Archive | September, 2011

बाढ़ से कटी सड़कों का सर्वे शुरू

Posted on 02 September 2011 by admin

लोक निर्माण विभाग ने बाढ़ से कटी और क्षतिग्रस्त हुई सड़कों तथा पुलों के सर्वे के साथ ही उनमें से कुछ की मरम्मत व पुननिर्माण भी शुरू कर दिया है। एक अधिशासी अभियंता की अगुआई में गठित टीमों ने तिलहर और जलालाबाद में लगभग तीन दर्जन सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया है, जबकि कुछ अन्य का सर्वे किया जा रहा है।
गंगा, रामगंगा, बहगुल, गर्रा तथा खन्नौत नदी में आई बाढ़ से जिले की करीब तीन दर्जन सड़कें कट गई। कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में तो कई सड़कों का अता-पता तक नहीं है। उन्हें सैलाब अपने साथ बहा ले गया। मिर्जापुर -कलान रोड समेत कुंडरिया परौर, पृथ्वीपुर ढाई आदि कई मार्गो पर सड़क इस कदर कट गई कि वहां से कई दिन धार बहने से गहरा बन गया। जिससे इन क्षेत्रों में आवागमन ठप होने के साथ ही जिंदगी मुश्किल हो गई। बाढ़ राहत का काम भी प्रभावित हुआ। प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता खुशनुद अली, नरेश चंद्रा ने कमेटी गठित कर सड़कों की मरम्मत व पुननिर्माण के लिए सर्वे का श्रीगणेश करा दिया। कमेटी ने सदर क्षेत्र में एनएच-24 से चांदापुर सम्पर्क मार्ग, अजीजगंज रहमान नगर राईखेड़ा मार्ग, धन्योरा, पिंगरी पिंगरा, गुर्रा भमौली, तिलहर तहसील में जैतीपुर - गढिया रंगीन फतेहगंज मार्ग, डभौरा, छेदापट्ठी, बरी प्रसिद्धपुर, बंडिया कलां आदि सम्पर्क मार्गो का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन किया। जलालाबाद तहसील में जलालाबाद से अल्हागंज तथा जलालाबाद से मिर्जापुर, कलान, बदायूं आदि को जाने वाले मार्गो का टीम ने एसडीएम के साथ दौरा करके मरम्मत व पुननिर्माण के लिए इस्टीमेट तैयार करने की कवायद शुरू की गई है।
बता दें कि गत वर्ष आई बाढ़ में भी करीब तीन दर्जन सड़कों के कट जाने से लोक निर्माण को करीब 22 करोड़ का नुकसान हुआ था। इनमें एक चैथाई सड़कें अभी भी ऐसी हैं जिनकी मरम्मत के लिए बजट नहीं मिल सका।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नपाप एवं जिसुस ने मनाया ईद मिलन

Posted on 02 September 2011 by admin

photo-nphoto-n1ईद के मौके पर हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल पेश करते हुए नगर पालिका परिषद तथा जिला सुरक्षा संगठन द्वारा ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रत्येक वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी नगर पालिका अध्यक्ष  द्वारा  कार्यालय स्थित नगर पालिका पार्क में ईद मिलन कार्यक्रम हुआ। जिसमें नगर के गणमान्य व्यक्तियों सहित हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हुए। पुलिस अधीक्षक गोविन्द अग्रवाल, एडीम प्रशासन की उपस्थित उल्लेखनीय रही। ईद मिलन समारोह में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राम निवास अग्रवाल, राधेरामण मिश्र, सरदार बलदेव सिंह, रवि शंकर एडवोकेट,  नगर कोतवाली प्रभारी अशोक मिश्र, जिले के पत्रकार ,नगर पालिका के समस्त सभासद उपस्थित रहे। वहीं नगर पालिका  परिषद कार्यालय के समस्त कर्मचारी सभी लोग ईद मिलन समारोह को सफल बनाने में लगे रहे। देर शाम जिला सुरक्षा संगठन ने भी डा0 नैयर रजा जैदी के निवास पर नगर के सभ्रान्ति व्यक्तियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ ईद मिलन का कार्यक्रम आयाजित हुआ। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक पुलिस अधीक्षक गाविन्द अग्रवाल, अध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय, सचिव सरदार बलदेव सिंह, भारत भारती के संरक्षक सुन्दर लाल टण्डन, कमला नेहरू संस्थान के डा0 सुशील सिंह, डा0 राधे श्याम सिंह, रवि शंकर एडवोकेट, डा0 सुधाकर सिंह, सभासद उषा श्रीवास्त, पत्रकार विजय विद्रोही, अशोक जायसवाल, अरूण जायसवाल, जितेन्द्र श्रीवास्तव सहित सैकडों़ की संख्या में लोग उपस्थित रहे। ईद मिलन कार्यक्रम में काव्य सम्मेलन का भी कार्यक्रम हुआ। जिसमें डा0 मन्नान, डी एम मिश्र,  गॅवार साहब, अकमल अहमद उषा श्रीवास्तव आदि ने ईइ मिलन कार्यक्रम में चार चाॅद लगा दिया। समारोह के अन्त में संगठन  के सचिव  सर0बलदेव  सिंह तथा आयेजक डा0 जैदी ने आये हुए लोगों को धन्यवाद दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2011
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in