Categorized | लखनऊ.

पीएसपी बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने दीपक

Posted on 08 January 2019 by admin

देश-विदेश के नेताओं ने दी बधाई,

दिनांक : 08 जनवरी, 2019
समाजवादी चिन्तक व इण्टरनेशनल सोशलिस्ट काउन्सिल के सचिव दीपक मिश्र को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की बौद्धिक सभा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसकी घोषणा शिवपाल सिंह यादव जी ने प्रसपा (लोहिया) के शीर्ष नेताओं, मण्डल प्रभारियों व जिला पदाधिकारियों की बैठक में किया। श्री मिश्र लम्बे समय तक समाजवादी आंदोलन व विचारधारा से जुड़े रहे हैं। वे इसके पूर्व समाजवादी पार्टी के भी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। श्री मिश्र सांविधानिक व संसदीय अध्ययन संस्थान की कार्यसमिति के भी सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी अभियान के संयोजक दीपक समाजवाद व लोहिया पर कई पुस्तकें लिख चुके हैं। श्री मिश्र के अध्यक्ष बनने पर प्रसपा (लोहिया) राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने आशा व्यक्त की कि श्री मिश्र से समाजवादी विचारधारा व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की गुणात्मक ताकत बढ़ेगी। श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि समाजवादी विचारधारा के प्रगतिशील व प्रतिबद्ध पक्ष पर समाजवादी बौद्धिक सभा नए सिरे से बहस का सूत्रपात करेगी और नई पीढ़ी को समाजवाद से अवगत कराने के लिए कार्यशालाओं व संगोष्ठियों की श्रृंखला का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर करेगी, इसकी शुरूआत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती (23 जनवरी) से की जायेगी। उल्लेखनीय है कि नेताजी बोस ने त्रिपुरी अधिवेशन (1939) में भारत में समाजवाद की अमंद बयार बहाने को अपना स्वप्न घोषित किया था।
श्री मिश्र को मारीशस के नेता प्रतिपक्ष लुक जुआल, श्रीलंका की सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव व केन्द्रीय मंत्री प्रो0 तिस्सा वितर्ना, नेपाल के समाजवादी सांसद अभिषेक सिंह शाह, तिब्बत के वरिष्ठ सांसद दाबा क्षीरिंग, पूर्व मंत्री शिक्षा मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल, शादाब फातिमा, पूर्व मंत्री, कमाल यूसुफ मलिक, पूर्व सांसद वीरपाल यादव समेत देश-विदेश के कई समाजवादियों व बुद्धिजीवियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in