाॅव वासियों से कहा कि राहुल गाॅधी के सपनों को साकार करना है जिससे प्रदेश का चहुमुखी विकास हो सके। यहाॅ के लोगों से कहा कि राज कुमार यादव  लेखपाल की जघन्य हत्या को लेकर युवा प्रत्याशी संदीप तिवारी ने ही सर्व प्रथम आवाज उठाई थी। उस समय सामन्ती ताकतों के खिलाफ आवाज उठाने वाला और कोई नही पिण्टू तिवारी ही था। जिसे सुलतानपुर की जनता भूली नहीं है। आज समय आ गया है  कि युवा प्रत्याशी एवं क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास करने वाले संतीप तिवारी के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे के सामने वाली बटन दबा कर जितावें।

कृष्ण कुमार उर्फ कक्कू पाण्डेय
एम0बी0सी0आई0 समर्थित  इसौली विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण कुमार उर्फ कक्कू पाण्डेय ने अपने समर्थकों के साथ  क्षेत्र के विकास करने की बात कही। जनसम्पर्क क दौरान चुनाव चिन्ह केतली को बताना नही भूल रहे हैं।  क्षेत्र के पारा बाजार चैराहे पर एक जन सभा को संबोधित करते हुए बामसेफ के पूर्व अध्यक्ष स्वदेश कुमार कोरी ने कहा कि इसौली से कृष्ण कुमार उर्फ कक्कू पाण्डेय  भारी मतों के अन्तर से विजयी हो रहे हैं। उन्होंने ने जातीय समीकरण का हवाला देते हुए कहा कि बसपा सुप्रिमों से कोरी समाज नाखुश होकर  कोरी समाज कक्कु पाण्डेय के पक्ष में मतदान करेगा। क्षेत्र के 41 हजार ब्राम्हण तथा 65 हजार पिछड़े वर्ग के मतदाता तथा  44 हजार कोरी समाज के मतदाता इस चुनाव में निर्णायक भूमिका अदा करेंगे। जिससे एम0बी0सी0आई0 प्रत्याशी कक्कू पाण्डेय भारी मतों के अन्तर से जीत कर विधान सभा पहुॅचेगें। मतदाताओं से जन सम्पर्क के दौरान कक्कू पाण्डेय ने उन्हें भरोेसा दिलाया कि उनके मान,सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा करने में कभी पीछे नहीं रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दलितों के संवैधानिक अधिकार - आरक्षण पर कुठाराघात करने का कांग्रेस का षड़यन्त्र

Posted on 02 February 2012 by admin

  • यू0पी0ए0 सरकार का उत्तर प्रदेश के साथ द्वेषपूर्ण व्यवहार
  • कांग्रेस की गलत आर्थिक नीति के कारण गरीबों-बेरोजगारों ने किया दूसरे राज्यों का रूख
  • यू0पी0ए0 सरकार नहीं कर रही है प्रदेश सरकार की मद्द
  • केन्द्र ने प्रदेश की अनेक योजनाओं को लटकाए रखा है
  • विद्युत क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने  विगत चार वर्षों में किया सराहनीय काम
  • प्राचीन तथा ऐतिहासिक शहरों के  विकास पर 2500 करोड़ रूपये खर्च
  • बी0एस0पी0 की लोकप्रियता एवं बढ़ते जनाधार से  विरोधी पार्टियां पूरी तरह हताश
  • माननीया मुख्यमंत्री की अम्बेडकर नगर तथा  फैजाबाद में हुई विशाल चुनावी जनसभाएं

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी ने आज अम्बेडकर नगर तथा फैजाबाद में अपने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने इन दोनों जनसभाओं में कहा कि बी0एस0पी0 ने उत्तर प्रदेश में सर्वसमाज के विकास के साथ ही प्रदेश की तरक्की के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं, जिनका लाभ आम आदमी को सुलभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती गैर बी0एस0पी0 सरकारों ने उत्तर प्रदेश के सर्वागीण विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिस कारण उत्तर प्रदेश, अन्य राज्यों से पिछड़ता चला गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने विकास की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए काफी कठिनाईयों का सामना करते हुए विकास को नया आयाम दिया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लम्बे समय से कांग्रेस, बीजेपी व इनके सहयोगी दलों की सरकारें आम आदमी की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे प्रदेश में बी0एस0पी0 की सरकार फिर से बनाने के लिए एकजुट होकर तैयार हो जायें और बी0एस0पी0 के उम्मीदवारों को भारी मतों से जितायें।
