Archive | August 19th, 2011

अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक महोत्सव ‘‘ग्लोबल टाई-2011’’ का भव्य उद्घाटन आज

Posted on 19 August 2011 by admin

कुवैत, सउदी अरब, बहरीन, नेपाल एवं श्रीलंका से पधारे शिक्षाविदों का लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक महोत्सव ‘‘ग्लोबल टाई-2011’’ में प्रतिभाग हेतु कुवैत, सउदी अरब, बहरीन, नेपाल, श्रीलंका एवं देश के विभिन्न राज्यों से प्रख्यात शिक्षाविदों के लखनऊ आगमन का सिलसिला लगातार जारी है। इन शिक्षाविदों के लखनऊ पधारने पर सी.एम.एस. शिक्षकों व छात्रों ने रोली तथा चन्दन का टीका लगाकर तथा फूल मालायें पहनाकर भारतीय परम्परानुसार भव्य स्वागत किया। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।
participants-of-global-tieश्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के तत्वावधान में चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक महोत्सव ‘‘ग्लोबल टाई - ग्लोबल ट्रेन्डस एण्ड इनोवेशन इन एजुकेशन’’ 20 अगस्त से सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में प्रारम्भ हो रहा है, जो कि 23 अगस्त को सम्पन्न होगा। श्री शर्मा ने बताया कि ‘ग्लोबल टाई-2011’ का भव्य उद्घाटन कल, 20 अगस्त 2011, शनिवार को सायं 5.30 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर प्रो. बलराज चैहान, वाइस-चांसलर, डा. आर.एम.एल. नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी, मुख्य अतिथि होंगे तथापि विद्यालय के छात्र देश-विदेश से पधारे शिक्षाविदों के सम्मान में रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि विभिन्न देशों से पधारे शिक्षाविद् लखनऊ की सरजमीं पर हुए अपने भव्य स्वागत से गद्गद् दिखाई दिये। इन शिक्षाविदों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सी.एम.एस. के तत्वावधान में आयोजित यह अनूठा सम्मेलन निश्चित ही सम्पूर्ण समाज के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। श्री शर्मा ने बताया कि ग्लोबल टाई-2011 में कुवैत, सउदी अरब, बहरीन, नेपाल, श्रीलंका एवं देश के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक प्रख्यात शिक्षाविद् प्रतिभाग कर रहे हैं। ये सभी शिक्षाविद ‘इक्कीसवीं सदी में शिक्षा का स्वरूप क्या और कैसा होना चाहिए’ जैसे विषयों पर विचार मंथन करेंगे जिससे छात्रों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलगी। ग्लोबल टाई के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा सम्बन्धी विचार-विमर्श का आदान-प्रदान सारे शिक्षा जगत को लाभान्वित करेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव प्रबन्धन समन्वय एवं समिति की बैठक कल

Posted on 19 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रबन्धन समन्वय एवं समिति की बैठक कल  20 अगस्त पार्टी मुख्यालय में सायं 03 बजे से होगी। यह जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता सूर्य प्रताप शाही करेंग। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के संयोजक कलराज मिश्र, विनय कटियार, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, नेता विधान मंडल दल ओम प्रकाश सिंह, वरिष्ठ नेता लाल जी टण्डन, केसरी नाथ त्रिपाठी, डा0 रमापति राम त्रिपाठी, हुकुम सिंह, डा0 नेपाल सिंह, लक्ष्मीकान्त बाजपेई, स्वतंत्र देव सिंह, महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री राकेश जैन, विन्ध्यवासिनी कुमार, पे्रमलता कटियार, नरेन्द्र सिह, महेन्द्र नाथ पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, राम नरेश अग्निहोत्री, सत्यदेव सिंह, हृदय नारायण दीक्षित, डा0 दिनेश शर्मा, चुनाव प्रबन्धन समिति के संयोजक प्रो0 श्यामनन्दन सिंह, सह संयोजक प्रशान्त अरोड़ा, राजेन्द्र तिवारी, रामकुमार शुक्ल इस बैठक में भाग लेंगे। बैठक में आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारी की दृष्टि से  विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बारिश के बाद अब उफनाई नदियां, कई गांव जलमग्न

