Archive | January 22nd, 2019

प्रवासी भारतीय विश्व में भारत के सांस्कृतिक राजदूत-डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 22 January 2019 by admin

लखनऊ 22 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज वाराणसी पहुंचे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का स्वागत किया। डाॅ. पाण्डेय ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए केन्द्र व प्रदेश की सरकार की प्रंशसा करते हुए कहा कि हमारे प्रवासी भारतीय पूरे विश्व में भारत की मेधा, संस्कृति, कौशल और आंकाक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते है। एक प्रकार से वे विश्व में भारत के सांस्कृतिक राजदूत हैं। varanasi-pravasi-bhartiya-pic
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रवासी भारतीयों को हलाकि लम्बे समय तक सरकारों ने मात्र विदेशी मुद्रा के श्रोत से अधिक कुछ नहीं समझा। जबकि वे सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए सदैव इच्छुक थे। यह श्रद्धेय अटल जी थे जिन्होंने प्रवासियों को भारतवंशी कहकर उनकी भारतीयता का उन्हें बोध कराया और उनके अनुभवों को देश हित में आत्मसात करने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस जैसे आयोजन की संकल्पना की।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत की गौरव गाथा की स्वर्णिम और स्वाभिमानी तस्वीर रखी और प्रवासी भाई-बहनों को भारत के आत्मगौरव का प्रतिनिधि बनाया। उन्होंने कहा काशी से लेकर प्रयागराज तक और उसके पश्चात् गणतंत्र दिवस के समारोह में सहभागिता के माध्यम से प्रवासी भारतीय भारत की संस्कृति, समरसता और सम्प्रभुता के संगम का अमृत पूरे विश्व में लेकर जायेगें और 2022 तक न्यू यंग इण्डिया के सपनों को चरितार्थ करने में अपनी अहम भूमिका निभायेगें।

Comments (0)

नव गठित संसदीय अनुश्रवण समिति मा0 विधायकों के प्रोटोकाल उल्लंघन पर विचार करेगी -हृदय नारायण दीक्षित

Posted on 22 January 2019 by admin

उत्तर प्रदेश विधान सभा की नव गठित संसदीय अनुश्रवण समिति का आज मा0
अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित द्वारा उद्घाटन किया गया। विधान सभा
में यह एक नई समिति गठित हुई है। इस समिति का गठन 29 अगस्त, 2018 को किया
गया था इसी का उद्घाटन आज सम्पन्न हुआ।
श्री दीक्षित ने इस अवसर पर कहा कि विधान सभा के सदस्यों की यह बराबर
शिकायत रहती रही है कि विधान सभा में विभिन्न सूचनाओं से उत्तर संतोषजनक
प्राप्त नहीं होते रहे है। इस समस्या के निराकरण हेतु नियम समिति द्वारा
विचार किया गया थाा। नियम समिति ने विचारोपरान्त संसदीय अनुश्रवण समिति
के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। सदन द्वारा सर्वसम्मति स्वीकृति दी
गयी।
उन्होंने कहा कि विधान सभा की प्रक्रिया का कार्य संचालन की नियमावली
1958 के अन्तर्गत नियम-301, 51 एवं अन्य सदस्य सूचनाएँ सदन में प्रस्तुत
की जाती है। इनके विषय में यदि मा0 सदस्य विधान सभा शासन द्वारा सदन में
प्रस्तुत किए गए उत्तर से संतुष्ट न हो या शासन द्वारा उत्तर संतोषजनक
प्रस्तुत न हो। ऐसे प्रकरण संसदीय अनुश्रवण समिति को सन्दर्भित किए जा
सकेंगे।
श्री दीक्षित ने यह भी बताया कि मा0 विधायकों के प्रोटोकाल के उल्लंघन
से सम्बन्धित प्रकरण भी संसदीय अनुश्रवण समिति के विचारार्थ लिए जायेंगे।
श्री दीक्षित ने कहा की संसदीय समितियाँ नौकरशाही पर नियंत्रण में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नई परिस्थितियों में लोकतांत्रिक व्यवस्था
के अन्तर्गत नई चुनौतियाँ आई है। सदन में बहुत जिज्ञासु, प्रबुद्व एवं
संसदीय व्यवस्था में अपना योगदान देने के लिए सदैव आतुर सदस्य चुनकर आए
है। नव गठित समिति में मिल बैठकर मा0 विधायकों के उठाए गए प्रश्नों का
सुन्दर समाधान खोजने का प्रयास यह समिति करेगी। उन्होंने कहा देश के सबसे
बड़ी विधान सभा में विधायकों की विधायी समस्याओं का हल खोजने का अभिनव
प्रयोग है। इस समिति से सरकार को भी फायदा होगा।
उन्होंने सदस्यों से कहा कि संसदीय समितियों में अधिकारीगण
विचार-विमर्श के लिए आते है। संसदीय लोकतंत्र में मा0 विधायकों और
अधिकारियों का लक्ष्यएक ही होता है कि जन समस्याओं का निराकरण हो।
समितियों में प्रश्न प्रति प्रश्न अवश्य हो। विधायकों की शंकाओं का
समाधान हो। किन्तु समितियों में अधिकारियों के प्रोटोकाल को भी बनाए रखा
जाए।
इस अवसर पर समिति की बैठक में सर्व श्री लाल जी वर्मा, श्री नितिन
अग्रवाल, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री
सुरेश तिवारी, श्रीमती संगीता यादव आदि विधायकों ने विचार-विमर्श में
हिस्सा लिया। मा0 सदस्यों ने यह विश्वास दिलाया की मा0 अध्यक्ष के
मार्गदर्शन में समिति के कार्य संचालन में अपना योगदान देंगे। उनका यह
प्रयास होगा कि यह समिति अन्य विधायिकाओं के लिए अनुकरणीय बन सकें। बैठक
में उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव, श्री प्रदीप कुमार दुबे एवं
अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Comments (0)