माननीया सुश्री मायावती जी ने कहा कि बी0एस0पी0 अपने बलबूते पर विधान सभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है और किसी भी दल से उसने कोई चुनावी समझौता नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने साफ-सुथरी छवि के प्रत्याशियों को ही टिकट दिये हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के टिकट देने में सर्वसमाज को प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से गरीबी, बेरोजगारी एवं महंगाई की समस्या के समाधान के लिए बी0एस0पी0 को पुनः सत्ता में लाने और गरीबों की उपेक्षा करने वाली कांग्रेस पार्टी, सपा, बी0जे0पी0 तथा उनके सहयोगी दलों को सत्ता में आने से रोकने की आज सबसे बड़ी जरूरत है। बी0एस0पी0 ही केवल ऐसी पार्टी है जो दलितों, शोषितों, पीडि़तों, मजदूरों, और गरीबों आदि की बात करती है।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बी0एस0पी0 सरकार के कार्यकाल में प्रदेश मंे कानून-व्यवस्था में हुए आशातीत सुधार के फलस्वरूप बने विकास के माहोैल से विरोधी दल आज पूरी तरह घबराए हुए हंै। यही कारण है कि बी0एस0पी0 सरकार की छवि को धूमिल करने की साजिश रचते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था के नाम पर जंगलराज और अराजकता थी। बी0एस0पी0 सरकार ने विरासत में मिली गुण्डों, माफियाओं और अपराधियों पर जब शिकन्जा कसना शुरू किया, तो अराजक तत्व या तो प्रदेश से पलायन कर गये या सलाखों के पीछे पहुंुच गये। प्रदेश में कानून द्वारा कानून का राज स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था व अपराध नियत्रंण तथा अमन चैन हेतु उठाये गये कदमों के फलस्वरूप ही आज भयमुक्त, अपराधमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, अन्यायमुक्त एवं विकासयुक्त वातावरण बना है।
बी0एस0पी0 की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अमन-चैन का माहौल इसी से स्पष्ट हो जाता है कि अध्योया के विवादित परिसर श्री रामजन्म भूमि/बाबरी मस्जिद के वाद में न्यायालय के आने वाले फैसले को दृष्टिगत रखते हुए पूरे प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर मजबूत सुरक्षा के प्रबन्ध किये गये। इन प्रबन्धांे के कारण प्रदेश में पूरी तरह शान्ति व्यवस्था एवं सम्प्रादायिक सौहार्द का माहौल बना रहा और कहीं से किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटने पायी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता ने हमारे इन कदमों की भरपूर सराहना की।
बी0एस0पी0 प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, बीजेपी तथा उनके सहयोगी दलों द्वारा दलितों के संवैधानिक अधिकार, आरक्षण को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जो इनके संवैधानिक अधिकर पर कुठाराघात है। इसको लेकर बी0एस0पी0 काफी चिंतित है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के अथक प्रयासों के कारण एस0सी0/एस0टी0 तथा अन्य पिछड़े वर्गों के लिए केन्द्र व राज्यों की सरकारी नौकरी के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गयी। विरोधी पार्टियां इस आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहती हैं, और आरक्षण के नाम पर दलितों तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को बांटना चाहती है, लेकिन बी0एस0पी0 ऐसा नहीं होने देगी।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू0पी0ए0 सरकार ने मुस्लिम समाज से आरक्षण के नाम पर विश्वासघात किया है। इस मामले में उन्होंने प्रधानमंत्री जी को कई पत्र भी लिखे, लेकिन उनके पत्रों का कोई संज्ञान नहीं लिया गया। कांग्रेस पार्टी देश में मुस्लिम समाज के पिछड़े हुए लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से आरक्षण देने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह बात एक साजिश के तहत पिछड़े वर्गों को 27 प्रतिशत आरक्षण के कोटे में से 9 प्रतिशत आरक्षण देकर इन दोनों वर्गों को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि