Archive | January 11th, 2019

भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की नयी वेबसाइट का शुभारंभ

Posted on 11 January 2019 by admin

लखनऊ: दिनांक: 11 जनवरी, 2019

img-20190111-wa0041प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश
के आम नागरिकों को उचित मूल्य पर उपखनिज पारदर्शी रूप से उपलब्ध हो सके, के
क्रम में राज्यमंत्री श्रीमती अर्चना पाण्डेय द्वारा, भूतत्व एवं खनिकर्म
निदेशालय की नयी वेबसाइट कहउनचण्पद का शुभारंभ किया गया। वेबसाइट पर निदेशालय
के खनिज अन्वेषण व खनन प्रशासन से सम्बन्धित समस्त सूचनाओं के साथ प्रदेश के
जनपदों में बालू, मोरम, गिट्टी, पत्थर एवं अन्य खनिजों के स्वीकृत खनन पट्टों
का सम्पूर्ण विवरण जिसमें पट्टाधारक का नाम मोबाइल नम्बर, खनन क्षेत्र का नाम,
क्षेत्रफल का विवरण आदि उपलब्ध रहेगा और इसके साथ उक्त उपखनिजों का
दिन-प्रतिदिन का मूल्य प्रति घन मीटर और प्रति घन फुट उपलब्ध रहेगा। जिला खान
अधिकारी/खान निरीक्षकों का यह उत्तरदायित्व होगा कि प्रत्येक सूचना को
यथाशीघ्र नियत समय मे वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा। वेबसाइट पर अपलोड विभागीय
सूचनाओं के सम्बन्ध में आम जनमानस भी अपना सुझाव/अभिमत व्यक्त कर सकता है।
प्राप्त सुझावों पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा यथाशीघ्र कार्यवाही कर निस्तारित
किया जायेगा। इस वेबसाइट से प्रदेश के सभी जनसामान्य व्यक्तियों को किसी भी
जनपद के खनिज विभाग के अधिकारियों का नाम, मोबाइल नम्बर, प्रदेश के मानचित्र
पर जनपद पर क्लिक कर खनिजों की उपलब्धता का विवरण एवं उसका विक्रय मूल्य देखे
जा सकेंगे। इससे उपखनिज क्रय करने वाले व्यक्तियों को उचित मूल्य पर उपखनिज
उपलब्ध हो सकेंगे। इस वेबसाइट में भारत सरकार व उ0प्र0 सरकार की महत्वपूर्ण
वेबसाइट्स के लिंक दिये गये है जैसे इण्डियन ब्यूरो आॅफ माइन्स (आइ0बी0एम0),
भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (जी0एस0आई0), मिनिस्ट्री आॅफ माइन्स,
राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एन0जी0टी0), उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय
इत्यादि। इस वेबसाइट का विकास यू0पी0डेस्को0 द्वारा किया गया है जो भारत सरकार
द्वारा निर्धारित जी0आई0जी0डब्ल्यू0 के 115 मानको पर बनी है जिसमें वर्णांधता
से पीड़ित व्यक्ति तथा दृष्टिबाधित व्यक्ति भी इससे जानकारी प्राप्त कर
लाभान्वित होंगे। भविष्य में इस वेबसाइट द्वारा उत्तर प्रदेश खनिज (अवैध खनन
एवं परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियमावली- 2018 के प्राविधानों के अन्तर्गत
उपखनिजों की आन लाइन ट्रेडिंग भी प्रस्तावित है।

Comments (0)

