Archive | January 6th, 2019

सपा सरकार में खनन के भ्रष्टाचार पर जवाब दें अखिलेश यादव - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 06 January 2019 by admin

लखनऊ 06 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि सीबीआइ जांच में पूर्ववर्ती सपा सरकार के दौरान अवैध खनन के जरिए भ्रष्टाचार की परतें अब खुलने लगी हैं। शनिवार को सीबीआइ ने जिस तरह से सपा सरकार के दौरान प्रमुख पदों पर तैनात आइएएस अधिकारी समेत खनन विभाग के कर्मचारियों, ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई से पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की कार्यप्रणाली भी कठघरे में आ गई है।
पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि श्री अखिलेश यादव को खुद के ऊपर उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए। आखिर उन्होंने अपने कार्यकाल में अधिकारियों, नेताओं को अवैध खनन की छूट क्यों दे रखी थी?
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि श्री यादव को आभास है कि उनके कार्यकाल के दौरान यूपी में भ्रष्टाचार के मामले भाजपा सरकार में जरूर खुलेंगे क्योंकि यह सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार के मसले पर सीधे तौर पर खुद को घिरता देख श्री अखिलेश यादव बसपा से बेमेल गठबंधन करने को बेताब हो गए। श्री यादव ने अपने पांच साल के कार्यकाल में शायद ही कोई कार्यक्रम या आयोजन रहा हो जिसमें उन्होंने बसपा के शासनकाल में फैले भ्रष्टाचार का जिक्र न किया हो।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि इस तरह से सपा और बसपा का गठबंधन भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के खिलाफ भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। प्रदेश की सम्मानित जनता ने सपा और बसपा के भ्रष्ट शासन से आजिज आकर भाजपा को सत्ता सौंपी है। ये दोनों पार्टियां लाख गठबंधन कर लें जनता की नजर में ये भ्रष्ट पार्टियां ही रहेंगी। लोकसभा चुनाव में जनता एक बार फिर भ्रष्टाचार के संरक्षकों के नापाक गठबंधन को सबक सिखाएगी।

Comments (0)

किसान कर्ज में इतना डूबा हुआ है कि वह अपनी जमीन बेंचने तक मजबूर है

Posted on 06 January 2019 by admin

प्रदेश के किसान किन हालातों से गुजर रहे हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आगरा का किसान प्रदीप शर्मा 19 हजार किलो आलू बेंचकर महज 490 रूपया पाता है और वह इस रकम को प्रधानमंत्री को भेज देता है। किसान कर्ज में इतना डूबा हुआ है कि वह अपनी जमीन बेंचने तक मजबूर है और प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा है।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने आज जारी बयान में कहा कि गन्ना किसान योगी सरकार में दोहरी मार झेल रहे हैं, एक तरफ किसानों का गन्ना मूल्य के बकाये का भुगतान नहीं हो रहा है और मुख्यमंत्री जी ने 30 नवम्बर 2018 तक किसानों को गन्ना भुगतान किये जाने का वादा किया था और अभी तक नहीं हो पाया है, जिसकी वजह से किसान कृषि कार्य में उपयोग किये गये विद्युत के मूल्य का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं जिसकी वजह से किसानों के बकाये बिजली मूल्य को लेकर विद्युत विभाग उनके बिजली का कनेक्शन काट रहा है और मुकदमें दर्ज कर रिकवरी की नोटिसें भेज रहा है जिससे किसान त्राहि-त्राहि कर रहा हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र में किसानों को उनकी उपज की लागत का डेढ़ गुना लाभ दिया जायेगा किन्तु नेशनल क्राइस रिकर्ड ब्यूरों ने किसानों की आत्महत्याओं से जुड़े आंकड़े संसद में प्रस्तुत किए जिससे स्पष्ट होता है कि मौजूदा समय में कृषि संकट की सबसे बड़ी वजह है कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। आये दिन किसान चाहे टमाटर हो, आलू हो या अन्य अपनी उपज हो, सड़कों पर फेंकने के लिए मजबूर हो रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी उपज का समुचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान जब अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते हैं तो सरकार उन पर लाठियां और गोलियां चलाती है।
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि जबसे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है चाहे वह बुन्देखण्ड के किसान हों, पूर्वांचल के किसान हों या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हों, सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते लगातार आन्दोलित और आक्रोशित हैं। सरकार जहां गन्ना किसानों को उनके बकाये मूल्य का भुगतान दिलाने में विफल साबित हुई है वहीं आलू किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है जिसके चलते किसान त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