कांग्रेस आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्गाें को निजी क्षेत्र तथा उन सभी क्षेत्रों में (जहां अभी तक इन्हें आरक्षण की सुविधा नहीं मिली है) आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए भी उन्होंने कई बार केन्द्र को पत्र लिखकर अनुरोध किया। इसके अलावा अपर कास्ट के गरीब लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के लिए भी केन्द्र से अनुरोध किया। किन्तु केन्द्र सरकार ने उनके पत्रों को कोई तवज्जों नहीं दी और न ही कोई आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। दलितों के आरक्षण के नाम पर कांग्रेस पार्टी दलित व अति दलित को बांटना चाहती है, ताकि इनकी सामाजिक स्थिति में कोई बदलाव न आ सके। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी इन वर्गों को साजिश के तहत आपस में बांटकर इन्हंे कमजोर करने में भी लगी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अगड़ी जातियों के लोगों के हितों का पूरा-पूरा ख्याल रखा और उनके विकास के लिए भी कई योजनाएं सचंालित कीं।
बी0एस0पी0 प्रमुख ने युवाओं का सबसे बड़ी हितैषी होने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि केन्द्र की सत्ता में काबिज कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने युवाओं तथा बेरोजगारों को रोजगार के अवसर सुलभ कराने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की, इसी कारण गरीब बेरोजगारों को दूसरे राज्यों की ओर रूख करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी की नीतियों के कारण ही आज किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी एवं अन्य कारोबार में लगे लोग काफी दुःखी और पीडि़त हैं।
माननीया सुश्री मायावती जी कहा बी0एस0पी0 ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के लोगों का पलायन रोकते हुए उन्हें प्रदेश में ही रोजी-रोटी के अवसर सुलभ कराने की व्यवस्था की हैं। बी0एस0पी0 की प्रभावी रणनीति के तहत ही 60 लाख से अधिक लोगों को सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्रों में नौकरियां उपलब्ध कराई गयी। यदि कांग्रेस सरकार राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं को मंजूरी दे देती, तो प्रदेश की बी0एस0पी0 सरकार एक करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर सुलभ करा सकती थी। उन्होंने कांग्रेस द्वारा पंाच साल में लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 40 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी रोजगार के दरवाजे युवाओं के लिए नहीं खोल पाई, फिर पांच साल में वह कौन से चमत्कार कर देगी। केन्द्र सरकार प्रवासी भारतीयों के साथ भी सौतेला व्यवहार कर रही है।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के समग्र विकास को पूरी तरह ध्यान में रखकर ही बी0एस0पी0 सरकार की हर नीति ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के सिद्धान्त पर आधारित है। प्रदेश में उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त गैरबराबरी वाली सामाजिक व्यवस्था को बदलकर समतामूलक समाज को स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों की सरकारों में उपेक्षित, दलितों का खास ध्यान रखने के साथ-साथ उनकी सरकार ने अपर कास्ट के खिलाफ कोई जुल्म ज्यादती भी नहीं होने दी। बी0एस0पी0 की हर नीति सर्वसमाज के लिए है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए सत्ता एवं संगठन में सभी वर्गाें को उचित भागीदारी दी गयी है।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह मात्र एक छलावा दस्तावेज है, गत 40 वर्षों से केन्द्र व उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें रही हैं लेकिन अभी तक उसने अपने पूर्व में घोषित घोषणा पत्रों के वायदों को कभी भी पूरा नहीं किया है। यदि इन वायदों को पूरा कर दिया गया होता तो उत्तर प्रदेश आज विकास के नये रास्ते पर होता और उसे बदहाली का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि कांग्रेस सहित समाजवादी पार्टी तथा भाजपा हमेशा से कोरे आश्वासन देने की रणनीति एवं कार्य पद्धति पर काम करती रही है। इन सभी दलों द्वारा जो वायदे किये गये हैं यह कभी-भी पूरे नहीं होने वाले हैं।    