अगर किसानों ने सोच समझकर सरकार नहीं चुनी तो पांच साल तक पछताना पड़ेगा

Posted on 11 January 2019 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री लखनऊ
11.01.2019
11-01-k समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री
अखिलेश यादव का कन्नौज जिले के फकीरे पुरवा गांव (तिर्वा के पास) में आयोजित
समाजवादी संवाद की ई-चैपाल में महिलाआंे और किसानों ने स्वागत किया। पिछली
समाजवादी सरकार में इसी फकीरे पुरवा गांव में पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे.
अब्दुल कलाम और समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने 250
किलोवाट सोलर प्लांट का उद्घाटन किया था।11-01-j
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी और पूर्व कैबिनेट
मंत्री प्रो0 अभिषेक मिश्रा, उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन ट्विटर
ग्लोबल पब्लिक पालिसी के प्रमुख काॅलिन क्रोवेल की उपस्थिति में हुआ। श्री
क्रोवेल इंटरनेट पालिसी के विशेषज्ञ हैं और वाशिंगटन में रहते हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसान मंहगाई से त्रस्त है। खेती का लागत
मूल्य लगातार बढ़ रहा है। मुफ्त पानी, सस्ती खाद देकर ऐसी नीतियां बने ताकि
किसान को उपज का अच्छा मूल्य मिले। आज किसान बड़े पैमाने पर सरसों पैदा कर रहा
है पर सरकार विदेशों से तेल मंगवा रही है, ऐसे में किसानों को सरसों का उचित
मूल्य कहां मिल पाएगा। दुग्ध उत्पादन में जब हमें मौका मिलेगा तो उन्हें
तुरन्त कीमत दी जाएगी। कन्नौज, इटावा, फर्रूखाबाद समेत आसपास का आलू किसान
परेशान है। अगर किसानों ने सोच समझकर सरकार नहीं चुनी तो पांच साल तक पछताना
पड़ेगा।11-01-i
लोकसभा चुनाव में बसपा के साथ गठबंधन पर श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने
भी तो कई दलों से गठबंधन कर रखा है। हालांकि कई दल अब उसका साथ छोड़ रहे है।
कन्नौज की सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के
प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कन्नौज के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा
शामिल रहूंगी। कन्नौज के लोगों की समस्याएं दूर करने की दिषा में सकारात्मक
प्रयास हमेशा होता रहेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित
करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास जहां-जहां पहुंचाया
भाजपा ने उसे रोक दिया। भाजपा का चरित्र विकास विरोधी है। विकास के लिए
सत्ता मिलती है और सत्ता के जरिए ही विकास होता है। लेकिन भाजपा का व्यवहार
इसके उलट है। भाजपा का राजनैतिक आचरण जनविरोधी है।
श्री यादव ने कहा कि बेरोजगारी दूर करने के लिए समाजवादी पार्टी ने कई
कार्य किये थे। समाजवादी पार्टी ने छात्रों को लैपटाॅप दिया। जिनके पास साधन
नही थे उन्हें समाजवादी सरकार में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये। भाजपा ने
लोगों को गुमराह किया है। भाजपा समाज को दिग्भ्रमित कर रही है।
श्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सरकारों को मर्यादित आचरण करना
चाहिए। भाजपा राजनैतिक शिष्टाचार के विपरीत कार्य करती है। उसने भाषा के स्तर
को बहुत नीचे गिरा दिया है। समाजवादियों ने हमेषा भाषा पर संयम रखा है। गठबंधन
से भाजपा डरी हुयी है। भारत का स्थान दुनिया में कहां है इसकी भाजपा को चिंता
ही नहीं है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रदेश सरकार ने कोई काम नहीं किया।
भाजपा का किसानों से कोई सम्बंध नहीं है। गांव का स्वाद भाजपा ने चखा ही नहीं
है। किसानों को उत्पाद का फायदा कैसे मिले इस दिशा में सरकार की कोई नीति नहीं
है। हमने आगरा-लखनऊ एक्स प्रेस-वे इसलिए बनवाया था कि उसके किनारे मंडियां
होंगी जिससे अनाज, फल, दूध के किसानों को बिक्री से लाभ मिलेगा। भाजपा ने इसे
रोक दिया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार को छुट्टा पशुओं को
नियंत्रित करने का कार्य करना चाहिए। समाजवादी पार्टी का काम बोलता है जबकि
भाजपा का धोखा बोलता है। समाजवादी सरकार समाज और जनता के प्रति संवेदनशील थी।
भारत की एक-दो पीढ़ी बिना रोजगार के निकल जा रही है। सरकार को इसकी कोई चिंता
नहीं है। भाजपा सरकार में असीमित भ्रष्टाचार और मंहगाई बढ़ गयी है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने
पर समाजवादी पेंशन दो हजार रूपये की जायेगी। रोजगार के सवाल पर भाजपा की
चुप्पी और सत्ता के दुरूपयोग करने की कीमत लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुकानी
पड़ेगी।
भाजपा के नेता आर.एस.एस. और संविधान की दो तरह की शपथ लेते हैं। भाजपा
का काम जनता में कन्फ्यूजन पैदा करना हैं। भाजपा की नीयत साफ नहीं है। स्वच्छ
भारत एक धोखा है। शौचालय में पानी नहीं है। उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास
का शिलान्यास भाजपा का चरित्र है।
कार्यक्रम में कई गांवों के उपस्थित किसानों, महिलाओं, नौजवानों ने
श्री अखिलेश यादव के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। श्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर
पूछे गये सभी सवालों का जवाब दिया और किसानों के उत्पीड़न पर दुःख व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी को धोखा दिया
है, वही धोखा आज उनके खिलाफ बोल रहा है।11-01-g
लोकसभा चुनाव से पहले सीबीआई की सक्रियता पर श्री यादव ने कहा कि उसका
हमें डर नहीं है। पहले भी हम इस जांच से गुजर चुके हैं। अब सीबीआई एक बार में
जो पूछना चाहती है पूछ ले और हमें चुनाव में लगने दे। उन्होंने कहा कि प्रदेष
में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। आवारा जानवरों और सांडो से किसानों की
खेती को हो रहे नुकसान पर भाजपा को चिंता नहीं। अब शराब के टैक्स से गौमाता की
सेवा होगी।