Comments (0)

साइकिल यात्रा को लोकप्रिय बनाया

Posted on 06 January 2019 by admin

06-01-b22 वर्षीय ब्रिटिश नौजवान किटक्रेन ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वे लंदन से न्यूजीलैंड तक अकेले साइकिल यात्रा पर निकले है और 23 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। लखनऊ में वे श्री अखिलेश यादव से मिलकर बहुत उत्साहित हैं क्योंकि उन्होंने साइकिल यात्रा को लोकप्रिय बनाया है। समाजवादी सरकार में साइकिल ट्रैक और साइकिल हाई-वे बनवाए हैं। यह सब बहुत सराहनीय है।
श्री किटक्रेन ने बताया कि वे पार्किंसंस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने निकले हैं और इस बीमारी के बारे में शोध के लिए धन संग्रह भी कर रहे हैं। श्री किटक्रेन ने यूनिवर्सिटी आॅफ ससेक्स से मनोविज्ञान में स्नातक डिग्री ली है।
श्री किटक्रेन ने कहा कि साइकिल यात्रा पर कोई टैक्स नहीं लगता है। इससे प्रदूषण भी नहीं फैलता है।
श्री अखिलेश यादव ने श्री किटक्रेन को उनके साहसिक अभियान के लिए बधाई देते हुए कहा कि साइकिल से निकले इस नौजवान का एक उदाहरण है जिसे हमारे नौजवानों को भी अपनाना चाहिए। हमारे देश को नौजवान ऐसे सपने नहीं देखते हैं। समाज में पार्किंसंस ही नहीं और भी गम्भीर बीमारियों के बारे में जागरूकता जगाने की आवश्यकता है। साइकिल यात्री हमेशा स्वस्थ रहते हैं।

Comments (0)

भाजपा विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने के अभियान में जुट गई है

Posted on 06 January 2019 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जैसे-जैसे लोकसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं भाजपा विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने के अभियान में जुट गई है। वह साजिश और फरेब के सहारे लोगों को भ्रमित करना चाहती है। लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं, सबके बारे में सब जानते हैं। भाजपा भी समझ रही है कि इस चुनाव में उसका सफाया होना तय है। जनता ने भी तय कर लिया है कि भाजपा की वादाखिलाफी और धोखाधड़ी को देखते हुए इस बार उसकी खैर नहीं।
श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा भाजपा हमारे गठबंधन की खबरों से बुरी तरह परेशान हैं। आखिर भाजपा ने भी तो 40 दलों से गठबंधन किया है। इसी तरह सीबीआई का भी हौआ खड़ा किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में सीबीआई और गठबंधन का क्या सम्बंध है? भाजपा को हटाना है तो सीबीआई क्या करेगी? भाजपा के पास सीबीआई है तो हमारे पास गठबंधन है। सीबीआई के हर सवाल का जवाब देने के लिए मैं तैयार हॅू। वोट सीबीआई तो डालती नहीं, वोट तो किसान, श्रमिक, गरीब, नौजवान, महिलायें, व्यापारी और छोटे कारोबारी डालते हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाराज में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। मंहगाई और भ्रष्टाचार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। महिलाओं, बच्चियांे का जीवन असुरक्षित है। व्यापारी वर्ग परेशान है। भाजपाराज में सबका उत्पीड़न हो रहा है। नौजवानों के सपने टूट गए हैं। विकास अवरूद्ध है। किसान कर्ज में डूबे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा ने पांच हजार करोड़ रूपए सिर्फ प्रचार पर खर्च कर दिए। जनता की गाढ़ी कमाई का यह निर्लज्ज दुरूपयोग भाजपा कर रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा जातिवादी राजनीति कर रही है। विकास की योजनाएं सबके लिए होती हैं लेकिन भाजपा राज में भेदभाव और रागद्वेष की भावना से काम हो रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला जा रहा है। भाजपा ने राजनीतिक शिष्टाचार खत्म किया है। हम समाजवादी राजनीतिक शिष्टाचार नहीं छोडेंगे। इससे ऊबी जनता परिवर्तन चाहती है। देश रूका हुआ है वह गति चाहता है। देश की जनता भी तैयार है जवाब देने के लिए सन् 2019 के चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी।

Comments (0)

राज्यपाल से मिले मंत्री सुरेश खन्ना

Posted on 06 January 2019 by admin

लखनऊ: 06 जनवरी, 2019aks_6593
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने राजभवन में भेंट की तथा नववर्ष की बधाई दी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

January 2019
M T W T F S S
« Dec   Feb »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in