बी0एस0पी0 की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2007 में जब प्रदेश में उनके नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनी थी, तो उत्तर प्रदेश विरासत में उन्हें बदहाल हालत में मिला था। उन्होंने कहा कि यू0पी0ए0 की केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के साथ सदैव सौतेला व्यवहार किया है। उत्तर प्रदेश की बेहतरी के लिए उन्होंने केन्द्र से 80 हजार करोड़ रूपये के विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की, परन्तु केन्द्र ने जातिवादी मानसिकता के कारण कोई भी आर्थिक सहायता नहीं दी। इसके बावजूद उनकी सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश की जनता की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये हैं, जिनके बेहतर नतीजे आज जनता के सामने हैं।
माननीया मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अन्य विभिन्न विकास कार्यों के लिए केन्द्र की वर्तमान कांग्रेस सरकार से कई हजार करोड़ रूपये की योजनाओं के पैकेज दिये जाने का अनुरोध भी किया, किन्तु केन्द्र ने इन योजनाओं को आज भी लटकाए रखा है और इनके लिए कोई भी धनराशि आज तक नहीं मंजूर की। इसके बावजूद उन्होंने अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश के विकास एवं जनता की भलाई हेतु अपने बलबूते पर काम किया। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त होकर केन्द्र पोषित योजनाओं के लिए उपलब्ध कराये जाने वाली धनराशि को भी समय से जारी नहीं किया।
सुश्री मायावती जी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र में पिछले 31 महीनों की सरकार के कार्यकाल में लगभग 62 बड़े घोटाले हुए हैं। इन घोटालों में लगभग 20 लाख करोड़ रुपये के घोटालों की सम्भावना है, किन्तु इन घोटालों की आज तक न तो तेजी से जांच हुई और न ही इसमें सी0बी0आई0 जैसी अन्य संस्थाओं ने कोई सक्रियता ही दिखाई। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को महाभ्रष्टाचारी करार देते हुए कहा कि इसी प्रकार अमर सिंह, शान्तिभूषण व मुलायम सिंह की वार्ता की सी0डी0 पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। कांग्रेस-बीजेपी-सपा एण्ड कम्पनी के लोगों के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अब बोलना ज्यादा उचित नहीं है, ये सभी दल नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को-वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बहुत बड़ा खाद्यान्न घोटाला हुआ, जिसकी सी0बी0आई0 द्वारा जांच की जा रही है किन्तु इसमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।
बी0एस0पी0 सुप्रीमों ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा ऐतिहासिक, प्राचीन और प्रमुख शहरों में बुनियादी सुविधायें सुचारू रूप से उपलब्ध कराने की प्रभावी व्यवस्था की। इन शहरों के लोगों को मूलभूत सुविधाओं को प्राप्त करने में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए 2500 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि व्यय करके बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनता की बेहतरी के लिए केन्द्र सरकार से यदि आर्थिक मद्द मिल जाती तो और भी शहरों/नगरों में बुनियादी सुविधाओं का जाल फैलाया जा सकता था।
