Archive | January 25th, 2019

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

Posted on 25 January 2019 by admin

लखनऊ: 25 जनवरी, 2019

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराता है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के हित तथा राज्य के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों को लागू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ के संकल्प के अनुरूप राज्य सरकार बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमन्द लोगों तक पहुंचा रही है। हर गांव और क्षेत्र में विकास योजनाएं जमीन पर दिख रही हैं।
मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया कि गणतंत्र दिवस पर नागरिकगण भारत को नई उपलब्धियां हासिल कराने के लिए संकल्पबद्ध होंगे।

Comments (0)

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई - हृदय नारायण दीक्षित

Posted on 25 January 2019 by admin

लखनऊ: दिनांक 25 जनवरी, 2019
उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।
विधान सभा अध्यक्ष श्री दीक्षित ने अपने संदेश में कहा कि भारत में 26 जनवरी बड़े ही धूम धाम से मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पर्व है। गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमें भारतीय स्वतंत्रता से जुड़े हर-एक संघर्ष की याद दिलाता है। इस पर्व के दिन हम सभी को राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर देश के चहुँमुखी विकास में जुट जाना चाहिए।

Comments (0)

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने प्रदेशवासियों को 70वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक बधाई दी

Posted on 25 January 2019 by admin

लखनऊ: दिनांक 25 जनवरी, 2019
उप मुख्यमंत्री ने डॉ दिनेश शर्मा ने 70वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है जिसे हम भारतीय प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को बड़े ही जोश और उत्साह के साथ सन 1950 से मनाते आ रहे है। अपने संदेश में डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि यह उन लाखों स्वतन्त्रता सेनानियों के महान प्रयासों एवं बलिदान को आभार के साथ याद करने का दिन हैए उन्होंने कहा कि ये दिन राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को नमन करने का दिन है।

Comments (0)

कार्यकर्ताओं को नमो एप के माध्यम से संबोधित करेंगे

Posted on 25 January 2019 by admin

लखनऊ 25 जनवरी 2019, आगामी 22 फरवरी को भारत के मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं को नमो एप के माध्यम से संबोधित करेंगे, इस संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा आईटी विभाग ने पूरे प्रदेश में कैम्पेन चलाने का निर्णय लिया है। यह नमो एप अभियान 29, 30, 31 जनवरी को एक साथ पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा,जिसके अंतर्गत आईटी विभाग के कार्यकर्ता कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में जाकर संपर्क करेंगे तथा उनके मोबाइल में नमो एप डाउनलोड करवाएंगे।bjp-up-it-cell
उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक श्री संजय राय जी ने ब्रज क्षेत्र की आईटी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में कहा “इस कार्यशाला में ब्रज क्षेत्र के 17 जिलों के जिला संयोजक एवं सह-संयोजक व 13 लोकसभाओं के संयोजक एवं सह- संयोजक आये थे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि आगामी 9-20 फरवरी के मध्य पूरे प्रदेश के सभी जिलों में सोशल मीडिया वालेंंिटयर का सम्मेलन आईटी विभाग के द्वारा आयोजित किया जाएगा, इन सम्मेलनों में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री भाग लेंगें तथा मुख्य वक्ता स्थानीय सांसद एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष करेंगे।
मुख्य वक्ता स्थानीय सांसद जिला वालेंंिटयर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आईटी विभाग ने 1-8 फरवरी के मध्य वोलइंटीयर पंजीकरण अभियान चालाने का निर्णय लिया है, यह पंजीकरण अभियान ऑनलाइन चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत युवाओं एवं क्षेत्रों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा इन सम्मेलनों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक जिले में व्यवस्था सम्बंधित कई समितियां बनायी जायेगी जिससे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश आईटी संयोजक श्री संजय राय जी ने बताया कि आईटी विभाग उत्तर प्रदेश के सभी 6 क्षेत्रों में क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगा, जिन सम्मेलनों में आईटी विभाग की प्रदेश टीम क्षेत्रीय टीम,जिला टीम, लोकसभा टीम, विधानसभा टीम,मंडल टीम,एवं सेक्टर व्हाट्सएप प्रमुख भाग लेंगें, यह सभी क्षेत्रीय सम्मेलन 21 फरवरी से 3 मार्च के बीच आयोजित किये जायेंगे, उ०प्र० के सभी 6 क्षेत्रों में आयोजित होने वाले आईटी कार्यकर्ता सम्मेलनो में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी रहने वाले हैं, आज की इस कार्यशाला में ब्रज क्षेत्र के आईटी कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विधिवत योजना बनाई गई है, 27 जनवरी को सभी जिलों के आईटी पदाधिकारियों की बैठक तय की गई है, जिससे इन क्षेत्रीय सम्मेलनों को सफल बनाया जा सके।
कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री संगठन श्री भवानी सिंह जी नें ब्रज क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी से बखूबी परिचित हैं और पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में लगे हुए हैं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होती है कि स्व-स्फूर्त पार्टी के कार्य करें। मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी एवं मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के परिश्रम को देखते हुए कार्यकर्ता और भी परिश्रम की प्रेरणा पाते हैं, परिणाम सवरूप आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी ब्रज क्षेत्र के सभी 13 लोकसभाओं में विजयी होगी।
कार्यशाला में प्रदेश आईटी विभाग के प्रदेश सह-संयोजक हिमांशु राय जी क्षेत्रीय सह-संयोजक गौरव राजावत, विष्णु ठाकुर, जितेन्द्र सविता, राकेश संतानी, सतीश शर्मा, गौरव चैधरी आदि और कार्यशाला का संचालन क्षेत्रीय आईटी संयोजक गौरव वाषर्णेय जी ने किया।