Comments (0)

सपा-बसपा महागठबंधन की शनिवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Posted on 11 January 2019 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ 11 जनवरी 2019,उत्तर प्रदेश की राजनीति का
अंक गणित बदल सकने बाले सपा-बसपा महागठबंधन की शनिवार को साझा प्रेस
कॉन्फ्रेंस के लिये सपा,बसपा के सयुक्त पत्र के माध्यम से पत्रकारों को
न्यौंता दिया गया है लेकिन खबर लिखे जाने तक गठबंधन के एक अन्य दल
राष्ट्रीय लोकदल को इसमें शामिल होने का न्यौंता नहीं मिला है। गौरतलब है
कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी कल राजधानी लखनऊ
में मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय लोकदल ने छह सीटों की मांग की है जबकि
सूत्रों के अनुसार महागठबंधन द्वारा दो से तीन सीटें से अधिक देने को
तैयार नहीं है। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के मुखिया अजित सिंह ने कहा कि
हम महागठबंधन के हिस्सा हैं लेकिन अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है।
कांग्रेस को साथ लेने का फैसला मायावती जी और अखिलेश जी लेंगे।आरएलडी के
प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने बताया कि पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चैधरी कल
शनिवार को लखनऊ आ रहे है, लेकिन अभी तक उन्हें महागठबंधन के नेताओं की
साझा प्रेस कांफ्रेस में आने का न्यौता नहीं मिला है। अगर न्यौता मिलता
है तो वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में जरूर जाएंगे। बीते दिनों
जयंत चैधरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके कार्यालय
में मुलाकात भी की थी। सवर्ण को दस प्रतिशत आरक्षण का विल दोनो सदनों में
मोदी सरकार द्वारा पास कराने के बाद अब इस महागठबंधन ंेंमें काग्रेस की
आवश्यकता को कितनी तब्बजो दी जाती है कहना कठिन है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

January 2019
M T W T F S S
« Dec   Feb »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in