माननीया मुख्यमत्री जी ने बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के सम्बन्ध में अपने सरकार की उलपब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में जब उनकी सरकार सत्ता में आयी थी, तो बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी, उनके अथक प्रयासों के फलस्वरूप बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। वर्ष 2007 से 2011 के बीच प्रदेश में 3000 मेगावाट अतिरिक्त ऊर्जा का उत्पादन हुआ। विभिन्न योजनाओं से आगामी मार्च 2012 तक प्रदेश को लगभग 5346 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत क्षमता का सृजन होगा। उन्होंने कहा कि गत चार वर्षों में जितना काम बी0एस0पी0 सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में किया गया है, शायद ही किसी अन्य प्रदेश में हुआ है। उनकी सरकार ने अब ऐसी विद्युत रणनीति को अपनाया है कि बिजली के क्षेत्र में भविष्य में जनता को काफी राहत प्राप्त होगी, और सन् 2017 तक उत्तर प्रदेश बिजली उत्पादन के मामले में न केवल आत्मनिर्भर होगा, बल्कि देश का सरप्लस विद्युत प्रदेश भी बन जायेगा।
माननीया सुश्री मायावती जी ने कहा कि उन्होंने बुन्देलखण्ड, पूर्वांचल, अवध और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभाजन का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा, किन्तु केन्द्र ने इस मामले में कोई संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं निभाई। उन्होंने विरोधी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये दल उत्तर प्रदेश का वास्तविक रूप से विकास नहीं चाहते हैं, जिसके कारण उनके उत्तर प्रदेश के विभाजन के प्रस्ताव का घोर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपेक्षा की कि वे इस विधान सभा चुनाव में ऐसे विरोधी दलों को वोट के माध्यम से करारा जवाब देने से बिल्कुल मत चूकें।
बी0एस0पी0 प्रमुख नेे जनता से विरोधी पार्टियों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से गुमराह न होने की अपील करते हुए कहा कि बी0एस0पी0 की लोकप्रियता एवं बढ़ते जनाधार से विरोधी पार्टियां पूरी तरह हताश हैं, इसीलिए विरोधी दल चुनाव के समय कोई भी हथकण्डा अपनाकर उन्हें भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि विरोधी दलों के षड़यन्त्रों को किसी भी कीमत पर कामयाब न होने दें। उन्होंने मतदाताओं से यह भी अपील की कि मतदान के दिन सबसे पहले वोट डालने जायें।
बी0एस0पी0 प्रमुख ने चुनावी जनसभाओं में पार्टी के विधान सभा उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की भी अपील को पुनः दोहराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आबकारी प्रवर्तन दल ने आज पांच जनपदों में डाले छापे 6903 लीटर अवैध शराब जब्त, 9 व्यक्ति गिरफ्तार

Posted on 02 February 2012 by admin

  • फ्लाइंग स्क्वायड/निगरानी दल ने 24 लाख रूपये जब्त किये
  • आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में लगभग 3504 मामलों  में 11 एफ0आई0आर0 दर्ज
  • अन्य प्रकरण के 10 मामलों में 10 एफ0आई0आर0 दर्ज
  • चुनाव में समस्या उत्पन्न करने वाले 30 हजार से अधिक  व्यक्ति चिन्हित
  • 9 हजार से अधिक लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त
  • लगभग 28 हजार व्यक्ति सी0आर0पी0सी0 की  धारा-107 एवं 116 के तहत पाबन्द
  • लगभग 7 हजार संवेदनशील केन्द्र चिन्हित किये गये
  • 448 व्यक्तियों के विरूद्ध गैर जमानती वारण्ट जारी
  • 66 अवैध असलहे, 115 कारतूस तथा 12 कारखाने सीज

उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2012 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराने के उद्देश्य से आबकारी/आयकर विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आज पांच जनपदों-वाराणसी, प्रबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, फैजाबाद एवं गोरखपुर में छापे के दौरान आज लगभग 7 हजार लीटर अवैध शराब जब्त करते हुए 9 व्यक्तियों को आबकारी अधिनियम की धारा-60 के तहत गिरफ्तार किया गया। आयकर विभाग द्वारा आज लगभग 24 लाख रूपये जब्त किये गये।