Comments (0)

गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें -डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 25 January 2019 by admin

लखनऊ 25 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को सुख, समृद्धि और शांति के लिए अपने शुभकामनायें प्रेषित की है।
प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आलोक अवस्थी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 11 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर झण्डा रोहण होगा। जिसके मुख्य अतिथि लोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन झड़पिया होंगे।

Comments (0)

योगी के राज में उत्तर प्रदेश विकास के लिए अग्रसर - डाॅ. समीर सिंह

Posted on 25 January 2019 by admin

लखनऊ 25 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. समीर सिंह ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश निरन्तर माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में विकास कर रहा है। आज नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच मैट्रो की शुरूआत कर विकास की एक और लाइन योगी जी ने खीचीं है। उत्तर प्रदेश नित नए विकास के सोपान पर आगे बढ रहा है। जहां योगी जी ने नोएडा जाने के अंधविश्वास और पिछले मुख्यमंत्रियों द्वारा नोएडा न जाना को नकार कर पुनः नोएडा गए और विकास की रफ्तार को आगे बढाया। अंधविश्वास को खत्म किया है।
श्री सिंह ने कहा कि जहां सपा सरकार में उत्तर प्रदेश में 2 वर्ष में 8 किमी का निर्माण लखनऊ में करने का कार्य किया। जबकि वहीं भाजपा की सरकार ने 2 वर्ष में 15 किमी. मेट्रो का निर्माण किया। आज (ओ.डी.ओ.पी.) में जनपदों के उद्योग तेजी से आगे बढ रहे है। और स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार भी मिल रहे है।
श्री समीर ने कहा कि जहां मुख्यमंत्री योगी जी ने उत्तर प्रदेश दिवस पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान दिया वहीं 800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास कर उत्तर प्रदेश के विकास को आगे बढाया तथा वास्तविक पत्र खिलाडियों एवं कलाकारों, उद्यमियों को पुरस्कृत कर उनके हौसले एवं परिश्रम को सम्मानित किया है। जो उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
श्री सिंह ने कहा कि आज देश मोदी जी एवं प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा हैं और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने से युवा उत्साहित हैं योगी जी के सरकार में पारदर्शी तरीके से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
श्री सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का बयान लोकतंत्र को बचना और भारत गम्भीर दौर से गुजर रही है का बयान हास्यास्पद है और गैर जिम्मेदाराना बयान है। श्री अखिलेश यादव अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए और छुपाने के लिए गठबंधन कर रहे है। जिसको उत्तर प्रदेश की जनता समझ रही है। उनके चेहरे बेनकाब हुए है। जो स्वयं खनन में दोषी हो वह भाजपा पर आरोप लगाए यह अत्यंत्र दुखद एवं निन्दनीय है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

January 2019
M T W T F S S
« Dec   Feb »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in