Posted on 19 August 2011 by admin

रामगंगा, बहगुल, गर्रा और खन्नौत ने मचाया ताण्डव

spn-051लगातार हो रही बारिश के कारण जहंा पूरे जनपद की नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है वहीं खन्नौत व गर्रा नदियां भी उफान पर आ गयी हैं। खन्नौत के आस पास रहने वाले लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं बढ़ते जल स्तर के कारण पानी घरों मंे घुस गया है अधिकांश गृह स्वामी सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन कर चुके हैं। वहीं कुछ लोग अपना सामान छतों पर ले जाकर अपना गुजर बसर कर रहे हैं।
बैराजों से पानी छोड़े जाने से क्षेत्र की सभी प्रमुख नदियों साथ सहायक नदियां उफना कर चल दी। तबाही के आतुर किन्तु तहसील पर मौजूद कन्ट्रोल रुम के पास बाढ़ से सम्बन्धित आज तक कोई सूचना नहीं। मालूम हो कि चार दिनों से जारी बरसात के साथ विभिन्न बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। यह प्रमुख नदियां गंगा, रामगंगा, तथा बहगुल नदियों में आने से बाढ़ की विकराल स्थिति बनी हुई है। यही नहीं ढाई रोड के अलावा जरीनपुर से कुनिया जाने वाली रोड पर पानी क्रास करके बह रहा है। नदियों किनारे बसे गांवों के तमाम लोग सुरक्षित स्थानों की तलाष में पलायन में जुटे हुये हैं परन्तु इस सम्बन्ध में जब तहसील स्थित कन्ट्रोल रूम से जानकारी लेना चाहा तो वहां बाढ़ के समबन्ध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं रहती। यहां के प्रभारी तथा एआरके हेमराज के अनुसार उनके पास जिले अथवा किसी भी बैराज प्रशासन की ओर से पानी रिलीज किये जाने की सूचना नहीं भेजी गई।
कालागढ़ व नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा व रामगंगा उफान पर आ गयी हैं। वहीं नदियों के किनारे बसे गांव मंे फिर खतरा उत्पन्न हो गया है। कालागढ़ बांध से 10 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किये जाने के कारण लगातार जल स्तर बढ़ता जा रहा है। दर्जनों गांवों में पानी घरांे मंे घुसने लगा है। जहां प्रशासन अभी तक चुप्पी साधे बैठा हुआ है वहीं क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। इसके अलावा कानपुर-मुरादाबाद मार्ग पर पानी भरने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और आवागमन ठप्प हो गया। संवाददाता के अनुसार पानी ने ग्राम मौजमपुर में कटाव शुरू कर दिया है तथा कुनिया अतरी निजामपुर, औरंगाबाद, बीघापुर, सिठौली, डीलापुर, घाघरा, आजादपुर नगर, चैाड़ा, कुरैती, इस्लामनगर ग्रामों मंे पानी घरों मंे घुस जाने से अफरा तफरा का माहौल बना हुआ है।
रामगंगा व बहगुल नदी के बीच में बसा गांव इस बढ़ते जल स्तर के कारण भयभीत नजर आ रहे हैं। नदियों के पानी के बढ़ते बहाव से जगतियापुर, सरसवा, लोहरगढ़ी, महेना, रूदपुर, टाटराबाद, नगला देहात माली, बसंतपुर में पानी घरों मंे घुस गया है। वहीं गढ़िया रंगीन मार्ग पर दो फिट पानी चलने से पूरा मार्ग अवरूद्ध है तथा उक्त मार्गों का मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है। इस भीषण स्थिति को देखते हुए खण्ड विका स अधिकारी बनवारी लाल व उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने दौरा कर जायजा लिया और बाढ़ की विभीषिका को मद्देनजर नाव डलवाने की अधिकारियों को निर्देश दिये।
कालागढ़ से पानी छूटने से लगातार रामगंगा का जल स्तर बढ़ने लगा जिस कारण पूरे क्षेत्र मंे त्राहि-त्राहि मची हुई है। पानी के बढ़ते हुए जल स्तर को देखते हुए क्षेत्रवासियों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीं ग्राम बढ़ाकेसी नगला, छोटा केसी नगला, खूबपुर, अचिंतपुर, लोहरगढ़ी, पीही, रामनगर, रामपुर घसा, दुबला कलीमनगर, कल्यानपुर, नवादा रूकणिया, बस्ती नगला आदि ग्रामों में पानी ने अपना आतंक शुरू कर दिया है। ग्राम खूबपुर व अचिंतपुर मंे मकानों के अन्दर पानी जाने के कारण हाहाकार मचा हुआ है वहीं उक्त ग्रामों को पानी ने चारों ओर से घेर लिया है। जिस कारण लोग छतों पर पहुंच गये हैं वहीं अधिकांश ग्रामीणों ने मार्गों के किनारे त्रिपाल डाल लिये हैं। आवागमन हेतु नाव की व्यवस्था कर दी गयी है जिससे ग्रामीण अपना सामान घरों से निकालकर अन्यत्र स्थानों पर ले जा रहे हैं। उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर ग्राम सिमरिया रायपुर स्थित ग्राम पंचायत घर को खाली करवा दिया गया तथा बाढ़ से घिरे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर बाहर लाया जा रहा है। अब तक बाढ़ की चपेट में आकर रवि व चन्द्रपाल का मकान ध्वस्त हो गया। वहीं कई मकान गिरने की कगार पर पहुंच चुके हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी बृजेश कुमार व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और हर सम्भव ग्रामीणों को मदद करने व सुरक्षित रखने का आश्वासन दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2011
M T W T F S S
« Jul   Sep »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in