यह जानकारी संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम ने दी। उन्हांेने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में आज वालराइटिंग, बैनर्स, पोस्टर, झण्डे, लाल-नीली बत्ती, लाउडस्पीकर एवं मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकद धनराशि एवं उपहार वितरण आदि के लगभग 3504 मामलों में 11 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी। उन्होंने बताया कि आज लाल-नीली बत्ती एवं झण्डों के दुरूपयोग के 118 मामलों में कार्यवाई करते हुए एक एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी। इसी तरह बिना अनुमति सभा/भाषण, लाउडस्पीकर का प्रयोग करने तथा मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकदी एवं उपहार के वितरण तथा अन्य 10 मामलों में 10 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी। उन्हांेने बताया कि जनपद प्रबुद्धनगर के थाना थाना भवन क्षेत्र में आबकारी दल के छापे में एक टैªक्टर ट्यूब में 200 लीटर तथा 2 ड्रमों में 250 किग्रा0 लहन बरामद करते हुए धर्मवीर पुत्र मुख्तियारा को गिरफ्तार किया गया।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आज 66 अवैध असलहे एवं 115 कारतूस जब्त करते हुये 27995 व्यक्तियों को सी0आर0पी0सी0 की धारा-107 एवं 116 के तहत पाबन्द किया गया। हथियार बनाने वाले 179 अवैध कारखानों को सीज किया गया। उन्हांेने बताया कि लाइसेंसी हथियारों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत 9768 लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त/निष्प्रभावी किये गये तथा 30472 व्यक्तियों को चुनाव में समस्या उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के रूप में चिन्हित किया गया। उन्हांेने बताया कि 6745 संवेदनशील केन्द्रों की पहचान की गयी तथा 448 व्यक्तियों के विरूद्ध गैर जमानती वारण्ट जारी किये गये।
श्रीमती मेश्राम ने बताया कि प्रदेश में लाइसेंसी हथियारों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत अब तक लगभग 14.19 लाख व्यक्तियों को सी0आर0पी0सी0 की धारा-107 एवं 116 के तहत पाबन्द किया गया। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव कराये जाने के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था के तहत प्रदेश में अब तक 3907 अवैध असलहे एवं 6077 कारतूस जब्त किये गये। इसके अतिरिक्त 18312 लोगों के विरूद्ध गैर जमानती वारन्ट तामील कराये गये तथा हथियार बनाने वाले 9894 अवैध कारखानों को सीज किया गया।
श्रीमती मेश्राम ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन के तहत प्रदेश में अब तक वालराइटिंग, बैनर्स, पोस्टर, झण्डे, लाल-नीली बत्ती, लाउडस्पीकर के दुरूपयोग एवं मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकद धनराशि एवं उपहार वितरण आदि के लगभग 6.29 लाख मामलों में कार्यवाई करते हुए 2851 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी तथा लाल-नीली बत्ती तथा गाडि़यों पर लगे झण्डों के दुरूपयोग के 5163 मामलों में 1950 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी इसी तरह बिना अनुमति सभा/भाषण, लाउडस्पीकर का प्रयोग करने तथा मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकदी एवं उपहार के वितरण के 840 मामलों में 249 तथा अन्य 3027 प्रकरणों में 562 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयीं।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक लगभग 3.95 लाख लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त/निष्प्रभावी किये गये।  आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश में अब तक लगभग 2.19 लाख लीटर अवैध शराब जब्त की गयी जिसमें 1.80 लाख लीटर देशी शराब, 27541 हजार लीटर विदेशी एवं लगभग 11208 हजार लीटर से अधिक बीयर जब्त की गयी है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में फ्लाइंग स्क्वायड/निगरानी दल द्वारा लगभग 31.11 करोड़ रूपये जब्त किये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2012
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829  
-->









 Type in