देश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने की विभागीय समीक्षा बैठक

Posted on 22 January 2019 by admin

कॉम्प्रेहेंसिव हॉस्पिटल रिवैम्पिंग परियोजना ने बदली जिला चिकित्सालयों की तस्वीर
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा फरवरी माह में 20 जिला
चिकित्सालयों का किया जाएगा लोकार्पण
लखनऊ: दिनांक: 21 जनवरी, 2019
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने
निर्देश दिये हैं कि कॉम्प्रेहेंसिव हॉस्पिटल रिवैम्पिंग परियोजना के
कार्यों को तेज गति से किया जाय ताकि जनमानस को गुणवत्तापरक चिकित्सा
सेवा जल्द से जल्द प्रदान की जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आगामी
फरवरी माह में पुनरुद्धार (रिवैम्प) हो चुके 20 जिला चिकित्सालयों का
लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया जायेगा।
स्वास्थ्य मंत्री आज जनपथ स्थित विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में
कॉम्प्रेहेंसिव हॉस्पिटल रिवैम्पिंग परियोजना के कार्यों में और अधिक
तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि
‘कॉम्प्रेहेंसिव हॉस्पिटल रिवैम्पिंग परियोजना’ का मुख्य उद्देश्य
चिकित्सालयों में प्रदान की जा रही सुविधाओं में गुणात्मक सुधार, मरीजों
की संतुष्टि एवं सुरक्षा तथा मानकीकरण है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना
के अंतर्गत चिकित्सालयों के पुनरुद्धार के लिए अति आवश्यक संसाधनों,
गुणवत्ता आश्वासन एवं पर्यावरण प्रबंधन को द्रष्टिगत रखते हुए कार्य को
मूर्त रूप प्रदान करने हेतु कुल 109 व्यावहारिक बिन्दुओं पर ध्यान
केन्द्रित किया गया है जिनमें मुख्यतः सिविल, उपार्जन, कार्यप्रणाली
सुधार, रोगी एवं कर्मचारियों की सुरक्षा, रोगी की संतुष्टि एवं
चिकित्सालय के परिवेश में अभ्युथान इत्यादि सम्मिलित हैं।
श्री सिंह ने कहा कि सरंचनात्मक सुधार हेतु यूपीएचएसएसपी द्वारा
आधारभूत सरंचनाओं एवं कार्यप्रणाली में रिक्तता का आंकलन करवाते हुए
सिविल एवं आवश्यक उपार्जन का कार्य संपादित करवाया जा रहा है। इसमें
विभिन्न विभागों का सुदृढ़ीकरण, बाह्य आवरण का रंग-रोगन, शौचालयों का
निर्माण, प्रतीक्षा स्थलों की मरम्मत, ओपीडी, वार्डों की मरम्मत आदि
सम्मिलित है ताकि चिकित्सालयों में जन सामान्य को स्वच्छ, सुदृढ़ एवं एक
अच्छा वातावरण प्रदान किया जा सके। इस परियोजना के अंतर्गत जिला
चिकित्सालय स्तर पर दैनिक रूप से समन्वय स्थापित किया जाता है। इसके
अतिरिक्त परियोजना स्तर से सघन रूप से चिकित्सालयों का भ्रमण किया जा रहा
है ताकि वस्तु-स्थिति का सन्दर्भ लिया जा सके। अभिमुखीकरण एवं कार्य में
प्रगति लाने के लिए राज्य स्तर पर कई कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका
है एवं मंडलीय स्तर पर भी परियोजना के सलाहकार सम्बंधित लोगो को
प्रशिक्षण देते रहते हैं।
समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री
प्रशांत त्रिवेदी, सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती वी. हेकाली
झिमोमी, मिशन निदेशक (एन.एच.एम) श्री पंकज कुमार, निदेशक (प्रशासन)
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती पूजा पाण्डेय एवं विशेष सचिव चिकित्सा
एवं स्वास्थ्य श्री नीरज शुक्ला उपस्थित थे।

