Archive | January 8th, 2019

गरीब सर्वणों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने के फैसले का स्वागत

Posted on 08 January 2019 by admin

लखनऊ 08 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज लोकसभा में चर्चा के दौरान गरीब सर्वणों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के इस फैसले से समाज के दलित, पिछडे़, अगडे, सब मिलकर एक साथ आगे बढेगें और सामाजिक सौहार्द भी बढेगा। उन्होंने कहा केन्द्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकर गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित सरकार है। यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछडे़वर्ग के आरक्षण में बिना किसी छेडछाड़ को किये हुए गरीब सर्वणों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया जिसके लिए उनका अभिनंदन करता हूॅ। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी के नेतृत्व में देश ने विकास की रफ्तार को तेजी से पकडा बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश चैगुनी रफ्तार से आगे बढा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में अनेक गरीब सर्वण ऐसे हैं जिनके पास जमीन नहीं, दिहाड़ी न करे तो रोटी नसीब नही होती। इस निर्णय से उन्हें राहत मिलेगी और लाभ भी होगा। स्व. अटली बिहारी बाजपेयी जी की सरकार ने गरीब सर्वणों की परिस्थितियों को समझते हुए आर्थिक आधार पर सर्वे कराकर आरक्षण देने के लिए आयोग के गठन की दिशा में पहल की थी लेकिन बाद में यूपीए सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 56 इंच का सीना उनकी जीवट इच्छा शक्ति को प्रर्दशित करता है कि उन्होने बिना किसी को नुकसान पहुंचाये गरीब सर्वणों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल करके सामान्य वर्ग चाहे वह ब्रम्हमण हों, क्षत्रिय, कायस्थ, वैश्य या कोई भी सामान्य वर्ग का हो सबको लाभ मिलेगा।
उन्होंने फैसलें का समर्थन व स्वागत करते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है और सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम करते हुए पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रही है।

Comments (0)

मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान

Posted on 08 January 2019 by admin

लखनऊ 08 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’’ अभियान से पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ताओं व सदस्यो के घर तक पहुंचेगी। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’’ अभियान कार्यकर्ता केन्द्रित अभियान है। एक करोड़ घरों में भाजपा का झण्डा लगाकर मेरा परिवार-भाजपा परिवार लिखा स्टीकर चिपकाया जायेगा। मेरा परिवार-भाजपा परिवार एवं कमल ज्योति संकल्प अभियान की कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने अभियानों की कार्ययोजना के बारे में बृहत मार्गदर्शन किया।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि हमें संगठन व विचारधारा से जोड़ने वाला कोई न कोई व्यक्ति अवश्य रहा होगा, और आज हम भाजपा के पदाधिकारी के रूप में काम कर रहे है। ऐसे ही हमें भी किसी न किसी को पार्टी से जोड़ने का माध्यम बनना चाहिए। जब हम लोगों से कनेक्ट होंगे तभी लोग हमारी पार्टी व विचारधारा से जुड़ेंगे। भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश में 22 करोड़ से अधिक लोग लाभाविन्त हुए है। जिनमें से तीन करोड़ से अधिक सिर्फ उत्तर प्रदेश में है। भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव व पक्षपात के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबका साथ-सबका विकास की अवधारणा के साथ सभी वर्गो तक पहुंचाया है। मोदी सरकार व योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीबों के आर्थिक व सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाया है। हमें पार्टी के कार्यकर्ताओं, सदस्यों के साथ ही लाभार्थियों तक भी सतत संपर्क करना है।
भाजपा 12 फरवरी से 22 फरवरी तक प्रदेश में 1 लाख 63 हजार बूथों पर अपने एक करोड़ कार्यकर्ताओं एंव सदस्यों तक मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान के तहत पहुंचेंगी। और कार्यकर्ताओं के घर झण्डा व स्टीकर लगाकर संपर्क होगा। इसके पश्चात 26 फरवरी को मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के द्वारा कमल ज्योति जलाकर भाजपा विकास महोत्सव मनाएगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, जसवंत सिंह सैनी, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, अमर पाल मौर्य एवं प्रकाश पाल ने भी कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया।

Comments (0)