Comments (0)

लोक कल्याण मित्रों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण आज से शुरू प्रथम चरण में 4 जिलों के 54 कल्याण मित्र प्रशिक्षित होंगे

Posted on 22 January 2019 by admin

लखनऊ: दिनांक 21 जनवरी, 2019
उत्तर प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न
सामाजिक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं योजनाओं के
सम्बन्ध में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सूचना विभाग के अधीन नवनियुक्त
54 लोक कल्याण मित्रों के 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का
शुभारम्भ आज यहां गिरि विकास अध्ययन संस्थान में किया गया। यह प्रशिक्षण
कार्यक्रम 25 जनवरी तक चलेगा।
प्रथम चरण में लखनऊ, हरदोई, सुल्तानपुर तथा रायबरेली जनपदों के 54 कल्याण
मित्रों के प्रशिक्षण का कार्य आज प्रारम्भ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम
कई चरणों में चलेगा, जिसमें सभी जनपदों के लोक कल्याण मित्रों को
प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में मूलभूत जानकारी दी जायेगी।
लोक कल्याण मित्र सभी जनपदों के ग्राम पंचायतों में चैपाल के माध्यम से
सुनियोजित तरीके से जागरूकता अभियान का संचालन करेंगे ताकि केन्द्र व
प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे जनता को मिले और वे
उससे लाभान्वित हो सकें। ये सरकार एवं आम जनता के बीच एक कड़ी का कार्य
करेंगे और योजनाओं के सम्बन्ध में फीड बैक भी सरकार तक पहुंचायेंगे।
उल्लेखनीय है कि लोक कल्याण मित्र की संकल्पना राज्य सरकार और
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के उस संकल्प का मूर्तरूप है, जिसमें समाज
के वंचित, पिछड़े एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे लोगों के जीवन
स्तर में सुधार लाने एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास
है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में गिरि विकास अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो0
बी0के0 बाजपेयी, संस्थान के एसोसिएट प्रो0 डा0 के एस रावए उप सूचना
निदेशक श्री राजेन्द्र पाण्डेय, सहायक निदेशक श्री दिनेश गर्ग, श्री ललित
मोहन जोशी आदि ने राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में
विस्तार से जानकारी दी।

Comments (0)

राज्यमंत्री मोहसिन रज़ा ने कुम्भ मेें साधु-सन्तों सेे लिया आशीर्वाद

Posted on 22 January 2019 by admin

लखनऊः 21 जनवरी 2019
प्रदेश के मुस्लिम वक्फ़ हज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स
एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री मोहसिन रज़ा आज कुम्भ मेला
प्रयागराज में शामिल हुए। उन्होंने कुम्भ में आये साधु-सन्तों से भेंट की
एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद श्री रज़ा ने स्वतंत्रता संग्राम
सेनानी स्वर्गीय फिरोज़ जहाँगीर गाँधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर
श्रद्धांजलि दी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

January 2019
M T W T F S S
« Dec   Feb »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in