यह गठबंधन महाभयबंधन है

Posted on 08 January 2019 by admin

लखनऊ 08 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि सीबीआई जांच से सपा प्रमुख अखिलेश यादव परेशान क्यों हो रहे है? उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती द्वारा अखिलेश को न घबराने की नसीहत देना यह दर्शाता है कि भ्रष्टचारियों का यह गठबंधन महाभयबंधन है। जिसका जनता के हितो से कोई सरोकार नहीं है। संसद को जिस तरह से बाधित किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस भी शामिल है उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी समेत सारा परिवार नेशनल हेराल्ड मामले में आर्थिक अपराध के आरोप में जमानत पर है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अगर सपा प्रमुख सही है तो वे जांच से भयभीत क्यों है ?
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि सपा व बसपा जिस तरह से सीबीआई के दुरूपयोग का आरोप भाजपा पर लगा रही है तो वह बताए कि सपा-बसपा 10 वर्षो तक कांग्रेस की केन्द्र सरकार की बैशाखी रही तो क्या यह सीबीआई का दबाव था ? या बेमेल, नापाक व अवसरवादी व जनता के हितों की अनदेखी कर यह समर्थन दिया गया था। यह अवसरवादी व भ्रष्टाचारी व नापाक गठबंधन सिर्फ व सिर्फ देश के प्रधानमंत्री विकास के अग्रदूत नरेन्द्र मोदी जी को सत्ता से हटाने के लिए बन रहा है। परिवारवाद पर चलने वाले भ्रष्टाचारी दलो के नेताओं ने भ्रष्टाचार करके अकूत सम्पत्ति जमा की है मोदी जी की राजनीति में सुचिता के सिद्धांत से वह सभी घबराये हुए है। गेस्ट हाउस में तार-तार हुई मर्यादाओं के बाबजूद राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए बुआ ने भतीजे से गठबंधन किया है।
प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि अखिलेश यादव व मायावती जी एक दूसरे को ढाढ़स बधा रहे है और इनको कांग्रेस भी समर्थन कर रही है। श्री बाजपेयी ने कहा कि वास्तव में सपा-बसपा और कांग्रेस भ्रष्टाचार के मुद्देपर एक दूसरे में बचाव में हमेशा साथ खडे़ हुए है। आज भी वही गठबंधन फिर से नए रूप में सामने आया है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार साफ नियत सही विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है।

Comments (0)

पीएसपी बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने दीपक

Posted on 08 January 2019 by admin

देश-विदेश के नेताओं ने दी बधाई,

दिनांक : 08 जनवरी, 2019
समाजवादी चिन्तक व इण्टरनेशनल सोशलिस्ट काउन्सिल के सचिव दीपक मिश्र को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की बौद्धिक सभा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसकी घोषणा शिवपाल सिंह यादव जी ने प्रसपा (लोहिया) के शीर्ष नेताओं, मण्डल प्रभारियों व जिला पदाधिकारियों की बैठक में किया। श्री मिश्र लम्बे समय तक समाजवादी आंदोलन व विचारधारा से जुड़े रहे हैं। वे इसके पूर्व समाजवादी पार्टी के भी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। श्री मिश्र सांविधानिक व संसदीय अध्ययन संस्थान की कार्यसमिति के भी सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी अभियान के संयोजक दीपक समाजवाद व लोहिया पर कई पुस्तकें लिख चुके हैं। श्री मिश्र के अध्यक्ष बनने पर प्रसपा (लोहिया) राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने आशा व्यक्त की कि श्री मिश्र से समाजवादी विचारधारा व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की गुणात्मक ताकत बढ़ेगी। श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि समाजवादी विचारधारा के प्रगतिशील व प्रतिबद्ध पक्ष पर समाजवादी बौद्धिक सभा नए सिरे से बहस का सूत्रपात करेगी और नई पीढ़ी को समाजवाद से अवगत कराने के लिए कार्यशालाओं व संगोष्ठियों की श्रृंखला का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर करेगी, इसकी शुरूआत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती (23 जनवरी) से की जायेगी। उल्लेखनीय है कि नेताजी बोस ने त्रिपुरी अधिवेशन (1939) में भारत में समाजवाद की अमंद बयार बहाने को अपना स्वप्न घोषित किया था।
श्री मिश्र को मारीशस के नेता प्रतिपक्ष लुक जुआल, श्रीलंका की सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव व केन्द्रीय मंत्री प्रो0 तिस्सा वितर्ना, नेपाल के समाजवादी सांसद अभिषेक सिंह शाह, तिब्बत के वरिष्ठ सांसद दाबा क्षीरिंग, पूर्व मंत्री शिक्षा मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल, शादाब फातिमा, पूर्व मंत्री, कमाल यूसुफ मलिक, पूर्व सांसद वीरपाल यादव समेत देश-विदेश के कई समाजवादियों व बुद्धिजीवियों ने बधाई दी है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

January 2019
M T W T F S S
« Dec   Feb »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in